अमरोहा जनपद के मंडी धनौरा थाना पुलिस ने चोरी की एक घटना का सफल अनावरण करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी के चार स्टार्टर, सबमर्सिबल केबल, विद्युत तार और चोरी के तार बेचने से प्राप्त हुए 240 रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामद किए गए इस पूरे सामान की अनुमानित कीमत करीब 20 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस के अनुसार, 24 जून 2026 को स्टार्टर और सबमर्सिबल केबल चोरी होने के मामले में थाना मंडी धनौरा में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीम लगातार इस घटना के खुलासे के प्रयास में जुटी थी और इसी दौरान चेकिंग के समय मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीनों आरोपियों को धर दबोचा। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने रात के समय अलग-अलग स्थानों से स्टार्टर और सबमर्सिबल केबल चोरी की थीं और वे इन्हें बेचने जा रहे थे। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी का सारा सामान बरामद कर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान काशीराम कॉलोनी गजरौला निवासी शेखर, काशीराम कॉलोनी गजरौला निवासी विशाल और थाना गजरौला के ग्राम पखरौला निवासी फरीद के रूप में हुई है। इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक संजीव कुमार, कांस्टेबल रजत कुमार, शुभम कटारिया और गौरवपाल की पुलिस टीम ने अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध इस तरह की प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
अमरोहा जनपद के मंडी धनौरा थाना पुलिस ने चोरी की एक घटना का सफल अनावरण करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी के चार स्टार्टर, सबमर्सिबल केबल, विद्युत तार और चोरी के तार बेचने से प्राप्त हुए 240 रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामद किए गए इस पूरे सामान की अनुमानित कीमत करीब 20 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस के अनुसार, 24 जून 2026 को स्टार्टर और सबमर्सिबल केबल चोरी होने के मामले में थाना मंडी धनौरा में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीम लगातार इस घटना के खुलासे के प्रयास में जुटी थी और इसी दौरान चेकिंग के समय मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीनों आरोपियों को धर दबोचा।
पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने रात के समय अलग-अलग स्थानों से स्टार्टर और सबमर्सिबल केबल चोरी की थीं और वे इन्हें बेचने जा रहे थे। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चोरी का सारा सामान बरामद कर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान काशीराम कॉलोनी गजरौला निवासी शेखर, काशीराम कॉलोनी गजरौला निवासी विशाल और थाना गजरौला के ग्राम पखरौला निवासी फरीद के रूप में हुई है। इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक संजीव कुमार, कांस्टेबल रजत कुमार, शुभम कटारिया और गौरवपाल की पुलिस टीम ने अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध इस तरह की प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
- अमरोहा जनपद के गजरौला स्थित नोबल पब्लिक स्कूल में बुधवार को अलंकरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या नवनीत उपाध्याय एवं चेयरपर्सन राजीव उपाध्याय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। मुख्य अतिथियों का विद्यार्थियों ने आकर्षक परेड के माध्यम से स्वागत किया, जिसके बाद दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ समारोह का शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम का संचालन तरुण एवं प्रियंका ने किया। समारोह के दौरान विद्यालय के चारों हाउस—अभिमन्यु, ध्रुव, एकलव्य एवं प्रह्लाद—के समग्र परफेक्ट, अनुशासन परफेक्ट, खेल परफेक्ट, वेलनेस परफेक्ट, उप-हाउस कैप्टन एवं हाउस कैप्टन को बैज पहनाकर सम्मानित किया गया और उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही विद्यालय के हेड बॉय अंकुश, हेड गर्ल मनी रानी सिंह, उप-हेड बॉय तुषार एवं उप-हेड गर्ल खुशी को भी बैज पहनाकर नेतृत्व की जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ दिलाई गई। प्रधानाचार्या नवनीत उपाध्याय ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में नवनिर्वाचित छात्र-छात्राओं को अनुशासन, नेतृत्व, सेवा-भाव और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नेतृत्व का वास्तविक अर्थ दूसरों का मार्गदर्शन करते हुए विद्यालय के आदर्शों को आगे बढ़ाना है। राष्ट्रगान के साथ समारोह का गरिमामय समापन हुआ। इस अवसर पर डायरेक्टर शुभम, उप-प्रधानाचार्या तोषिमा उपाध्याय, जया पाण्डेय, विनीत कुमार, सोनम चौधरी, सपना सिंघल, शालिनी सिंह, कपिल कुमार, तरुण जग्गा, अनवर, ऋतिक, प्रियांशी, मोहन गुप्ता, मनोज, पंकज, स्वाति, रिया, रीना, रंजना, गीता, आकिब, शोबिंदर सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।1
