logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

वृंदावन के गेस्ट हाउस में निःसंतान महिलाओं को संतान प्राप्ति के मंत्र के बहाने फंसाकर यौन शोषण। मथुरा की घटना। आपको बता दें कि वृंदावन के गेस्ट हाउस में निःसंतान महिलाओं को संतान प्राप्ति के मंत्र के बहाने फंसाकर यौन शोषण का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले साधु हिम्मत गिरी उम्र 50 को 100 से अधिक महिलाओं ने पकड़कर पीटा, एक पीड़िता ने खोली पोल, देखिये इस वायरल वीडियो को।

4 hrs ago
user_Times of Uttar Pradesh
Times of Uttar Pradesh
पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

वृंदावन के गेस्ट हाउस में निःसंतान महिलाओं को संतान प्राप्ति के मंत्र के बहाने फंसाकर यौन शोषण। मथुरा की घटना। आपको बता दें कि वृंदावन के गेस्ट हाउस में निःसंतान महिलाओं को संतान प्राप्ति के मंत्र के बहाने फंसाकर यौन शोषण का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले साधु हिम्मत गिरी उम्र 50 को 100 से अधिक महिलाओं ने पकड़कर पीटा, एक पीड़िता ने खोली पोल, देखिये इस वायरल वीडियो को।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हिंदू बहन की सांसें थमने लगीं... मुस्लिम भाई ने अपना खून देकर लिख दी इंसानियत की नई इबारत पेशे से सोशल वर्कर अब्दुल लतीफ पहले भी दो बार रक्तदान कर चुके हैं। उनका कहना है कि रक्तदान किसी भी जरूरतमंद के लिए जीवनदान साबित हो सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए, क्योंकि इससे न कोई स्थायी कमजोरी आती है और न ही किसी प्रकार की बीमारी फैलती है। उनके अनुसार, जरूरत पड़ने पर किसी की जान बचाना सबसे बड़ा मानवीय कर्तव्य है। घटना की जानकारी फैलते ही क्षेत्र के लोगों ने अब्दुल लतीफ की खुले दिल से सराहना की। ग्रामीणों का कहना है कि आज के समय में जब समाज को जोड़ने वाली घटनाएं कम देखने को मिलती हैं, तब यह पहल भाईचारे और मानवीय संवेदनाओं का मजबूत संदेश देती है। लोगों ने कहा कि संकट की घड़ी में न धर्म देखा जाता है और न जाति, बल्कि इंसानियत सबसे बड़ी पहचान बन जाती है। यह घटना सिर्फ एक रक्तदान तक सीमित नहीं रही, बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणा बन गई। एक मुस्लिम युवक द्वारा हिंदू महिला के लिए आगे बढ़कर रक्तदान करने की इस पहल ने यह साबित कर दिया कि खून का रंग हर इंसान का एक जैसा होता है और मानवता ही सबसे बड़ा धर्म है।
    1
    हिंदू बहन की सांसें थमने लगीं... मुस्लिम भाई ने अपना खून देकर लिख दी इंसानियत की नई इबारत
पेशे से सोशल वर्कर अब्दुल लतीफ पहले भी दो बार रक्तदान कर चुके हैं। उनका कहना है कि रक्तदान किसी भी जरूरतमंद के लिए जीवनदान साबित हो सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए, क्योंकि इससे न कोई स्थायी कमजोरी आती है और न ही किसी प्रकार की बीमारी फैलती है। उनके अनुसार, जरूरत पड़ने पर किसी की जान बचाना सबसे बड़ा मानवीय कर्तव्य है।
घटना की जानकारी फैलते ही क्षेत्र के लोगों ने अब्दुल लतीफ की खुले दिल से सराहना की। ग्रामीणों का कहना है कि आज के समय में जब समाज को जोड़ने वाली घटनाएं कम देखने को मिलती हैं, तब यह पहल भाईचारे और मानवीय संवेदनाओं का मजबूत संदेश देती है। लोगों ने कहा कि संकट की घड़ी में न धर्म देखा जाता है और न जाति, बल्कि इंसानियत सबसे बड़ी पहचान बन जाती है।
यह घटना सिर्फ एक रक्तदान तक सीमित नहीं रही, बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणा बन गई। एक मुस्लिम युवक द्वारा हिंदू महिला के लिए आगे बढ़कर रक्तदान करने की इस पहल ने यह साबित कर दिया कि खून का रंग हर इंसान का एक जैसा होता है और मानवता ही सबसे बड़ा धर्म है।
    user_Kushinagar news
    Kushinagar news
    Local News Reporter पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • कुशीनगर के नवागत जिलाधिकारी संजय चौहान पहुंचे जिला मुख्यालय,नवागत जिलाधिकारी संजय चौहान से कार्यभार ग्रहण किया कुशीनगर के नवागत जिलाधिकारी संजय चौहान पहुंचे कुशीनगर - नवागत जिलाधिकारी संजय चौहान से कार्यभार ग्रहण किया - कोषागार में लिया चार्ज - कलेक्ट्रेट परिसर का किया निरीक्षण - डीएम ने कहा शासन की विकास योजनाओं निचले स्तर तक पहुंचना प्राथमिकता - शासन की कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचने का प्रयास
    1
    कुशीनगर के नवागत जिलाधिकारी संजय चौहान पहुंचे जिला मुख्यालय,नवागत जिलाधिकारी संजय चौहान से कार्यभार ग्रहण किया 
कुशीनगर के नवागत जिलाधिकारी संजय चौहान पहुंचे कुशीनगर 
- नवागत जिलाधिकारी संजय चौहान से कार्यभार ग्रहण किया 
- कोषागार में लिया चार्ज 
- कलेक्ट्रेट परिसर का किया निरीक्षण 
- डीएम ने कहा शासन की विकास योजनाओं निचले स्तर तक पहुंचना प्राथमिकता 
- शासन की कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचने का प्रयास
    user_Aditya pandey
