logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सक्ति में RKM पावर प्लांट के खिलाफ क्षेत्रवासियों का प्रदर्शन, बंकर वाहनों को रोका, सक्ति में RKM पावर प्लांट के खिलाफ क्षेत्रवासियों का प्रदर्शन, बंकर वाहनों को रोका, सक्ति जिले के डभरा क्षेत्र में RKM पावर प्लांट के खिलाफ क्षेत्रवासियों का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। क्षेत्रवासियों ने प्लांट के समीप धरना प्रदर्शन करते हुए सीमेंट कंपनियों के बंकर (कैप्सूल) वाहनों का आवागमन रोक दिया है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि उन्होंने 14 जुलाई को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर 15 दिनों के भीतर समस्याओं के समाधान की मांग की थी। ज्ञापन में आरोप लगाया गया था कि विभिन्न सीमेंट कंपनियों से प्रतिदिन 400 से 500 ओवरलोड बंकर वाहनों का आवागमन RKM पावर प्लांट तक होता है, जिससे सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं और लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। उनका आरोप है कि दुर्घटनाओं में लोगों और मवेशियों की मौत होने के बावजूद न तो उचित मुआवजा दिया जाता है और न ही प्रभावित क्षेत्र में CSR मद के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य विकास कार्य कराए जाते हैं। ज्ञापन में एक अन्य आरोप यह भी लगाया गया था कि ग्राम धिवरा निवासी श्रीमती रुकमणी रात्रे की निजी भूमि पर वर्ष 2014 से बिना भूमि खरीदे सड़क का निर्माण कर कंपनी द्वारा कब्जा किया गया है। आरोप है कि अब तक न तो भूमि का मुआवजा दिया गया है और न ही किसी प्रकार का किराया। इससे उन्हें आर्थिक एवं मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि निर्धारित 15 दिनों की अवधि बीत जाने के बाद भी प्रशासन और कंपनी प्रबंधन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसी के विरोध में क्षेत्रवासियों ने धरना शुरू कर दिया है और बंकर वाहनों का आवागमन रोक दिया है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, इस पूरे मामले में प्रशासन और कंपनी प्रबंधन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।

9 hrs ago
user_Lala upadhyay
Lala upadhyay
Local News Reporter Sakti, Chhattisgarh•

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • भागायुक्त सुनील जैन ने जनपद पंचायत मालखरौदा का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा। भागायुक्त सुनील जैन ने जनपद पंचायत मालखरौदा का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
    1
    भागायुक्त सुनील जैन ने जनपद पंचायत मालखरौदा का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
भागायुक्त सुनील जैन ने जनपद पंचायत मालखरौदा का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा।
    user_Bhupendra lahare
    Bhupendra lahare
    Farmer मलखरोदा, सक्ती, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • जांजगीर-चांपा जिला अस्पताल में डीजल घोटाला: कांग्रेस विधायक के आरोपों से गरमाई सियासत, बीजेपी ने दी 3 दिन की चेतावनी डीजल धांधली और एल्डरमैन विवाद: विधायक व्यास कश्यप के हमले पर बीजेपी का पलटवार, आंदोलन का एलान अस्पताल के जनरेटर का डीजल बीजेपी नेताओं की गाड़ियों में? जांजगीर-चांपा में कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने
    1
    जांजगीर-चांपा जिला अस्पताल में डीजल घोटाला: कांग्रेस विधायक के आरोपों से गरमाई सियासत, बीजेपी ने दी 3 दिन की चेतावनी
डीजल धांधली और एल्डरमैन विवाद: विधायक व्यास कश्यप के हमले पर बीजेपी का पलटवार, आंदोलन का एलान
अस्पताल के जनरेटर का डीजल बीजेपी नेताओं की गाड़ियों में? जांजगीर-चांपा में कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने
    user_Bhupendra Dewangan
    Bhupendra Dewangan
    Local News Reporter चंपा, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • कोरबा के एकलव्य विद्यालय में विद्यार्थियों ने किया हंगामा
    1
    कोरबा के एकलव्य विद्यालय में विद्यार्थियों ने किया हंगामा
    user_SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    SK Kashyapपत्रकार रींवापार
    Farmer बारपाली, कोरबा, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • महानदी में बढ़ा बाढ़ का खतरा अलर्ट पर तीन जिले,वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की तैयारी रखने की अपील भारी बारिश से बांध लबालब।
    1
    महानदी में बढ़ा बाढ़ का खतरा अलर्ट पर तीन जिले,वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की तैयारी रखने की अपील 
भारी बारिश से बांध लबालब।
    user_Raigarh Chhattisgarh
    Raigarh Chhattisgarh
