Shuru
Apke Nagar Ki App…
कोलुआ गांव में अनियंत्रित कार कच्चे घर में घुसी मुस्लिम परिवार बाल-बाल बचा। अशोकनगर के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलुआ गांव में सुबह 6 बजे के करीब एक शिफ्ट कार अनियंत्रित होकर सीधे एक कच्चे मकान में जा घुसी गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई और कुछ सदस्य सो रहे थे और बच्चे नमाज पढ़ रहे थे परिवार बाल-बाल बच गया। हादसा उस समय हुआ जब महबूब खान के बच्चे नमाज पढ़ रहे थे, पूरा परिवार सुरक्षित किसी को नही आई एक खरोंच कार चालक शराब के नशे में बताया जा रहा है घटना के बाद देहात पुलिस मामले की जांच में जुटी।
ADJ,Alim Dyer Journalist
कोलुआ गांव में अनियंत्रित कार कच्चे घर में घुसी मुस्लिम परिवार बाल-बाल बचा। अशोकनगर के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलुआ गांव में सुबह 6 बजे के करीब एक शिफ्ट कार अनियंत्रित होकर सीधे एक कच्चे मकान में जा घुसी गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई और कुछ सदस्य सो रहे थे और बच्चे नमाज पढ़ रहे थे परिवार बाल-बाल बच गया। हादसा उस समय हुआ जब महबूब खान के बच्चे नमाज पढ़ रहे थे, पूरा परिवार सुरक्षित किसी को नही आई एक खरोंच कार चालक शराब के नशे में बताया जा रहा है घटना के बाद देहात पुलिस मामले की जांच में जुटी।
More news from Mungaoli and nearby areas
- अशोकनगर। ये है मुंगावली स्टेशन का पिपरई एंड, इसी ओर गये वर्ष एक महिला रेल यात्री के साथ अंधेरे का फायदा लेकर असमाजिक तत्व द्वारा कृत्य किया गया था, और इसी वर्ष के कुछ माह पूर्व इसी पेड पर एक अधेड उम्र के व्यक्ति की रस्सी से लटका शरीर मिला था, परंतु रेल प्रशासन फिर भी चौकन्ना नही और इन घटनाओं से सबक नहीं ले रहा कि इस ओर प्रकाश की समुचित व्यवस्थाए की जाये। आज भी अंधेरा पडा है एक लाइट लगी है वह भी टिम टिमा रही है। कुछ दिन बाद इसी स्टेशन पर लाखो करीला धाम के श्रद्धालुओ का आना जाना होगा इन्ही परेशानियो को अवगत कराते हुये सुनील आचार्य ने संबंधित अधिकारी एंव भोपाल मंडल के वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया है कि बीना से गुना खंड के सभी स्टेशनो पर मूलभूत सुविधाओ की व्यवस्थाए की जाये जिससे रेल यात्रियो को किसी प्रकार की परेशानी न हो, मुंगावली और अशोकनगर स्टेशन पर करीलाधाम के लगभग 25 लाख श्रद्धालुओ की भीड होगी इस लिए इन स्टेशनो पर समुचित व्यवस्थाए की जाय।2
- आने वाले त्योहार होली रंग पंचमी एवं करीला मेला एवं एवं ईद इन सभी त्योहार के विषय में आज शांति समिति की मीटिंग आयोजित की गई एवं विभिन्न त्यौहारों को शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित करने के विषय में तहसीलदार मैडम एवं थाना प्रभारी मुंगावली अरविंद कुशवाहा जी ने इस संबंध में विशेष निर्देश दिए एवं मुंगावली शहर में विभिन्न स्थानों पर होने वाले होली का दहन एवं करीला मेला को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने के लिए विभिन मुद्दों पर चर्चा की गई इस बैठक में माननीय तहसीलदार मैडम एसडीपीमैडम थाना प्रभारी महोदय एवं समस्त पत्रकार उपस्थित हुए1
- लोकल न्यूज समाजसेवियों के सहयोग से बदलेगी बीना सिविल अस्पताल की तस्वीर, बीएमओ ने लिया सुधार का संकल्प1
- बीना में अटल जन्म शताब्दी पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान, धीरज पटेरिया ने घर-घर पहुंचकर किया अभिनंदन बीना (सागर)। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर बीना नगर में “अटल कार्यकर्ता सम्मान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम के अंतर्गत जनसंघ काल से पार्टी से जुड़े वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान उनके निवास पर पहुंचकर किया गया।1
