Shuru
Apke Nagar Ki App…
हरदोई ब्रेकिंग LPG गैस को लेकर एजेंसियों पर लग रही भारी भीड़।। माधोगंज ब्लॉक के मटियामऊ स्तिथ R,A, इंडेन वितरक गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने को लेकर भारी भीड़ देखने को मिली ऐसी तबपति धूप और गर्मी के बीच आज दिनांक 10,04,2026 को गैस एजेंसी भर लगी भारी भीड़
मोनू शुक्ला
हरदोई ब्रेकिंग LPG गैस को लेकर एजेंसियों पर लग रही भारी भीड़।। माधोगंज ब्लॉक के मटियामऊ स्तिथ R,A, इंडेन वितरक गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने को लेकर भारी भीड़ देखने को मिली ऐसी तबपति धूप और गर्मी के बीच आज दिनांक 10,04,2026 को गैस एजेंसी भर लगी भारी भीड़
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- Post by Sandeep_says1
- मल्लावां अग्निकांड: तेज हवा के कारण गिरा हाईटेंशन तार, एक घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया आग पर काबू। #हरदोई/मल्लावां : हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गेंहू के खेत में गिरने से 12 किसानों की 11 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई । सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने किसानों के सहयोग से आग पर काबू पाया। घटना से किसानों में बिजली विभाग के प्रति आक्रोश है। मल्लावां में शुक्रवार की सुबह राजबहादुर, उपेंद्र के खेत में तेज हवा के चलते हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। तार टूटने से खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। खेतों में आग लगी देख ग्रामीण भागते हुए मौके पर पहुंचे,फायर ब्रिगेड को सूचना देकर पंपिंगसेट चलाकर, ट्रैक्टर से जुताई कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तेज हवा के चलते ग्रामीणों की हिम्मत टूट गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से एक घंट में आग पर काबू पाया। जब तक आग से उपेंद्र की ढाई बीघा, राजबहादुर की 13 बिस्वा, संदीप की 28 बिस्वा, सुनील की 26 बिस्वा, मनोज की 9 बिस्वा, सुमेर की 6 बिस्वा, विमल प्रकाश की 1 बीघा, आशीष की 10 बिस्वा, ऋषि की 12 बिस्वा, बाबूलाल की 15 बिस्वा, नितेश की 7 बिस्वा, और अतुल की 10 बिस्वा आग से करीब 11 बीघा गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। पीड़ितों ने फसल जलने की सूचना लेखपाल कुलदीप श्रीवास्तव को दी। सूचना पर पहुंचे लेखपाल ने आग से हुए नुकसान का आंकलन किया और रिपोर्ट उपजिलाधिकारी सौंपी है। विधायक आशीष सिंह आशू ने पीड़ित किसानों की बात सुनकर उपजिलाधिकारी से वार्ता कर तत्काल राहत प्रदान कराने की बात कही |1
- Post by SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू1
- Post by (Journalist) Madhur kumar1
- दिव्य दर्शन ✍️ सुधीर अवस्थी ‘परदेशी’ ……………………………………… सुन्नी गांव, थाना बघौली, जनपद हरदोई में स्थित प्राचीन महिषासुर मर्दिनी मंदिर में आज प्रातःकाल भोले बाबा के श्रृंगार दर्शन का अद्भुत और अलौकिक दृश्य देखने को मिला। मंदिर प्रांगण में भक्ति, श्रद्धा और आस्था की पावन धारा प्रवाहित हुई। यह धाम सनातन संस्कृति का जीवंत केंद्र है, जहाँ आज भी श्रद्धालुओं की मनोकामनाएँ पूर्ण होने की अटूट मान्यता है।1
- मथुरा वृंदावन में यमुना नदी में बड़ा हादसा, स्टीमर पलटा अब तक 10 श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि लुधियाना से आए श्रद्धालुओं का था 30 लोगों का दल केशी घाट पर हादसे के वक्त दो दर्जन से ज्यादा लोग सवार CM Yogi Adityanath ने जताया शोक राहत-बचाव कार्य तेज करने और मुआवजा देने के निर्देश।2
- एक न्यायिक पद पर होते हुए भी तहसीलदार की दबंगई।। ।।ब्रेकिंग न्यूज जिला बांदा।। UP के बांदा में EWS बनवाने गए एक सवर्ण लड़के को तहसील में लेखपाल सुधीर यादव व नायब तहसीलदार ने तहसील परिसर में दौड़ा दौड़ा कर पीटा।1
- Post by SV भारत न्यूज़ संवाददाता रामबाबू1
- हरदोई जिले के बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रताप नगर चौराहे पर हुए इस हादसे में एक युवक की जान चली गई, जबकि स्थानीय लोगों का आरोप है कि समय पर पुलिस सक्रिय होती तो शायद स्थिति कुछ और होती। जानकारी के मुताबिक, हरदोई से कोथावां की ओर जा रही एक डबल डेकर बस जैसे ही प्रताप नगर चौराहे पर पहुंची, उसी दौरान बघौली की तरफ से आ रहा गिट्टी से भरा डंफर उससे टकरा गया। टक्कर के बाद दोनों वाहन चालकों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। इसी बीच 28 वर्षीय कौशिक शुक्ला, जो पास के ही निवासी थे, विवाद शांत कराने के लिए आगे आए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तभी डंफर चालक मौके से भागने के इरादे से वाहन लेकर तेजी से निकला और कौशिक को कुचलता हुआ फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि उन्होंने कई बार प्रताप प्रताप नगर चौकी इंचार्ज दीपक कुमार को फोन किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। यहां तक कि चौकी पहुंचने पर भी बताया गया कि इंचार्ज आराम कर रहे हैं। वहीं, हालात बिगड़ते देख बेनीगंज इंस्पेक्टर मारकंडेय सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे और खुद घायल युवक को वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोथावां पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे लखनऊ ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से नाराज लोगों ने चौराहा जाम करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस का कहना है कि चौराहे पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और आरोपी डंफर चालक की जल्द गिरफ्तारी होगी। स्थानीय लोगों ने इस हादसे के लिए चौराहे पर बने बड़े गोल चक्कर को भी जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि इसकी वजह से भारी वाहन आसानी से नहीं मुड़ पाते, जिससे अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने प्रशासन से इसे छोटा करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।1