शामली। ऑपरेशन सवेरा के तहत अंतर्राज्यीय चरस तस्कर गिरफ्तार, 125.8 ग्राम नाजायज चरस बरामद शामली जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन सवेरा” के तहत थाना आदर्शमण्डी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 125.8 ग्राम नाजायज चरस बरामद की है। पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र के नेतृत्व में पूरे परिक्षेत्र में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार और प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना आदर्शमण्डी पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शाहबाज पुत्र नूरहसन निवासी ग्राम मानकमऊ, थाना कुतुबशेर, जनपद सहारनपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के पास से बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अच्छी कीमत बताई जा रही है। इस संबंध में थाना आदर्शमण्डी पर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब आरोपी के नेटवर्क और अन्य तस्करों के संबंध में गहन जांच कर रही है।

- मुस्लिम मतदाता की होशियारी आपको भी कर देगी लोटपोट सुनिए 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान का किस्सा जब रिपोर्टर ने मुस्लिम मतदाता से पूछा कि वोट किसको दोगे1
- शामली जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन सवेरा” के तहत थाना आदर्शमण्डी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 125.8 ग्राम नाजायज चरस बरामद की है। पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र के नेतृत्व में पूरे परिक्षेत्र में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार और प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना आदर्शमण्डी पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शाहबाज पुत्र नूरहसन निवासी ग्राम मानकमऊ, थाना कुतुबशेर, जनपद सहारनपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के पास से बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अच्छी कीमत बताई जा रही है। इस संबंध में थाना आदर्शमण्डी पर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब आरोपी के नेटवर्क और अन्य तस्करों के संबंध में गहन जांच कर रही है।1
- Post by Ch Pankaj Chauhan1
- जनपद मुजफ्फरनगर में ड्रग फ्री' सिटी के लिए आगे आईं महिलाएं, एसपी सिटी से की खास मुलाकात जनपद में बढ़ते नशे के कारोबार और युवाओं में इसके प्रति बढ़ती लत को लेकर आज महिलाओं के एक समूह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी सिटी से मुलाकात की। महिलाओं ने शहर के विभिन्न कैफे, गली-मोहल्लों और होटलों में अवैध रूप से बिक रहे नशे पर लगाम लगाने की पुरजोर मांग की है। सोनिया सैनी और उनकी टीम ने मुजफ्फरनगर को नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग मांगा वह महिलाओं ने चिंता व्यक्त की कि हाईस्कूल और इंटर के छात्र शिक्षा के बजाय नशे की दलदल में फंस रहे हैं। आरोप लगाया गया कि शहर के कई कैफे और होटल 'हुक्का बार' या अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री का अड्डा बन चुके हैं। एसपी सिटी ने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि वह मुजफ्फरनगर को पूरी तरह नशामुक्त करने के लिए कड़े कदम उठाएंगे। सोनिया सैनी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज के दौर में नशे का स्वरूप बदल गया है। पहले शराब की गंध से पता चल जाता था, लेकिन अब ऐसे नशीले पदार्थ बिक रहे हैं जिनकी गंध तक नहीं आती, जिससे माता-पिता को भी अंधेरे में रखा जा रहा है। हमारे बच्चे स्कूलों के नाम पर इन कैफे और होटलों में जाकर अपना भविष्य बर्बाद कर रहे हैं।" जब महिलाओं से पूछा गया कि क्या उनकी टीम भी इन कैफे और अड्डों पर जाकर निरीक्षण करेगी, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि वे पहले भी ऐसा करती रही हैं और आने वाले समय में भी प्रशासन के साथ मिलकर मुजफ्फरनगर को इस सामाजिक बुराई से बचाने के लिए काम करती रहेंगी।1
- चुनाव प्रचार के बीच पीएम मोदी ने लिया झालमुढी का स्वाद पश्चिम बंगाल के झालग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री Narendra Modi सड़क किनारे दुकान पर रुके और 10 रुपये की झालमुढी खरीदकर उसका स्वाद लिया। पीएम का यह अंदाज लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।1
- मुजफ्फरनगर। थाना चरथावल पुलिस ने वारंटी अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चरथावल के नेतृत्व में चौकी प्रभारी हिण्डन उ0नि0 नंद किशोर द्वारा मय पुलिस टीम कार्रवाई की गई। पुलिस ने माननीय न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट नं0-02 मुजफ्फरनगर द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट से संबंधित अभियुक्त महताब पुत्र अशरफ, निवासी ग्राम कुल्हेड़ी थाना चरथावल को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया। आरोपी को थाना भवन की ओर जाने वाले मार्ग पर ग्राम बिरालसी के जंगल स्थित आम के बाग से पकड़ा गया। अभियुक्त के विरुद्ध वाद संख्या 800/9/19 धारा 379/411 भादवि का मामला न्यायालय में विचाराधीन था। पुलिस जांच में आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास सामने आया है, जिसमें चोरी, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, मारपीट, हत्या प्रयास सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में करीब 17 मुकदमे दर्ज पाए गए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 नंद किशोर, हे0का0 जोगिन्दर नागर एवं हे0का0 दीपक कुमार शामिल रहे।1
- करनाल जिले के घरौंडा में बसताड़ा रोड पर आर्य स्कूल के नजदीक रविवार शाम गेहूं के फसल अवशेषों में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि करीब एक एकड़ के फाने जलकर राख हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। किसान ने इस नुकसान के लिए मुआवजे की मांग की है। भाकियू के जिला अध्यक्ष एवं घरौंडा निवासी अजय राणा की जमीन पर हाल ही में गेहूं की फसल काटी गई थी। फानों से तूड़ी बनाने का काम होना था। शाम के समय अचानक फानों में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग घबरा गए और तुरंत अजय राणा को सूचना दी गई।1
- करोड़ों की ठगी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा1