Shuru
Apke Nagar Ki App…
हरिद्वार में रामलीलाओं का इतिहास डेढ़ दशक से भी अधिक पुराना है। आजादी से पूर्व रामलीला के मंचन के लिए अंग्रेजी हुकूमत से अनुमति लेनी पड़ती थी लेकिन धर्मनगरी में अब दर्जनों स्थानों पर रामलीलाओं का आयोजन होता है। आमतौर पर रक्षाबंधन के बाद रामलीलाओं की तैयारियां शुरू हो जाती हैं और लीला के पात्रों को मंचन का पूर्वाभ्यास कराना शुरू कर दिया जाता है। हालांकि एक वक्त तक हरिद्वार में रामलीलाएं पूरी तरह से रामायण चौपाईयों से जुड़ी रही लेकिन अब बदलते वक्त के साथ उन्हें फिल्मी गीतों की धुनों के साथ जोड़ दिया गया। अब धर्मनगरी में अनेक स्थानों पर रामलीलाओं की रिहर्सल शुरू हो चुकी हैं। रामलीलाओं में रुचि रखने वाले इन रिहर्सलों का भी आनंद लेने के लिए पहुंचते हैं। (_कुमार दुष्यंत_)
लोकल न्यूज़ हरिद्वार शहर की खबर शहर को खबर
हरिद्वार में रामलीलाओं का इतिहास डेढ़ दशक से भी अधिक पुराना है। आजादी से पूर्व रामलीला के मंचन के लिए अंग्रेजी हुकूमत से अनुमति लेनी पड़ती थी लेकिन धर्मनगरी में अब दर्जनों स्थानों पर रामलीलाओं का आयोजन होता है। आमतौर पर रक्षाबंधन के बाद रामलीलाओं की तैयारियां शुरू हो जाती हैं और लीला के पात्रों को मंचन का पूर्वाभ्यास कराना शुरू कर दिया जाता है। हालांकि एक वक्त तक हरिद्वार में रामलीलाएं पूरी तरह से रामायण चौपाईयों से जुड़ी रही लेकिन अब बदलते वक्त के साथ उन्हें फिल्मी गीतों की धुनों के साथ जोड़ दिया गया। अब धर्मनगरी में अनेक स्थानों पर रामलीलाओं की रिहर्सल शुरू हो चुकी हैं। रामलीलाओं में रुचि रखने वाले इन रिहर्सलों का भी आनंद लेने के लिए पहुंचते हैं। (_कुमार दुष्यंत_)
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- मेडिकल स्टोर की आड़ में नशे का कारोबार, कलियर पुलिस-STF ने दो तस्करों को दबोचा मूल पैकिंग और लेबल हटाकर बेचते थे नशीले कैप्सूल, 1150 ट्रामाडोल कैप्सूल व 10 कोडीन कफ सिरप बरामद मेडिकल स्टोर की आड़ में नशे का कारोबार, कलियर पुलिस-STF ने दो तस्करों को दबोचा मूल पैकिंग और लेबल हटाकर बेचते थे नशीले कैप्सूल, 1150 ट्रामाडोल कैप्सूल व 10 कोडीन कफ सिरप बरामद कलियर (सुमित सैनी)। पिरान कलियर क्षेत्र में मेडिकल स्टोर की आड़ में कथित रूप से नशीली दवाओं का कारोबार करने वालों के खिलाफ कलियर पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने मोनी मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से 1150 अवैध/अनलेबल्ड Puroxiwin Spas कैप्सूल तथा 10 कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, 15 सितंबर 2026 को एसटीएफ निरीक्षक भवानी शंकर पंत को सूचना मिली थी कि पिरान कलियर क्षेत्र में स्थित मोनी मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाओं की अवैध बिक्री की जा रही है। सूचना पर एसटीएफ ने ड्रग इंस्पेक्टरों के साथ संयुक्त टीम गठित की। इसके बाद टीम कलियर पुलिस को साथ लेकर सावरी नावेद टी स्टॉल के सामने स्थित मोनी मेडिकल स्टोर पहुंची। संयुक्त टीम ने मेडिकल स्टोर की नियमानुसार तलाशी ली। तलाशी के दौरान काउंटर के ऊपरी रैक से Codectus TR कोडीन कफ सिरप की 10 शीशियां बरामद हुईं। इसके अलावा पारदर्शी और सिल्वर पैकिंग में रखे Puroxiwin Spas के कुल 1150 कैप्सूल बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने कैप्सूल को ट्रामाडोल कैप्सूल बताया। पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे कैप्सूल की मूल पैकिंग और लेबल हटाकर उन्हें लूज में बेचते थे, ताकि पकड़े जाने से बच सकें। आरोपियों के पास इन दवाओं की खरीद-बिक्री से संबंधित कोई अभिलेख अथवा मौके पर चिकित्सकीय प्रिस्क्रिप्शन भी नहीं मिला।पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी नशीले कैप्सूल और कोडीन सिरप को नशे के आदी लोगों को कथित तौर पर मोटे मुनाफे पर बेचते थे। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को धारा 8/22/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुर्बान अली पुत्र अब्दुल माजिद, निवासी महमूदपुर, कोतवाली पिरान कलियर, उम्र 40 वर्ष तथा आदिल पुत्र जिन्दा हसन, निवासी मुकरपुर, कोतवाली पिरान कलियर, उम्र 24 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मु0अ0सं0 212/2026, धारा 8/22/29 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। संयुक्त कार्रवाई में यह टीम रही शामिल कार्रवाई में एसटीएफ देहरादून के निरीक्षक भवानी शंकर पंत, उपनिरीक्षक दीपक मैठाणी, हेड कांस्टेबल देशराज, कांस्टेबल रवि पंत, कलियर थाने के एएसआई रामअवतार, हेड कांस्टेबल इसरार, हेड कांस्टेबल माजिद तथा ड्रग इंस्पेक्टर विनोद जगुड़ी और हरिद्वार के ड्रग इंस्पेक्टर हरीश सिंह शामिल रहे।2
- हरिद्वार में रामलीलाओं का इतिहास डेढ़ दशक से भी अधिक पुराना है। आजादी से पूर्व रामलीला के मंचन के लिए अंग्रेजी हुकूमत से अनुमति लेनी पड़ती थी लेकिन धर्मनगरी में अब दर्जनों स्थानों पर रामलीलाओं का आयोजन होता है। आमतौर पर रक्षाबंधन के बाद रामलीलाओं की तैयारियां शुरू हो जाती हैं और लीला के पात्रों को मंचन का पूर्वाभ्यास कराना शुरू कर दिया जाता है। हालांकि एक वक्त तक हरिद्वार में रामलीलाएं पूरी तरह से रामायण चौपाईयों से जुड़ी रही लेकिन अब बदलते वक्त के साथ उन्हें फिल्मी गीतों की धुनों के साथ जोड़ दिया गया। अब धर्मनगरी में अनेक स्थानों पर रामलीलाओं की रिहर्सल शुरू हो चुकी हैं। रामलीलाओं में रुचि रखने वाले इन रिहर्सलों का भी आनंद लेने के लिए पहुंचते हैं। (_कुमार दुष्यंत_)1
- बिना लाइसेंस चल रहे हुक्का बार की अब नहीं खैर, बिना लाइसेंस चल रहे बार का काटा चालान। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, कैफे आदि प्रतिष्ठानों में औचक चैकिंग/सत्यापन अभियान के दौरान कोतवाली गंगनहर पुलिस ने क्षेत्र में चलाए जा रहे हुक्का बार पहुंचकर रिकॉर्ड खंगाले तो सामने आया कि संचालक द्वारा उक्त बार बिना लाइसेंस के संचालित किया जा रहा था। साथ ही संचालक द्वारा बिना सत्यापन के ही नियुक्त किए गए स्टॉफ से काम लिया जा रहा था। नियमानुसार आरोपी संचालक के खिलाफ कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी का पुलिस अधिनियम के तहत ₹10000/- का चालान काटा। उक्त संचालक सहित अन्य होटल, ढाबो, बार के संचालकों को स्पष्ट शब्दों में बताया गया कि बिना वैध लाइसेंस न ऐसे बार संचालित किए जाएं न बिना वैध आईडी किसी व्यक्ति को रुकने दिया जाए। बिना सत्यापन कर्मचारी रखने पर भी कड़ी चालानी कार्रवाई करने की संबंधित को स्पष्ट चेतावनी दी गई। इसके साथ ही संचालकों को अपने प्रतिष्ठान में सी.सी.टी.वी. कैमरा और सुरक्षा उपकरण चालू दशा में रखने, एंट्री/ एग्जिट पॉइंट्स पर अच्छी गुणवत्ता के कैमरे लगाने एवं संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने के निर्देश दिए गए। *विवरण आरोपी संचालक-* फहीम कुरेशी पुत्र तस्लीम कुरैशी निवासी रामपुर चुंगी1
