logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आजमगढ़ : आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात, मानदेय 12 हजार, सहायिकाओं को मिलेंगे छह हजार जिले की 5,522 कार्यकत्रियों और 5,323 सहायिकाओं को मिलेगा लाभ, पांच लाख तक कैशलेस इलाज की भी सुविधा आजमगढ़। कुपोषण के खिलाफ मोर्चा संभाल रहीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए मंगलवार का दिन राहत भरी खबर लेकर आया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यकत्रियों का मानदेय आठ हजार से बढ़ाकर 12 हजार रुपये और सहायिकाओं का चार हजार से बढ़ाकर छह हजार रुपये प्रतिमाह करने की घोषणा की। दोनों को अब सालाना पांच लाख रुपये तक कैशलेस चिकित्सा सुविधा भी मिलेगी। अयोध्या में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद के हरिऔध कला केंद्र में हुआ। कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार समेत जनप्रतिनिधि, अधिकारी और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां मौजूद रहीं। आजमगढ़ में 5,588 केंद्र, हजारों को सीधा फायदा जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि जिले में 5,588 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। मानदेय वृद्धि का लाभ 5,522 कार्यकत्रियों और 5,323 सहायिकाओं को मिलेगा। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के प्रयास से करीब 60 अति कुपोषित और 400 कुपोषित बच्चे कुपोषण की श्रेणी से बाहर आए हैं। कुपोषण के खिलाफ आंगनबाड़ी की अहम भूमिका कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि कार्यकत्रियां बच्चों को कुपोषण से बाहर निकालने के साथ गर्भवती महिलाओं और बच्चों के पोषण की निगरानी कर रही हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में भी उनकी भूमिका अहम है। 15 कार्यकत्रियां सम्मानित, बच्चों का अन्नप्राशन कार्यक्रम में सैम श्रेणी से सामान्य श्रेणी में आए 15 बच्चों के अभिभावकों को पोषण पोटली दी गई। उत्कृष्ट कार्य करने वाली 15 कार्यकत्रियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। तीन बच्चों का अन्नप्राशन और तीन गर्भवती महिलाओं की गोदभराई भी कराई गई। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी हेमंत सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुबोध सिंह, सीडीपीओ समेत विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

4 hrs ago
user_Arun Pandey
Arun Pandey
आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

आजमगढ़ : आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात, मानदेय 12 हजार, सहायिकाओं को मिलेंगे छह हजार जिले की 5,522 कार्यकत्रियों और 5,323 सहायिकाओं को मिलेगा लाभ, पांच लाख तक कैशलेस इलाज की भी सुविधा आजमगढ़। कुपोषण के खिलाफ मोर्चा संभाल रहीं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के लिए मंगलवार का दिन राहत भरी खबर लेकर आया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यकत्रियों का मानदेय आठ हजार से बढ़ाकर 12 हजार रुपये और सहायिकाओं का चार हजार से बढ़ाकर छह हजार रुपये प्रतिमाह करने की घोषणा की। दोनों को अब सालाना पांच लाख रुपये तक कैशलेस चिकित्सा सुविधा भी मिलेगी। अयोध्या में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद के हरिऔध कला केंद्र में हुआ। कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार समेत जनप्रतिनिधि, अधिकारी और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां मौजूद रहीं। आजमगढ़ में 5,588 केंद्र, हजारों को सीधा फायदा जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि जिले में 5,588

55659c16-cbbc-44c4-ba25-d2bea4a2bd38

आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। मानदेय वृद्धि का लाभ 5,522 कार्यकत्रियों और 5,323 सहायिकाओं को मिलेगा। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के प्रयास से करीब 60 अति कुपोषित और 400 कुपोषित बच्चे कुपोषण की श्रेणी से बाहर आए हैं। कुपोषण के खिलाफ आंगनबाड़ी की अहम भूमिका कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि कार्यकत्रियां बच्चों को कुपोषण से बाहर निकालने के साथ गर्भवती महिलाओं और बच्चों के पोषण की निगरानी कर रही हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने में भी उनकी भूमिका अहम है। 15 कार्यकत्रियां सम्मानित, बच्चों का अन्नप्राशन कार्यक्रम में सैम श्रेणी से सामान्य श्रेणी में आए 15 बच्चों के अभिभावकों को पोषण पोटली दी गई। उत्कृष्ट कार्य करने वाली 15 कार्यकत्रियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। तीन बच्चों का अन्नप्राशन और तीन गर्भवती महिलाओं की गोदभराई भी कराई गई। