logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महान व्यक्ति व सरल स्वभाव मन के शांत की प्रशंसा हर कोई करता है है मीनू योगेश साहू जिला पंचायत सदस्य वार्ड नं 3 एवं संयोजक जिला पंचायत प्रकोष्ठ कौशाम्बी

3 hrs ago
user_शिव सागर मौर्य
शिव सागर मौर्य
Media and information sciences faculty चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

महान व्यक्ति व सरल स्वभाव मन के शांत की प्रशंसा हर कोई करता है है मीनू योगेश साहू जिला पंचायत सदस्य वार्ड नं 3 एवं संयोजक जिला पंचायत प्रकोष्ठ कौशाम्बी

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मूरतगंज ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम जुगवा में #कोटेदार #भगौती प्रसाद पर राशन वितरण में गंभीर आरोप लगे हैं ग्रामीणों का कहना है की प्रति यूनिट 1 किलो अनाज कम दिया जा रहा है जिससे पात्र कार्ड #धारकों को हर महीने नुकसान उठाना पड़ रहा है आरोप है कि 13 फरवरी को गल्ला उठान का मिलान होने के #बावजूद कई लाभार्थियों को निर्धारित मात्रा में राशन नहीं मिला ग्रामीणों के अनुसार कुछ अवसरों पर कोटेदार द्वारा अनाज देने के बजाय पैसा वापस करने की बात कही जाती है ग्राम वासियों का आरोप है की #कोटेदार गल्ला बेचकर पैसा बांट देता है #जबकि #सरकारी #नियमों के #तहत #खाद का वितरण #अनिवार्य है इसको लेकर गांव में आक्रोश व्याप्त है और लोग खुलकर विरोध #जता रहे हैं ग्रामीणों ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कर सच्चाई उजागर करने की मांग की है उनका कहना है यदि आप सही पाए जाते हैं तो दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और सभी पत्र लाभार्थियों को उनका पूरा हक दिलाया जाए अब देखना है की पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या ठोस कदम उठती है किसी भी #प्रकार की घटनाएं होने पर या खबर #चलवाने के लिए #संपर्क करें 7080627747 Pramod Sach Tak #graund #roporting
    1
    मूरतगंज ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम जुगवा में #कोटेदार #भगौती प्रसाद पर राशन वितरण में गंभीर आरोप लगे हैं ग्रामीणों का कहना है की प्रति यूनिट 1 किलो अनाज कम दिया जा रहा है जिससे पात्र कार्ड #धारकों को हर महीने नुकसान उठाना पड़ रहा है आरोप  है कि 13 फरवरी को गल्ला उठान का मिलान होने के #बावजूद कई लाभार्थियों को निर्धारित मात्रा में राशन नहीं मिला ग्रामीणों  के अनुसार कुछ अवसरों पर कोटेदार द्वारा अनाज देने के बजाय पैसा वापस करने की बात कही जाती है ग्राम वासियों का आरोप है की #कोटेदार गल्ला  बेचकर पैसा बांट देता है #जबकि #सरकारी #नियमों के #तहत #खाद का वितरण #अनिवार्य है इसको लेकर गांव में आक्रोश व्याप्त है और लोग खुलकर विरोध #जता रहे हैं ग्रामीणों ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कर सच्चाई उजागर करने की मांग की है उनका कहना है यदि आप सही पाए जाते हैं तो दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और सभी पत्र लाभार्थियों को उनका पूरा हक दिलाया जाए अब देखना है की पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या ठोस कदम उठती है 
किसी भी #प्रकार की घटनाएं होने पर या खबर #चलवाने के लिए #संपर्क करें 7080627747
Pramod Sach Tak #graund #roporting
    user_प्रमोद सच तक न्यूज
    प्रमोद सच तक न्यूज
    चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • BIBA में होली स्पेशल ऑफर को लेकर प्रेस वार्ता, महिलाओं ने साझा किए प्रेरक अनुभव सिविल लाइंस स्थित एसपी मार्ग पर गुरुवार को BIBA स्टोर में होली के अवसर पर विशेष कार्यक्रम एवं प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही। इस दौरान होली के लिए लॉन्च किए गए एक्सक्लूसिव फेस्टिव कलेक्शन का प्रीव्यू प्रस्तुत किया गया। साथ ही ग्राहकों के लिए विशेष डिस्काउंट और आकर्षक ऑफर्स की घोषणा की गई। कार्यक्रम में मौजूद कई महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए और ब्रांड के नए कलेक्शन की सराहना की। प्रेस वार्ता के दौरान आयोजकों ने बताया कि त्योहार के मौके पर ग्राहकों को विशेष छूट दी जाएगी, जिससे होली की खरीदारी और भी खास बनेगी। इस आयोजन में हाई-टी, सरप्राइज गिफ्ट्स और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा। 📍 स्थान: BIBA स्टोर, सिविल लाइंस, Prayagraj 📅 तारीख: 27 फरवरी
