27 फरवरी को होगी नगर परिषद गुमला की मतगणना, शाम तक परिणाम घोषित,कार्तिक उरांव महाविद्यालय में 22 टेबल पर दो चरणों में मतों की गिनती, तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के साथ 300 पुलिस बल तैनात गुमला: नगर परिषद गुमला के अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद पद हेतु संपन्न निर्वाचन की मतगणना दिनांक 27 फरवरी को कार्तिक उरांव महाविद्यालय परिसर स्थित मतगणना केंद्र में की जाएगी। मतगणना कार्य पूर्ण कर परिणाम 27 फरवरी की शाम तक घोषित कर दिए जाएंगे।मतगणना केंद्र में कुल 22 टेबल लगाए गए हैं। प्रत्येक टेबल पर 3-3 मतगणना कर्मी प्रतिनियुक्त रहेंगे। मतगणना दो चरणों (राउंड) में संपन्न होगी। प्रथम राउंड में बूथ संख्या 1 से 11 तक के मतों की गिनती की जाएगी, जबकि द्वितीय राउंड में बूथ संख्या 12 से 22 तक के मतों की गणना होगी। इसके उपरांत अध्यक्ष पद का परिणाम घोषित किया जाएगा।अध्यक्ष पद हेतु कुल 9 अभ्यर्थियों ने चुनाव लड़ा है, जबकि वार्ड पार्षद पद हेतु कुल 112 अभ्यर्थी मैदान में हैं। विशेष सुरक्षा व्यवस्था मतगणना केंद्र पर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। केंद्र परिसर में मोबाइल फोन एवं तंबाकू पदार्थ ले जाने तथा उनके उपयोग पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। सभी पोलिंग एजेंटों को पहचान पत्र निर्गत किए गए हैं, जिनके आधार पर वे निर्धारित नियमों का पालन करते हुए मतगणना केंद्र में प्रवेश कर सकेंगे। मतगणना केंद्र की सुरक्षा तीन स्तरीय (3-लेयर) व्यवस्था के अंतर्गत की गई है। लगभग 300 पुलिस बल की तैनाती की जाएगी, जो विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु मुस्तैद रहेंगे। पार्किंग व्यवस्था गुमला नगर परिषद क्षेत्र की ओर से आने वाले सभी वाहनों के लिए पार्किंग स्थल के०ओ० कॉलेज, गुमला से करमडीपा जाने वाले मार्ग स्थित चंदा बगीचा मैदान में निर्धारित किया गया है। बैरिकेडिंग एवं यातायात नियंत्रण कार्तिक उरांव महाविद्यालय के मुख्य द्वार से 50 मीटर की दूरी पर गुमला जाने वाले मार्ग पर बैरिकेडिंग।मुख्य द्वार से 50 मीटर की दूरी पर पालकोट जाने वाले मार्ग पर बैरिकेडिंग।मुख्य द्वार के दाहिने एवं बाएं ओर बने बैरिकेडिंग क्षेत्र के बीच पैदल गश्ती की व्यवस्था।कार्तिक उरांव महाविद्यालय से करमडीपा जाने वाले मार्ग के समीप विशेष निगरानी।ड्रॉप गेट व्यवस्था (भारी वाहनों हेतु रोक)घाघरा की ओर से आने वाले भारी वाहनों को पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास रोका जाएगा। पुगु बाईपास, सिलम बाईपास एवं डुमरडीह बाईपास रोड के पास मतगणना केंद्र की ओर आने वाले भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। परिसदन, गुमला स्थित मंडल कारा, गुमला मोड़ के पास भी नियंत्रण व्यवस्था लागू रहेगी। जिला प्रशासन द्वारा सभी संबंधित व्यक्तियों एवं आमजन से अपील है कि वे विधि-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करें, ताकि मतगणना कार्य शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके।
27 फरवरी को होगी नगर परिषद गुमला की मतगणना, शाम तक परिणाम घोषित,कार्तिक उरांव महाविद्यालय में 22 टेबल पर दो चरणों में मतों की गिनती, तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के साथ 300 पुलिस बल तैनात गुमला: नगर परिषद गुमला के अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद पद हेतु संपन्न निर्वाचन की मतगणना दिनांक 27 फरवरी को कार्तिक उरांव महाविद्यालय परिसर स्थित मतगणना केंद्र में की जाएगी। मतगणना कार्य पूर्ण कर परिणाम 27 फरवरी की शाम तक घोषित कर दिए जाएंगे।मतगणना केंद्र में कुल 22 टेबल लगाए गए हैं। प्रत्येक टेबल पर 3-3 मतगणना कर्मी प्रतिनियुक्त रहेंगे। मतगणना दो चरणों (राउंड) में संपन्न होगी। प्रथम राउंड में बूथ संख्या 1 से 11 तक के मतों की गिनती की जाएगी, जबकि द्वितीय राउंड में बूथ संख्या 12 से 22 तक के मतों की गणना होगी। इसके उपरांत अध्यक्ष पद का परिणाम घोषित किया जाएगा।अध्यक्ष पद हेतु कुल
