Shuru
Apke Nagar Ki App…
RISHI RAI
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by RISHI RAI1
- गोरखपुर स्पेन बन गया तो वीजा काउंटर कहां मिलेगा?’ चंद्रशेखर आजाद का तंज, बाढ़-आरक्षण और कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा गोरखपुर स्पेन बन गया तो वीजा काउंटर कहां मिलेगा?’ चंद्रशेखर आजाद का तंज, बाढ़-आरक्षण और कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा मऊ जनपद पहुंचे आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है। पार्टी द्वारा 45 प्रभारियों की नियुक्ति के बाद मीडिया के सवाल पर उन्होंने दो टूक कहा कि आजाद समाज पार्टी 2027 का चुनाव मजबूती से लड़ेगी और इसके लिए ‘नगीना मॉडल’ को आधार बनाया जाएगा। वहीं गोरखपुर को स्पेन से किए गए दावे पर चंद्रशेखर आजाद ने तंज कसते हुए बाढ़, आरक्षण और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर उत्तर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव के बाद उनकी पार्टी ने लोकसभा की दो सीटों पर चुनाव लड़ा था। इनमें नगीना सीट से वह स्वयं चुनाव मैदान में उतरे थे, जबकि दूसरी सीट डुमरियागंज थी। उन्होंने कहा कि नगीना में पार्टी को 80 हजार से ज्यादा वोट मिले, जबकि नगीना लोकसभा सीट पर जीत दर्ज करते हुए डेढ़ लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत हासिल हुई और पांच लाख से ज्यादा वोट मिले। चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि 2022 के बाद से ही उनकी पार्टी लगातार चुनाव की तैयारी कर रही है और अब 2027 में संवैधानिक रूप से चुनाव लड़ने का अवसर मिल रहा है। पार्टी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी और ‘नगीना मॉडल’ पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि कमजोर वर्गों के लोगों को नेतृत्व देने की कोशिश होगी। SC, ST, OBC और माइनॉरिटी समेत सभी वर्गों को आगे बढ़ाकर विधानसभा तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। गोरखपुर और बाढ़ के मुद्दे पर तंज गोरखपुर को स्पेन बनाए जाने के दावे पर चंद्रशेखर आजाद ने तंज कसते हुए कहा— “अभी कुछ दिन पहले मंच से घोषणा की गई कि वो स्पेन बन गया है। मैं तत्काल वीजा काउंटर ढूंढने गया कि शायद ऑनलाइन वीजा की आवश्यकता पड़ेगी स्पेन में। फिर मैं पासपोर्ट लेकर पढ़ा तो उन्होंने कहा इसकी कोई आवश्यकता नहीं है।” चंद्रशेखर आजाद ने आगे कहा कि अगर गोरखपुर स्पेन नहीं है तो इसे स्पेन क्यों बताया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि नेताओं द्वारा एक-दूसरे को खुश करने के लिए ऐसी बातें कही जाती हैं। उन्होंने कहा कि आज भी गोरखपुर का बड़ा हिस्सा बाढ़ की समस्या से जूझ रहा है। हर बार बाढ़ के नाम पर पैसा जारी होता है, लेकिन बाढ़ से पहले पर्याप्त तैयारी नहीं होती। उन्होंने बाढ़ राहत और मुआवजे की व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े किए। कानून व्यवस्था और आरक्षण पर हमला चंद्रशेखर आजाद ने आरक्षण, युवाओं की नौकरी और रोजगार के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि आज आरक्षण पर हमला हो रहा है और युवाओं की नौकरी तथा रोजगार पर भी संकट है। कानून व्यवस्था को लेकर उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अपराध की घटनाएं सरकार की व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं। चंद्रशेखर आजाद ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर निशाना साधते हुए प्रदेश को ‘जंगल-प्रदेश’ तक कह दिया। उन्होंने कहा कि जनता मौजूदा सरकार के दस साल के शासन से परेशान है और अब बदलाव के लिए 2027 के विधानसभा चुनाव का इंतजार कर रही है।1