    1
    BIBA में होली स्पेशल ऑफर को लेकर प्रेस वार्ता, महिलाओं ने साझा किए प्रेरक अनुभव
सिविल लाइंस स्थित एसपी मार्ग पर गुरुवार को BIBA स्टोर में होली के अवसर पर विशेष कार्यक्रम एवं प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही।
इस दौरान होली के लिए लॉन्च किए गए एक्सक्लूसिव फेस्टिव कलेक्शन का प्रीव्यू प्रस्तुत किया गया। साथ ही ग्राहकों के लिए विशेष डिस्काउंट और आकर्षक ऑफर्स की घोषणा की गई।
कार्यक्रम में मौजूद कई महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए और ब्रांड के नए कलेक्शन की सराहना की। प्रेस वार्ता के दौरान आयोजकों ने बताया कि त्योहार के मौके पर ग्राहकों को विशेष छूट दी जाएगी, जिससे होली की खरीदारी और भी खास बनेगी।
इस आयोजन में हाई-टी, सरप्राइज गिफ्ट्स और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।
📍 स्थान: BIBA स्टोर, सिविल लाइंस, Prayagraj
📅 तारीख: 27 फरवरी
    user_Journalist Abhishek Gupta Ji
    Journalist Abhishek Gupta Ji
    रिपोर्टर इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यौन उत्पीड़न केस में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। जस्टिस जितेंद्र कुमार सिन्हा ने अग्रिम जमानत पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। कोर्ट ने 2 बड़ी बातें कही- फैसला आने तक गिरफ्तारी नहीं होगी। शंकराचार्य जांच में सहयोग करें। अदालत में शंकराचार्य का पक्ष वकील पीएन मिश्रा ने रखा, जबकि राज्य सरकार की तरफ से अपर महाधिवक्ता मनीष गोयल पेश हुए। शिकायकर्ता आशुतोष महाराज की वकील रीना सिंह ने भी दलीलें रखीं। अब मार्च के तीसरे हफ्ते में केस की सुनवाई होगी।
    1
    इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यौन उत्पीड़न केस में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। जस्टिस जितेंद्र कुमार सिन्हा ने अग्रिम जमानत पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।
कोर्ट ने 2 बड़ी बातें कही-
फैसला आने तक गिरफ्तारी नहीं होगी।
शंकराचार्य जांच में सहयोग करें।
अदालत में शंकराचार्य का पक्ष वकील पीएन मिश्रा ने रखा, जबकि राज्य सरकार की तरफ से अपर महाधिवक्ता मनीष गोयल पेश हुए। शिकायकर्ता आशुतोष महाराज की वकील रीना सिंह ने भी दलीलें रखीं। अब मार्च के तीसरे हफ्ते में केस की सुनवाई होगी।
    user_Saima shahida Journalist
    Saima shahida Journalist
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by Questions News
    1
    Post by Questions News
    user_Questions News
    Questions News
    Media company इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • प्रयागराज में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने नाबालिगों के कथित यौन शोषण मामले में दर्ज पाक्सो केस में नामजद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए उनकी अग्रिम जमानत अर्जी पर आदेश सुरक्षित रख लिया है। शुक्रवार शाम करीब एक घंटे से भी अधिक समय तक चली सुनवाई के बाद खचाखच भरी कोर्ट में न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार सिन्हा की एकल पीठ ने अपना आदेश सुनाया। यह फैसला स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद तथा उनके शिष्य स्वामी मुकुंदानंद के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। आशुतोष ब्रह्मचारी की अर्जी पर विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) के