9 अभ्यर्थियों ने चुनाव लड़ा है, जबकि वार्ड पार्षद पद हेतु कुल 112 अभ्यर्थी मैदान में हैं। विशेष सुरक्षा व्यवस्था मतगणना केंद्र पर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। केंद्र परिसर में मोबाइल फोन एवं तंबाकू पदार्थ ले जाने तथा उनके उपयोग पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। सभी पोलिंग एजेंटों को पहचान पत्र निर्गत किए गए हैं, जिनके आधार पर वे निर्धारित नियमों का पालन करते हुए मतगणना केंद्र में प्रवेश कर सकेंगे। मतगणना केंद्र की सुरक्षा तीन स्तरीय (3-लेयर) व्यवस्था के अंतर्गत की गई है। लगभग 300 पुलिस बल की तैनाती की जाएगी, जो विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु मुस्तैद रहेंगे। पार्किंग व्यवस्था गुमला नगर परिषद क्षेत्र की ओर से आने वाले सभी वाहनों के लिए पार्किंग स्थल के०ओ० कॉलेज, गुमला से करमडीपा जाने वाले मार्ग स्थित चंदा बगीचा मैदान में निर्धारित किया गया है। बैरिकेडिंग एवं यातायात नियंत्रण कार्तिक उरांव महाविद्यालय के मुख्य द्वार से
50 मीटर की दूरी पर गुमला जाने वाले मार्ग पर बैरिकेडिंग।मुख्य द्वार से 50 मीटर की दूरी पर पालकोट जाने वाले मार्ग पर बैरिकेडिंग।मुख्य द्वार के दाहिने एवं बाएं ओर बने बैरिकेडिंग क्षेत्र के बीच पैदल गश्ती की व्यवस्था।कार्तिक उरांव महाविद्यालय से करमडीपा जाने वाले मार्ग के समीप विशेष निगरानी।ड्रॉप गेट व्यवस्था (भारी वाहनों हेतु रोक)घाघरा की ओर से आने वाले भारी वाहनों को पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास रोका जाएगा। पुगु बाईपास, सिलम बाईपास एवं डुमरडीह बाईपास रोड के पास मतगणना केंद्र की ओर आने वाले भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। परिसदन, गुमला स्थित मंडल कारा, गुमला मोड़ के पास भी नियंत्रण व्यवस्था लागू रहेगी। जिला प्रशासन द्वारा सभी संबंधित व्यक्तियों एवं आमजन से अपील है कि वे विधि-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करें, ताकि मतगणना कार्य शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके।
- होली को लेकर जारी थाना में कल शाम तीन बजे शांति समिति की बैठक आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जारी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक कल आयोजित की जाएगी। यह बैठक दिनांक छब्बीस फरवरी दो हजार छब्बीस को शाम तीन बजे जारी थाना परिसर में होगी। जारी थाना प्रभारी श्री सन्नी कुमार ने जानकारी देते हुए गुरुवार दोपहर एक बजे बताया कि बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि होली के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की अफवाह, हुड़दंग या अशांति फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे समय पर बैठक में उपस्थित होकर अपने सुझाव दें, ताकि रंगों का पर्व शांति, सद्भाव और भाईचारे के साथ मनाया जा सके।1