- अमरोहा में दस साल पहले जमीन के विवाद में अपने सगे चाचा की चाकू से गोदकर हत्या करने वाले दो सगे भाइयों को न्यायालय ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही अदालत ने दोनों दोषियों पर 11 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। फैसला सुनाए जाने के बाद जमानत पर चल रहे दोनों आरोपियों को न्यायालय से ही तुरंत हिरासत में लेकर जिला जेल भेज दिया गया।1
- अमरोहा में राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत खुरपका-मुंहपका (FMD) टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो गई है। जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ ने टीकाकरण टीमों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान के तहत जनपद में तैनात 46 टीमें अगले 45 दिनों तक घर-घर जाकर करीब 6 लाख गोवंश और महिषवंश का निःशुल्क टीकाकरण करेंगी। अभियान के दौरान प्रत्येक पशु का भारत पशुधन ऐप पर ऑनलाइन पंजीकरण भी किया जाएगा। जिलाधिकारी ने पशुपालकों से अपील की है कि वे टीम को प्राप्त होने वाला OTP उपलब्ध कराकर अपने पशुओं का पंजीकरण और टीकाकरण अवश्य कराएं, ताकि उन्हें खुरपका-मुंहपका जैसी संक्रामक बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके।1
- अमरोहा जिले के गजरौला में पुलिस ने शांति भंग की आशंका को देखते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।1
- जंतर मंतर पर पुलिस ने राहुल गांधी को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के दौरान राहुल गांधी सड़क पर ही लेट गए।1
- अमरोहा की धनौरा विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के निर्देशानुसार बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन किया गया। दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम् के साथ शुरू हुए इस सम्मेलन में पश्चिम उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय मंत्री इंदरपाल बजरंगी और धनौरा विधायक राजीव तरारा मुख्य रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, मंडल पदाधिकारी और पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। सम्मेलन को संबोधित करते हुए विधायक राजीव तरारा ने बूथ कार्यकर्ताओं को पार्टी की सबसे बड़ी ताकत बताया और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। वहीं मुख्य अतिथि इंदरपाल बजरंगी ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म (DLP) के माध्यम से प्रशिक्षण और प्रमाणपत्र बनाने की प्रक्रिया समझाई तथा डिजिटल माध्यमों का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील की। इस आयोजन में संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर मंथन किया गया। अंत में उपस्थित जिला व मंडल स्तर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।4
- अमरोहा के गजरौला स्थित नोबल पब्लिक स्कूल में सोमवार को अलंकरण समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के नवचयनित छात्र पदाधिकारियों को बैज पहनाकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उन्हें अनुशासन, नेतृत्व, सेवा-भाव और पूर्ण जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई गई।1
- उत्तर प्रदेश के जनपद अमरोहा में चोरी की वारदात का खुलासा हुआ है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।1
- लोकसभा में नेता विरोधी दल राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव और खड़गे को दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास पर धरना देने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। ये नेता केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर चलाए जा रहे पेपर लीक विरोधी आंदोलन के दौरान प्रदर्शन कर रहे थे। भारी सुरक्षा इंतजाम के बावजूद दिल्ली पुलिस को लगातार दूसरे दिन सरप्राइज मिला है। सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी का मार्च संसद भवन के पास तक पहुंच गया था, जिसके बाद मंगलवार को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत पार्टी के नेता 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास तक पहुंच गए और वहां कुछ देर धरने पर बैठने में कामयाब हो गए।1