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी हेमंत सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुबोध सिंह, सीडीपीओ समेत विभागीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • आजमगढ़ : बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे कारागार मंत्री, बांटी राहत किट आजमगढ़। प्रदेश सरकार के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने सोमवार को तहसील सगड़ी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर पीड़ितों का हाल जाना। उन्होंने आराजी देवारा नैनीजोर स्थित वर्मा श्याम दुलारी महाविद्यालय में बने राहत शिविर में बाढ़ पीड़ितों को राहत किट वितरित की। मंत्री ने पीड़ितों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, पूर्व विधायक वंदना सिंह समेत प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
    2
    आजमगढ़ : बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे कारागार मंत्री, बांटी राहत किट

आजमगढ़। प्रदेश सरकार के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने सोमवार को तहसील सगड़ी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर पीड़ितों का हाल जाना। उन्होंने आराजी देवारा नैनीजोर स्थित वर्मा श्याम दुलारी महाविद्यालय में बने राहत शिविर में बाढ़ पीड़ितों को राहत किट वितरित की।
मंत्री ने पीड़ितों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, पूर्व विधायक वंदना सिंह समेत प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
    user_Arun Pandey
    Arun Pandey
    आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • हम इंसानों से ज्यादा ये पशु एक दूसरे से प्यार और सहयोग करते हैं देखो कैसे एक नन्हा सा बकरी का मेमन ऊपर चला गया, तो उसकी माँ कैसे परेशान हो रही है फिर कैसे एक खच्चर ने यह देख कर उनकी मदद किया है। यह वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर वायरल है!
    1
    हम इंसानों से ज्यादा ये पशु एक दूसरे से प्यार और सहयोग करते हैं देखो कैसे एक नन्हा सा बकरी का मेमन ऊपर चला गया, तो उसकी माँ कैसे परेशान हो रही है फिर कैसे एक खच्चर ने यह देख कर उनकी मदद किया है। यह वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर वायरल है!
    user_ΒᖇΙJΣSΗ ΨΛᗪΛᐯ
    ΒᖇΙJΣSΗ ΨΛᗪΛᐯ
    Voice of people आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • आजमगढ़ के जीयनपुर क्षेत्र में स्थित ‘विस्तारा स्पा सेंटर’ पर चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की सूचना के बाद पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन की संयुक्त टीम ने औचक जांच की। शिकायत में नाबालिगों से मसाज कराने और अनैतिक गतिविधियों की आशंका जताई गई थी। जांच के दौरान मौके पर मौजूद दो पुरुष और दो महिला कर्मचारी बालिग पाए गए। टीम को अनैतिक गतिविधियों या नाबालिग कर्मचारी से जुड़ा कोई प्रत्यक्ष साक्ष्य नहीं मिला। जांच में कर्मचारियों के प्रशिक्षण प्रमाणपत्र और फायर सेफ्टी व्यवस्था से जुड़ी कमियां भी सामने आईं। ⚠️ यह पोस्ट उपलब्ध जानकारी और जांच के दौरान सामने आए तथ्यों पर आधारित है। किसी व्यक्ति या संस्था पर आरोप को अंतिम सत्य न माना जाए। आपके क्षेत्र में स्पा सेंटरों की व्यवस्था को लेकर क्या स्थिति है? अपनी राय कमेंट में बताएं।
    1
    आजमगढ़ के जीयनपुर क्षेत्र में स्थित ‘विस्तारा स्पा सेंटर’ पर चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की सूचना के बाद पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन की संयुक्त टीम ने औचक जांच की।
शिकायत में नाबालिगों से मसाज कराने और अनैतिक गतिविधियों की आशंका जताई गई थी। जांच के दौरान मौके पर मौजूद दो पुरुष और दो महिला कर्मचारी बालिग पाए गए। टीम को अनैतिक गतिविधियों या नाबालिग कर्मचारी से जुड़ा कोई प्रत्यक्ष साक्ष्य नहीं मिला।
जांच में कर्मचारियों के प्रशिक्षण प्रमाणपत्र और फायर सेफ्टी व्यवस्था से जुड़ी कमियां भी सामने आईं।
⚠️ यह पोस्ट उपलब्ध जानकारी और जांच के दौरान सामने आए तथ्यों पर आधारित है। किसी व्यक्ति या संस्था पर आरोप को अंतिम सत्य न माना जाए।
आपके क्षेत्र में स्पा सेंटरों की व्यवस्था को लेकर क्या स्थिति है? अपनी राय कमेंट में बताएं।
    user_TV24 NEWS EXPRESS
    TV24 NEWS EXPRESS
