logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

2 hrs ago
user_Koshal Raj
Koshal Raj
मुरादाबाद, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • मुरादाबाद थाना मूंढापांडे क्षेत्र के गांव चमरौआ में आम के बाग को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर खूनी संघर्ष हो गया। पेड़ों के स्वामित्व को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले, जिसमें एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। आरोप है कि कासिम, जिले हसन, रहीस अहमद और अनीश ने गाली-गलौज करते हुए हमला किया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। #viralvideo
    2
    मुरादाबाद थाना मूंढापांडे क्षेत्र के गांव चमरौआ में आम के बाग को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर खूनी संघर्ष हो गया। पेड़ों के स्वामित्व को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले, जिसमें एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।
आरोप है कि कासिम, जिले हसन, रहीस अहमद और अनीश ने गाली-गलौज करते हुए हमला किया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। #viralvideo
    user_JAI HIND MEDIA
    JAI HIND MEDIA
    Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • जनपद मथुरा पुलिस को लगातार साइबर अपराधियों के सम्बन्ध में जानकारी मिल रही थी जिसको रोकने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में आज थाना शेरगढ़ में पुलिस के द्वारा एक बड़ी कार्यवाही की गई है, जिसमें दो गांव विशंबरा व जंघावली जो नोटोरियस/ संदिग्ध हैं में पुलिस टीमों के द्वारा दो अलग-अलग रेड्स की गई हैं, जिसमें कुल 06 राजपत्रित अधिकारी और 13 थाना प्रभारियों व कुल 240 आरक्षी/मुख्य आरक्षियों के द्वारा कार्यवाही की गई । प्रतिबिंब पोर्टल के द्वारा जो हॉटस्पॉट चिन्हित किए गए और साइबर पुलिस टीम ने लगातार कार्य कर सक्रिय लोगो की पहचान की उनके घरों पर रेड की गई । उपरोक्त के क्रम में गांव जंघावली से 11 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया व मौके से 17 संदिग्ध अपराधी भागने में कामयाब रहे । ग्राम विशंबरा से कुल 23 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया व 28 साइबर अपराधी भागने में कामयाब रहे हैं । इस तरह से रेड के दौरान कुल 34 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया । साइबर फ्रॉड में और जो 45 अपराधी हैं, वो भागने में कामयाब रहे हैं । यह लोग सिंडिकेट बनाकर के लगातार साइबर अपराध का कार्य करते आ रहे है । इनमें से 08 अपराधी जो पहले भी जेल जा चुके हैं । साइबर अपराधियों के पास से फर्जी आधार कार्ड भी बरामद हुए है । साइबर अपराधियों से मोबाइल फोन बरामद हुए हैं जिन पर हमारी साइबर टेक्निकल टीम कार्य कर रही है। अभी तक मोबाइल फोन की जांच से पाया गया है कि दो आईएमईआई प्रयोग हुई हैं, जो लोग पकड़े गए हैं, उनके द्वारा 18 फ्रॉड किए गए हैं। विभिन्न प्रांतों से भी संपर्क किया जा रहा है । पकड़े गये साइबर अपराधियो के विरुद्ध जो भी मुकद्दमें पंजीकृत होंगे, उनके बारे में जानकारी की जा रही है। ये सभी साइबर अपराधी संगठित अपराध कर रहे थे। संगठित अपराध के आधार पर आज गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है । यह कार्यवाही अभी जारी रहेगी जो भी साइबर अपराधी अभी भाग गये है और बच गये है उनको भी गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा । मथुरा पुलिस के द्वारा लगातार साइबर अपराधियों पर कठोर कार्रवाई की जा रही है और आगे भी जारी रहेगी।
    1
