Baghpat News: लू के थपेड़े झुलसाने लगे, 38 डिग्री पहुंचा तापमान बागपत। यहां सूरज के तेवर तल्ख होते जा रहे हैं और गर्मी के साथ ही लू के थपेड़े लगने लगे हैं। इन लू के थपेड़ों से बाइकों व वाहनों पर जाने पर शरीर झुलसने लगा है। यहां रविवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। ऐसे में लोगों ने गर्मी से बचाव के एहतियात बरतनी शुरू कर दी। यहां रविवार को दिनभर गर्म हवाएं लोगों को परेशान करती रहीं। अभी से लोगों को मई जैसी गर्मी का अहसास होने लगा हैं। दोपहर में चिलचिलाती धूप के साथ 16 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान कर दिया। बाजारों में दोपहर के समय चहल-पहल भी कम देखने को मिली। शाम को सूरज अस्त होने के बाद गर्मी से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग ने इस सप्ताह तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचने का अनुमान जताया है। मौसमी फल खाएं, चश्मे का करें प्रयोग.. बागपत। गर्मी के मौसम में सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। डिप्टी सीएमओ डॉ. विभाष राजपूत ने बताया कि गर्मी में शरीर को हाइड्रेटेड रखना सबसे महत्वपूर्ण है। दिनभर में आठ से 10 गिलास पानी, नारियल पानी, नींबू पानी, छाछ जैसे तरल पदार्थ पिएं। प्यास लगने का इंतजार किए बिना थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें। भोजन में जंक फूड से बचें। खीरा, ककड़ी, तरबूज जैसे मौसमी फल खाएं। दोपहर में धूप में निकलने से बचें। यदि बाहर जाना जरूरी हो तो चेहरा ढककर और धूप का चश्मा लगाकर निकलें, साथ ही सनस्क्रीन का प्रयोग करें। कैसे करें लू से बचाव -हल्के रंग के एवं पसीना शोषित करने वाले हल्के कॉटन के कपड़े पहनें। -धूप का चश्मा, छाता, टोपी का प्रयोग करें। -अगर खुले में काम करते हैं तो सिर, चेहरा, हाथ और पैर को गीले कपड़े से ढके रहें। -ओआरएस घोल घर मे जरूर रखें। -बीमारी का अनुभव करते है तो तुरंत डॉक्टर सलाह ले घर को ठंडा रखे।

- BAGHPAT DESK :- बागपत शहर कोतवाली क्षेत्र के वंदना चौक के पास मंगलवार शाम को एक दुकान खाली कराने पहुंची राजस्व विभाग और पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की हुई। इस दौरान पुलिस ने एक महिला सहित तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। यह घटना एक फास्ट फूड की दुकान पर हुई। जिसे दुकान मालिक ने किराए पर दिया था। दुकान खाली न करने पर मालिक ने कोर्ट का रुख किया था। कोर्ट ने दुकान खाली करने का आदेश दिया। जिसके बाद राजस्व और पुलिस की टीम कार्रवाई के लिए पहुंची थी। गाड़ी चलाना पुलिस टीम के पहुंचने पर दुकानदार ने दुकान खाली करने से इनकार कर दिया। इसके बाद परिजनों के साथ हंगामा शुरू कर दिया। खींचतान के दौरान फास्ट फूड बनाने के लिए रखा तेल कुछ पुलिसकर्मियों पर भी गिर गया। वहीं मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए एक महिला और दो अन्य लोगों को हिरासत में लिया। दुकान मालिक ने बताया कि उन्हें कोर्ट से न्याय मिला था। दुकान खाली करने का आदेश हुआ था। लेकिन दुकानदार ने फिर भी परेशान किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- फर्जी मजिस्ट्रेट बनकर डांसरों संग होटल में 'अय्याशी' करने वाला BJP नेता फंसा; वीडियो वायरल होने के बाद रंगदारी का मुकदमा1
- बाइक सवार युवकों का खौफनाक अंत, NH- 135 पर बाइक सवार युवकों का हाथ मे कट्टा लहराते हुए स्टंट का वीडियो हुआ वायरल, तेज रफ्तार बाइक लेकर खड़े ट्रक में घुसे, तीन युवकों की हुई मौत1
- मुस्लिम मतदाता की होशियारी आपको भी कर देगी लोटपोट सुनिए 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान का किस्सा जब रिपोर्टर ने मुस्लिम मतदाता से पूछा कि वोट किसको दोगे1
- बिहार के मुख्यमंत्री को हटा दिया गया और उनकी जगह बीजेपी के एक नेता को बैठा दिया गया। क्यों? क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री समझौता कर चुके हैं। उन्होंने एक शब्द भी नहीं कहा और चुपचाप राज्यसभा चले गए, क्योंकि उनके पिछले कार्यों ने बीजेपी को उन पर पूरी तरह नियंत्रण करने का मौका दे दिया है।” - राहुल गांधी1
- सरधना1
- शामली जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन सवेरा” के तहत थाना आदर्शमण्डी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 125.8 ग्राम नाजायज चरस बरामद की है। पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र के नेतृत्व में पूरे परिक्षेत्र में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार और प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना आदर्शमण्डी पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शाहबाज पुत्र नूरहसन निवासी ग्राम मानकमऊ, थाना कुतुबशेर, जनपद सहारनपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के पास से बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अच्छी कीमत बताई जा रही है। इस संबंध में थाना आदर्शमण्डी पर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब आरोपी के नेटवर्क और अन्य तस्करों के संबंध में गहन जांच कर रही है।1
- दो बाइकों में जबरदस्त भिड़ंत, CCTV में कैद हुई घटना, रतलाम के रिटायर्ड कॉलोनी में आवारा कुत्ते की वजह से हुआ हादसा, तीन युवक हुए घायल1