    Media company बुरहानपुर, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • अतरौलिया के देउरपुर में गरजे ओम प्रकाश राजभर और अरुण राजभर — बोले— "2027 में अतरौलिया में होगा बड़ा बदलाव, सपा नेताओं की गुंडई खत्म करने आए हैं #OPRajbhar #ArunRajbhar #AtrauliaNews #GaudSamajAtraulia #DeupurAtraulia #SBSPNews #SamajwadiParty #NewsUpdateUPUK #AzamgarhNews #UPPolitics #Shorts #Viral
    1
    अतरौलिया के देउरपुर में गरजे ओम प्रकाश राजभर और अरुण राजभर — बोले— "2027 में अतरौलिया में होगा बड़ा बदलाव, सपा नेताओं की गुंडई खत्म करने आए हैं

#OPRajbhar #ArunRajbhar #AtrauliaNews #GaudSamajAtraulia #DeupurAtraulia #SBSPNews #SamajwadiParty #NewsUpdateUPUK #AzamgarhNews #UPPolitics #Shorts #Viral
    user_News Update
    News Update
    Local News Reporter बुरहानपुर, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • अतरौलिया के देउरपुर में गरजे ओम प्रकाश राजभर और अरुण राजभर — बोले— "2027 में अतरौलिया में होगा बड़ा बदलाव, सपा नेताओं की गुंडई खत्म करने आए हैं
    1
    अतरौलिया के देउरपुर में गरजे ओम प्रकाश राजभर और अरुण राजभर — बोले— "2027 में अतरौलिया में होगा बड़ा बदलाव, सपा नेताओं की गुंडई खत्म करने आए हैं
    user_Akash Modanwal
    Akash Modanwal
    Repoter बुरहानपुर, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय की विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक संपन्न विद्यालय के विकास एवं आगामी योजनाओं पर हुई चर्चा, विभिन्न प्रस्तावों को प्रदान की गई संस्तुति जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर स्थित नवाचार एवं कौशल केंद्र का किया शुभारंभ मऊ । जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में आज पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय की विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय प्रशासन द्वारा अब तक किए गए कार्यों एवं विद्यालय की शैक्षणिक तथा अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में विद्यालय के आगामी विकासपरक कार्यों एवं योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। चर्चा उपरांत विद्यालय के समग्र विकास एवं विद्यार्थियों के हित से संबंधित विभिन्न प्रस्तावों को समिति द्वारा संस्तुति प्रदान की गई। जिलाधिकारी ने विद्यालय प्रशासन को स्वीकृत योजनाओं को प्राथमिकता एवं गुणवत्ता के साथ समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने पर जोर दिया। बैठक के उपरांत जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर में स्थापित नवाचार एवं कौशल केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नवाचार एवं कौशल केंद्र विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच, नवाचार की क्षमता एवं कौशल विकास को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। केंद्र के माध्यम से विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक एवं नवीनतम संसाधनों के साथ सीखने और अपनी प्रतिभा को विकसित करने के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों को केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रखते हुए उनमें रचनात्मकता, तकनीकी दक्षता, समस्या समाधान एवं नवाचार की प्रवृत्ति विकसित करना आवश्यक है। नवाचार एवं कौशल केंद्र इस दिशा में विद्यार्थियों को प्रयोगात्मक एवं व्यावहारिक सीखने का उपयुक्त मंच उपलब्ध कराएगा। उन्होंने विद्यालय प्रशासन एवं शिक्षकों को केंद्र का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करते हुए विद्यार्थियों को नई तकनीकों एवं कौशल आधारित गतिविधियों से जोड़ने के निर्देश दिए। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    4
    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय की विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक संपन्न
विद्यालय के विकास एवं आगामी योजनाओं पर हुई चर्चा, विभिन्न प्रस्तावों को प्रदान की गई संस्तुति
जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर स्थित नवाचार एवं कौशल केंद्र का किया शुभारंभ
मऊ । जिलाधिकारी  आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में आज पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय की विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय प्रशासन द्वारा अब तक किए गए कार्यों एवं विद्यालय की शैक्षणिक तथा अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में विद्यालय के आगामी विकासपरक कार्यों एवं योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। चर्चा उपरांत विद्यालय के समग्र विकास एवं विद्यार्थियों के हित से संबंधित विभिन्न प्रस्तावों को समिति द्वारा संस्तुति प्रदान की गई। जिलाधिकारी ने विद्यालय प्रशासन को स्वीकृत योजनाओं को प्राथमिकता एवं गुणवत्ता के साथ समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने पर जोर दिया।