    Aditya pandey
    कसया, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • राहुल गांधी के बयान से सियासी हलचल तेज, चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप राहुल गांधी के बयान से सियासी हलचल तेज, चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप नई दिल्ली। कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के ताजा बयान के बाद देश की राजनीति में चुनाव आयोग को लेकर बहस तेज हो गई है। राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और चुनाव अधिकारियों को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया में जो कुछ किया जा रहा है, वह गलत है। उन्होंने कहा कि “समय आएगा, हम आपको पकड़ेंगे, बचने वाले नहीं हो।”राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कथित “वोट चोरी” को भारतीय नागरिकों के साथ अन्याय और संविधान पर हमला बताया तथा इस मामले में न्याय होने की बात कही। यह बयान ऐसे समय आया है जब चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची के Special Intensive Revision (SIR) को लेकर राजनीतिक विवाद चल रहा है। मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया कि चुनाव आयुक्तों सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने कुछ फैसलों पर आपत्तियां दर्ज की थीं। वहीं, चुनाव आयोग के सूत्रों ने इन दावों के जवाब में कहा है कि आयोग के सभी फैसले तीनों चुनाव आयुक्तों की मंजूरी से लिए गए थे। राहुल गांधी के इस आक्रामक बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चुनाव आयोग, मतदाता सूची और कथित “वोट चोरी” के आरोपों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। रिपोर्टर — पवन कुमार
    1
    राहुल गांधी के बयान से सियासी हलचल तेज, चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप
राहुल गांधी के बयान से सियासी हलचल तेज, चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के ताजा बयान के बाद देश की राजनीति में चुनाव आयोग को लेकर बहस तेज हो गई है। राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और चुनाव अधिकारियों को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया में जो कुछ किया जा रहा है, वह गलत है। उन्होंने कहा कि “समय आएगा, हम आपको पकड़ेंगे, बचने वाले नहीं हो।”राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कथित “वोट चोरी” को भारतीय नागरिकों के साथ अन्याय और संविधान पर हमला बताया तथा इस मामले में न्याय होने की बात कही।
यह बयान ऐसे समय आया है जब चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची के Special Intensive Revision (SIR) को लेकर राजनीतिक विवाद चल रहा है। मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया कि चुनाव आयुक्तों सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने कुछ फैसलों पर आपत्तियां दर्ज की थीं। वहीं, चुनाव आयोग के सूत्रों ने इन दावों के जवाब में कहा है कि आयोग के सभी फैसले तीनों चुनाव आयुक्तों की मंजूरी से लिए गए थे।
राहुल गांधी के इस आक्रामक बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चुनाव आयोग, मतदाता सूची और कथित “वोट चोरी” के आरोपों को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
रिपोर्टर — पवन कुमार
    user_पवन कुमार
    पवन कुमार
    कसया, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • 👉 कसया में अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का अभियान ✍️ सड़क की पटरियों से हटवाया गया अवैध कब्जा, तहसील प्रशासन व नगरपालिका की संयुक्त कार्रवाई आई कैन न्यूज / कसया। नगर कसया में मंगलवार की शाम सड़क की पटरियों पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ तहसील प्रशासन और नगरपालिका की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों एवं नगरपालिका कर्मियों ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए सड़क की पटरियों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाया। अभियान के दौरान सड़क किनारे दुकानदारों एवं अन्य लोगों द्वारा पटरियों पर किए गए कब्जे को हटाया गया। प्रशासन की कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। अधिकारियों ने सड़क की पटरियों को अतिक्रमण मुक्त रखने तथा दोबारा कब्जा न करने की चेतावनी भी दी। प्रशासन की ओर से कहा गया कि सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण के कारण आवागमन प्रभावित होने के साथ-साथ जाम की स्थिति भी उत्पन्न होती है। नगर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और आम लोगों की सुविधा को देखते हुए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान तहसील प्रशासन, नगरपालिका एवं संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।
    1
    👉 कसया में अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का अभियान

