हरिहर उरदाना में फरार अभियुक्त के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार, गिरफ्तारी को लेकर अभियान तेज नवीनगर प्रखंड क्षेत्र में फरार अभियुक्तों एवं वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत टंडवा थाना पुलिस ने हरिहर उरदाना गांव निवासी सुनील राम उर्फ सुनील कुमार, पिता मुखलाल राम के घर पर बीते शाम न्यायालय के आदेश के आलोक में विधिवत इश्तेहार का तामिला कराया। पुलिस के अनुसार, सुनील राम नौडीहा बाजार थाना, पलामू (झारखंड) के कांड संख्या 47/12 से जुड़े मामले में अभियुक्त हैं। साथ ही टंडवा थाना में उनके विरुद्ध स्थायी वारंट भी लंबित है। थानाध्यक्ष अजय बहादुर सिंह ने बताया कि फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। न्यायालय अथवा पुलिस के समक्ष उपस्थित नहीं होने पर अभियुक्त के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार नजर बनाए हुए है। #BharatCrimeLiveNews #नवीनगर #टंडवाथाना #फरारअभियुक्त #इश्तेहार #स्थायीवारंट #पुलिसकार्रवाई #अजयबहादुरसिंह #औरंगाबाद #बिहारपुलिस #CrimeNews #BiharNews #HuchTag
हरिहर उरदाना में फरार अभियुक्त के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार, गिरफ्तारी को लेकर अभियान तेज नवीनगर प्रखंड क्षेत्र में फरार अभियुक्तों एवं वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत टंडवा थाना पुलिस ने हरिहर उरदाना गांव निवासी सुनील राम उर्फ सुनील कुमार, पिता मुखलाल राम के घर पर बीते शाम न्यायालय के आदेश के आलोक में विधिवत इश्तेहार का तामिला कराया। पुलिस के अनुसार, सुनील राम नौडीहा बाजार थाना, पलामू (झारखंड) के कांड संख्या 47/12 से जुड़े मामले में अभियुक्त हैं। साथ ही टंडवा थाना में उनके विरुद्ध स्थायी वारंट भी लंबित है। थानाध्यक्ष अजय बहादुर सिंह ने बताया कि फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। न्यायालय अथवा पुलिस के समक्ष उपस्थित नहीं होने पर अभियुक्त के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार नजर बनाए हुए है। #BharatCrimeLiveNews #नवीनगर #टंडवाथाना #फरारअभियुक्त #इश्तेहार #स्थायीवारंट #पुलिसकार्रवाई #अजयबहादुरसिंह #औरंगाबाद #बिहारपुलिस #CrimeNews #BiharNews #HuchTag
- रफीगंज में अखिल भारतीय हलवाई वैश्य सभा की हुई बैठक, 12 सितंबर को होगा आयोजन , कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता हो सकते हैं शामिल रफीगंज शहर के आर बी आर खेल मैदान में गुरुवार को अखिल भारतीय हलवाई वैश्य सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विनय कुमार गुप्ता एवं संचालन धीरज कुमार गुप्ता ने किया। विनय कुमार गुप्ता ने बताया कि 12 सितंबर को रफीगंज शहर के आर बी आर खेल मैदान में 33वां बाबा गणिनाथ पूजनोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। बैठक में आयोजन होने वाले मेले तथा विधि व्यवस्था की तैयारी को लेकर चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद को निमंत्रण दिया गया है। मंत्री ने कार्यक्रम में आने के लिए आश्वासन दिया है। इस मौके पर अजय कुमार गुप्ता, रंजीत कुमार गुप्ता, कन्हाई प्रसाद, संतन प्रसाद, मनोज कुमार गुप्ता ,उदय गुप्ता अशोक प्रसाद, गुप्ता प्रसाद, कमलेश गुप्ता सोनू मिथिलेश कुमार चीकू कुमार रविंद्र कुमार अजय गुप्ता प्रेमचंद गुप्ता आनंद गुप्ता, पिंटू कुमार, प्रशांत कुमार उर्फ सेठ , प्रमोद कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।1
- हसपुरा औरंगाबाद हसपुरा के पचरुखिया में जगदेव विचार मंच की नई कमिटी की गठन की गई हसपुरा के पचरुखिया बाजार स्थित हनुमान मंदिर परिसर में जगदेव विचार मंच के सदस्यों की बैठक हुई।जिसमें नई कमिटी बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया और नई कमिटी बना दी गई1