आदेश के क्रम में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद व अन्य के खिलाफ बीते रविवार को झूंसी थाने में एफआइआर दर्ज की गई थी। झूंसी पुलिस मुकदमा दर्ज होने के बाद पूछताछ कर चुकी है। पीड़ितों का बयान और मेडिकल भी हो चुका है। माघ मेला तथा महाकुंभ में नाबालिगों के साथ कुकर्म का आरोप स्वामी और उनके सहयोगी स्वामी मुकुंदानंद के खिलाफ है। सुनवाई से पहले ही कोर्ट नंबर 72 खचाखच भर गई थी। बचाव पक्ष ने एक पीड़ित को नाबालिग बताया। पीड़ितों की तरफ से अग्रिम जमानत अर्जी का विरोध किया गया। पवनदेव,लोकप्रिय,टीवी पत्रकार,प्रयागराज।
    1
    प्रयागराज में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने नाबालिगों के कथित यौन शोषण मामले में दर्ज पाक्सो केस में नामजद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए उनकी अग्रिम जमानत अर्जी पर आदेश सुरक्षित रख लिया है। शुक्रवार शाम करीब एक घंटे से भी अधिक समय तक चली सुनवाई के बाद खचाखच भरी कोर्ट में न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार सिन्हा की एकल पीठ ने अपना आदेश सुनाया। यह फैसला स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद तथा उनके शिष्य स्वामी मुकुंदानंद के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। आशुतोष ब्रह्मचारी की अर्जी पर विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) के आदेश के क्रम में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद व अन्य के खिलाफ बीते रविवार को झूंसी थाने में एफआइआर दर्ज की गई थी। झूंसी पुलिस मुकदमा दर्ज होने के बाद पूछताछ कर चुकी है। पीड़ितों का बयान और मेडिकल भी हो चुका है। माघ मेला तथा महाकुंभ में नाबालिगों के साथ कुकर्म का आरोप स्वामी और उनके सहयोगी स्वामी मुकुंदानंद के खिलाफ है। सुनवाई से पहले ही कोर्ट नंबर 72 खचाखच भर गई थी। बचाव पक्ष ने एक पीड़ित को नाबालिग बताया। पीड़ितों की तरफ से अग्रिम जमानत अर्जी का विरोध किया गया।
पवनदेव,लोकप्रिय,टीवी पत्रकार,प्रयागराज।
    user_पवनदेव,रिपोर्टर,टीवी पत्रकार
    पवनदेव,रिपोर्टर,टीवी पत्रकार
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • मोटरसाइकिल सवार दम्पत्ति के साथ हुई लूट की घटना का चरवा पुलिस व एसओजी टीम ने किया सफल अनावरण एसपी राजेश कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर किया घटना का खुलासा ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS कौशाम्बी...थाना चरवा अन्तर्गत सिरियावां चौराहे में मोटरसाइकिल सवार दम्पत्ति के साथ हुई लुट की घटना का चरवा पुलिस और एसओजी टीम ने सफल अनावरण किया है। एसपी राजेश कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर मामले का खुलासा किया है। इस दौरान 03 अभियुक्त गिरफ्तार हुए हैं। गौरतलब हो कि 21 फरवरी को को वादी रमेश सिंह निवासी ग्राम सैय्यद सरावां थाना चरवा जनपद कौशाम्बी द्वारा थाना चरवा पर सूचना दी गयी थी कि वह भोर में लगभग 04.00 बजे अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से करारी के गुलामीपुर से दावत खाकर अपने घर वापस जा रहा थे कि तभी सिरियायां चौराहे के पहले 02 मोटरसाइकिल सवार 04 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गाली गलौज देते हुये उन्हे रोक लिया तथा पत्नी के पहने हुये जेवर, मोबाइल तथा 1000/- रू० छीन कर भाग गये। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चरवा में मु0अ0सं0 24/2026 धारा 352/309 (4) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार द्वारा घटना की गम्भीरता को देखते हुये तत्काल प्रभारी निरीक्षक चरवा व प्रभारी SOG /सर्विलांस के नेतृत्व में टीमों का गठन करते हुये घटना का शीघ्र अनावरण करने एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था।