    जनपद मथुरा पुलिस को लगातार साइबर अपराधियों के  सम्बन्ध में जानकारी मिल रही थी जिसको  रोकने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में आज थाना शेरगढ़ में पुलिस के द्वारा एक बड़ी कार्यवाही की गई है, जिसमें दो गांव विशंबरा व जंघावली जो नोटोरियस/ संदिग्ध हैं में पुलिस टीमों के द्वारा दो अलग-अलग रेड्स की गई हैं, जिसमें कुल 06 राजपत्रित अधिकारी और 13 थाना प्रभारियों  व कुल 240 आरक्षी/मुख्य आरक्षियों के द्वारा कार्यवाही की गई । प्रतिबिंब पोर्टल के द्वारा जो हॉटस्पॉट चिन्हित किए गए और साइबर पुलिस टीम  ने लगातार कार्य कर सक्रिय लोगो की पहचान की उनके घरों पर रेड की गई । उपरोक्त  के क्रम में गांव जंघावली  से 11 संदिग्धों को गिरफ्तार  किया गया व मौके से 17  संदिग्ध अपराधी भागने में कामयाब रहे ।   ग्राम विशंबरा से कुल 23 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया व 28 साइबर अपराधी भागने में कामयाब रहे हैं । इस तरह से रेड के दौरान कुल 34 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया । साइबर फ्रॉड में और जो 45 अपराधी हैं, वो भागने में कामयाब रहे हैं । यह लोग सिंडिकेट बनाकर के लगातार साइबर अपराध का कार्य करते आ रहे है । इनमें से 08 अपराधी जो पहले भी जेल जा चुके हैं । साइबर अपराधियों के पास से फर्जी आधार कार्ड भी बरामद  हुए है । साइबर अपराधियों से मोबाइल फोन बरामद हुए हैं जिन पर हमारी  साइबर टेक्निकल टीम कार्य कर रही है। अभी तक मोबाइल फोन की जांच से पाया गया है कि दो आईएमईआई प्रयोग हुई हैं, जो लोग पकड़े गए हैं, उनके द्वारा 18 फ्रॉड किए गए हैं। विभिन्न प्रांतों से भी संपर्क किया जा रहा है । पकड़े गये साइबर अपराधियो के विरुद्ध जो भी मुकद्दमें पंजीकृत होंगे, उनके बारे में जानकारी की जा रही है। ये सभी साइबर अपराधी संगठित अपराध कर रहे थे। संगठित अपराध के आधार पर आज गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया  जा रहा है । यह कार्यवाही अभी जारी रहेगी जो भी साइबर अपराधी अभी भाग गये है और बच गये है  उनको भी गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा ।  मथुरा पुलिस के द्वारा लगातार साइबर अपराधियों पर कठोर कार्रवाई की जा रही है और आगे भी जारी रहेगी।
    user_नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    Local Politician Moradabad, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • Post by Koshal Raj
    1
    Post by Koshal Raj
    user_Koshal Raj
    Koshal Raj
    मुरादाबाद, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • पेट्रोल पंप पर सिगरेट जल रहे व्यक्ति को मना करने पर तेल भरवाते व्यक्ति की बाइक में आग लगने वाले युवक पुलिस की हिरासत में
    1
    पेट्रोल पंप पर सिगरेट जल रहे व्यक्ति को मना करने पर तेल भरवाते व्यक्ति की बाइक में आग लगने वाले युवक पुलिस की हिरासत में
    user_वसीम खान संपादक
    वसीम खान संपादक
    TV News Anchor मुरादाबाद, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by Jk Ar
    1
    Post by Jk Ar
    user_Jk Ar
    Jk Ar
    मुरादाबाद, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मुरादाबाद मे 30 रु खजूर बेच रहे थे 200 मे मंडी समिति मुरादाबाद में खजूर फार्म पर खाद्य सुरक्षा औषधि विभाग के अधिकारी राजवंश असिस्टेंट ने टीम के साथ मारा छापा
    1
    मुरादाबाद मे 30 रु खजूर बेच रहे थे 200 मे मंडी समिति मुरादाबाद में खजूर फार्म पर खाद्य सुरक्षा औषधि विभाग के अधिकारी राजवंश असिस्टेंट ने टीम के साथ मारा छापा
    user_Jonrlist Salman Yusuf Shaikh
    Jonrlist Salman Yusuf Shaikh
