Shuru
Apke Nagar Ki App…
खुरई विधानसभा में पशु चिकित्सा विभाग के रिक्त पदों से बढ़ी परेशानी, विधायक ने मंत्री को लिखा पत्र खुरई विधानसभा में पशु चिकित्सा विभाग के रिक्त पदों से बढ़ी परेशानी, विधायक ने मंत्री को लिखा पत्र
प्रफुल्ल बोहरे
खुरई विधानसभा में पशु चिकित्सा विभाग के रिक्त पदों से बढ़ी परेशानी, विधायक ने मंत्री को लिखा पत्र खुरई विधानसभा में पशु चिकित्सा विभाग के रिक्त पदों से बढ़ी परेशानी, विधायक ने मंत्री को लिखा पत्र
More news from Sagar and nearby areas
- खुरई विधानसभा में पशु चिकित्सा विभाग के रिक्त पदों से बढ़ी परेशानी, विधायक ने मंत्री को लिखा पत्र1
- लोकल न्यूज समाजसेवियों के सहयोग से बदलेगी बीना सिविल अस्पताल की तस्वीर, बीएमओ ने लिया सुधार का संकल्प1
- बीना में अटल जन्म शताब्दी पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान, धीरज पटेरिया ने घर-घर पहुंचकर किया अभिनंदन बीना (सागर)। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर बीना नगर में “अटल कार्यकर्ता सम्मान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम के अंतर्गत जनसंघ काल से पार्टी से जुड़े वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान उनके निवास पर पहुंचकर किया गया।1
- ख़बर जिला पुलिस सागर दिनांक: 26.02.2026 *“सीसीटीवी कंट्रोल रूम का कमाल — बकरे की हिलती पूंछ की परछाई से मिला सुराग, दुखी परिवार को मिला उनका प्यारा बकरा”* *छोटी-छोटी मदद से परेशान लोगों का सहारा बन रही पुलिस कंट्रोल रूम सीसीटीवी टीम* सागर। आधुनिक तकनीक, सजग निगरानी और सूक्ष्म विश्लेषण का एक अनूठा उदाहरण उस समय देखने को मिला जब थाना कोतवाली क्षेत्र निवासी मोहम्मद शब्बीर द्वारा अपने प्रिय बकरे के चोरी होने संबंधी आवेदन थाना कोतवाली में प्रस्तुत किया गया। आवेदन प्राप्त होने के पश्चात उन्हें आवश्यक तकनीकी सहायता हेतु सीसीटीवी कंट्रोल रूम भेजा गया। घटना से व्यथित एवं चिंतित फरियादी ने कंट्रोल रूम पहुँचकर मदद की गुहार लगाई। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीसीटीवी टीम ने तत्काल आसपास लगे कैमरों के फुटेज का गहन विश्लेषण प्रारंभ किया। प्रारंभिक तौर पर कोई स्पष्ट दृश्य प्राप्त नहीं हुआ, किंतु टीम ने धैर्य एवं तकनीकी दक्षता का परिचय देते हुए बारीकी से फुटेज की समीक्षा जारी रखी। विश्लेषण के दौरान एक कैमरे में जमीन पर पड़ती बकरे की हिलती हुई पूंछ की हल्की सी परछाई दिखाई दी। इसी सूक्ष्म संकेत को आधार बनाकर टीम ने अगले कैमरों की फुटेज को क्रमबद्ध तरीके से खंगाला और बकरे के जाने की दिशा एवं संभावित मार्ग का सटीक अनुमान लगाया। तत्पश्चात संबंधित थाना पुलिस एवं बकरा मालिक को उस संभावित स्थान पर भेजा गया, जहाँ खोजबीन करने पर बकरा सुरक्षित अवस्था में मिल गया। इस प्रकार सीसीटीवी टीम की सूझबूझ और तकनीकी विश्लेषण के कारण दुखी परिवार को उनका प्यारा बकरा पुनः प्राप्त हो सका। इस सराहनीय कार्यवाही में उप निरीक्षक आरकेएस चौहान, कंट्रोल रूम की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने पूरे घटनाक्रम का तकनीकी पर्यवेक्षण किया। साथ ही टीम सदस्य रेखा रजक द्वारा फुटेज विश्लेषण में विशेष योगदान दिया गया। सम्पूर्ण कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश