Shuru
Apke Nagar Ki App…
लेहरवाडी में हुए अजहरुद्दीन हत्याकांड में दूसरा आरोपी पुनहाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
Yakub Khan
लेहरवाडी में हुए अजहरुद्दीन हत्याकांड में दूसरा आरोपी पुनहाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
More news from हरियाणा and nearby areas
- नूंह पुलिस टीम पर हमला करने के दो दोषियों को 5-5 साल की सजा, अदालत ने लगाया जुर्माना नूंह जिले में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डॉ. राहुल बिश्नोई की अदालत ने अवैध हथियार रखने, पुलिस टीम पर हमला करने और हत्या के प्रयास से जुड़े एक मामलें में दो आरोपियों लियाकत और उस्मान को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है। दोनों को पांच-पांच वर्ष की सजा के साथ-साथ जुर्माना भी लगाया गया है। यह मामला वर्ष 2020 का है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 11 अगस्त 2020 को दोनों आरोपियों ने साझा मंशा के तहत ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को उनके सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई, उनके साथ मारपीट की और उन्हें चोटें पहुंचाईं। आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की, जिसे अदालत ने हत्या के प्रयास की श्रेणी में माना। मामलें में आरोपी उस्मान के पास से एक देसी पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस और दो खाली खोखे बरामद हुए थे, जबकि लियाकत के कब्जे से एक देसी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस और एक खाली खोखा बरामद किया गया था। दोनों के पास हथियार रखने का कोई वैध लाइसेंस या परमिट नहीं था। सजा के आदेश में अदालत ने लियाकत को भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं तथा आर्म्स एक्ट के तहत अधिकतम पांच वर्ष के कठोर कारावास और कुल 25,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं आरोपी उस्मान को विभिन्न धाराओं के तहत अधिकतम पांच वर्ष के कठोर कारावास के साथ आर्म्स एक्ट की अतिरिक्त धारा में चार वर्ष के कठोर कारावास और कुल 35,000 रुपये जुर्माने से दंडित किया गया ।1
- भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के राष्ट्रीय शिविर में 12-13 सितंबर को बनारस में सभी सादर आमंत्रित हैं।1
- लो, इसी खबर का दूसरा और ज्यादा वायरल होने वाला वर्जन, इसमें किसानो का दर्द ज्यादा है, हड़कंप वाला - --- *ब्रेकिंग - मथुरा से बड़ी खबर* *चीनी मिल बंद, गन्ना मंत्री ने हेलीपैड पर ही छुए CM योगी के पैर - क्या अब खुलेगा किसानों की किस्मत का ताला?* *किसान सड़क पर, मंत्री हेलीपैड पर - मिल कब चालू होगी?* मथुरा। आज CM योगी आदित्यनाथ के मथुरा पहुंचते ही हेलीपैड पर ही सियासी हलचल तेज हो गई। जिले के पदाधिकारी स्वागत में जुटे रहे, लेकिन सबसे बड़ी नजर गन्ना मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण पर रही, जिन्होंने पहुंचते ही CM योगी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। तस्वीर तो सम्मान की है, पर सवाल किसानों का है - मथुरा की शुगर मिलें बंद हैं, पेराई सत्र शुरू होने वाला है, ट्रॉली भर-भरकर गन्ना लेकर किसान दर-दर भटक रहा है। आंदोलन चल रहा है, किसान धरने पर है और सरकार खामोश है। *अब देखना होगा - क्या हेलीपैड वाली इस मुलाकात में गन्ना मंत्री CM योगी से बंद पड़ी चीनी मिलों को चालू कराने की बात रखते हैं या फिर ये मुलाकात भी सिर्फ फोटो तक ही सीमित रहेगी?* मथुरा के गन्ना किसान की एक ही मांग - मिल चालू करो, पेराई शुरू करो। #Mathura #CMYogiInMathura #SugarMillBand #GannaKisan #LakshmiNarayanChaudhary #KisanKiAwaaz लो, इसी खबर का दूसरा और ज्यादा वायरल होने वाला वर्जन, इसमें किसानो का दर्द ज्यादा है, हड़कंप वाला - --- *ब्रेकिंग - मथुरा से बड़ी खबर* *चीनी मिल बंद, गन्ना मंत्री ने हेलीपैड पर ही छुए CM योगी के पैर - क्या अब खुलेगा किसानों की किस्मत का ताला?* *किसान सड़क पर, मंत्री हेलीपैड पर - मिल कब चालू होगी?* मथुरा। आज CM योगी आदित्यनाथ के मथुरा पहुंचते ही हेलीपैड पर ही सियासी हलचल तेज हो गई। जिले के पदाधिकारी स्वागत में जुटे रहे, लेकिन सबसे बड़ी नजर गन्ना मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण पर रही, जिन्होंने पहुंचते ही CM योगी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। तस्वीर तो सम्मान की है, पर सवाल किसानों का है - मथुरा की शुगर मिलें बंद हैं, पेराई सत्र शुरू होने वाला है, ट्रॉली भर-भरकर गन्ना लेकर किसान दर-दर भटक रहा है। आंदोलन चल रहा है, किसान धरने पर है और सरकार खामोश है। *अब देखना होगा - क्या हेलीपैड वाली इस मुलाकात में गन्ना मंत्री CM योगी से बंद पड़ी चीनी मिलों को चालू कराने की बात रखते हैं या फिर ये मुलाकात भी सिर्फ फोटो तक ही सीमित रहेगी?* मथुरा के गन्ना किसान की एक ही मांग - मिल चालू करो, पेराई शुरू करो। #Mathura #CMYogiInMathura #SugarMillBand #GannaKisan #LakshmiNarayanChaudhary #KisanKiAwaaz4
- सीएम योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे वृन्दावन । वृन्दावन स्थित पवनहंस हैलीपेड पर उतरा सीएम योगी का हेलीकॉप्टर । भाजपा नेताओं एवं अधिकारियों ने सीएम योगी को पुष्पगुच्छ देकर की अगुवानी । इसके बाद सीएम योगी अपने काफिले के साथ स्वामी हरिदास प्रेक्षागृह पहुंचे । सीएम योगी ने यहां स्वामी हरिदास प्रेक्षागृह का लोकार्पण सहित 1051 करोड़ रूपये की 229 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकापर्ण करेंगे । इसके बाद सीएम योगी इसी परिसर में स्थित गीता शोध संस्थान में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे । तत्पश्चात सीएम योगी साधु संतों का सम्मान एवं उद्बोधन भी करेंगे । इसके बाद सीएम योगी वृन्दावन स्थित एक निजी कार्यक्रम में सहभागिता करेंगें । तत्पश्चात सीएम योगी भक्ति स्तंभ पथ का निरीक्षण करेंगे । दौरे के दूसरे दिन मथुरा में कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल । इस दौरान सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम।1
- नगरीय निकाय आम चुनाव 2026: निष्पक्ष, पारदर्शी व शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने हेतु संभागीय आयुक्त एवं प्रभारी सचिव नलिनी कठोतिया ने ली समीक्षा बैठक संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों पर विशेष निगरानी तथा जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को मुस्तैदी के निर्देश; जिले में लम्पी बीमारी की रोकथाम हेतु प्रभावित क्षेत्रों में टीमें तैनात करने के दिए निर्देश डीग, 03 सितम्बर। आगामी नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रभारी सचिव डीग एवं संभागीय आयुक्त भरतपुर नलिनी कठोतिया ने गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार, डीग में सभी चुनाव प्रकोष्ठ प्रभारियों एवं संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) मयंक मनीष एवं जिला पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ की मौजूदगी में चुनाव तैयारियों एवं सुरक्षा प्रबंधों का बिंदुवार जायजा लिया गया। बैठक में संभागीय आयुक्त ने निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए अब तक संपादित ईवीएम की प्रथम स्तरीय जांच, ईवीएम आवंटन, मतदान दलों के गठन एवं प्रशिक्षण व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि फील्ड में तैनात जोनल मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने आवंटित क्षेत्रों में निरंतर भ्रमणशील रहकर आचार संहिता की पालना और कानून-व्यवस्था की सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें। उन्होंने जिले के संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष सतर्कता बरतने, पर्याप्त पुलिस जाब्ता तैनात करने तथा वीडियोग्राफी व वेबकास्टिंग जैसी तकनीकी निगरानी को सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी स्तर पर मतदान प्रक्रिया की शुचिता प्रभावित न हो। उन्होंने सभी प्रकोष्ठ प्रभारियों से आपसी समन्वय स्थापित कर सौंपे गए दायित्वों का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करने का आह्वान किया। चुनाव समीक्षा से पूर्व प्रभारी सचिव कठोतिया ने जिले में पशुधन में फैल रही लम्पी बीमारी के नियंत्रण एवं रोकथाम कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में जिन क्षेत्रों व गांवों में लम्पी का प्रकोप अधिक है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में पशु चिकित्सा दल उपलब्ध नहीं हैं, वहां तत्काल मोबाइल टीमें तैनात की जाएं तथा गोवंश के उपचार हेतु आवश्यक जीवनरक्षक दवाइयों, आइसोलेशन एवं टीकाकरण की शत-प्रतिशत उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि संक्रमण के फैलाव को पूरी तरह रोका जा सके। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी देवेन्द्र परमार, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन सिंह, विभिन्न चुनाव प्रकोष्ठों के प्रभारी अधिकारी तथा पशुपालन विभाग के अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।2
