झाँसी : झांसी जनपद के हंसारी क्षेत्र में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब अत्यधिक सवारियों से भरा एक इलेक्ट्रिक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। यह दुर्घटना हंसारी रेलवे फाटक से कुछ ही दूरी पर सुबह लगभग 9:25 बजे हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऑटो हंसारी से झांसी की ओर जा रहा था और उसमें क्षमता से कई गुना अधिक सवारियां बैठी थीं। बताया जा रहा है कि ऑटो में कुल 11 वयस्क और 3 बच्चे सवार थे, जबकि ऑटो का परमिट केवल 3 सवारियों का है। आगे ड्राइवर के साथ दो बुजुर्ग और एक बच्चा बैठा था, जबकि पीछे करीब 9 सवारियां ठूंस-ठूंस कर बैठाई गई थीं। हादसे का कारण ऑटो चालक के अनुसार, आगे बैठे एक बुजुर्ग व्यक्ति को चलते वाहन में झपकी आ गई और उनका हाथ अचानक हैंडल से टकरा गया, जिससे ऑटो का संतुलन बिगड़ गया। तेज रफ्तार के कारण वाहन पलट गया। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि पलटने के बाद ऑटो का मुंह झांसी से उलटकर बबीना की दिशा में हो गया। मची चीख-पुकार, राहगीरों ने बचाई जान ऑटो पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दौड़कर ऑटो को सीधा किया और उसमें फंसी सवारियों को बाहर निकाला। कई यात्री घायल हुए, जिनमें कुछ गंभीर रूप से चोटिल बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव घटना की सूचना तत्काल प्रेमनगर थाना पुलिस को दी गई। साथ ही आम नागरिकों ने 108 Ambulance Service पर कॉल कर एम्बुलेंस बुलाई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। स्थानीय लोगों और ऑटो चालकों ने गंभीर आरोप लगाए हैं कि झांसी-जेल चौराहे पर तैनात यातायात पुलिस की मौजूदगी के बावजूद ऑटो में 12 से 16 सवारियां भरकर खुलेआम संचालन होता है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती। एक चालक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि झांसी से बबीना रूट पर ऑटो चालकों से हर महीने अवैध वसूली की जाती है। इसके अलावा नगर निगम की पार्किंग के नाम पर प्रतिदिन 20 रुपये भी लिए जाते हैं। स्थानीय लोगों का यह भी आरोप है कि सोनू नाम का एक व्यक्ति जेल चौराहे पर दिनभर ऑटो चालकों से पैसे वसूलता नजर आता है और यातायात पुलिसकर्मियों से बातचीत करता रहता है। यह हादसा एक बार फिर ओवरलोडिंग और यातायात नियमों की अनदेखी की गंभीरता को उजागर करता है। यदि ऑटो में क्षमता से अधिक सवारियां न होतीं, तो संभवतः यह दुर्घटना टल सकती थी।

- Post by Bablu Ramaiya1
- झाँसी। समाजसेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए डॉ. संदीप सरावगी द्वारा एक जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी में सहयोग प्रदान किया गया। बबीना निवासी ताशू, पिता राजेंद्र (पेशा—मजदूरी) एवं माता ममता की शादी 25 अप्रैल को संपन्न हुई। इस अवसर पर संघर्ष सेवा समिति कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डॉ. सरावगी ने परिणय सूत्र में बंधने जा रही वधु को फुल साइज ट्रॉली बैग, साड़ी, पर्स सहित अन्य आवश्यक उपहार भेंट कर आशीर्वाद दिया। इस सराहनीय पहल से न केवल परिवार को आर्थिक सहयोग मिला, बल्कि समाज में एक सकारात्मक संदेश भी गया कि सामूहिक प्रयास से जरूरतमंदों की मदद की जा सकती है। कार्यक्रम में ऐश्वर्य सरावगी, संदीप नामदेव, राजू सेन, राकेश अहिरवार, सिद्धांत गुप्ता, शुभांशु वर्मा, पवा बाल्मीकि, साहिल, बसंत गुप्ता, रिया वर्मा, अंजली विश्वकर्मा, सुशांत गुप्ता, मास्टर मुन्नालाल, प्रतीम सिंह, प्रमेन्द्र सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समिति के सदस्यों ने नवदंपति को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए समाज में इस तरह के सहयोगात्मक कार्यों को आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया।1