उपरोक्त क्रम में गठित टीमों द्वारा सीसीटीवी फुटेज, आसपास के लोगो से पूछताछ व सर्विलांस आदि की सहायता से घटना के अनावरण का प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान आज दिनांक 27.02.2026 को मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उक्त घटना से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्त मोटरसाइकिल से तेहरमील से सैय्यद सरावा की तरफ जा रहे है। सूचना प्राप्त होते ही तत्काल पुलिस टीम बताए गए स्थान पर पहुंचकर आ रहे मोटरसाइकिल को रोकने का इशारा किया गया तो वह पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हे पुलिस टीम द्वारा घेरकर पकड़ लिया गया। पूछने पर अभियुक्तों द्वारा अपना नाम 1. संजय पुत्र विरेन्द्र निवासी मन्दर देह माफी थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज 2. आशू पुत्र भीम निवासी मन्दर देह माफी थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज 3. अलमान उर्फ अरमान पुत्र परवेज अहमद निवासी मन्दर देह माफी थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज बताया गया। अभियुक्तों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर, एक जोडी पायल सफेद धातु, महिला का बैग, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, 03 मोबाइल फोन, 26200 /- रू0 नगद तथा घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल बरामद की गयी। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गई है।अभियुक्तों से कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि दिनांक 20/21.02.2026 की रात्रि में हम लोग अपने एक अन्य साथी के साथ असवां चौराहे के पास खड़े होकर आने-जाने वाले व्यक्तियों से लूट/छिनैती करने हेतु रेकी कर रहे थे तभी मोटरसाइकिल सवार महिला एवं पुरूष आते हुये दिखाई दिये, जिनका असवां चौराहे से ही पीछा करते हुये सिरियावा कला चौराहे के पास ओवरटेक करके रोक लिया तथा उनके पास से पहने हुये कान के सोने के झुमके, चादी के पायल, हैण्ड बैग, एक की-पैड मोबाइल एवं 1000 रूपये लूटकर भाग गये थे। लूटे गये सोने के सामान को बेचकर मिले रूपयों को हम लोगों ने आपस में बाट लिया था। सभी के हिस्से में 12-12 हजार रूपये आये थे, जिसमें से कुछ रूपये खर्च हो गये है शेष बचे 26200 रूपये यहीं है जो आपने बरामद किये है। आज हमलोग फिर से कहीं मौका पाकर लूट करने की फिराक में घूम रहे थे कि आप लोगों ने हमें पकड़ लिया।
    1
    मोटरसाइकिल सवार दम्पत्ति के साथ हुई लूट की घटना का चरवा पुलिस व एसओजी टीम ने किया सफल अनावरण
एसपी राजेश कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर किया घटना का खुलासा
ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS 
कौशाम्बी...थाना चरवा अन्तर्गत सिरियावां चौराहे में मोटरसाइकिल सवार दम्पत्ति के साथ हुई लुट की घटना का चरवा पुलिस और एसओजी टीम ने सफल अनावरण किया है। एसपी राजेश कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस कर मामले का खुलासा किया है। इस दौरान 03 अभियुक्त गिरफ्तार हुए हैं। गौरतलब हो कि 21 फरवरी को को वादी रमेश सिंह निवासी ग्राम सैय्यद सरावां थाना चरवा जनपद कौशाम्बी द्वारा थाना चरवा पर सूचना दी गयी थी कि वह भोर में लगभग 04.00 बजे अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से करारी के गुलामीपुर से दावत खाकर अपने घर वापस जा रहा थे कि तभी सिरियायां चौराहे के पहले 02 मोटरसाइकिल सवार 04 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गाली गलौज देते हुये उन्हे रोक लिया तथा पत्नी के पहने हुये जेवर, मोबाइल तथा 1000/- रू० छीन कर भाग गये। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना चरवा में मु0अ0सं0 24/2026 धारा 352/309 (4) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार द्वारा घटना की गम्भीरता को देखते हुये तत्काल प्रभारी निरीक्षक चरवा व प्रभारी SOG /सर्विलांस के नेतृत्व में टीमों का गठन करते हुये घटना का शीघ्र अनावरण करने एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था।