- किशनगढ़बास में स्वीप मतदाता जागरूकता रैली रवानाः लोगों को मतदान के लिए किया जागरूक किशनगढबास। राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता रैली आयोजित की गई। एसडीएम सत्यवीर यादव ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में स्कूल के छात्रों ने उत्साह से भाग लिया। उन्होंने हाथों में मतदाता जागरूकता से जुड़े पोस्टर और तख्तियां ले रखी थीं। छात्रों ने "मेरा वोट, मेरा अधिकार", "पहले मतदान, फिर जलपान" और "जागरूक मतदाता, मजबूत लोकतंत्र" जैसे नारों से लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया। इस दौरान एसडीएम सत्यवीर यादव, प्रधानाचार्या डॉ. मंजू यादव, आरपी विजय सिंह यादव और पूरा स्टाफ मौजूद रहा। रैली स्कूल परिसर से शुरू होकर कई रास्तों से गुजरी। छात्रों ने आम लोगों से अपने वोट का इस्तेमाल करने और लोकतंत्र में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की।4
- दिल्ली-मुंबई-बड़ौदा एक्सप्रैसवे पर अवैध ढाबा-होटलों पर चला नूंह पुलिस प्रशासन का बुलडोजर नूंह । जिले की सीमा से गुजर रहे दिल्ली-मुंबई-बड़ौदा एक्सप्रैसवे पर यातायात नियमों की पालना को लेकर नूंह पुलिस-प्रशासन ने कड़ा संज्ञान लेते हुए मंगलवार-बुधवार की देर रात प्रशासन ने एक्सप्रैसवे के किनारे अवैध रूप से संचालित हो रहे होटल-ढाबों और पंचर आदि की दुकानों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें ध्वस्त कर दिया । पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी । पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार के अनुसार एक्सप्रेसवे से सटे क्षेत्र में कई लोगों ने निजी जमीन या मकान किराए पर लेकर अवैध ढाबे, होटल और दुकानें खोल रखी थीं।1
- श्री कृष्णा के 5253 वें जन्म उत्सव में शामिल होने दो दिवसीय धार्मिक दौरे पर मथुरा पहुंचे सीएम योगी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 3 सितंबर 2026 को अपने दो दिवसीय मथुरा दौरे पर पहुंचे हैं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आयोजित इस धार्मिक एवं विकास यात्रा से जुड़ी प्रमुख गतिविधियां इस प्रकार हैं सीएम योगी ब्रज क्षेत्र के विकास के लिए लगभग ₹977 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे इनमें गीता शोध संस्थान में बना लगभग ₹42 करोड़ का 'श्री स्वामी हरिदास ऑडिटोरियम' भी शामिल है। दौरे के दौरान वे उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे और भक्ति मार्ग पानीगांव लिंक रोड का निरीक्षण करेंगे मुख्यमंत्री वृंदावन स्थित प्रसिद्ध श्री बांके बिहारी मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे दौरे के दूसरे दिन (4 सितंबर) सुबह वे श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर में दर्शन-पूजन करने के साथ-साथ गौ पूजन में भी भाग लेंगे। श्री कृष्णा के 5253 वें जन्म उत्सव में शामिल होने दो दिवसीय धार्मिक दौरे पर मथुरा पहुंचे सीएम योगी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 3 सितंबर 2026 को अपने दो दिवसीय मथुरा दौरे पर पहुंचे हैं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आयोजित इस धार्मिक एवं विकास यात्रा से जुड़ी प्रमुख गतिविधियां इस प्रकार हैं सीएम योगी ब्रज क्षेत्र के विकास के लिए लगभग ₹977 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे इनमें गीता शोध संस्थान में बना लगभग ₹42 करोड़ का 'श्री स्वामी हरिदास ऑडिटोरियम' भी शामिल है। दौरे के दौरान वे उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे और भक्ति मार्ग पानीगांव लिंक रोड का निरीक्षण करेंगे मुख्यमंत्री वृंदावन स्थित प्रसिद्ध श्री बांके बिहारी मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे दौरे के दूसरे दिन (4 सितंबर) सुबह वे श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर में दर्शन-पूजन करने के साथ-साथ गौ पूजन में भी भाग लेंगे।4
- हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कृष्ण जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण से जीवन शुख, समृद्धि, शांति की प्रार्थना की। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कुरुक्षेत्र की पावन भूमि पर श्रीमद्भगवद्गीता का दिव्य संदेश देकर मानवता का मार्गदर्शन करने वाले योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर हरियाणा के सभी परिवारजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए मैं प्रभु श्रीकृष्ण से प्रार्थना करता हूँ कि उनके दिव्य आशीर्वाद से हरियाणा के प्रत्येक परिवार का जीवन सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और शांति से आलोकित हो। यह पावन पर्व हमारे जीवन में प्रेम, भक्ति, सद्भाव और नई सकारात्मक ऊर्जा का संचार करे तथा हमें धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दे। जय श्रीकृष्ण! 🙏1