Shuru
Apke Nagar Ki App…
आजमगढ़ : बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे कारागार मंत्री, बांटी राहत किट आजमगढ़। प्रदेश सरकार के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने सोमवार को तहसील सगड़ी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर पीड़ितों का हाल जाना। उन्होंने आराजी देवारा नैनीजोर स्थित वर्मा श्याम दुलारी महाविद्यालय में बने राहत शिविर में बाढ़ पीड़ितों को राहत किट वितरित की। मंत्री ने पीड़ितों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, पूर्व विधायक वंदना सिंह समेत प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
Arun Pandey
आजमगढ़ : बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे कारागार मंत्री, बांटी राहत किट आजमगढ़। प्रदेश सरकार के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने सोमवार को तहसील सगड़ी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर पीड़ितों का हाल जाना। उन्होंने आराजी देवारा नैनीजोर स्थित वर्मा श्याम दुलारी महाविद्यालय में बने राहत शिविर में बाढ़ पीड़ितों को राहत किट वितरित की। मंत्री ने पीड़ितों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, पूर्व विधायक वंदना सिंह समेत प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- आज़मगढ़ ज़िले के लोग अपने पुराने ज़मीनी झगड़े, हल्के मार पीट के मुकदमे, बैंक, बिजली और गाड़ियों के चालान संबंधी मामलों को निपटाने के लिए आगामी 12 सितम्बर को लोक अदालत लगने वाली है। • लोक अदालत का दिन–12 सितम्बर 2026 (शनिवार) • समय– सुबह 10:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक। • स्थान– सेशन कोर्ट ( चर्च के बगल में, दीवानी कोर्ट के ठीक सामने) इस सम्बन्ध में जज साहब ( माननीय न्यायाधीश, सचिव जिला विधिक प्राधिकरण) की बातों को आप खुद सुन सकते हैं।1
- आजमगढ़ : आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात, मानदेय 12 हजार, सहायिकाओं को मिलेंगे छह हजार जिले की 5,522 कार्यकत्रियों और 5,323 सहायिकाओं को मिलेगा लाभ, पांच लाख तक कैशलेस इलाज की भी सुविधा आजमगढ़। कुपोषण के खिलाफ मोर्चा संभाल रहीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए मंगलवार का दिन राहत भरी खबर लेकर आया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यकत्रियों का मानदेय आठ हजार से बढ़ाकर 12 हजार रुपये और सहायिकाओं का चार हजार से बढ़ाकर छह हजार रुपये प्रतिमाह करने की घोषणा की। दोनों को अब सालाना पांच लाख रुपये तक कैशलेस चिकित्सा सुविधा भी मिलेगी। अयोध्या में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद के हरिऔध कला केंद्र में हुआ। कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार समेत जनप्रतिनिधि, अधिकारी और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां मौजूद रहीं। आजमगढ़ में 5,588 केंद्र, हजारों को सीधा फायदा जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि जिले में 5,588 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। मानदेय वृद्धि का लाभ 5,522 कार्यकत्रियों और 5,323 सहायिकाओं को मिलेगा। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के प्रयास से करीब 60 अति कुपोषित और 400 कुपोषित बच्चे कुपोषण की श्रेणी से बाहर आए हैं। कुपोषण के खिलाफ आंगनबाड़ी की अहम भूमिका कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि कार्यकत्रियां बच्चों को कुपोषण से बाहर निकालने के साथ गर्भवती महिलाओं और बच्चों के पोषण की निगरानी कर रही हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में भी उनकी भूमिका अहम है। 15 कार्यकत्रियां सम्मानित, बच्चों का अन्नप्राशन कार्यक्रम में सैम श्रेणी से सामान्य श्रेणी में आए 15 बच्चों के अभिभावकों को पोषण पोटली दी गई। उत्कृष्ट कार्य करने वाली 15 कार्यकत्रियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। तीन बच्चों का अन्नप्राशन और तीन गर्भवती महिलाओं की गोदभराई भी कराई गई। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी हेमंत सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुबोध सिंह, सीडीपीओ समेत विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।2
- भूमिधरी के जमीन पर कर रहे विपक्षी कब्जा पीड़ित को नहीं मिल रहा न्याय आजमगढ़ जिले केबुढ़नपुर नगर पंचायत के एक व्यक्ति ने बताया कि मेरी भूमिधरी जमीन है सर पर विपक्षी द्वारा कब्जा किया जा रहा है कई बार इस संबंध में हल्का लेखपाल की रिपोर्ट लगी है पुलिस वाले विपक्षी को मना भी किए हैं लेकिन उसके बाद भी विपक्षी मेरे जमीन पर कब्जा करने का काम कर रहे हैं1
- सहारनपुर में भारतीय मानवाधिकार सेवा संगठन की बड़ी बैठक | नवनियुक्त पदाधिकारियों को मिले नियुक्ति पत्र और ID Card सहारनपुर में भारतीय मानवाधिकार सेवा संगठन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। मदन एनक्लेव, मल्हीपुर रोड स्थित कार्यालय में हुई बैठक के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र और आईडी कार्ड वितरित किए गए। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल शर्मा ने संगठन के उद्देश्यों, समाजसेवा से जुड़े कार्यों और आगामी योजनाओं पर चर्चा की। साथ ही अपराध के खिलाफ आवाज उठाने और नागरिकों को जागरूक करने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री दीपक सैनी के पुत्र रत्न प्राप्ति की खुशी में मिष्ठान वितरण भी किया गया। मौजूद पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। 📍 सहारनपुर | 08 सितंबर 2026 🎥 संवाददाता: दीपक 📰 टीवी 24 न्यूज़ एक्स्प्रेस वीडियो पसंद आए तो Like 👍, Comment 💬 और Subscribe 🔔 जरूर करें।1
- सपा vs भाजपा 'गीत युद्ध': अखिलेश यादव का खुला ऐलान— "हम भी देंगे गाने का जवाब गाने से!"1
- अगर गाना वहां से बनेगा तो गाना यहां से भी बनेगा!" - Akhilesh Yadav का BJP पर पलटवार!1
- गौड़ समाज के अधिकारों को लेकर गरजे ओमप्रकाश राजभर, बोले- 2027 में अतरौलिया में होगा परिवर्तन1
- दबंग कर रहे गरीबों के घर पर कब्जा फिरता लग रही तहसील थाने का चक्कर नहीं मिल रहा न्याय आजमगढ़ जिले के बूढनपुर नगर पंचायत के शेरवा गांव निवासिनी एक पीड़िता ने आरोप लगाया है कि मैं कई पुस्तो से अपने घर पर रह रही हूं लेकिन पिछले कुछ दिनों से दबंगों द्वारा मेरे घर को खाली कर रहा है जा रहा है तहसील थाने का पीड़िता चक्कर लगा रही है लेकिन उसे न्याय नहीं मिला है1