Shuru
Apke Nagar Ki App…
मावली में नवनिर्वाचित कांग्रेस पार्षदों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ, विधायक पुष्कर लाल डांगी सहित वरिष्ठ नेता रहे मौजूद उदयपुर जिले के मावली नगरपालिका के नवनिर्वाचित कांग्रेस पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह उपखंड कार्यालय में आयोजित किया गया। समारोह में उपखंड अधिकारी मावली ने सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर विधायक पुष्कर लाल डांगी विशेष रूप से मौजूद रहे। उनके साथ मावली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार गोखरू, खेमली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र सिंह राणावत, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह गुर्जर, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष निरंजन चौधरी तथा मावली के पूर्व सरपंच मोहन लाल जाट उपस्थित रहे।
Local Tv News Channel
मावली में नवनिर्वाचित कांग्रेस पार्षदों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ, विधायक पुष्कर लाल डांगी सहित वरिष्ठ नेता रहे मौजूद उदयपुर जिले के मावली नगरपालिका के नवनिर्वाचित कांग्रेस पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह उपखंड कार्यालय में आयोजित किया गया। समारोह में उपखंड अधिकारी मावली ने सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर विधायक पुष्कर लाल डांगी विशेष रूप से मौजूद रहे। उनके साथ मावली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार गोखरू, खेमली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र सिंह राणावत, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह गुर्जर, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष निरंजन चौधरी तथा मावली के पूर्व सरपंच मोहन लाल जाट उपस्थित रहे।
More news from राजस्थान and nearby areas
- कांकरोली रेलवे स्टेशन राजसमंद जो सभी रेलवे नीचे जो अंडरपास बने हुए हैं उसमें पानी ही पानी भरा हुआ है पानी की निकासी नहीं होने के कारण में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है रिपोर्टर नंदलाल पुरबिया न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान द्वारा जनहित में प्रसारित1
- चित्तौड़गढ़ की 6 बड़ी खबरें: साँवलिया मंदिर की सफाई से निकाय चुनाव और तेजाजी मेले तक साँवलिया सेठ मंदिर परिसर में गंदगी का मुद्दा, निम्बाहेड़ा में भाजपा-कांग्रेस के नामांकन, निकाय चुनाव के बाद आक्या-कृपलानी की चर्चा, धाकड़-दक-जीनगर के क्षेत्रों के परिणाम, दिनेश गवारिया को उपसभापति बनाने की मांग, संवत्सरी पर सामूहिक क्षमायाचना और 19 सितंबर से तेजाजी महाराज का मेला—जानिए चित्तौड़गढ़ जिले की प्रमुख खबरें1
- पुजा अर्चना के साथ आठ दिवसीय पर्यूषण महापर्व का समापन। पुजा अर्चना के साथ आठ दिवसीय पर्यूषण महापर्व का समापन। पूंजपुर में तपस्वियों का जुलूस निकला कराया पारणा । जुलूस में सावक साविकाओ रंग बिरंगी पोशाक पहनकर गरबा रास किया पूंजपुर । गांव में जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक श्रीसंघ के पर्यूषण महापर्व में अठ्ठाई तप करने वाले तीन तपस्वियों का बुधवार को जुलूस निकाल भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भक्ति गीतों पर भक्तगण झूमते हुए चल रहे थे। वही जगह जगह गरबा खेला गया। शोभायात्रा संभवनाथ जिनालय से रवाना हुआ। जिसमें रथ में भगवान की प्रतिमा विराजित कर बग्गी में तपस्वी हेंसी पुत्री मनोज घाटिया,प्रियांशी पत्नी अर्चिन घाटिया, मानसी पुत्री हेमेंद्र जैन सवार थे। बैंड बाजे के साथ भक्ति गीतों पर शोभायात्रा निकाली गई जो गांव के मुख्य मार्ग से होते हुए पुनः जिनालय पहुंची। जहां पर उपाश्रय में तपस्वियों का पारणा कराया गया। इससे पूर्व जिनालय में भगवान की विशेष आंगी कर पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग मौजूद थे।1