✍️ सड़क की पटरियों से हटवाया गया अवैध कब्जा, तहसील प्रशासन व नगरपालिका की संयुक्त कार्रवाई

आई कैन न्यूज / कसया।

नगर कसया में मंगलवार की शाम सड़क की पटरियों पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ तहसील प्रशासन और नगरपालिका की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों एवं नगरपालिका कर्मियों ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए सड़क की पटरियों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाया।

अभियान के दौरान सड़क किनारे दुकानदारों एवं अन्य लोगों द्वारा पटरियों पर किए गए कब्जे को हटाया गया। प्रशासन की कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। अधिकारियों ने सड़क की पटरियों को अतिक्रमण मुक्त रखने तथा दोबारा कब्जा न करने की चेतावनी भी दी।

प्रशासन की ओर से कहा गया कि सड़क की पटरियों पर अतिक्रमण के कारण आवागमन प्रभावित होने के साथ-साथ जाम की स्थिति भी उत्पन्न होती है। नगर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और आम लोगों की सुविधा को देखते हुए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

इस दौरान तहसील प्रशासन, नगरपालिका एवं संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_Pk गौरीशंकर गुप्ता आई कैन न्यू
    Pk गौरीशंकर गुप्ता आई कैन न्यू
    Court reporter पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • तमकुहीराज के गोड़इता श्रीराम में तस्करी के करीब 500 तोते बरामद ब्रेकिंग..... तमकुहीराज के गोड़इता श्रीराम में तस्करी के करीब 500 तोते बरामद ➡️ गुप्त सूचना पर रेंजर रणविजय सिंह ने टीम के साथ की कार्रवाई ➡️ मौके से करीब 500 तोते बरामद किए जाने की सूचना ➡️ मकान मालिक को पुलिस/वन विभाग ने किया गिरफ्तार ➡️ वन विभाग की टीम आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी ➡️ मामले की जांच में जुटे वन विभाग के अधिकारी
    1
    तमकुहीराज के गोड़इता श्रीराम में तस्करी के करीब 500 तोते बरामद
ब्रेकिंग.....
तमकुहीराज के गोड़इता श्रीराम में तस्करी के करीब 500 तोते बरामद
➡️ गुप्त सूचना पर रेंजर रणविजय सिंह ने टीम के साथ की कार्रवाई
➡️ मौके से करीब 500 तोते बरामद किए जाने की सूचना
➡️ मकान मालिक को पुलिस/वन विभाग ने किया गिरफ्तार
➡️ वन विभाग की टीम आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी
➡️ मामले की जांच में जुटे वन विभाग के अधिकारी
    user_Abulaish Ansari Kushinagr News
    Abulaish Ansari Kushinagr News