- झांसी-कानपुर हाईवे पर आपे पलटा, चालक की मौत, दो घायल मोठ (झांसी)। झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे-27 पर मोठ कोतवाली क्षेत्र के जौरा ओवरब्रिज के पास रविवार को एक आपे अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, आपे में सवार तीन लोग उन्नाव जनपद के पुरवा थाना क्षेत्र के गढ़कोला गांव के निवासी थे, जो महाराष्ट्र जा रहे थे। जौरा ओवरब्रिज के पास वाहन पहले रेलिंग से टकराया और उसके बाद अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में आपे चला रहे जंग बहादुर की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि विनोद और घनश्याम गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोठ ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि बायपास रोड किनारे गिट्टी और बालू का अवैध रूप से भंडारण किया गया था, जिससे रेलिंग स्पष्ट दिखाई नहीं दे रही थी। इसके कारण चालक को सड़क का सही दिशा-निर्देशन समझ में नहीं आ सका और हादसा हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।4
- प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ऑटो हंसारी से झांसी की ओर जा रहा था और उसमें क्षमता से कई गुना अधिक सवारियां बैठी थीं। बताया जा रहा है कि ऑटो में कुल 11 वयस्क और 3 बच्चे सवार थे, जबकि ऑटो का परमिट केवल 3 सवारियों का है। आगे ड्राइवर के साथ दो बुजुर्ग और एक बच्चा बैठा था, जबकि पीछे करीब 9 सवारियां ठूंस-ठूंस कर बैठाई गई थीं। हादसे का कारण ऑटो चालक के अनुसार, आगे बैठे एक बुजुर्ग व्यक्ति को चलते वाहन में झपकी आ गई और उनका हाथ अचानक हैंडल से टकरा गया, जिससे ऑटो का संतुलन बिगड़ गया। तेज रफ्तार के कारण वाहन पलट गया। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि पलटने के बाद ऑटो का मुंह झांसी से उलटकर बबीना की दिशा में हो गया। मची चीख-पुकार, राहगीरों ने बचाई जान ऑटो पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दौड़कर ऑटो को सीधा किया और उसमें फंसी सवारियों को बाहर निकाला। कई यात्री घायल हुए, जिनमें कुछ गंभीर रूप से चोटिल बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव घटना की सूचना तत्काल प्रेमनगर थाना पुलिस को दी गई। साथ ही आम नागरिकों ने 108 Ambulance Service पर कॉल कर एम्बुलेंस बुलाई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। स्थानीय लोगों और ऑटो चालकों ने गंभीर आरोप लगाए हैं कि झांसी-जेल चौराहे पर तैनात यातायात पुलिस की मौजूदगी के बावजूद ऑटो में 12 से 16 सवारियां भरकर खुलेआम संचालन होता है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती। एक चालक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि झांसी से बबीना रूट पर ऑटो चालकों से हर महीने अवैध वसूली की जाती है। इसके अलावा नगर निगम की पार्किंग के नाम पर प्रतिदिन 20 रुपये भी लिए जाते हैं। स्थानीय लोगों का यह भी आरोप है कि सोनू नाम का एक व्यक्ति जेल चौराहे पर दिनभर ऑटो चालकों से पैसे वसूलता नजर आता है और यातायात पुलिसकर्मियों से बातचीत करता रहता है। यह हादसा एक बार फिर ओवरलोडिंग और यातायात नियमों की अनदेखी की गंभीरता को उजागर करता है। यदि ऑटो में क्षमता से अधिक सवारियां न होतीं, तो संभवतः यह दुर्घटना टल सकती थी।1
- महेश चंद्र पांडेय प्रधानाचार्य जे एन पांडेय इंटर कॉलेज रेंडर व उपाध्यक्ष सिंचाई बंधु उत्तर प्रदेश शासन द्वारा मनोनीत के ईंट भट्टा पर किसी शरारती तत्व ने रंजशन में कल दोपहर ढाई बजे के लगभग में भट्टे के पास ही अपने खेत पर साफ सफाई करने के लिए आग लगाई जिससे हवा के तेज वहाब के कारण भट्टे के ईंटों के लिए लगभग में ढाई हजार कुंटल भूसा रखा था जिसमें आग की चपेट में ढाई हजार कुंटल भूसा जल कर राख हो गया आग लगने की सूचना दमखल विभाग और रेंडर थाने को दिया जिससे कि कल से दो दमखल की गाड़ियां रात भर आग बुझाने का काम करती रहीं लेकिन आग बुझाने में सफलता प्राप्त नहीं हो सकी अभी भी आग धधक रही है जिससे पड़ोस के गांव को जन हानि का खतरा लग रहा है जिससे लोग अत्यधिक भयभीत हैं आज सुबह पुनः दमखल की गाड़ी आग बुझाने पर लगी है उक्त आग जनि में लगभग बीस लाख रुपए की हानि हुई है।1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- Post by Hemant Kumar Gupta1
- निरीक्षण में अव्यवस्थाओ की खुली पोल पेयजल आपूर्ति मिली ठप, वार्डों में बंद पड़े मिले कूलर डीएम ने खुद चेक किये वाटर कूलर, जताई नाराजगी गर्मी को देखते हुए मरीजों के लिए ओर A C कूलर बढ़ाने के दिये निर्देश ओपीडी में मिली कर्मचारियों की कमी, मरीजों की भीड़ काबू करने में नाकाम दिखे सीएमएस डीएम ने दिए मैन पावर बढाने के निर्देश डीएम ने जल्द व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के दिये निर्देश1