- महिला आरक्षण बिल: 27 साल में 8 बार रिजेक्ट, 9वीं दफा मोदी सरकार के हाथ प्रोजेक्ट, पास हुआ तो ऐसे बदलेगी तस्वीर ☰ news24 logo Live TVn24app linkEnglish news24 logo होम लेटेस्ट न्यूज देश दुनिया खेल एंटरटेनमेंट Photos बिजनेस हेल्थ लाइफस्टाइल प्रदेश ऑटो ज्योतिष धर्म ओपीनियन More follow us on google news Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source English हिन्दी E24 Isomes लेटेस्ट न्यूज Live TV देश प्रदेश दुनिया खेल एंटरटेनमेंट Photos बिजनेस हेल्थ लाइफस्टाइल ऑटो गैजेट्स ट्रेंडिंग ओपीनियन धर्म शिक्षा वीडियो Upcoming Elections BRICSBigg Boss 20Weather देश महिला आरक्षण बिल: 27 साल में 8 बार रिजेक्ट, 9वीं दफा मोदी सरकार के हाथ प्रोजेक्ट, पास हुआ तो ऐसे बदलेगी तस्वीर Women’s Reservation Bill 2023 Benefits: 27 साल में 8 बार रिजेक्ट होने के बाद 9वीं बार महिला आरक्षण बिल भारतीय संसद में पेश होने जा रहा है। इस बार बिल मोदी सरकार के हाथ में है, जिसे मोदी कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। यह मुद्दा 27 साल से लटका हुआ था। 8 सालों में […] Edited By : Khushbu Goyal Updated: Sep 20, 2023 07:21 Share : fbtwitter whatsapp telegram Add news 24 as a Preferred Source Women's Reservation Bill 2023 Women's Reservation Bill 2023 ---विज्ञापन--- Women’s Reservation Bill 2023 Benefits: 27 साल में 8 बार रिजेक्ट होने के बाद 9वीं बार महिला आरक्षण बिल भारतीय संसद में पेश होने जा रहा है। इस बार बिल मोदी सरकार के हाथ में है, जिसे मोदी कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। यह मुद्दा 27 साल से लटका हुआ था। 8 सालों में कभी यह राज्यसभा में ही रिजेक्ट हो गया तो कभी लोकसभा में विरोध के कारण पास नहीं हो पाया। अब उम्मीद की जा रही है कि मोदी सरकार इस बिल को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकती है। वहीं बिल पास होते ही महिलाओं को काफी फायदा होगा। यह भी पढ़ें: 13 साल पहले मुलायम सिंह ने महिला आरक्षण बिल का किया था विरोध, जानिए अब कौन है खिलाफ में? महिला आरक्षण बिल से ये फायदे होंगे महिला आरक्षण बिल को 15 साल के लागू किया जाना है। इस बिल का लक्ष्य महिलाओं के लिए लोकसभा और सभी राज्य विधानसभाओं में 33 फीसदी सीटें आरक्षित करना है। बिल में 33 प्रतिशत कोटे में भी SCST, एंग्लो-इंडियन के लिए उप-आरक्षण के लिए भी सुझाव हैं। हर बार आम चुनाव के बाद आरक्षित सीटों को रोटेट किए जाने का प्रावधान भी बिल में रहेगा, लेकिन इस बिल में अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों के लिए आरक्षण का प्रावधान नहीं है, जिस कारण विपक्षी दलों द्वारा इस बिल का विरोध किया जाता रहा है।3
- प्लेटलेट्स की जरूरत पर आगे आए रक्तवीर, मुस्लिम यूथ भीलवाड़ा ने पेश की इंसानियत की मिसाल भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल, 16 सितंबर प्लेटलेट्स की जरूरत पर आगे आए रक्तवीर, मुस्लिम यूथ भीलवाड़ा ने पेश की इंसानियत की मिसाल भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल, 16 सितंबर आपात स्थिति में प्लेटलेट्स की आवश्यकता पड़ने पर मुस्लिम यूथ भीलवाड़ा के सदस्यों ने आगे आकर रक्तदान किया और जरूरतमंद की मदद के लिए मानवीय संवेदना का परिचय दिया। इस दौरान वसीम बिसायती, इकबाल लोहार, जुबैर, मोहम्मद नाजिम पठान और अल्फेज अंसारी ने रक्तदान कर जरूरतमंद की सहायता की। कठिन समय में बिना किसी स्वार्थ के रक्तदान के लिए आगे आने वाले इन रक्तवीरों के योगदान की सराहना की गई। मुस्लिम यूथ भीलवाड़ा की ओर से सभी रक्तवीरों का दिल से आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि रक्तदान केवल किसी की जान बचाने का माध्यम ही नहीं, बल्कि समाज में इंसानियत, भाईचारे और सेवा भावना को मजबूत करने का कार्य भी है। *🩸 “रक्तदान — इंसानियत की सबसे खूबसूरत मिसाल।”* *🤝 सेवा, सहयोग और इंसानियत के लिए हमेशा एक कदम आगे।*2
- भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 डूंगरपुर नगर परिषद: सभापति पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी भरत नागदा ने भरा नामांकन, मुकाबला हुआ त्रिकोणीय । भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 डूंगरपुर नगर परिषद: सभापति पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी भरत नागदा ने भरा नामांकन, मुकाबला हुआ त्रिकोणीय । डूंगरपुर। डूंगरपुर नगर परिषद में सभापति के निर्वाचन को लेकर राजनीतिक हलचल और तेज हो गई है। इसी क्रम में कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रत्याशी के रूप में भरत नागदा ने नगर परिषद सभापति पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रस्तावकों की मौजूदगी में रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष औपचारिक रूप से अपना पर्चा प्रस्तुत किया। हाल ही में घोषित हुए 40 वार्डों के चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 24, कांग्रेस को 12, भारत आदिवासी पार्टी (BAP) को 3 और निर्दलीय को 1 सीट पर जीत मिली है। यद्यपि आंकड़ों के लिहाज से भाजपा बहुमत के करीब है, लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी भरत नागदा के चुनावी मैदान में उतरने से मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है। प्रमुख बिंदु: कांग्रेस का पर्चा दाखिल: भरत नागदा ने समर्थकों और पार्टी नेताओं के साथ पहुंचकर सभापति पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की। त्रिकोणीय/दिलचस्प मुकाबला: सभापति पद के लिए अन्य प्रत्याशियों के बाद अब कांग्रेस की ओर से भी नामांकन दाखिल होने से चुनावी सरगर्मी चरम पर है। आगे का शेड्यूल: नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) और नाम वापसी की अवधि पूरी होने के बाद अंतिम प्रत्याशियों की स्थिति स्पष्ट होगी और मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। नामांकन पत्र भरने के उपरांत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी रणनीति के अनुसार आगे बढ़ने और जीत के प्रति प्रतिबद्धता जताई है।1
- चिकारड़ा में गणपति महोत्सव की धूम, 10 दिनों तक गूंजेगी भक्ति और गरबा की खनक प्रेम नगर के पिपलेश्वर महादेव मंदिर में 7 फीट की गणपति प्रतिमा स्थापित पवन अग्रवाल, चिकारड़ा चिकारड़ा। डूंगला उपखंड क्षेत्र में गणपति महोत्सव को लेकर इस बार खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों में विधि-विधान के साथ भगवान गणपति की स्थापना की गई है। कहीं सार्वजनिक पंडाल सजाए गए हैं तो कहीं ग्रामीणों ने अपने घरों में गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना शुरू की है। दस दिवसीय गणपति महोत्सव के दौरान पूरा क्षेत्र भक्ति और उल्लास के रंग में रंगा नजर आ रहा है। जहां देखो, वहां गणपति बप्पा की प्रतिमाएं क्षेत्र में जगह-जगह गणपति प्रतिमाओं की स्थापना की गई है। सुबह-शाम आरती और पूजा के साथ श्रद्धालु गणपति बप्पा की सेवा में जुटे हुए हैं। रात्रि में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ गरबा और डांडिया आयोजन भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। डांडियों की खनक से गांवों की गलियां देर रात तक गूंज रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गणपति महोत्सव अब धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक उत्सव का भी माध्यम बन गया है। बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग उत्साह के साथ आयोजनों में भाग ले रहे हैं। प्रेम नगर में 7 फीट की प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र डूंगला निवासी उदयलाल गायरी ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी प्रेम नगर स्थित पिपलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में गणपति प्रतिमा स्थापित की गई है। गरबा मंडल की ओर से यहां दस दिनों तक विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस बार मंदिर परिसर में 7 फीट ऊंची गणपति प्रतिमा स्थापित की गई है, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी हुई है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण भगवान गणपति के दर्शन एवं आरती में शामिल हो रहे हैं। शाम 8 बजे