Shuru
Apke Nagar Ki App…
रतनगढ़ में बाबा रामदेव जी का जन्म दिवस हर्षोल्लास से मना, अजा कांग्रेस ने पुष्प वर्षा कर किया भव्य स्वागत रतनगढ़ में रविवार को बाबा रामदेव जी का जन्म दिवस बड़े ही हर्षोल्लास से मना गया। इस मौके पर अजा कांग्रेस ने पुष्प वर्षा कर किया भव्य स्वागत
Mehboob mev
रतनगढ़ में बाबा रामदेव जी का जन्म दिवस हर्षोल्लास से मना, अजा कांग्रेस ने पुष्प वर्षा कर किया भव्य स्वागत रतनगढ़ में रविवार को बाबा रामदेव जी का जन्म दिवस बड़े ही हर्षोल्लास से मना गया। इस मौके पर अजा कांग्रेस ने पुष्प वर्षा कर किया भव्य स्वागत
More news from Neemuch and nearby areas
- पीएम मोदी के नेतृत्व में सफल हुआ BRICS समिट, जयशंकर बोले- भारत ने दिखाया कूटनीतिक कौशल विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि सफल BRICS शिखर सम्मेलन ने भारत की मजबूत आयोजन क्षमता और गहरे भू-राजनीतिक मतभेदों के बावजूद देशों के बीच आम सहमति बनाने की उसकी क्षमता को प्रदर्शित किया। उन्होंने कहा कि कई लोगों ने सम्मेलन के सफल होने पर सवाल उठाए थे, लेकिन नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह सफलतापूर्वक आयोजित हुआ। 32 प्रतिनिधिमंडलों ने लिया हिस्सा जयशंकर ने बताया कि शिखर सम्मेलन में 32 प्रतिनिधिमंडलों ने हिस्सा लिया। इनमें 11 BRICS सदस्य देशों, 10 पार्टनर देशों, चार क्षेत्रीय संगठनों और सात अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि शामिल थे। कई देशों का प्रतिनिधित्व उनके राष्ट्राध्यक्षों या सरकार प्रमुखों ने किया। इनमें रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो, दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा, ईरान के राष्ट्रपति, इथियोपिया के प्रधानमंत्री अबिय अहमद, यूएई के क्राउन प्रिंस और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी शामिल थे। मध्य पूर्व संघर्ष पर बनी आम सहमति दुनियाभर में जारी तनाव के बीच सम्मेलन के महत्व पर जोर देते हुए जयशंकर ने कहा कि BRICS पश्चिम एशिया और मध्य पूर्व के संघर्ष पर आम सहमति बनाने में सफल रहा। सदस्य देशों ने शांति, सुरक्षा, स्थिरता और दीर्घकालिक समझ की अपील की। साथ ही निर्बाध वैश्विक व्यापार, सप्लाई चेन और ऊर्जा प्रवाह जारी रखने तथा नागरिकों और नागरिक बुनियादी ढांचे की सुरक्षा की जरूरत पर जोर दिया गया। नेताओं के बीच खुली बातचीत का माहौल विदेश मंत्री ने कहा कि सम्मेलन ने नेताओं के बीच खुली और सहज बातचीत का माहौल भी तैयार किया। उन्होंने कहा कि इसमें ऐसे नेताओं के बीच भी संवाद का अवसर बना, जो संभवत: अलग परिस्थितियों में कभी एक-दूसरे से नहीं मिल पाते। आर्थिक विकास और ग्लोबल साउथ पर फोकस जयशंकर के अनुसार, सम्मेलन का व्यापक एजेंडा आर्थिक विकास, तकनीक और ‘ग्लोबल साउथ’ की आवाज को मजबूत करने पर केंद्रित रहा। उन्होंने कहा कि सुधार और लचीलापन ऐसे प्रमुख विषय बनकर उभरे, जिन्होंने BRICS के सदस्य देशों को आम सहमति बनाने में मदद की। आतंकवाद के खिलाफ स्पष्ट रुख आतंकवाद के मुद्दे पर जयशंकर ने BRICS की आम सहमति को विशेष रूप से महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि समूह ने आतंकवाद के सभी रूपों और तरीकों की निंदा की, जिसमें सीमा-पार आतंकवाद भी शामिल है। उन्होंने 22 अप्रैल 2025 के पहलगाम आतंकी हमले को स्पष्ट रूप से अस्वीकार्य बताते हुए आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस और इससे निपटने में दोहरे मापदंडों को खारिज करने की समूह की अपील पर भी जोर दिया। ‘बातचीत, कूटनीति और विकास’ का संदेश जयशंकर ने कहा कि सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘बातचीत, कूटनीति और विकास’ के संदेश की झलक दिखाई दी, जिसकी दुनिया भर में सराहना हुई। उन्होंने कहा कि भारत ने संवाद और कूटनीति के माध्यम से विभिन्न मतभेदों के बीच साझा आधार तलाशने का प्रयास किया। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सफल हुआ सम्मेलन अपनी बात समाप्त करते हुए जयशंकर ने कहा कि कई लोगों ने पहले भविष्यवाणी की थी कि BRICS शिखर सम्मेलन सफल नहीं हो पाएगा, लेकिन यह सफल हुआ। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने इस महत्वपूर्ण सम्मेलन को सफलतापूर्वक आयोजित कर अपनी कूटनीतिक और आयोजन क्षमता का प्रदर्शन किया। (इनपुट: आईएएनएस)2
- शहर अध्यक्ष राकेश जैन महासचिव महावीर नायक ने कोटा शहर के सभी मतदाता भाइयों कार्यकर्ताओं और शीर्ष नेतृत्व के मुखिया मुख्यमंत्री भजनलाल स्पीकर ओम बिरला चुनाव के चाणक्य हरि कृष्णा बिरला का हार्दिक आभार व्यक्त किया है जिनके आशीर्वाद से कोटा नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी का बोर्ड बनने जा रहा है। वही ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने सांगोद की जनता का आभार व्यक्त किया है जिन्होंने धोती आई बहुमत से भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों को जीतकर सांगोद में चल रहे विकास पर मोहर लगाकर भाजपा का पालिका अध्यक्ष बनाने में आहम किरदार निभाया उनका हृदय से आभार व्यक्त किया है1
- 🙏 चित्तौड़गढ़ गांधी नगर कच्ची बस्ती में गणपति बप्पा के स्वागत की धूम, घर-घर विराज रहे गणेश जी, विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तैयारियां जोरों पर। 🐘🌺 🙏 चित्तौड़गढ़ गांधी नगर कच्ची बस्ती में गणपति बप्पा के स्वागत की धूम, घर-घर विराज रहे गणेश जी, विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तैयारियां जोरों पर। 🐘🌺1
- गणेश उत्सव को लेकर कोटा पुलिस अलर्ट, ‘दिव्यदृष्टि’ यूनिट से चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर गणेश उत्सव को लेकर कोटा पुलिस अलर्ट, ‘दिव्यदृष्टि’ यूनिट से चप्पे-चप्पे पर रहेगी नजर1
- नीमच संस्कार पब्लिक स्कूल मैं मेरे भांजे के साथ स्कूल प्रिंसिपल द्वारा बहुत ही बेरहमी से पिटाई की गई उक्त प्रिंसिपल के खिलाफ पुलिस प्रशासन मामले को संज्ञान में लेकर उचित कार्रवाई करें विष्णु पंवार प्रिंसिपल 79995232071
- नगर निगम कोटा के वार्ड नंबर 87 की ईवीएम खराब, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष धरने पर नगर निगम कोटा के वार्ड संख्या 87 में एक ईवीएम मशीन खराब होने की खबर: नहीं हो सकी वोटों की गणना: मामले को लेकर महिला कांग्रेस कोटा शहर जिलाध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद शालिनी गौतम मतगणना स्थल पर धरने पर बैठीं: निर्वाचन अधिकारी इस ईवीएम मशीन के मतों की गणना आज नहीं कर अगले दिन करने की बात कह रहे हैं: इस पर शालिनी गौतम ने मतगणना प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता एवं धांधली की आशंका जताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया है: शालिनी गौतम ने मांग की है कि वार्ड 87 की खराब ईवीएम मशीन के मतों की गणना आज ही निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से कराई जाए, ताकि मतगणना प्रक्रिया पर किसी प्रकार का संदेह उत्पन्न न हो: इसी मांग को लेकर वे धरने पर हैं...1