- उत्तरकाशी*मोरी में बोलेरो कैंपर वाहन दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने 11 घायलों का किया सफल रेस्क्यू* दिनांक 15 सितंबर 2026 को थाना मोरी से SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि उजली कन्याशनि नामक स्थान पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना मिलते ही पोस्ट मोरी प्रभारी हेड कांस्टेबल जयप्रकाश रमोला के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचने पर ज्ञात हुआ कि बोलेरो कैंपर वाहन लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिरा था, जिसमें 12 लोग सवार थे। SDRF टीम द्वारा संयुक्त रेस्क्यू टीम एवं स्थानीय लोगों के साथ मिलकर त्वरित राहत एवं बचाव अभियान चलाते हुए 11 घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। वहीं एक व्यक्ति की घटनास्थल पर मृत्यु हो गई थी। SDRF टीम द्वारा शव को खाई से बाहर निकालकर आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। रेस्क्यू अभियान पूर्ण होने के उपरांत टीम वापस कैंप के लिए रवाना हुई।1
- लोकेशन लक्सर से है (पत्रकार राजेश लाम्बा) खबर लक्सर से हैं जहां आज स्मार्ट मीटर पर अडानी का नाम भविष्य के संकेत यूपीसीएल को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी तो नहीं रविंद्र सिंह आनंद वर्तमान भाजपा सरकार काश्तकारों की नहीं बल्कि पूंजीपतियों के हितों को प्राथमिकता देने वाली सरकार पूर्व रविंद्र सिंह आनंद राज्य मंत्री सरकार उत्तराखंड ने क्या कहा देखिए और सुनिए वीडियो में...1
- खानपुर विकासखंड कार्यालय बना शोपीस! फरियादी काट रहे चक्कर, 11:45 तक कई कर्मचारी सीट से नदारद लक्सर के खानपुर विकासखंड कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों की कथित लेटलतीफी को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि कार्यालय खुलने के बावजूद कई कर्मचारी और अधिकारी समय पर अपनी सीटों पर नहीं पहुंचे, जबकि दूर-दराज से आए फरियादी अपने जरूरी काम के लिए घंटों इंतजार करते रहे। जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर की नकल समेत अन्य सरकारी सेवाओं के लिए पहुंचे लोगों ने समय और पैसा बर्बाद होने की बात कही। बताया गया कि विकासखंड के अधिकारी करीब 10:30 बजे के बाद कार्यालय पहुंचे, जबकि 11:45 बजे तक भी कई कर्मचारी अपनी सीटों पर मौजूद नहीं थे। अब सवाल है—सरकारी कार्यालयों में समय की पाबंदी कब सुनिश्चित होगी और फरियादियों को समय पर सरकारी सेवाएं कब मिलेंगी? श्रद्धा टीवी नेटवर्क — ना डरता है, ना झुकता है, ना बिकता है… निष्पक्ष खबर, सच्चाई के साथ। #लक्सर #खानपुर #उत्तराखंड #सरकारीकार्यालय #ShraddhaTVNetwork1
- वन कर्मचारी गुरजंट सिंह अपने कंधों परउठाकर ले आये मगरमच्छ लक्सर अनुभाग के टांडा महतोली तालाब के पास एक मगरमच्छ वन कर्मचारी गुरजंट सिंह अपने कंधों परउठाकर ले आये मगरमच्छ लक्सर अनुभाग के टांडा महतोली तालाब के पास एक मगरमच्छ1
- गौमाता के साथ दुष्कर्म जैसी हैवानियत करने वाला अत्मलपुर बौगला बहादराबाद निवासी आरोपी को रानीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार दिनांक 14.09.2026 को कोतवाली रानीपुर क्षेत्रान्तर्गत सलेमपुर महदूद में एक व्यक्ति को गौमाता के साथ दुष्कर्म करने की सूचना पर गाय के स्वामी नवीन पुत्र विक्रम सिंह निवासी अशोक वाटिका सलेमपुर महदूद, थाना रानीपुर, जनपद हरिद्वार की तहरीर पर तत्काल रानीपुर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध तत्काल मु0अ0सं0 320/2026 धारा 11(1)(a) पशु क्रूरता निवारण अधि0 पंजीकृत किया गया । एस एस0एस0पी0हरिद्वार के निर्देशन पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में तत्काल पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुये उक्त अज्ञात व्यक्ति की तलाश की गयी, एवं दौराने तलाश पुलिस टीम द्वारा दिनांक 14.09.2026 को ही घटना में शामिल आरोपी निवासी अत्मलपुर बौगला थाना बाहदराबाद जनपद हरिद्वार को जमालपुर नहर पटरी से हिरासत में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। *पुलिस टीम-* 1- प्रभारी निरीक्षक मनोहर भण्डारी 2- अ0उ0नि0 सुबोध घिल्डियाल 3- कानि0 गम्भीर तोमर, 4- कानि0 करम सिंह1