    Court reporter मुरादाबाद, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • *मूंढापांढे‌ कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह नें उज्जबला योजना के अंतर्गत इंडियन एजेंसी पर महिलाओं को चूल्हे सिलेंडर वितरण किए गए* मुरादाबाद जनपद के ब्लॉक मुंडापांडे की ग्राम पंचायत मातीपुर उर्फ मेनी मैं इंडियन गुरु एजेंसी की ओर से लाभार्थी महिलाओं को कुंदरकी विधानसभा 29 विधायक ठाकुर रामवीर द्वारा लाभार्थी महिलाओं को चूल्हे गैस सिलेंडर व आदि सामान वितरण किया गया विधायक ठाकुर रामवीर सिंह द्वारा फीता काटकर शुभारंभ किया गया ठाकुर रामवीर सिंह विधायक कुंदरकी ने सरकार की योजनाओं को बताते हुए कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं वांछित न रह पाए,इस दौरान मोहम्मद अहमद डॉक्टर जाबिर अली फारूक प्रधान प्रेम सिंह इमरान डॉक्टर समर डॉक्टर इक़बाल डॉक्टर रफत इस्तेकर हुसैन सलीम मोहम्मद आलम प्रदीप मोहम्मद सद्दाम हुसैन आदि लोग मौजूद रहे
    2
    *मूंढापांढे‌ कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह नें उज्जबला योजना के अंतर्गत इंडियन  एजेंसी पर महिलाओं को चूल्हे सिलेंडर वितरण किए गए*
मुरादाबाद जनपद के ब्लॉक मुंडापांडे की ग्राम पंचायत मातीपुर उर्फ  मेनी मैं इंडियन गुरु एजेंसी की ओर से लाभार्थी महिलाओं को कुंदरकी विधानसभा 29 विधायक ठाकुर रामवीर द्वारा लाभार्थी महिलाओं को चूल्हे गैस सिलेंडर व आदि सामान वितरण किया गया  विधायक ठाकुर रामवीर सिंह द्वारा फीता काटकर शुभारंभ किया गया ठाकुर रामवीर सिंह विधायक कुंदरकी ने  सरकार की योजनाओं को बताते हुए कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं वांछित न रह पाए,इस दौरान मोहम्मद अहमद डॉक्टर जाबिर अली फारूक प्रधान प्रेम सिंह इमरान डॉक्टर समर डॉक्टर इक़बाल डॉक्टर रफत इस्तेकर हुसैन सलीम मोहम्मद आलम प्रदीप मोहम्मद सद्दाम हुसैन आदि लोग मौजूद रहे
    user_न्यूज़ 24 यूपी चैनल
    न्यूज़ 24 यूपी चैनल
    Photographer मुरादाबाद, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मुरादाबाद, 22 फरवरी 2026: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में रमजान के पवित्र महीने से ठीक पहले खजूर व्यापार में बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ है। नवीन मंडी समिति में खजूर की दुकानों और गोदामों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी की, जहां सस्ती और कम गुणवत्ता वाली खजूरों को आकर्षक ब्रांडेड डिब्बों में पैक कर ऊंचे दामों पर बेचने की कोशिश का खुलासा हुआ। विभाग के सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-2 राजवंश प्रकाश श्रीवास्तव ने अपनी टीम के साथ यह कार्रवाई की, जिसमें कई दुकानों से संदिग्ध नमूने जब्त किए गए। घटना की शुरुआत एक वायरल वीडियो से हुई, जो सोशल मीडिया पर तेजी से फैला। वीडियो में मझोला थाना इलाके की मंडी समिति में खजूरों की रिपैकेजिंग दिखाई गई, जहां सस्ती खजूरों (जिनकी बाजार में कीमत लगभग 30 रुपये प्रति किलो बताई जा रही है) को महंगे और ब्रांडेड पैकेट्स में डालकर बेचा जा रहा था, जबकि अच्छी क्वालिटी की खजूरों की कीमत 200 रुपये प्रति किलो तक होती है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया और तुरंत कार्रवाई शुरू की गई। राजवंश श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने 'ईशा ट्रेडर्स', 'अल-वदूद डेट्स' और 'मेराज फ्रूट्स' जैसे बड़े प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। जांच में पाया गया कि यहां खजूर बिना बैच नंबर, पैकिंग डिटेल्स, एक्सपायरी डेट और उचित लेबल के बेची जा रही थीं, जो खाद्य सुरक्षा मानकों का घोर