48 किलो अवैध गांजा के साथ पिता पुत्र गिरफ्तार भेजा गया जेल गुमला सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुमला एसपी हरीश बिन जमा ने बताया कि मिली गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेश प्रसाद यादव के नेतृत्व में टीम का गठन करते हुए गुरुवार शुक्रवार की रात्रि के करीब 2:00 बजे छापेमारी की गई,जिसमें बताया कि बढ़ाइक मोहल्ला निवासी राहुल कुमार सिंह व पिता राज किशोर सिंह उर्फ गुड्डू को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए शुक्रवार को जेल भेज दिया। वहीं पूछताछ में पुलिस के समक्ष बताया कि गांजा की दोनों खरीद बिक्री करते थे। इस संदर्भ में एसपी ने आयोजित प्रेस वार्ता में बताया है की घर का तलाशी लेने पर एक पीछे के अल्बेस्टर में बना दो रूम वाला कैमरा में विमल पान मसाला लिखा हुआ चार थैला में टेप से लपेटा हुआ कल 32 पैकेट गांजा बरामद किया है जिसका वजन 48 किलोग्राम लगभग है। इसके अलावा तलाशी के क्रम में 39,280 रुपए नगद भी बरामद हुए हैं।
48 किलो अवैध गांजा के साथ पिता पुत्र गिरफ्तार भेजा गया जेल गुमला सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुमला एसपी हरीश बिन जमा ने बताया कि मिली गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेश प्रसाद यादव के नेतृत्व में टीम का गठन करते हुए गुरुवार शुक्रवार की रात्रि के करीब 2:00 बजे छापेमारी की
गई,जिसमें बताया कि बढ़ाइक मोहल्ला निवासी राहुल कुमार सिंह व पिता राज किशोर सिंह उर्फ गुड्डू को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए शुक्रवार को जेल भेज दिया। वहीं पूछताछ में पुलिस के समक्ष बताया कि गांजा की दोनों खरीद बिक्री करते थे। इस संदर्भ में एसपी ने आयोजित प्रेस वार्ता में बताया है की घर
का तलाशी लेने पर एक पीछे के अल्बेस्टर में बना दो रूम वाला कैमरा में विमल पान मसाला लिखा हुआ चार थैला में टेप से लपेटा हुआ कल 32 पैकेट गांजा बरामद किया है जिसका वजन 48 किलोग्राम लगभग है। इसके अलावा तलाशी के क्रम में 39,280 रुपए नगद भी बरामद हुए हैं।
- User1163Gumla, Jharkhand👏34 min ago
- 48 किलो अवैध गांजा के साथ पिता पुत्र गिरफ्तार भेजा गया जेल गुमला सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुमला एसपी हरीश बिन जमा ने बताया कि मिली गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेश प्रसाद यादव के नेतृत्व में टीम का गठन करते हुए गुरुवार शुक्रवार की रात्रि के करीब 2:00 बजे छापेमारी की गई,जिसमें बताया कि बढ़ाइक मोहल्ला निवासी राहुल कुमार सिंह व पिता राज किशोर सिंह उर्फ गुड्डू को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए शुक्रवार को जेल भेज दिया। वहीं पूछताछ में पुलिस के समक्ष बताया कि गांजा की दोनों खरीद बिक्री करते थे। इस संदर्भ में एसपी ने आयोजित प्रेस वार्ता में बताया है की घर का तलाशी लेने पर एक पीछे के अल्बेस्टर में बना दो रूम वाला कैमरा में विमल पान मसाला लिखा हुआ चार थैला में टेप से लपेटा हुआ कल 32 पैकेट गांजा बरामद किया है जिसका वजन 48 किलोग्राम लगभग है। इसके अलावा तलाशी के क्रम में 39,280 रुपए नगद भी बरामद हुए हैं।3
- पी एम श्री राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय प्रखंड मुख्यालय सिसई में बृहस्पतिवार को प्रखंड स्तरीय एफ एल एन मेला का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों संग पहुंचे शिक्षक ने सड़क सुरक्षा नियम पर सुंदर जागरूकता गीत गए।1
- सिसई (गुमला): सिसई प्रखंड में अवैध रूप से जमीन बिक्री और दाखिल-खारिज कराने के प्रयास का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद अंचलाधिकारी ने हस्तक्षेप करते हुए संबंधित जमीन की दाखिल-खारिज प्रक्रिया पर फिलहाल रोक लगा दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिसई बस्ती निवासी स्वर्गीय जसीमन खातून ने सिसई मौजा के खाता संख्या 178, प्लॉट संख्या 2963 व 2965 में क्रमशः 31 और 25 डिसमिल, कुल 56 डिसमिल तथा कुदरा मौजा के खाता संख्या 54, प्लॉट संख्या 772 में 21 डिसमिल जमीन खरीदी थी। इस प्रकार कुल 77 डिसमिल जमीन उनकी स्वयं अर्जित संपत्ति बताई जा रही है। पीड़ित पक्ष के अनुसार, जसीमन खातून के निधन के बाद उक्त जमीन पर उनके नौ पुत्र-पुत्रियों—फातमा खातून, अनवर अंसारी, हारून रशीद अंसारी, बजेगा खातून, नासरीन बीबी, मो. मामून अंसारी, असलम अंसारी, असरफुन निशा