उपरोक्त क्रम में गठित टीमों द्वारा सीसीटीवी फुटेज, आसपास के लोगो से पूछताछ व सर्विलांस आदि की सहायता से घटना के अनावरण का प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान आज दिनांक 27.02.2026 को मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उक्त घटना से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्त मोटरसाइकिल से तेहरमील से सैय्यद सरावा की तरफ जा रहे है। सूचना प्राप्त होते ही तत्काल पुलिस टीम बताए गए स्थान पर पहुंचकर आ रहे मोटरसाइकिल को रोकने का इशारा किया गया तो वह पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हे पुलिस टीम द्वारा घेरकर पकड़ लिया गया। पूछने पर अभियुक्तों द्वारा अपना नाम 1. संजय पुत्र विरेन्द्र निवासी मन्दर देह माफी थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज 2. आशू पुत्र भीम निवासी मन्दर देह माफी थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज 3. अलमान उर्फ अरमान पुत्र परवेज अहमद निवासी मन्दर देह माफी थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज बताया गया। अभियुक्तों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर, एक जोडी पायल सफेद धातु, महिला का बैग, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, 03 मोबाइल फोन, 26200 /- रू0 नगद तथा घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल बरामद की गयी। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गई है।अभियुक्तों से कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि दिनांक 20/21.02.2026 की रात्रि में हम लोग अपने एक अन्य साथी के साथ असवां चौराहे के पास खड़े होकर आने-जाने वाले व्यक्तियों से लूट/छिनैती करने हेतु रेकी कर रहे थे तभी मोटरसाइकिल सवार महिला एवं पुरूष आते हुये दिखाई दिये, जिनका असवां चौराहे से ही पीछा करते हुये सिरियावा कला चौराहे के पास ओवरटेक करके रोक लिया तथा उनके पास से पहने हुये कान के सोने के झुमके, चादी के पायल, हैण्ड बैग, एक की-पैड मोबाइल एवं 1000 रूपये लूटकर भाग गये थे। लूटे गये सोने के सामान को बेचकर मिले रूपयों को हम लोगों ने आपस में बाट लिया था। सभी के हिस्से में 12-12 हजार रूपये आये थे, जिसमें से कुछ रूपये खर्च हो गये है शेष बचे 26200 रूपये यहीं है जो आपने बरामद किये है। आज हमलोग फिर से कहीं मौका पाकर लूट करने की फिराक में घूम रहे थे कि आप लोगों ने हमें पकड़ लिया।
    user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    रिपोर्टर Manjhanpur, Kaushambi•
    13 hrs ago
  • फाफामऊ बाजार में होली के वसूली को लेकर व्यापारियों और किन्नर में विवाद सुलझा! अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय जायसवाल ने मामले को तुरंत संज्ञान में लेकर महामंडलेश्वर कल्याणी मां को फाफामऊ बुलाया और थाना फाफामऊ में मीटिंग रखी। अजय जायसवाल ने व्यापारियों का पक्ष रखा और कहा कि किसी भी व्यापारी के साथ अभद्र व्यवहार न करें और न ही किसी व्यापारी को परेशान किया जाए। महामंडलेश्वर कल्याणी मां ने अपने शिष्यों को सख्त निर्देश दिया कि व्यापारियों से अच्छे से बात करें और जो भी धनराशि मिले, उसको आशीर्वाद समझकर स्वीकार करें। इस समझौते से फाफामऊ के व्यापारियों और किन्नर समुदाय के बीच सौहार्दपूर्ण संबंधों की उम्मीद बढ़ गई है! मीटिंग में महामंत्री सोनू जायसवाल, उपाध्यक्ष आशीष केसरवानी, पुष्पेंद्र उर्फ गुड्डू केसरवानी, रजत अग्रवाल, बच्चा केसरवानी, नितेश केसरवानी, मोहम्मद जावेद और सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे। महामंडलेश्वर ने सभी व्यापारियों को होली की शुभकामनाएं दी और कहा कि अब फाफामऊ के बाजार रंगों और खुशियों से भर जाएंगे, और सभी लोग होली का त्यौहार धूमधाम से मनाएंगे!
    1
    फाफामऊ बाजार में होली के वसूली को लेकर व्यापारियों और किन्नर में विवाद सुलझा! 