- राजस्थान नगर निकाय चुनावों में BJP की बंपर जीत, CM भजनलाल शर्मा को दिल्ली बुलाया गया राजस्थान में अब डबल इंजन नहीं बल्कि ट्रिपल इंजन की सरकार हो गई है क्योंकि राजस्थान में नगर निकाय चुनावों में बीजेपी को बंपर जीत मिली है। बीजेपी ने कांग्रेस को काफी पीछे छोड़ दिया है। आपको बता दें कि राजस्थान के कुल 309 नगर निकायों के चुनाव दो चरणों में हुए हैं। पहले चरण का मतदान 9 सितंबर को हुआ था और बीते शुक्रवार 11 सितंबर को दूसरे चरण का मतदान हुआ। राजस्थान में नगर निकाय चुनाव में 10 नगर निगम, 51 नगर परिषद और 248 नगरपालिकाएं शामिल हैं। पहले चरण में 162 निकायों में वोटिंग प्रतिशत 76.41 प्रतिशत रहा था और दूसरे चरण में 147 निकायों में यह 71.69 प्रतिशत था। दोनों चरणों में कुल वोटिंग 74.05 प्रतिशत रहा था।राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग 9 सितंबर को हुई थी। इस चरण में 162 नगर निकायों के लिए वोटिंग हुई थी जिनमें चार नगर निगम, 27 नगर परिषद और 131 नगरपालिकाओं में चुनाव का आयोजन हुआ था। पार्षद के 5,393 पदों के लिए 20 हजार से अधिक उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। पहले चरण में शामिल चार नगर निगम अलवर, भरतपुर, बीकानेर और भीलवाड़ा हैं। राजस्थान में 11 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए दूसरे चरण का मतदान हुआ था। इस चरण में छह नगर निगम, 24 नगर परिषद तथा 117 नगरपालिकाओं में चुनाव आयोजित हुए और कुल 4,774 वार्डों के लिए 18,266 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। इस फेज में जिन 6 नगर निगमों के लिए मतदान हुआ, उनमें जयपुर, अजमेर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर और पाली शामिल हैं। भाजपा और कांग्रेस के अलग-अलग दावे राजस्थान में हो रहे नगर निकायों के चुनाव राज्य की वर्तमान सरकार के पिछले ढाई साल के कामकाज की परीक्षा माने जा रहे हैं। सत्ताधारी भाजपा का कहना है कि नगर निकाय चुनाव में भाजपा बड़े बहुमत के साथ जीत की ओर बढ़ रही है। तो वहीं, कांग्रेस का कहना है कि भाजपा नगर निकाय चुनाव में बुरी तरह हारेगी। ऐसे में इस परिणाम पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।राजस्थान में नगर निगमों के नतीजे सामने आ चुके हैं। बीजेपी को 5 में जीत मिली है। वहीं, कांग्रेस को 1 जबकि 4 नगर निगमों में त्रिशंकु की स्थिति बनी है।2
- कोटा में सड़क पर घूमता दिखा भालू, VIDEO, लोग बोले- कुत्ते भौंकने लगे तो लगा चोर आया, फिर भालू दिखा कोटा शहर के कुन्हाड़ी क्षेत्र में रिद्धि-सिद्धि नगर प्रथम में शनिवार देर रात सड़क पर भालू घूमता दिखा। भालू कॉलोनी की सड़क पर टहलता रहा। इसके बाद अंधेरे में गायब हो गया।1
- मनासा क्षेत्र के कान्वेंट स्कूल के पास गाडूलिया बस्ती में गंदगी का मंजर, खुले आम कर रहे है गंदगी और कोई हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन? मनासा में गंदगी का मंजर, हादसे का इंतजार कर रहा प्रशासन? मनासा। नगर में स्वच्छता व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। मुंडरा एमजी कॉलोनी के आसपास जगह-जगह गंदगी और कीचड़ का आलम है। आने-जाने वाली महिलाओं और स्थानीय रहवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समस्या को लेकर नगर परिषद के अधिकारियों को बार-बार अवगत कराया गया, लेकिन इसके बावजूद मौके पर प्रभावी और सख्त कार्रवाई नजर नहीं आ रही है। बारिश के बाद कीचड़ और गंदगी ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। वहीं, गाडूलिया बस्ती के पास पानी की टंकी क्षेत्र में छोटे बच्चे आए दिन टंकी के ऊपर मंडराते नजर आते हैं। ऐसे में सवाल यह है कि यदि कोई बच्चा ऊंचाई से गिर गया या कोई बड़ा हादसा हो गया, तो इसकी जिम्मेदारी आखिर किसकी होगी? स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर परिषद को इस मामले में किसी बड़े हादसे का इंतजार नहीं करना चाहिए। बच्चों की सुरक्षा और साफ-सफाई दोनों ही गंभीर विषय हैं। अब देखना होगा कि नगर परिषद मनासा कब जागती है और कब इन समस्याओं का स्थायी समाधान करती है। सवाल सीधा है—क्या प्रशासन हादसा होने के बाद कार्रवाई करेगा, या हादसे से पहले ही जागेगा?3