चार दशक की सेवा को सम्मानपूर्ण सलाम, भावुक माहौल में राम कुमार यादव को दी गई विदाई कोरबा (सुघर गांव)। शासकीय हाई स्कूल आमगांव में शुक्रवार, 31 जुलाई 2026 को विद्यालय के भृत्य श्री राम कुमार यादव के अधिवार्षिकी पूर्ण होने पर गरिमामय एवं भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। वर्षों तक विद्यालय परिवार की निष्ठापूर्ण सेवा देने वाले श्री यादव को शिक्षकों, अतिथियों, विद्यार्थियों एवं परिजनों ने शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानपूर्वक विदाई दी। समारोह में श्री जी.पी. जटवार (प्राचार्य, भिलाई बाजार), श्री चंद्रशेखर शर्मा (प्राचार्य, छिन्दपुर), आर्यन पब्लिक स्कूल के संचालक श्री अजय दुबे, भूतपूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री मदन लाल राठौर, समाजसेवी श्री विजय जायसवाल, हरदी बाजार मालगुजार श्री बेचू सिंह कंवर, श्री मनमोहन राठौर सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। विद्यालय के प्राचार्य श्री लक्ष्मी कुमार डहरिया के नेतृत्व में विद्यार्थियों एवं समस्त स्टाफ ने श्री राम कुमार यादव के उज्ज्वल, स्वस्थ, सुखमय एवं शांतिपूर्ण जीवन की कामना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर श्रीमती यादव एवं उनके परिजन भी मौजूद रहे। समारोह का प्रभावी एवं गरिमापूर्ण मंच संचालन श्री संतोष कुमार श्रीवास (व्याख्याता) ने किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान आत्मीयता, सम्मान और भावनाओं का अनूठा संगम देखने को मिला, जिसने उपस्थित सभी लोगों को भावुक कर दिया।
चार दशक की सेवा को सम्मानपूर्ण सलाम, भावुक माहौल में राम कुमार यादव को दी गई विदाई कोरबा (सुघर गांव)। शासकीय हाई स्कूल आमगांव में शुक्रवार, 31 जुलाई 2026 को विद्यालय के भृत्य श्री राम कुमार यादव के अधिवार्षिकी पूर्ण होने पर गरिमामय एवं भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। वर्षों तक विद्यालय परिवार की निष्ठापूर्ण सेवा देने वाले श्री यादव को शिक्षकों, अतिथियों, विद्यार्थियों एवं परिजनों ने शाल
एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानपूर्वक विदाई दी। समारोह में श्री जी.पी. जटवार (प्राचार्य, भिलाई बाजार), श्री चंद्रशेखर शर्मा (प्राचार्य, छिन्दपुर), आर्यन पब्लिक स्कूल के संचालक श्री अजय दुबे, भूतपूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री मदन लाल राठौर, समाजसेवी श्री विजय जायसवाल, हरदी बाजार मालगुजार श्री बेचू सिंह कंवर, श्री मनमोहन राठौर सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। विद्यालय के प्राचार्य श्री लक्ष्मी कुमार डहरिया के नेतृत्व में विद्यार्थियों एवं
समस्त स्टाफ ने श्री राम कुमार यादव के उज्ज्वल, स्वस्थ, सुखमय एवं शांतिपूर्ण जीवन की कामना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी। इस अवसर पर श्रीमती यादव एवं उनके परिजन भी मौजूद रहे। समारोह का प्रभावी एवं गरिमापूर्ण मंच संचालन श्री संतोष कुमार श्रीवास (व्याख्याता) ने किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान आत्मीयता, सम्मान और भावनाओं का अनूठा संगम देखने को मिला, जिसने उपस्थित सभी लोगों को भावुक कर दिया।
- निजी विद्यालयों में पसरी अव्यवस्था , स्कूलों की सुरक्षा और सुविधा बहाल1
- जांजगीर चांम्पा - निजी विद्यालयों में पसरी अव्यवस्था" स्कूलों की सुविधा और सुरक्षा बहाल1
- जांजगीर-चांपा जिला अस्पताल में डीजल घोटाला: कांग्रेस विधायक के आरोपों से गरमाई सियासत, बीजेपी ने दी 3 दिन की चेतावनी डीजल धांधली और एल्डरमैन विवाद: विधायक व्यास कश्यप के हमले पर बीजेपी का पलटवार, आंदोलन का एलान अस्पताल के जनरेटर का डीजल बीजेपी नेताओं की गाड़ियों में? जांजगीर-चांपा में कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने1
- अधूरी पुलिया, जान जोखिम में उफनती नदी पार कर स्कूल जाने को मजबूर बच्चे, ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों पर उठे सवाल कोरबा (सुघर गांव) । जिले के पाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत उतरदा और रामपुर के बीच पितनी नदी पर निर्माणाधीन पुल की धीमी रफ्तार अब ग्रामीणों और स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर भारी पड़ रही है। बरसात में नदी उफान पर है, लेकिन पुल निर्माण अधूरा होने से बच्चे रोजाना जान जोखिम में डालकर तेज बहाव के बीच स्कूल आने-जाने को मजबूर हैं। कई छात्र-छात्राएं उफनती नदी पार करते दिखाई दिए। यह स्थिति निर्माण एजेंसी, संबंधित विभाग और जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि निर्माण कार्य समय पर पूरा होता, तो मासूम बच्चों सहित महिलाओं और बुजुर्गों को अपनी जान खतरे में डालकर नदी पार नहीं करनी पड़ती।ग्रामीणों ने मांग की है कि पुल निर्माण कार्य को तत्काल पूरा कराया जाए तथा निर्माण में हो रही देरी के कारणों की जांच कर जिम्मेदारी तय की जाए। उनका कहना है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग और निर्माण एजेंसी की होगी।4