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय जायसवाल ने मामले को तुरंत संज्ञान में लेकर महामंडलेश्वर कल्याणी मां को फाफामऊ बुलाया और थाना फाफामऊ में मीटिंग रखी। अजय जायसवाल ने व्यापारियों का पक्ष रखा और कहा कि किसी भी व्यापारी के साथ अभद्र व्यवहार न करें और न ही किसी व्यापारी को परेशान किया जाए। महामंडलेश्वर कल्याणी मां ने अपने शिष्यों को सख्त निर्देश दिया कि व्यापारियों से अच्छे से बात करें और जो भी धनराशि मिले, उसको आशीर्वाद समझकर स्वीकार करें। इस समझौते से फाफामऊ के व्यापारियों और किन्नर समुदाय के बीच सौहार्दपूर्ण संबंधों की उम्मीद बढ़ गई है! मीटिंग में महामंत्री सोनू जायसवाल, उपाध्यक्ष आशीष केसरवानी, पुष्पेंद्र उर्फ गुड्डू केसरवानी, रजत अग्रवाल, बच्चा केसरवानी, नितेश केसरवानी, मोहम्मद जावेद और सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे। महामंडलेश्वर ने सभी व्यापारियों को होली की शुभकामनाएं दी और कहा कि अब फाफामऊ के बाजार रंगों और खुशियों से भर जाएंगे, और सभी लोग होली का त्यौहार धूमधाम से मनाएंगे!
    user_Journalist Abhishek Gupta Ji
    Journalist Abhishek Gupta Ji
    रिपोर्टर इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • एसपी के नेतृत्व में हुआ बलवा ड्रिल अभ्यास,पुलिस लाइन में कराई गई हाई-इंटेंसिटी बलवा ड्रिल *त्योहारों से पूर्व पुलिस की तैयारी पुलिस लाइन कौशाम्बी में हुआ व्यापक बलवा ड्रिल का अभ्यास* ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS कौशाम्बी.....शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार द्वारा पुलिस लाइन कौशाम्बी में आगामी त्यौहारों के अवसर पर जनपद में शान्ति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहारों को सम्पन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी के मार्गदर्शन में पुलिस लाइन्स कौशाम्बी में बलवा ड्रिल का अभ्यास कराया गया।अभ्यास के दौरान पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा दंगा नियंत्रण उपकरणों जैसे- टियर गैस गन, एंटी राइट गन, चिली बम, रबर बुलेट एवं हैंड ग्रेनेड आदि के प्रयोग करने का भी प्रशिक्षण/अभ्यास किया गया। बलवा ड्रिल डेमोंसट्रेशन के दौरान समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा विधि विरुद्ध भीड़ को तितर-बितर करने व शान्ति व्यवस्था स्थापित करने हेतु क्रमवार विधिक कार्यवाही का अभ्यास किया गया, जिसमें बलवा ड्रिल की 10 टीमें बनाकर क्रमशः एलआईयू के द्वारा अभिसूचना संकलन, नागरिक पुलिस के द्वारा भीड़ को समझाने-बुझाने का प्रयास, चेतावनी, अग्निशमन दल द्वारा पानी के छिड़काव का प्रयोग करना, टीयर गैस स्क्वाड द्वारा अश्रु गैस का प्रयोग, लाठी पार्टी द्वारा न्यूनतम बल के प्रयोग से भीड़ को तितर-बितर करने की कार्यवाही का अभ्यास किया गया। तत्पश्चात इसी क्रम में यदि बलवाइयों द्वारा अपने प्रदर्शन में बल व हिंसा का प्रयोग जारी रखा जाता है तो फायर पार्टी के द्वारा भी आत्मरक्षार्थ फायरिंग की आवश्यकता की आवश्यकता पड़ सकती है, जिसके दृष्टिगत फायर पार्टी द्वारा फायरिंग की कार्यवाही का भी अभ्यास कराया गया । बलवा ड्रिल डेमोंसट्रेशन के दौरान घायलों के उपचार हेतु प्राथमिक चिकित्सा पार्टी तथा एम्बुलेंस की भी आवश्यकता पड़ सकती है जिसके दृष्टिगत प्राथमिक चिकित्सा पार्टी/एम्बुलेंस द्वारा की जाने वाली कार्यवाही का भी अभ्यास कराया गया। बलवा ड्रिल डेमोंसट्रेशन के क्रम में भीड़ वाले स्थान से भीड़ को तितर-बितर करने के उपरान्त रिजर्व पुलिस टीम द्वारा पिकेट लगाकर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने का भी अभ्यास कराया गया।