कुमार सिंहा के मार्गदर्शन में संपन्न हुई, जिनके निर्देशन में तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया गया। यह घटना दर्शाती है कि सागर पुलिस की सीसीटीवी टीम न केवल गंभीर अपराधों में बल्कि आमजन की छोटी-छोटी समस्याओं में भी संवेदनशीलता एवं तत्परता से कार्य कर रही है, जिससे पुलिस और जनता के बीच विश्वास और सहयोग और अधिक सुदृढ़ हो रहा है। सीसीटीवी कंट्रोल रूम की टीम की सजगता, तकनीकी दक्षता एवं मानवीय संवेदनशीलता अत्यंत सराहनीय है। सूक्ष्म संकेतों को पहचानकर परिणाम तक पहुँचना उनकी विशेषज्ञता का प्रमाण है। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा संपूर्ण सीसीटीवी टीम को उनके उत्कृष्ट एवं जनहितकारी कार्य हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गई1
- जय श्री राम 🙏😍💞1
- प्रशासन से उठने लगा जनता का भरोसा, कटरबाजों को भीड़ ने सिखाया सबक देखें live viral video सागर/ शांति का टापू कहे जाने वाले सागर शहर में अब अपराधी बेखौफ होते जा रहे है हाल ही में घर में घुसकर हत्या करने वाले कटर बाजो ने बीच बाजार फिर वारदात को अंजाम दे दिया लगातार हमले की घटनाएं अब थमने का नाम नहीं ले रहीं और अब ऐसा लगने लगा है की जनता का कानून से भरोसा उठता जा रहा है यही वजह है की जनता अब खुद ही न्याय करने पर उतारू हो गई है ताजा मामला गुजराती बाजार क्षेत्र का है, जहां गुरुवार शाम करीब 7 बजे एक युवक ने अचानक कटर से हमला कर दिया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमले के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने कटरबाज आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी।जिससे साफ स्पष्ट हो रहा है की जनता अब खुद ही न्याय कर इन अपराधियों को सबक सिखाने के मूड में आ गई है जब जनता आरोपी को सबक सिखा रही थी इस दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर अपने कब्जे में लिया। मारपीट में आरोपी भी घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल आरोपी ने किस बात को लेकर कटर से हमला किया, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।3
- अशोकनगर। ये है मुंगावली स्टेशन का पिपरई एंड, इसी ओर गये वर्ष एक महिला रेल यात्री के साथ अंधेरे का फायदा लेकर असमाजिक तत्व द्वारा कृत्य किया गया था, और इसी वर्ष के कुछ माह पूर्व इसी पेड पर एक अधेड उम्र के व्यक्ति की रस्सी से लटका शरीर मिला था, परंतु रेल प्रशासन फिर भी चौकन्ना नही और इन घटनाओं से सबक नहीं ले रहा कि इस ओर प्रकाश की समुचित व्यवस्थाए की जाये। आज भी अंधेरा पडा है एक लाइट लगी है वह भी टिम टिमा रही है। कुछ दिन बाद इसी स्टेशन पर लाखो करीला धाम के श्रद्धालुओ का आना जाना होगा इन्ही परेशानियो को अवगत कराते हुये सुनील आचार्य ने संबंधित अधिकारी एंव भोपाल मंडल के वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया है कि बीना से गुना खंड के सभी स्टेशनो पर मूलभूत सुविधाओ की व्यवस्थाए की जाये जिससे रेल यात्रियो को किसी प्रकार की परेशानी न हो, मुंगावली और अशोकनगर स्टेशन पर करीलाधाम के लगभग 25 लाख श्रद्धालुओ की भीड होगी इस लिए इन स्टेशनो पर समुचित व्यवस्थाए की जाय।2
- होली के रंग स्वच्छता के संग:- खुरई में विशेष सफाई अभियान शुरू1