Shuru
Apke Nagar Ki App…
बाँसवाडा : घाटोल अनिल निनामा की र्निर्मम हत्या पर प्रशाशन की कार्यवाही से नाराज सांसद राज कुमार रोत । 14 अप्रेल अनिल निनामा हत्या काण्ड की घटना पर सांसद राजकुमार रोत की प्रतिक्रिया और नाराजगी । पुलीस प्रशाशन से कहा जल्दी से जल्दी सभी आरोपीयो को गिरफ्तार कर करे सक्त कार्यवाही ।
Chief editor Rajasthan
बाँसवाडा : घाटोल अनिल निनामा की र्निर्मम हत्या पर प्रशाशन की कार्यवाही से नाराज सांसद राज कुमार रोत । 14 अप्रेल अनिल निनामा हत्या काण्ड की घटना पर सांसद राजकुमार रोत की प्रतिक्रिया और नाराजगी । पुलीस प्रशाशन से कहा जल्दी से जल्दी सभी आरोपीयो को गिरफ्तार कर करे सक्त कार्यवाही ।
More news from राजस्थान and nearby areas
- डूंगरपुर जिले में पुलिस ने “ऑपरेशन स्वच्छता” के तहत अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सागवाड़ा थाना क्षेत्र के ठाकरडा गांव में एक किराणा दुकान में अवैध अंग्रेजी शराब का भंडारण करने की सूचना पर पुलिस टीम ने छापा मारकर दुकानदार राजेन्द्र (62) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से टुबोर्ग प्रीमियम बियर की 20 बोतल और किंगफिशर स्ट्रॉन्ग बियर की 10 बोतल जब्त की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार सांखला और वृताधिकारी रूप सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी मनीष कुमार के नेतृत्व में की गई। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है। वहीं दूसरी ओर कोतवाली थाना क्षेत्र में DST टीम ने जुआ-सट्टा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कब्रिस्तान के पास मस्तान बाबा दरगाह में मटका जुआ खेल रहे आरोपी अब्दुल रहीम को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 5,340 रुपये नकद जब्त किए गए हैं। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी मोबाइल के जरिए व्हाट्सएप पर सट्टे की पर्चियां भेज रहा था और गूगल पे सहित अन्य ऑनलाइन माध्यमों से लेनदेन कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- Post by Parmeshvar redash1
- ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने सख्त चेतावनी दी एफसीआई के ऑल ऑफिसरों को राजाफेड के ऑल अफसर को अन्य जाता का अगर एक इंची भी गेहूं व्यर्थ गया समर्थन मूल्य नहीं मिला तो उसके परिणाम भुगतने को लिए तैयार रहे समर्थन मूल्य के गेहूं खरीदने वाले सरकारी चौकीदार।2
- सीमलवाड़ा। उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर के निर्देशन में प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग बालिका का विवाह ऐन मौके पर रुकवा दिया। कार्रवाई के दौरान बारात को बैरंग लौटा दिया गया तथा बालिका के माता-पिता को पाबंद किया गया कि वे बालिग होने के बाद ही विवाह करें। उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि बाल अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित चाइल्ड लाइन को सूचना मिली थी कि धम्बोला थाना क्षेत्र की चाड़ोली पंचायत के नवाघरा गांव में एक नाबालिग बालिका का विवाह कराया जा रहा है। सूचना मिलते ही उनके निर्देशन में तुरंत टीम गठित कर मौके पर भेजा गया। टीम में हल्का पटवारी, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 से हिमांशु जैन, सृष्टि सेवा समिति के जिला समन्वयक सुरेंद्र ढोली, धम्बोला थाना के उपनिरीक्षक सकाराम एवं एएसआई चेतनलाल मय जाब्ता शामिल रहे। मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि सागवाड़ा क्षेत्र से बारात पहुंच चुकी थी और विवाह की तैयारियां चल रही थीं। टीम ने तत्काल दूल्हा-दुल्हन के दस्तावेजों की जांच की, जिसमें दूल्हे की उम्र 23 वर्ष एवं दुल्हन की उम्र करीब 16 वर्ष पाई गई। दुल्हन के नाबालिग होने की पुष्टि होते ही प्रशासन ने तुरंत विवाह रुकवा दिया और बारात को बिना विवाह के वापस लौटा दिया। उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर ने बताया कि बालिका के माता-पिता को समझाइश देकर पाबंद किया गया है कि वे 18 वर्ष पूर्ण होने के बाद ही विवाह करेंगे। साथ ही उन्होंने आमजन से अपील की कि बाल विवाह जैसी कुप्रथा को रोकने में प्रशासन का सहयोग करें तथा ऐसी किसी भी सूचना को तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 या नजदीकी प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।1