बलवा ड्रिल डेमोंसट्रेशन के अन्त में भीड़ को तितर बितर करने हेतु कमाण्ड देने वाले अधिकारी का सारगर्भित रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया का भी अभ्यास कराया गया।बलवा ड्रिल के सम्पूर्ण डेमोंसट्रेशन के दौरान पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी के द्वारा बारीकी से पर्यवेक्षण किया गया तथा ड्रिल के दौरान आईं छोटी-मोटी त्रुटियों से अवगत कराते हुए आवश्यक सुधार हेतु मार्गदर्शन दिए गए एवं पुलिस कर्मियों के उत्साहवर्धन हेतु उनके द्वारा किए गए प्रयास के लिए सराहना भी की गई। संबोधन के दौरान समस्त उपस्थित पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को बलवा ड्रिल का अभ्यास किए जाने के उद्देश्य से अवगत कराते हुए बताया गया कि अभ्यास से जनपद में विधि विरुद्ध जमाव, बलवा, हिंसा आदि के अवसरों पर न्यूनतम बल का प्रयोग कर शान्ति व्यवस्था बनाए रखने में सफलता प्राप्त होती है।बलवा ड्रिल के डेमोंसट्रेशन की सम्पूर्ण कार्यवाही के दौरान ड्रोन कैमरे से लगातार निगरानी भी की गई।अभ्यास के दौरान अपर जिलाधिकारी कौशाम्बी, अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी, उपजिलाधिकारी मंझनपुर, उपजिलाधिकारी चायल अरुण कुमार,समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन, तथा समस्त थाना प्रभारियों सहित अन्य पुलिस कर्मी एवं रिक्रूट आरक्षी द्वारा प्रतिभाग किया गया।
    1
    एसपी के नेतृत्व में हुआ बलवा ड्रिल अभ्यास,पुलिस लाइन में कराई गई हाई-इंटेंसिटी बलवा ड्रिल
*त्योहारों से पूर्व पुलिस की तैयारी पुलिस लाइन कौशाम्बी में हुआ व्यापक बलवा ड्रिल का अभ्यास* 
ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS 
कौशाम्बी.....शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार द्वारा पुलिस लाइन कौशाम्बी में आगामी त्यौहारों के अवसर पर जनपद में शान्ति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्यौहारों को सम्पन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी के मार्गदर्शन में पुलिस लाइन्स कौशाम्बी में बलवा ड्रिल का अभ्यास कराया गया।अभ्यास के दौरान पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा दंगा नियंत्रण उपकरणों जैसे- टियर गैस गन, एंटी राइट गन, चिली बम, रबर बुलेट एवं हैंड ग्रेनेड आदि के प्रयोग करने का भी प्रशिक्षण/अभ्यास किया गया।   बलवा ड्रिल डेमोंसट्रेशन के दौरान समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा विधि विरुद्ध भीड़ को तितर-बितर करने व शान्ति व्यवस्था स्थापित करने हेतु क्रमवार विधिक कार्यवाही का अभ्यास किया गया, जिसमें बलवा ड्रिल की 10 टीमें बनाकर क्रमशः एलआईयू के द्वारा अभिसूचना संकलन, नागरिक पुलिस के द्वारा भीड़ को समझाने-बुझाने का प्रयास, चेतावनी, अग्निशमन दल द्वारा पानी के छिड़काव का प्रयोग करना, टीयर गैस स्क्वाड द्वारा अश्रु गैस का प्रयोग, लाठी पार्टी द्वारा न्यूनतम बल के प्रयोग से भीड़ को तितर-बितर करने की कार्यवाही का अभ्यास किया गया। तत्पश्चात इसी क्रम में यदि बलवाइयों द्वारा अपने प्रदर्शन में बल व हिंसा का प्रयोग जारी रखा जाता है तो फायर पार्टी के द्वारा भी आत्मरक्षार्थ फायरिंग की आवश्यकता की आवश्यकता पड़ सकती