Shuru
Apke Nagar Ki App…
जांजगीर-चांपा जिला अस्पताल में डीजल घोटाला: कांग्रेस विधायक के आरोपों से गरमाई सियासत, बीजेपी ने दी 3 दिन की चेतावनी डीजल धांधली और एल्डरमैन विवाद: विधायक व्यास कश्यप के हमले पर बीजेपी का पलटवार, आंदोलन का एलान अस्पताल के जनरेटर का डीजल बीजेपी नेताओं की गाड़ियों में? जांजगीर-चांपा में कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने
Bhupendra Dewangan
जांजगीर-चांपा जिला अस्पताल में डीजल घोटाला: कांग्रेस विधायक के आरोपों से गरमाई सियासत, बीजेपी ने दी 3 दिन की चेतावनी डीजल धांधली और एल्डरमैन विवाद: विधायक व्यास कश्यप के हमले पर बीजेपी का पलटवार, आंदोलन का एलान अस्पताल के जनरेटर का डीजल बीजेपी नेताओं की गाड़ियों में? जांजगीर-चांपा में कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- ग्रामीण अंचल की भरोसेमंद मोबाइल दुकान पर उठे सवाल किया है हकीकत? कोरबा (सुघर गांव)। जिले के पाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत उतरदा के ग्रामीण अंचल की चर्चित एवं फेमस श्री मोबाइल दुकान को लेकर इन दिनों तरह-तरह की शिकायतें और चर्चाएं सामने आ रही हैं। अब लोगों से अपील की जा रही है कि यदि उनका कोई व्यक्तिगत अनुभव है, तो उसे कमेंट में साझा करें। जनता की प्रतिक्रियाओं के आधार पर अगली पड़ताल में दुकान संचालक से सीधे सवाल पूछकर सच्चाई सामने लाई जाएगी।1
- थाना डभरा के वार्षिक निरीक्षण पर पहुंचे एसपी, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर किया एकता वृक्षारोपण, थाना डभरा के वार्षिक निरीक्षण पर पहुंचे एसपी, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर किया एकता वृक्षारोपण, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने थाना डभरा का वार्षिक निरीक्षण कर थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों, कार्यालयीन व्यवस्थाओं एवं अधिकारी-कर्मचारियों की वेशभूषा (टर्न आउट) का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चंद्रपुर सुमित गुप्ता, थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश पटेल सहित थाना डभरा के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। वार्षिक निरीक्षण के अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में थाना परिसर में एकता वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए तथा सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने पौधारोपण एवं उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, हरित वातावरण के निर्माण और वृक्षों की नियमित देखभाल के महत्व पर बल देते हुए आम नागरिकों से भी अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील की गई।1
- चल कांवरिया शिव के धाम बाबा बैद्यनाथ धाम का सावन का दूसरा दिन1
- कुचैना में अवैध शराब-गांजे की बिक्री से महिलाओं में आक्रोश, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर किया प्रदर्शन कोरबा। कुचैना क्षेत्र में अवैध शराब और गांजे की बिक्री के विरोध में बड़ी संख्या में महिलाओं ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि शिकायतों के बावजूद नशे के कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। महिलाओं ने प्रशासन से अवैध शराब-गांजे की बिक्री पर तत्काल रोक, पुलिस गश्त बढ़ाने और शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की मांग की। महिलाओं का कहना है कि नशे के बढ़ते कारोबार से युवाओं और बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा है। अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर है।4
- मोटरसाइकिल चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार...............1
- बिलासपुर सर्पदंश मुआवजा घोटाला: मास्टरमाइंड समेत चार आरोपी पुलिस रिमांड में, जांच तेज। बिलासपुर में 17.24 करोड़ रुपये के फर्जी सर्पदंश मुआवजा घोटाले की जांच तेज हो गई है। मास्टरमाइंड समेत चार आरोपियों से पुलिस रिमांड पर पूछताछ जारी है। जांच में खुलासा हुआ कि फोटोकॉपी दुकान में फर्जी दस्तावेज तैयार किए जाते थे, जिनके हैंडराइटिंग साक्ष्य भी जुटाए गए हैं। कवर्धा की एक हितग्राही महिला को भी फर्जी मुआवजा लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 431 संदिग्ध मामलों की जांच जारी है।1
- जनपद सदस्य किशन कोशले ने ग्राम पंचायत तिलकेजा में हुआ भ्रष्टाचार का मामले में कलेक्टर को सोपा ज्ञापन1
- सक्ति में RKM पावर प्लांट के खिलाफ क्षेत्रवासियों का प्रदर्शन, बंकर वाहनों को रोका, सक्ति में RKM पावर प्लांट के खिलाफ क्षेत्रवासियों का प्रदर्शन, बंकर वाहनों को रोका, सक्ति जिले के डभरा क्षेत्र में RKM पावर प्लांट के खिलाफ क्षेत्रवासियों का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। क्षेत्रवासियों ने प्लांट के समीप धरना प्रदर्शन करते हुए सीमेंट कंपनियों के बंकर (कैप्सूल) वाहनों का आवागमन रोक दिया है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि उन्होंने 14 जुलाई को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर 15 दिनों के भीतर समस्याओं के समाधान की मांग की थी। ज्ञापन में आरोप लगाया गया था कि विभिन्न सीमेंट कंपनियों से प्रतिदिन 400 से 500 ओवरलोड बंकर वाहनों का आवागमन RKM पावर प्लांट तक होता है, जिससे सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं और लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। उनका आरोप है कि दुर्घटनाओं में लोगों और मवेशियों की मौत होने के बावजूद न तो उचित मुआवजा दिया जाता है और न ही प्रभावित क्षेत्र में CSR मद के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य विकास कार्य कराए जाते हैं। ज्ञापन में एक अन्य आरोप यह भी लगाया गया था कि ग्राम धिवरा निवासी श्रीमती रुकमणी रात्रे की निजी भूमि पर वर्ष 2014 से बिना भूमि खरीदे सड़क का निर्माण कर कंपनी द्वारा कब्जा किया गया है। आरोप है कि अब तक न तो भूमि का मुआवजा दिया गया है और न ही किसी प्रकार का किराया। इससे उन्हें आर्थिक एवं मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि निर्धारित 15 दिनों की अवधि बीत जाने के बाद भी प्रशासन और कंपनी प्रबंधन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसी के विरोध में क्षेत्रवासियों ने धरना शुरू कर दिया है और बंकर वाहनों का आवागमन रोक दिया है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, इस पूरे मामले में प्रशासन और कंपनी प्रबंधन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।1