उल्लंघन है। ईशा डेट्स के गोदाम में रिपैकेजिंग की जा रही थी, जहां ईरान से आयातित खजूरों को बिना लाइसेंस के नए पैकेट्स में डाला जा रहा था। टीम ने प्रथम दृष्टया पैकेजिंग में बड़ी अनियमितताएं पाईं और भारी मात्रा में मिसब्रांडेड सामान को सीज कर लिया। मंडलीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी कृष्ण गोपाल यादव ने बताया कि रमजान में खजूर की मांग बढ़ने के कारण कुछ व्यापारी मुनाफाखोरी कर रहे हैं और जनता की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं। टीम ने कुल 4 नमूने लिए, जिन्हें लैब जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें जुर्माना और लाइसेंस रद्द करने तक की सजा शामिल हो सकती है। इस छापेमारी से मंडी समिति में हड़कंप मच गया और अन्य व्यापारियों में डर का माहौल है। विभाग ने पूरे मुरादाबाद मंडल में विशेष चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है, जो होली तक जारी रहेगा।
    2
    मुरादाबाद, 22 फरवरी 2026: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में रमजान के पवित्र महीने से ठीक पहले खजूर व्यापार में बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हुआ है। नवीन मंडी समिति में खजूर की दुकानों और गोदामों पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी की, जहां सस्ती और कम गुणवत्ता वाली खजूरों को आकर्षक ब्रांडेड डिब्बों में पैक कर ऊंचे दामों पर बेचने की कोशिश का खुलासा हुआ। विभाग के सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-2 राजवंश प्रकाश श्रीवास्तव ने अपनी टीम के साथ यह कार्रवाई की, जिसमें कई दुकानों से संदिग्ध नमूने जब्त किए गए।
घटना की शुरुआत एक वायरल वीडियो से हुई, जो सोशल मीडिया पर तेजी से फैला। वीडियो में मझोला थाना इलाके की मंडी समिति में खजूरों की रिपैकेजिंग दिखाई गई, जहां सस्ती खजूरों (जिनकी बाजार में कीमत लगभग 30 रुपये प्रति किलो बताई जा रही है) को महंगे और ब्रांडेड पैकेट्स में डालकर बेचा जा रहा था, जबकि अच्छी क्वालिटी की खजूरों की कीमत 200 रुपये प्रति किलो तक होती है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया और तुरंत कार्रवाई शुरू की गई।
राजवंश श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने 'ईशा ट्रेडर्स', 'अल-वदूद डेट्स' और 'मेराज फ्रूट्स' जैसे बड़े प्रतिष्ठानों पर छापा मारा। जांच में पाया गया कि यहां खजूर बिना बैच नंबर, पैकिंग डिटेल्स, एक्सपायरी डेट और उचित लेबल के बेची जा रही थीं, जो खाद्य सुरक्षा मानकों का घोर उल्लंघन है। ईशा डेट्स के गोदाम में रिपैकेजिंग की जा रही थी, जहां ईरान से आयातित खजूरों को बिना लाइसेंस के नए पैकेट्स में डाला जा रहा था। टीम ने प्रथम दृष्टया पैकेजिंग में बड़ी अनियमितताएं पाईं और भारी मात्रा में मिसब्रांडेड सामान को सीज कर लिया।
मंडलीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी कृष्ण गोपाल यादव ने बताया कि रमजान में खजूर की मांग बढ़ने के कारण कुछ व्यापारी मुनाफाखोरी कर रहे हैं और जनता की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं। टीम ने कुल 4 नमूने लिए, जिन्हें लैब जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें जुर्माना और लाइसेंस रद्द करने तक की सजा शामिल हो सकती है।
इस छापेमारी से मंडी समिति में हड़कंप मच गया और अन्य व्यापारियों में डर का माहौल है। विभाग ने पूरे मुरादाबाद मंडल में विशेष चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है, जो होली तक जारी रहेगा।
    user_JAI HIND MEDIA
    JAI HIND MEDIA
    Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.