- गुमला: आगामी नगर निकाय मतगणना प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज अनुमंडल पदाधिकारी गुमला राजीव नीरज एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गुमला सुरेश प्रसाद यादव द्वारा संयुक्त रूप से विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर विस्तृत ब्रीफिंग कार्तिक उरांव कॉलेज परिसर में की गई।यह संयुक्त ब्रीफिंग उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महत्तो एवं जनरल ऑब्जर्वर कमल कांत गुप्ता की उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक में मतगणना के दौरान सुरक्षा प्रबंध, भीड़ नियंत्रण, प्रवेश-निकास व्यवस्था, पास सत्यापन, दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती, संवेदनशील बिंदुओं की निगरानी तथा आपात स्थिति से निपटने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिया कि मतगणना केंद्र एवं उसके आसपास शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। सभी तैनात दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या अवांछित गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।ब्रीफिंग के दौरान पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) गुमला, अनुमंडल पदाधिकारी चैनपुर पूर्णिमा कुमारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चैनपुर, तैनात पुलिस बल, दंडाधिकारीगण एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।2
- गुमला | 26 फरवरी 2026 गुमला जिला प्रशासन ने सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एक अनूठी और भावनात्मक पहल शुरू की है। भविष्य की पीढ़ी को जागरूक कर अभिभावकों के व्यवहार में बदलाव लाने के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) ज्ञान शंकर जायसवाल के निर्देशानुसार में एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज राजकीयकृत मध्य विद्यालय, टोटो में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हादसों के खौफनाक वीडियो देख सहम गए बच्चे अभियान के दौरान मोटरयान निरीक्षक (MVI) ने कक्षा 4 से 7 तक के बच्चों को सड़क दुर्घटनाओं की वास्तविक वीडियो फुटेज दिखाई। सीसीटीवी कैमरों में कैद उन भयावह दृश्यों को देखकर बच्चे सिहर उठे। इस दौरान उन्हें समझाया गया कि कैसे महज एक सेकंड की लापरवाही खुशहाल परिवारों को तबाह कर देती है। तकनीकी बारीकियों को साझा करते हुए बताया गया कि सड़क हादसों में होने वाली अधिकांश मौतों का मुख्य कारण सिर की चोट है, जिससे एक मानक हेलमेट आसानी से बचा सकता है। "गार्जियन को बनना होगा रोल मॉडल" कार्यक्रम में बच्चों को संबोधित करते हुए MVI ने अभिभावकों की जिम्मेदारी पर कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा: > "जब घर के बड़े खुद हेलमेट नहीं पहनते, तो वे बच्चों से नियमों के पालन की उम्मीद कैसे कर सकते हैं? माता-पिता ही बच्चों के पहले शिक्षक होते हैं। अगर वे खुद हेलमेट पहनकर गाड़ी चलाएंगे, तो आने वाली पीढ़ी इसे संस्कार के रूप में अपनाएगी।" > *बच्चों ने ली शपथ: "बिना हेलमेट घर से नहीं निकलने देंगे माता-पिता को"* प्रशासन की इस इमोशनल अपील का बच्चों पर गहरा असर दिखा। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं ने सामूहिक शपथ ली कि: *वे अपने माता-पिता को तब तक गाड़ी की चाबी नहीं देंगे या घर से बाहर नहीं जाने देंगे, जब तक वे हेलमेट या सीट बेल्ट न लगा लें।* *वाहन चलाते समय यदि परिजन तेज रफ्तार में होंगे, तो बच्चे उन्हें तुरंत टोकेंगे।* *वे अपने आसपास के लोगों को 'धीमी गति' और 'सुरक्षित सफर' के लिए प्रेरित करेंगे।* *पूरे जिले में गूंज रही है 'सुरक्षा की आवाज'* *डीटीओ ज्ञान शंकर जायसवाल ने बताया कि प्रशासन केवल स्कूलों तक सीमित नहीं है।* गुमला के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम (लाउडस्पीकर) सक्रिय कर दिए गए हैं। इन लाउडस्पीकरों के माध्यम से लगातार लोगों को यातायात नियमों, हेलमेट की अनिवार्यता और तेज रफ्तार के खतरों के प्रति सचेत किया जा रहा है। प्रशासन का सीधा संदेश: आपकी जान अनमोल है। इसे सड़क पर लापरवाही की भेंट न चढ़ाएं। सुरक्षित चलें, सुरक्षित रहें।3