- अखिलेश यादव किसी कुत्ते के गले मे घंटी बांध दें तो हम सभी को वोट उसी को देना है-- विडियो वायरल सपा एमएलसी का अजीबो गरीब बयान अखिलेश यादव किसी कुत्ते के गले मे घंटी बांध दें तो हम सभी को वोट उसी को देना है वीडियो वायरल होने के बाद एमएलसी के इस तर्क की चर्चाये तेज क्या सपा का प्रत्याशी कुत्तों से भी बदतर है आगामी एमएलसी के चुनाव को लेकर हो रहीं थी बैठक कार्यक्रम में सपा सांसद धर्मेंद्र यादव सहित तमाम बड़े नेता थे मौजूद 2027 विधानसभा चुनाव से पहले शिक्षकों को अपने पक्ष मे करने का सपा का प्लान आजमगढ नेहरू हाल में शिक्षकों को संबोधित करते हुए शिक्षक एमएलसी लाल बिहारी यादव का बयान वायरल1
- *#बाबर_की _औलाद से थूक जिहाद #जुलाहा_सिंडिकेंट तक इन शब्दो को बैन करने की #बहुआयामी_दल ने उठाई मांग शब्दो की #साजिश_विभाजन* *#बाबर_की _औलाद से थूक जिहाद #जुलाहा_सिंडिकेंट तक इन शब्दो को बैन करने की #बहुआयामी_दल ने उठाई मांग शब्दो की #साजिश_विभाजन*1
- जहानागंज थाने का एसएसपी ने किया वार्षिक निरीक्षण, अभिलेखों की जांच कर दिए जरूरी निर्देश आजमगढ़ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने मंगलवार को थाना जहानागंज का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर भी मौजूद रहीं। एसएसपी ने थाना कार्यालय में रखे जनसुनवाई, त्योहार, महिला अपराध, भूमि विवाद, मिशन शक्ति, एससी-एसटी और अपराध रजिस्टर समेत विभिन्न महत्वपूर्ण अभिलेखों का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव तथा मुकदमों और लावारिस वाहनों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। लंबित विवेचनाओं का अभियान चलाकर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करने को कहा। थाने पर आने वाले फरियादियों की शिकायतों का निष्पक्ष और त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। एसएसपी ने भूमि विवाद के मामलों में राजस्व अधिकारियों से समन्वय कर मौके का निरीक्षण करते हुए नियमानुसार कार्रवाई करने तथा साइबर अपराध के मामलों में तत्काल कार्रवाई कर ठगी की रकम को होल्ड कराकर नियमानुसार पीड़ितों को वापस कराने के निर्देश दिए। भोजनालय के निरीक्षण में उन्होंने साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने और पुलिसकर्मियों को स्वच्छ व गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने को कहा। इस दौरान साइबर सेल और जनसुनवाई में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महिला आरक्षी नेहा सिंह, आरक्षी धर्मपाल यादव, आरक्षी संदीप, महिला आरक्षी शिखा सिंह, महिला आरक्षी संजू कुशवाहा, महिला आरक्षी अंजली पासवान और महिला आरक्षी ममता यादव को पुरस्कृत करने के लिए निर्देशित किया गया। एसएसपी ने थाना प्रभारी और पुलिसकर्मियों को कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, महिला एवं साइबर अपराधों में प्रभावी कार्रवाई तथा आमजन की शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।2
- “दिनदहाड़े मारूंगा, कायदे से मारूंगा…” सिपाही की ये धमकी सुनकर उड़ जाएंगे होश! वर्दी का रौब वाला VIDEO वायरल.....1
- कोटे के राशन की होरही नी धड़क कालाबाजारी, सरकार की खौफ नहीं आजमगढ़ जिले के अहरौला ब्लाक क्षेत्र में कोटे के राशन की कालाबाजारी का वीडियो वायरल पहुंची 112 की पुलिस साहूकार की पिकअप लेकर आई थाने देखिए किस तरह राशन की हो रही कालाबाजा Akhilesh Yadav DM Azamgarh BJP INDIA Yogi Adityanath BJP Uttar Pradesh Brajesh Pathak1
- #बाबर_की _औलाद से थूक जिहाद #जुलाहा_सिंडिकेंट तक इन शब्दो को बैन करने की #बहुआयामी_दल ने उठाई मांग शब्दो की #साजिश_विभाजन #बाबर_की _औलाद से थूक जिहाद #जुलाहा_सिंडिकेंट तक इन शब्दो को बैन करने की #बहुआयामी_दल ने उठाई मांग शब्दो की #साजिश_विभाजन1