बाद उमड़ता है भक्तों का सैलाब आयोजक मंडल के अनुसार शाम करीब 8 बजे से कार्यक्रम स्थल पर ग्रामीणों की आवाजाही बढ़ने लगती है। आरती के बाद गरबा एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों में ग्रामीण उत्साहपूर्वक भाग लेते हैं। विशेष रूप से युवाओं और महिलाओं में गरबा को लेकर खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। आयोजक मंडल ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने में डूंगला क्षेत्र के ग्रामीणों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। ग्रामीणों के सहयोग से इस आयोजन को हर वर्ष और अधिक भव्य बनाने का प्रयास किया जा रहा है। स्थापना से विसर्जन तक भक्ति में डूबा रहेगा क्षेत्र क्षेत्र के कई स्थानों पर ग्रामीणों ने अपनी परंपरा के अनुसार गणपति स्थापना एवं विसर्जन की तैयारियां की हैं। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि वे स्थापना के दिन ही विधि-विधान के साथ गणपति का विसर्जन करेंगे, जबकि सार्वजनिक रूप से स्थापित प्रतिमाओं का दस दिवसीय आयोजन के बाद श्रद्धा और उल्लास के साथ विसर्जन किया जाएगा। गणपति महोत्सव के चलते इन दिनों डूंगला उपखंड क्षेत्र में हर तरफ ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष सुनाई दे रहे हैं। धार्मिक आस्था के साथ सांस्कृतिक रंग में रंगा यह आयोजन ग्रामीणों के बीच उत्साह, भाईचारे और सामाजिक एकजुटता का संदेश दे रहा है।1
- चित्तौड़गढ़ में सभापति पद पर भाजपा का बड़ा फैसला! अनिल ईनाणी के नाम पर मुहर 🚨 तीन नामों की चर्चाओं पर लगा ब्रेक… सिंबल सौंपते ही खुला राज! भाजपा ने अनिल ईनाणी को बनाया सभापति पद का प्रत्याशी, अब चित्तौड़गढ़ की सियासत में आगे क्या होगा? 👀1
- भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 ऑपरेशन स्वच्छता' के तहत बिछीवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: रतनपुर बॉर्डर पर सब्जी की आड़ में अवैध शराब तस्करी का पर्दाफाश, 8 लाख की शराब जब्त । भरत पंड्या संवाददाता डुंगरपुर 9829264909 ऑपरेशन स्वच्छता' के तहत बिछीवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: रतनपुर बॉर्डर पर सब्जी की आड़ में अवैध शराब तस्करी का पर्दाफाश, 8 लाख की शराब जब्त । डूंगरपुर। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान "ऑपरेशन स्वच्छता" के तहत बिछीवाड़ा थाना पुलिस ने रतनपुर बॉर्डर पर अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सब्जी की आड़ में ट्रक में छिपाकर गुजरात ले जाई जा रही पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब के 81 कार्टन जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त की गई शराब की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 8 लाख रुपये बताई जा रही है। आगामी पंचायती राज चुनाव के मद्देनजर पुलिस टीम रतनपुर चौकी के सामने उदयपुर-अहमदाबाद एनएच 48 पर नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक आयशर ओपन बॉडी ट्रक (HR 55 Y 4527) को रुकवाया। सब्जी के कैरेट के पीछे छिपाये थे शराब के कार्टन ट्रक की तलाशी लेने पर ऊपर लौकी व सब्जी के कैरेट रखे हुए मिले। कैरेट हटाने पर उनके नीचे छुपाकर रखे गए 'रॉयल चैलेजर्स विस्की' के 81 कार्टन (972 बोतलें) बरामद हुए, जिन पर 'फॉर सेल ओनली इन पंजाब' अंकित था। कार्रवाई के मुख्य बिंदु: गिरफ्तार आरोपी: धर्मबीर (35 वर्ष) पुत्र धर्मपाल, निवासी मिर्जापुर (पार्ट 384), थाना के.यू.के., जिला कुरुक्षेत्र (हरियाणा)। बरामदगी: 81 कार्टन (972 बोतलें) पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब एवं तस्करी में प्रयुक्त ट्रक। अनुमानित कीमत: शराब की बाजार कीमत लगभग ₹8 लाख। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम: बिछीवाड़ा थानाधिकारी देवेंद्र सिंह देवल के निर्देशन में उपनिरीक्षक अब्दुल मुनाफ, कांस्टेबल मगन (757) और कांस्टेबल गौरव (951) ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी से शराब तस्करी के नेटवर्क के संबंध में पूछताछ शुरू कर दी है।2