- चैनपुर: चैनपुर थाना परिसर में गुरुवार को होली और रमजान पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी यादव बैठा एवं अंचल अधिकारी दिनेश कुमार गुप्ता ने की। बैठक में जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा, सर्किल इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी अरविंद कुमार, मुखिया शोभा देवी सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।1
- 48 किलो अवैध गांजा के साथ पिता पुत्र गिरफ्तार भेजा गया जेल गुमला सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुमला एसपी हरीश बिन जमा ने बताया कि मिली गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेश प्रसाद यादव के नेतृत्व में टीम का गठन करते हुए गुरुवार शुक्रवार की रात्रि के करीब 2:00 बजे छापेमारी की गई,जिसमें बताया कि बढ़ाइक मोहल्ला निवासी राहुल कुमार सिंह व पिता राज किशोर सिंह उर्फ गुड्डू को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए शुक्रवार को जेल भेज दिया। वहीं पूछताछ में पुलिस के समक्ष बताया कि गांजा की दोनों खरीद बिक्री करते थे। इस संदर्भ में एसपी ने आयोजित प्रेस वार्ता में बताया है की घर का तलाशी लेने पर एक पीछे के अल्बेस्टर में बना दो रूम वाला कैमरा में विमल पान मसाला लिखा हुआ चार थैला में टेप से लपेटा हुआ कल 32 पैकेट गांजा बरामद किया है जिसका वजन 48 किलोग्राम लगभग है। इसके अलावा तलाशी के क्रम में 39,280 रुपए नगद भी बरामद हुए हैं।3
- अंबिकापुर में कांग्रेसियों ने घड़ी चौक पर पुलिस कर्मियों की कार्य पर नारे बाजी लगाए और उनके पुतले पर लगाई आग।1
- Post by क्राइम कण्ट्रोल न्यूज़ सी.सी.एफ1
- आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनेगी होली, शांति समिति की बैठक संपन्न आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से चैनपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। जानकारी देते हुए दोपहर एक बजे बताया गया कि पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी यादव बैठा ने कहा कि इस वर्ष होली ऐसे समय में पड़ रही है जब मुस्लिम समुदाय का पवित्र रमजान (रोजा) तथा ईसाई समुदाय का चालीसा पर्व भी चल रहा है। उन्होंने सभी समुदायों से आपसी प्रेम, भाईचारा और धार्मिक भावनाओं के सम्मान के साथ पर्व मनाने की अपील की। पुलिस अंचल निरीक्षक जितेंद्र राम ने स्पष्ट कहा कि पर्व के दौरान हुड़दंग, जबरन रंग लगाने अथवा अश्लील गीत बजाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। शांति समिति के सदस्यों से अपील की गई कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल थाना को दें। अंचल अधिकारी दिनेश गुप्ता एवं जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा ने पर्यावरण संरक्षण पर बल देते हुए रासायनिक रंगों के बजाय अबीर-गुलाल के प्रयोग की सलाह दी। साथ ही अन्य धर्मों के पूजा स्थलों का सम्मान करने की अपील की। बैठक के अंत में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर लगाकर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर थाना प्रभारी अरविंद कुमार, एसआई राजेंद्र मंडल, एसआई विजय उरांव, मो० आरिफ अंसारी, बुधराम नायक, शकील खान, ललित मिंज, मंझार अली सहित शांति समिति के कई सदस्य उपस्थित थे।1