- ख़बर जिला पुलिस सागर दिनांक: 26.02.2026 *“सीसीटीवी कंट्रोल रूम का कमाल — बकरे की हिलती पूंछ की परछाई से मिला सुराग, दुखी परिवार को मिला उनका प्यारा बकरा”* *छोटी-छोटी मदद से परेशान लोगों का सहारा बन रही पुलिस कंट्रोल रूम सीसीटीवी टीम* सागर। आधुनिक तकनीक, सजग निगरानी और सूक्ष्म विश्लेषण का एक अनूठा उदाहरण उस समय देखने को मिला जब थाना कोतवाली क्षेत्र निवासी मोहम्मद शब्बीर द्वारा अपने प्रिय बकरे के चोरी होने संबंधी आवेदन थाना कोतवाली में प्रस्तुत किया गया। आवेदन प्राप्त होने के पश्चात उन्हें आवश्यक तकनीकी सहायता हेतु सीसीटीवी कंट्रोल रूम भेजा गया। घटना से व्यथित एवं चिंतित फरियादी ने कंट्रोल रूम पहुँचकर मदद की गुहार लगाई। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीसीटीवी टीम ने तत्काल आसपास लगे कैमरों के फुटेज का गहन विश्लेषण प्रारंभ किया। प्रारंभिक तौर पर कोई स्पष्ट दृश्य प्राप्त नहीं हुआ, किंतु टीम ने धैर्य एवं तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए बारीकी से फुटेज की समीक्षा जारी रखी। विश्लेषण के दौरान एक कैमरे में जमीन पर पड़ती बकरे की हिलती हुई पूंछ की हल्की सी परछाई दिखाई दी। इसी सूक्ष्म संकेत को आधार बनाकर टीम ने अगले कैमरों की फुटेज को क्रमबद्ध तरीके से खंगाला और बकरे के जाने की दिशा एवं संभावित मार्ग का सटीक अनुमान लगाया। तत्पश्चात संबंधित थाना पुलिस एवं बकरा मालिक को उस संभावित स्थान पर भेजा गया, जहाँ खोजबीन करने पर बकरा सुरक्षित अवस्था में मिल गया। इस प्रकार सीसीटीवी टीम की सूझबूझ और तकनीकी विश्लेषण के कारण दुखी परिवार को उनका प्यारा बकरा पुनः प्राप्त हो सका। इस सराहनीय कार्यवाही में उप निरीक्षक आरकेएस चौहान, कंट्रोल रूम की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने पूरे घटनाक्रम का तकनीकी पर्यवेक्षण किया। साथ ही टीम सदस्य रेखा रजक द्वारा फुटेज विश्लेषण में विशेष योगदान दिया गया। सम्पूर्ण कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश कुमार सिंहा के मार्गदर्शन में संपन्न हुई, जिनके निर्देशन में तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया गया। यह घटना दर्शाती है कि सागर पुलिस की सीसीटीवी टीम न केवल गंभीर अपराधों में बल्कि आमजन की छोटी-छोटी समस्याओं में भी संवेदनशीलता एवं तत्परता से कार्य कर रही है, जिससे पुलिस और जनता के बीच विश्वास और सहयोग और अधिक सुदृढ़ हो रहा है। सीसीटीवी कंट्रोल रूम की टीम की सजगता, तकनीकी दक्षता एवं मानवीय संवेदनशीलता अत्यंत सराहनीय है। सूक्ष्म संकेतों को पहचानकर परिणाम तक पहुँचना उनकी विशेषज्ञता का प्रमाण है। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा संपूर्ण सीसीटीवी टीम को उनके उत्कृष्ट एवं जनहितकारी कार्य हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गई1
- खुरई विधानसभा में पशु चिकित्सा विभाग के रिक्त पदों से बढ़ी परेशानी, विधायक ने मंत्री को लिखा पत्र1
- Post by Devendra Ashoknagar Jay Shri R1
- मुंगावली। माननीय अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय के आदेशानुसार आज तहसील विधिक सेवा समिति मुंगावली में अध्यक्ष महोदय तहसील विधिक सेवा समिति/ प्रथम जिला न्यायाधीश श्रीमान अजय नील करोठिया मुंगावली एवं जिला सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमान मनीष अनुरागी न्यायाधीश श्रीमती पारूल चौकसे, न्यायाधीश सुश्री डॉ अनु सिंघई एवं न्यायाधीश सुश्री द्रुतिका उपाध्याय के द्वारा आगामी नेशनल लोक अदालत दिनांक 14.03.2026 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के विषय में अभिभाषक संघ के अध्यक्ष श्री रितेश मोदी सचिव श्री विकास कपूर एवं समस्त अधिवक्ताओं से साथ विधिक जागरूकता शिविर के माध्यम से बैठक आयोजित की गई जिसमें आगामी नेशनल लोक अदालत के न्यायालय में अपराधिक ओर दीवानी प्रकरणों के अधिक से अधिक निराकरण किए जाने हेतु अधिवक्तागण से चर्चा की गई।1