- सागवाड़ा | डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा थाना क्षेत्र में गलियाकोट ब्रिज के पास मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गुजरात से बजरी भरकर बांसवाड़ा की ओर जा रहा एक डंपर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। हादसे में डंपर चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया, जिसे करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। जानकारी के अनुसार चिखली निवासी कमलेश बागडिया डंपर लेकर गुजरात से बांसवाड़ा जा रहा था। गलियाकोट ब्रिज के समीप अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और डंपर सड़क किनारे पेड़ से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डंपर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक कमलेश के पैर केबिन में फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही सागवाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं हादसे की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौके पर जमा हो गए। पुलिस ने पहले जेसीबी मशीन बुलाकर केबिन को खींचने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। चालक की गंभीर हालत और दर्द को देखते हुए पुलिस ने तत्काल डॉक्टरों की टीम को मौके पर बुलवाया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान ही चिकित्सकों ने केबिन में फंसे चालक का प्राथमिक उपचार शुरू किया, ताकि उसे सदमे और अत्यधिक रक्तस्राव से बचाया जा सके। इसके बाद गैस कटर की मदद से केबिन के लोहे के हिस्सों को काटा गया और चालक तक पहुंचने का रास्ता बनाया गया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद कमलेश को सुरक्षित बाहर निकालकर एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।1
- ब्रेकिंग न्यूज जिले में भीषण गर्मी के चलते आग लगने का सिलसिला जारी है। वही शाम होते-होते सीतामऊ के नवीन भवन हॉस्पिटल के पास भीषण आग लग गई जिसमें सुवासरा और आसपास के क्षेत्र से फायर ब्रिगेड और पानी के प्राइवेट ट्रेन करो को मौके पर बुलाकर आग बुझी गई वहीं पुलिस के द्वारा इस मामले की जांच चल रही है। जब सीतामऊ का नया हॉस्पिटल बनकर तैयार हो गया है। लेकिन अभी तक इसका उद्घाटन नहीं हो पा रहा है। आखिर क्या कारण है। जनता पूछ रही है। जिले के जनप्रतिनिधियों से आज मन्दसौर जिले के सीतामऊ नवीन सिविल अस्पताल भवन के पास शाम होते होते अज्ञात कारणों के चलते भीषण आग लग गई खबर की सूचना मिलते ही आसपास के नागरिक मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया और पुलिस के द्वारा पानी के प्राइवेट टैंकर और सीतामऊ सुवासरा की फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर बुलाकर आग बुझाई गई यह आंग कैसे लगी है। इस मामले की जांच चल रही है।2
- Post by Parmeshvar redash1
- राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ की सबसे ताजा सबसे पहले खबर। राजस्थान सूवे में अक्षय तृतीया पर भीषण हादसा। 79 हजर करोड़ की रिफाइनरी में लगी भीषण आग सैकड़ो दमकले अभी तक काबू नहीं पा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल रिफाइनरी को राष्ट्र को समर्पित करने और राजस्थान के दौरे को रद्द कर दिया गया है।1
- Post by Mangal Dev rathore1