बैठक के उपरांत जिलाधिकारी ने विद्यालय परिसर में स्थापित नवाचार एवं कौशल केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नवाचार एवं कौशल केंद्र विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच, नवाचार की क्षमता एवं कौशल विकास को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। केंद्र के माध्यम से विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक एवं नवीनतम संसाधनों के साथ सीखने और अपनी प्रतिभा को विकसित करने के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।
जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों को केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रखते हुए उनमें रचनात्मकता, तकनीकी दक्षता, समस्या समाधान एवं नवाचार की प्रवृत्ति विकसित करना आवश्यक है। नवाचार एवं कौशल केंद्र इस दिशा में विद्यार्थियों को प्रयोगात्मक एवं व्यावहारिक सीखने का उपयुक्त मंच उपलब्ध कराएगा।
उन्होंने विद्यालय प्रशासन एवं शिक्षकों को केंद्र का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करते हुए विद्यार्थियों को नई तकनीकों एवं कौशल आधारित गतिविधियों से जोड़ने के निर्देश दिए। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • छात्र सभा के छात्रों को पुलिस द्वारा गाली देने से नाराज, आजमगढ़ में सपा जिलाध्यक्ष की अगुवाई में आधा दर्जन विधायक पहुंचे पुलिस अधीक्षक के पास, कहा दोषी पुलिसकर्मियों को दंडित करें। और निर्दोष सपा कार्यकर्ताओं को इंसाफ़ करें।
    1
    छात्र सभा के छात्रों को पुलिस द्वारा गाली देने से नाराज, आजमगढ़ में सपा जिलाध्यक्ष की अगुवाई में आधा दर्जन विधायक पहुंचे पुलिस अधीक्षक के पास, कहा दोषी पुलिसकर्मियों को दंडित करें। और निर्दोष सपा कार्यकर्ताओं को इंसाफ़ करें।
    user_ΒᖇΙJΣSΗ ΨΛᗪΛᐯ
    ΒᖇΙJΣSΗ ΨΛᗪΛᐯ
    Voice of people आजमगढ़, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • जनपद में आरक्षण के विरोध में स्वर्ण समाज देने वाला है बड़ा धरना कलेक्ट्रेट परिसर में 11 तारीख को होने वाला है विशाल धरना सरकार अगर नहीं मानेगी हमारी मांगे तो 2027 में मिलेगा भीषण परिणाम भारतीय जनता पार्टी यूजीसी काला कानून व आरक्षण वापिस ले या आर्थिक स्थिति के आधार पर दे आरक्षण जंतर मंतर से लगाए पूरे भारत में स्वर्ण समाज कर रहा आरक्षण का विरोध समय रहते अगर आरक्षण वापस नहीं हुआ तो आने वाली पीढ़ियां कोसने का करेंगी काम
    1
    जनपद में आरक्षण के विरोध में स्वर्ण समाज देने वाला है बड़ा धरना
कलेक्ट्रेट परिसर में 11 तारीख को होने वाला है विशाल धरना
सरकार अगर नहीं मानेगी हमारी मांगे तो 2027 में मिलेगा भीषण परिणाम
भारतीय जनता पार्टी यूजीसी काला कानून व आरक्षण वापिस ले या आर्थिक स्थिति के आधार  पर दे आरक्षण
जंतर मंतर से लगाए पूरे भारत में स्वर्ण समाज कर रहा आरक्षण का विरोध
समय रहते अगर आरक्षण वापस नहीं हुआ तो आने वाली पीढ़ियां कोसने का  करेंगी  काम
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • 📰 OM Fitness Gym का भव्य उद्घाटन समारोह 8 सितंबर को अम्बेडकरनगर। जनपद में फिटनेस और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में OM Fitness Gym का भव्य उद्घाटन समारोह 8 सितंबर 2026, मंगलवार को आयोजित किया जाएगा। उद्घाटन समारोह प्रातः 11 बजे से रामनगर, प्राथमिक विद्यालय के निकट, अम्बेडकरनगर में होगा। आयोजक OM ने क्षेत्रवासियों एवं गणमान्य नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर समारोह की शोभा बढ़ाने की अपील की है। 📞 संपर्क: 9569548585, 7754077042
    1
    📰 OM Fitness Gym का भव्य उद्घाटन समारोह 8 सितंबर को
अम्बेडकरनगर। जनपद में फिटनेस और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में OM Fitness Gym का भव्य उद्घाटन समारोह 8 सितंबर 2026, मंगलवार को आयोजित किया जाएगा।
उद्घाटन समारोह प्रातः 11 बजे से रामनगर, प्राथमिक विद्यालय के निकट, अम्बेडकरनगर में होगा। आयोजक OM ने क्षेत्रवासियों एवं गणमान्य नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर समारोह की शोभा बढ़ाने की अपील की है।
📞 संपर्क: 9569548585, 7754077042
    user_BALRAM
    BALRAM
    Farmer Allapur, Ambedkar Nagar•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.