और मो. अकील अंसारी—का समान अधिकार है और सभी वर्षों से जमीन पर दखल-कब्जा रखते हुए नियमित मालगुजारी भी जमा करते आ रहे हैं। आरोप है कि उनके 92 वर्षीय पिता अब्दुल सतार अंसारी, जो मानसिक रूप से अस्वस्थ बताए जा रहे हैं, से कथित रूप से छल-कपट कर संझले पुत्र मो. मामून अंसारी ने अपने नाम जमीन की रजिस्ट्री करा ली और दाखिल-खारिज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी। इस कार्य में एक अन्य भाई हारून रशीद अंसारी के सहयोग का भी आरोप लगाया गया है। मामले की जानकारी मिलने पर अन्य भाई-बहनों ने 9 फरवरी 2026 को अंचल कार्यालय सिसई में सामूहिक आवेदन देकर दाखिल-खारिज पर रोक लगाने की मांग की थी। इसके बाद अंचलाधिकारी ने दोनों पक्षों को 25 फरवरी 2026 को संबंधित दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया। दोनों पक्षों द्वारा प्रस्तुत कागजातों की जांच के बाद प्रथम दृष्टया जमीन की बिक्री में अनियमितता पाई गई। इसके मद्देनजर अंचलाधिकारी ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए संबंधित जमीन की दाखिल-खारिज प्रक्रिया पर रोक लगा दी। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि सिसई प्रखंड में इस तरह के कई मामले सामने आ रहे हैं, जहां कथित रूप से कुछ कर्मियों की मिलीभगत से अवैध जमीन खरीद-फरोख्त कर लोगों के अधिकार छीने जा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने तथा अवैध दाखिल-खारिज पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की है।4
- सड़क दुर्घटना में दम्पति समेत चार घायल स्थानीय लोगो ने कराया अस्पताल में भर्ती पहुंची पुलिस1
- होली को लेकर जारी थाना में कल शाम तीन बजे शांति समिति की बैठक आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जारी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक कल आयोजित की जाएगी। यह बैठक दिनांक छब्बीस फरवरी दो हजार छब्बीस को शाम तीन बजे जारी थाना परिसर में होगी। जारी थाना प्रभारी श्री सन्नी कुमार ने जानकारी देते हुए गुरुवार दोपहर एक बजे बताया कि बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, समाजसेवी एवं विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि होली के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की अफवाह, हुड़दंग या अशांति फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे समय पर बैठक में उपस्थित होकर अपने सुझाव दें, ताकि रंगों का पर्व शांति, सद्भाव और भाईचारे के साथ मनाया जा सके।1
- गुमला: आगामी नगर निकाय मतगणना प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज अनुमंडल पदाधिकारी गुमला राजीव नीरज एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गुमला सुरेश प्रसाद यादव द्वारा संयुक्त रूप से विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर विस्तृत ब्रीफिंग कार्तिक उरांव कॉलेज परिसर में की गई।यह संयुक्त ब्रीफिंग उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महत्तो एवं जनरल ऑब्जर्वर कमल कांत गुप्ता की उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक में मतगणना के दौरान सुरक्षा प्रबंध, भीड़ नियंत्रण, प्रवेश-निकास व्यवस्था, पास सत्यापन, दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती, संवेदनशील बिंदुओं की निगरानी तथा आपात स्थिति से निपटने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिया कि मतगणना केंद्र एवं उसके आसपास शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। सभी तैनात दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या अवांछित गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।ब्रीफिंग के दौरान पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) गुमला, अनुमंडल पदाधिकारी चैनपुर पूर्णिमा कुमारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चैनपुर, तैनात पुलिस बल, दंडाधिकारीगण एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।2