है, जिसके दृष्टिगत फायर पार्टी द्वारा फायरिंग की कार्यवाही का भी अभ्यास कराया गया । बलवा ड्रिल डेमोंसट्रेशन के दौरान घायलों के उपचार हेतु प्राथमिक चिकित्सा पार्टी तथा एम्बुलेंस की भी आवश्यकता पड़ सकती है जिसके दृष्टिगत प्राथमिक चिकित्सा पार्टी/एम्बुलेंस द्वारा की जाने वाली कार्यवाही का भी अभ्यास कराया गया। बलवा ड्रिल डेमोंसट्रेशन के क्रम में भीड़ वाले स्थान से भीड़ को तितर-बितर करने के उपरान्त रिजर्व पुलिस टीम द्वारा पिकेट लगाकर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने का भी अभ्यास कराया गया।बलवा ड्रिल डेमोंसट्रेशन के अन्त में भीड़ को तितर बितर करने हेतु कमाण्ड देने वाले अधिकारी का सारगर्भित रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया का भी अभ्यास कराया गया।बलवा ड्रिल के सम्पूर्ण डेमोंसट्रेशन के दौरान पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी के द्वारा बारीकी से पर्यवेक्षण किया गया तथा ड्रिल के दौरान आईं छोटी-मोटी त्रुटियों से अवगत कराते हुए आवश्यक सुधार हेतु मार्गदर्शन दिए गए एवं पुलिस कर्मियों के उत्साहवर्धन हेतु उनके द्वारा किए गए प्रयास के लिए सराहना भी की गई।  संबोधन के दौरान समस्त उपस्थित पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को बलवा ड्रिल का अभ्यास किए जाने के उद्देश्य से अवगत कराते हुए बताया गया कि अभ्यास से जनपद में विधि विरुद्ध जमाव, बलवा, हिंसा आदि के अवसरों पर न्यूनतम बल का प्रयोग कर शान्ति व्यवस्था बनाए रखने में सफलता प्राप्त होती है।बलवा ड्रिल के डेमोंसट्रेशन की सम्पूर्ण कार्यवाही के दौरान ड्रोन कैमरे से लगातार निगरानी भी की गई।अभ्यास के दौरान अपर जिलाधिकारी कौशाम्बी, अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी, उपजिलाधिकारी मंझनपुर, उपजिलाधिकारी चायल अरुण कुमार,समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन, तथा समस्त थाना प्रभारियों सहित अन्य पुलिस कर्मी एवं रिक्रूट आरक्षी द्वारा प्रतिभाग किया गया।
    user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    रिपोर्टर Manjhanpur, Kaushambi•
    13 hrs ago
  • आज पुनः धनुहा और दादरी तालुका नौगांव के सरकारी तालाब को प्लाटरो द्वारा कब्जा करने वाले मामले में, श्रीमान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी करछना के आदेश पर श्रीमान तहसीलदार करछना के साथ नायब तहसीलदार नैनी ने राजस्व टीम के साथ जांच कर अवैध कब्जे को चिन्हित किया और अवैध कब्जा धारकों के विरुद्ध एफआईआर के आदेश लेखपाल क्षेत्र दादरी/ डभाव और राजस्व निरीक्षक नैनी को दिया साथ ही लापरवाही पर स्पष्टीकरण तलब किया है ।
    1
    आज पुनः धनुहा और दादरी तालुका नौगांव के सरकारी तालाब को प्लाटरो द्वारा कब्जा करने वाले मामले में, श्रीमान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी करछना के आदेश पर श्रीमान तहसीलदार करछना के साथ नायब तहसीलदार नैनी ने राजस्व टीम के साथ जांच कर अवैध कब्जे को चिन्हित किया और अवैध कब्जा धारकों के विरुद्ध एफआईआर के आदेश  लेखपाल क्षेत्र दादरी/ डभाव  और राजस्व निरीक्षक नैनी को दिया साथ ही लापरवाही पर स्पष्टीकरण तलब किया है ।
    user_AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS
    AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS
    पत्रकार Prayagraj, Uttar Pradesh•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.