    रायगढ़, रायगढ़, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • थाना डभरा के वार्षिक निरीक्षण पर पहुंचे एसपी, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर किया एकता वृक्षारोपण, थाना डभरा के वार्षिक निरीक्षण पर पहुंचे एसपी, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर किया एकता वृक्षारोपण, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने थाना डभरा का वार्षिक निरीक्षण कर थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों, कार्यालयीन व्यवस्थाओं एवं अधिकारी-कर्मचारियों की वेशभूषा (टर्न आउट) का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चंद्रपुर सुमित गुप्ता, थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश पटेल सहित थाना डभरा के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। वार्षिक निरीक्षण के अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में थाना परिसर में एकता वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए तथा सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने पौधारोपण एवं उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, हरित वातावरण के निर्माण और वृक्षों की नियमित देखभाल के महत्व पर बल देते हुए आम नागरिकों से भी अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील की गई।
    1
    थाना डभरा के वार्षिक निरीक्षण पर पहुंचे एसपी, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर किया एकता वृक्षारोपण,
थाना डभरा के वार्षिक निरीक्षण पर पहुंचे एसपी, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर किया एकता वृक्षारोपण,
पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने थाना डभरा का वार्षिक निरीक्षण कर थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों, कार्यालयीन व्यवस्थाओं एवं अधिकारी-कर्मचारियों की वेशभूषा (टर्न आउट) का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चंद्रपुर सुमित गुप्ता, थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश पटेल सहित थाना डभरा के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
वार्षिक निरीक्षण के अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में थाना परिसर में एकता वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए तथा सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने पौधारोपण एवं उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, हरित वातावरण के निर्माण और वृक्षों की नियमित देखभाल के महत्व पर बल देते हुए आम नागरिकों से भी अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने की अपील की गई।
    user_Lala upadhyay
    Lala upadhyay
    Local News Reporter Sakti, Chhattisgarh•
    9 hrs ago
  • चंद्रपुर महानदी का बढ़ा जलस्तर, जान जोखिम में डालकर पुल से छलांग लगा रहे युवक, चंद्रपुर महानदी का बढ़ा जलस्तर, जान जोखिम में डालकर पुल से छलांग लगा रहे युवक, सक्ती जिले के चंद्रपुर स्थित महानदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इसके बावजूद कुछ युवक अपनी जान की परवाह किए बिना पुल से नदी में छलांग लगाते नजर आ रहे हैं। बढ़ते जलस्तर के बीच युवकों की यह लापरवाही कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल पर सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। ऐसे में प्रशासन की लापरवाही पर भी सवाल उठ रहे हैं। यदि समय रहते रोकथाम के प्रभावी उपाय नहीं किए गए, तो किसी भी समय गंभीर घटना घट सकती है। श्री लाइव न्यूज़ छत्तीसगढ़ की अपील बढ़े हुए जलस्तर के दौरान नदी, पुल और घाटों के आसपास अनावश्यक रूप से जाने से बचें। अपनी और दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखें, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।
    1
    चंद्रपुर महानदी का बढ़ा जलस्तर, जान जोखिम में डालकर पुल से छलांग लगा रहे युवक,
चंद्रपुर महानदी का बढ़ा जलस्तर, जान जोखिम में डालकर पुल से छलांग लगा रहे युवक,
सक्ती जिले के चंद्रपुर स्थित महानदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इसके बावजूद कुछ युवक अपनी जान की परवाह किए बिना पुल से नदी में छलांग लगाते नजर आ रहे हैं। बढ़ते जलस्तर के बीच युवकों की यह लापरवाही कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल पर सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। ऐसे में प्रशासन की लापरवाही पर भी सवाल उठ रहे हैं। यदि समय रहते रोकथाम के प्रभावी उपाय नहीं किए गए, तो किसी भी समय गंभीर घटना घट सकती है।
श्री लाइव न्यूज़ छत्तीसगढ़ की अपील
बढ़े हुए जलस्तर के दौरान नदी, पुल और घाटों के आसपास अनावश्यक रूप से जाने से बचें। अपनी और दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखें, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।
    user_Lala upadhyay
    Lala upadhyay
    Local News Reporter Sakti, Chhattisgarh•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.