- गुमला | 26 फरवरी 2026 गुमला जिला प्रशासन ने सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए एक अनूठी और भावनात्मक पहल शुरू की है। भविष्य की पीढ़ी को जागरूक कर अभिभावकों के व्यवहार में बदलाव लाने के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) ज्ञान शंकर जायसवाल के निर्देशानुसार में एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज राजकीयकृत मध्य विद्यालय, टोटो में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हादसों के खौफनाक वीडियो देख सहम गए बच्चे अभियान के दौरान मोटरयान निरीक्षक (MVI) ने कक्षा 4 से 7 तक के बच्चों को सड़क दुर्घटनाओं की वास्तविक वीडियो फुटेज दिखाई। सीसीटीवी कैमरों में कैद उन भयावह दृश्यों को देखकर बच्चे सिहर उठे। इस दौरान उन्हें समझाया गया कि कैसे महज एक सेकंड की लापरवाही खुशहाल परिवारों को तबाह कर देती है। तकनीकी बारीकियों को साझा करते हुए बताया गया कि सड़क हादसों में होने वाली अधिकांश मौतों का मुख्य कारण सिर की चोट है, जिससे एक मानक हेलमेट आसानी से बचा सकता है। "गार्जियन को बनना होगा रोल मॉडल" कार्यक्रम में बच्चों को संबोधित करते हुए MVI ने अभिभावकों की जिम्मेदारी पर कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा: > "जब घर के बड़े खुद हेलमेट नहीं पहनते, तो वे बच्चों से नियमों के पालन की उम्मीद कैसे कर सकते हैं? माता-पिता ही बच्चों के पहले शिक्षक होते हैं। अगर वे खुद हेलमेट पहनकर गाड़ी चलाएंगे, तो आने वाली पीढ़ी इसे संस्कार के रूप में अपनाएगी।" > *बच्चों ने ली शपथ: "बिना हेलमेट घर से नहीं निकलने देंगे माता-पिता को"* प्रशासन की इस इमोशनल अपील का बच्चों पर गहरा असर दिखा। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं ने सामूहिक शपथ ली कि: *वे अपने माता-पिता को तब तक गाड़ी की चाबी नहीं देंगे या घर से बाहर नहीं जाने देंगे, जब तक वे हेलमेट या सीट बेल्ट न लगा लें।* *वाहन चलाते समय यदि परिजन तेज रफ्तार में होंगे, तो बच्चे उन्हें तुरंत टोकेंगे।* *वे अपने आसपास के लोगों को 'धीमी गति' और 'सुरक्षित सफर' के लिए प्रेरित करेंगे।* *पूरे जिले में गूंज रही है 'सुरक्षा की आवाज'* *डीटीओ ज्ञान शंकर जायसवाल ने बताया कि प्रशासन केवल स्कूलों तक सीमित नहीं है।* गुमला के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम (लाउडस्पीकर) सक्रिय कर दिए गए हैं। इन लाउडस्पीकरों के माध्यम से लगातार लोगों को यातायात नियमों, हेलमेट की अनिवार्यता और तेज रफ्तार के खतरों के प्रति सचेत किया जा रहा है। प्रशासन का सीधा संदेश: आपकी जान अनमोल है। इसे सड़क पर लापरवाही की भेंट न चढ़ाएं। सुरक्षित चलें, सुरक्षित रहें।3
- ब्रह्माकुमारीज शिव दर्शन भवन गुमला में ‘सेल्फ एंपावरमेंट टू नेशन एंपावरमेंट’ अभियान अंतर्गत प्रेरणादायी कार्यक्रम गुमला। ब्रह्मा कुमारीज के सिक्योरिटी सर्विस विंग द्वारा ‘सेल्फ एंपावरमेंट टू नेशन एंपावरमेंट’ अभियान के अंतर्गत शिव दर्शन भवन, गुमला में ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक एवं भूतपूर्व सैनिक कल्याण संगठन के सदस्यों हेतु एक प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारजनों को मानसिक सशक्तिकरण, सकारात्मक चिंतन और राजयोग ध्यान के माध्यम से आंतरिक शांति का अनुभव कराना था। इस अवसर पर ऑफिसर कमांडिंग ईसीएचएस, गुमला कर्नल आर. के. सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। भूतपूर्व सैनिक कल्याण संगठन के अध्यक्ष सूबेदार लक्ष्मण बड़ाईक (सेवानिवृत), सूबेदार सहदेव महतो (सेवानिवृत) सहित अनेक पूर्व सैनिकों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। मुख्य वक्ता राजयोगिनी शांति दीदी ने अपने अनुभवयुक्त संबोधन में कहा कि जिस प्रकार सैनिक देश की रक्षा और सुरक्षा में अपना अमूल्य जीवन समर्पित करते हैं, उसी प्रकार अब उन्हें अपने मन और स्वास्थ्य की सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सकारात्मक बोल, मन की स्वच्छता और नियमित दिनचर्या में ध्यान को अपनाने से मानसिक शुद्धता एवं स्थायी शांति का अनुभव संभव है। कार्यक्रम में बीके अमृता बहन, बीके ममता बहन, बीके अमित एवं बीके मंगल ने भी अपने प्रेरणादायी विचार रखे और राजयोग के माध्यम से आत्मबल बढ़ाने की विधि बताई। वक्ताओं ने कहा कि सशक्त व्यक्ति ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकता है। कर्नल आर. के. सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सैनिक जीवन अनुशासन, समर्पण और साहस का प्रतीक है, वहीं आध्यात्मिक सशक्तिकरण से जीवन में संतुलन और मानसिक दृढ़ता आती है। उन्होंने ऐसे कार्यक्रमों को समाज के लिए उपयोगी बताया। अंत में सभी उपस्थित जनों ने सकारात्मक जीवनशैली अपनाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ।1