- बिहार के वैशाली से इस वक्त की बड़ी और दिल दहला देने वाली खबर! सिक्स लेन ओवरब्रिज का निर्माणाधीन ढांचा अचानक भरभराकर गिरा, हादसे के बाद मौके पर मचा हाहाकार। 🚨 बिहार के वैशाली से इस वक्त की बड़ी और दिल दहला देने वाली खबर! सिक्स लेन ओवरब्रिज का निर्माणाधीन ढांचा अचानक भरभराकर गिरा, हादसे के बाद मौके पर मचा हाहाकार। मलबे में कई मजदूरों के दबे होने की सूचना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुटी है और हर तरफ चीख-पुकार का माहौल बताया जा रहा है। आखिर निर्माणाधीन पुल का ढांचा इतनी बड़ी तबाही के साथ कैसे गिर गया? हादसे के पीछे जिम्मेदार कौन है? ⚠️ फिलहाल राहत और बचाव कार्य सबसे बड़ी प्राथमिकता है। #Vaishali #BiharNews #BreakingNews #BridgeCollapse #BiharBreaking #RRPNEWS #रिपोर्टररौशनपटेल1
- किशुनपुर पंचकेडिया मुख्य मार्ग से इमली के कुमराहा टोला होते हुए तिलहर तक जाने वाली सड़क जर्जर *किशुनपुर पंचकेडिया मुख्य मार्ग से इमली के कुमराहा टोला होते हुए तिलहर तक जाने वाली सड़क जर्जर* *ग्रामीणों ने उपायुक्त को सौपेगा आवेदन* *पाटन (पलामू):* पाटन प्रखंड के जंघासी पंचायत अंतर्गत किशुनपुर पचकेडिया मुख्य मार्ग से इमली के कुमराहा टोला जाने वाली सड़क जर्जर स्तिथि मे है ग्रामीणों का कहना है कि उक्त सड़क वर्तमान में कच्ची एवं जर्जर स्थिति में है। इसी मार्ग से गांव के छात्र-छात्राएं प्रतिदिन स्कूल, कॉलेज और ट्यूशन आने-जाने के लिए आवागमन करते हैं। सड़क खराब होने के कारण विद्यार्थियों के साथ-साथ ग्रामीणों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के मौसम में सड़क पर अत्यधिक कीचड़ और जलजमाव हो जाता है, जिससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो जाता है। दोपहिया और अन्य वाहनों के आने-जाने में भी परेशानी होती है। वहीं, आपातकालीन स्थिति में मरीजों को अस्पताल ले जाने में भी ग्रामीणों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। ग्रामीणों ने मुख्य पथ से कुमराहा टोला होते हुए तिलहर तक जाने वाली कच्ची सड़क कों पलामू उपायुक्त से पक्कीकरण कराने की मांग की है। इस संबंध में ग्रामीणों ने पलामू उपायुक्त को आवेदन दे कर के सड़क कि पक्की सड़क निर्माण कराने की मांग करने कि बात कही है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बनने से विद्यार्थियों के साथ-साथ क्षेत्र के सभी ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और बरसात के दिनों में होने वाली परेशानियों से भी निजात मिल सकेगी।साथ ही ग्रामीणों ने बताया कि आजादी के बाद से आज तक सड़क नहीं बन पाया है!मौके पर जयप्रकाश कुमार,श्रवण सोनी,दीपक कुमार रवि,मनीष कुमार, राजिंद्र राम,भोला भुइया,कमेश भगत,सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे!1
- बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का गया में भी व्यापक समर्थन, पंजाब नेशनल बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन, गया द्वारा पंजाब नेशनल बैंक के मंडल कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का गया में भी व्यापक समर्थन गया जी।यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर आज देशभर में एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल आयोजित की गई। हड़ताल में देशभर के दस लाख से अधिक बैंक कर्मचारी एवं अधिकारी शामिल हुए। बैंक कर्मचारियों की प्रमुख माँगों में पाँच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करना तथा परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) में हो रहे भेदभाव को समाप्त करना शामिल है। इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल का समर्थन करते हुए पंजाब नेशनल बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन, गया द्वारा पंजाब नेशनल बैंक के मंडल कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया गया है। संगठन के सचिव श्री गुंजन कुमार मिश्र ने कहा कि बैंक कर्मचारियों की जायज माँगों पर यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो बैंक कर्मचारी 28 सितम्बर से तीन दिवसीय हड़ताल तथा इसके बाद 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल करने के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में पाँच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था को लेकर हुए समझौते का सरकार द्वारा अब तक पालन नहीं किया गया है। इससे बैंक कर्मचारियों में गहरा असंतोष एवं रोष व्याप्त है। उन्होंने सरकार से कर्मचारियों की माँगों पर तत्काल सकारात्मक पहल करने की अपील की है। धरना-प्रदर्शन में बाबू आनंद, संतोष कुमार, अरविंद कुमार, श्वेता सौरभ, ज्योति सीमा एवं नागेश्वर कुमार, धीरज वर्मा, समीर कुमार सहित सैकड़ों बैंक कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे हैं।1
- शराबबंदी पर बड़ा सवाल: जिस नीति को महिलाओं की सुरक्षा और परिवार की खुशहाली का मॉडल बताया गया, उसी में महिलाएं ही बन रहीं शराब तस्करी की आरोपी! #BiharNews #BiharSharabBandi #SharabBandi #LiquorSmuggling #BiharNewsUpdate #PatnaNews #PatnaJunction #SamastipurNews #WomenSmuggler #LiquorSmuggler #BiharPolice #NitishKumar #BiharPolitics #BreakingNews #LatestNews #ViralNews #TrendingNews #SadhanaNews #GayaNews #FacebookReels #Reels #ViralReels1
- NB वारंटी के खिलाफ माली पुलिस की कार्रवाई, चरण गांव से धर्मेंद्र चौधरी गिरफ्तार नवीनगर प्रखंड के माली थाना पुलिस ने वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बीती रात ग्राम चरण से एक NB वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान धर्मेंद्र चौधरी, पिता–गया चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस ने गुप्त सूचना एवं वारंट के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया। माली थानाध्यक्ष दीपक कुमार राय ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी के विरुद्ध न्यायालय से गैर-जमानतीय वारंट (NBW) निर्गत था। पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से वारंटियों एवं कानून का उल्लंघन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। #Nabinagar #MaliThana #AurangabadPolice #BiharPolice #NBW #Arrest #PoliceAction #BharatCrimeLiveNews1
- गया जी: गया का सरकारी बस स्टैंड: जर्जर व्यवस्था, बदहाल हालात और जिम्मेदारों से सवाल #Gaya #GayaNews #GayaBusStand #GovernmentBusStand #GayaCity #GayaBihar #BiharNews #BiharNewsUpdate #BusStand #PublicTransport #PassengerSafety #PublicIssue #GroundReport #GroundReality #GayaAdministration #GayaDistrict #BiharGovernment #JanJagranSandesh #BreakingNews #NewsUpdate #ViralNews #PublicInterest #GayaLive #GayaUpdates1
- मानपुर में अचानक गरजा JCB! गौरक्षणी, नौरंगा और अबगीला में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई! मानपुर में अचानक गरजा JCB! गौरक्षणी, नौरंगा और अबगीला में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई! पितृपक्ष मेला 2026 से पहले गया में अतिक्रमण हटाने का अभियान तेज हो गया है। मानपुर इलाके में निर्माणाधीन पुल और संपर्क पथ के रास्ते में आ रहे निर्माणों पर प्रशासन की कार्रवाई देखने को मिली। JCB की कार्रवाई से इलाके में मचा हड़कंप! आखिर किन जगहों पर चला प्रशासन का बुलडोजर? 👀 📍 गौरक्षणी | नौरंगा | अबगीला | मानपुर 🎥 वीडियो में देखिए मौके की पूरी तस्वीर और प्रशासन की कार्रवाई। 👉 आपके इलाके में भी अतिक्रमण है? कमेंट में जगह का नाम बताएं। 📲 ऐसी ही स्थानीय और ताजा खबरों के लिए पेज को Follow करें।1