    Youth Social Services Organisation पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • > *Description के लिए ये लिखो:* जमुई जिले में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। SP विश्वजीत दयाल ने बताया कि नाबालिग पीड़िता की पहचान दिखाकर वीडियो वायरल करना POCSO Act धारा 23, IT Act और JJ Act धारा 74 के तहत अपराध है। साइबर थाने में कांड संख्या 45/26 दर्ज कर 120 सोशल मीडिया प्रोफाइल पर FIR की गई है। SP ने लोगों से अपील की है कि वीडियो को वायरल न करे
    1
    > 
*Description के लिए ये लिखो:*
जमुई जिले में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। SP विश्वजीत दयाल ने बताया कि नाबालिग पीड़िता की पहचान दिखाकर वीडियो वायरल करना POCSO Act धारा 23, IT Act और JJ Act धारा 74 के तहत अपराध है। साइबर थाने में कांड संख्या 45/26 दर्ज कर 120 सोशल मीडिया प्रोफाइल पर FIR की गई है। SP ने लोगों से अपील की है कि वीडियो को वायरल न करे
    user_Shrikrishn
    Shrikrishn
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • वृंदावन के गेस्ट हाउस में निःसंतान महिलाओं को संतान प्राप्ति के मंत्र के बहाने फंसाकर यौन शोषण। मथुरा की घटना। आपको बता दें कि वृंदावन के गेस्ट हाउस में निःसंतान महिलाओं को संतान प्राप्ति के मंत्र के बहाने फंसाकर यौन शोषण का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले साधु हिम्मत गिरी उम्र 50 को 100 से अधिक महिलाओं ने पकड़कर पीटा, एक पीड़िता ने खोली पोल, देखिये इस वायरल वीडियो को।
    1
    वृंदावन के गेस्ट हाउस में निःसंतान महिलाओं को संतान प्राप्ति के मंत्र के बहाने फंसाकर यौन शोषण। 

मथुरा की घटना।
आपको बता दें कि वृंदावन के गेस्ट हाउस में निःसंतान महिलाओं को संतान प्राप्ति के मंत्र के बहाने फंसाकर यौन शोषण का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले साधु हिम्मत गिरी उम्र 50 को 100 से अधिक महिलाओं ने पकड़कर पीटा, एक पीड़िता ने खोली पोल, देखिये इस वायरल वीडियो को।
    user_Times of Uttar Pradesh
    Times of Uttar Pradesh
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कबाड़ में आग, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा पडरौना के सुभाष चौक में देर रात कबाड़ में लगी आग पडरौना के सुभाष चौक स्थित जायसवाल पेट्रोल पंप के पास मंगलवार रात करीब 11:30 बजे कबाड़ की दुकान के बाहर रखे गत्ते और अन्य कबाड़ सामग्री में अचानक आग लग गई। आग की लपटें बढ़ती देख आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और कबाड़ को हटाकर आग को आगे फैलने से रोक लिया। कबाड़ की दुकान से सटे चौरसिया रेस्टोरेंट तक आग पहुंचने की आशंका भी बन गई थी, लेकिन लोगों की सतर्कता से आग को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया। बगल के दुकानदार के मुताबिक, किसी व्यक्ति द्वारा सिगरेट जलाकर फेंके जाने से चिंगारी कबाड़ में पहुंची और धीरे-धीरे आग में बदल गई। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय लोगों की सूझबूझ और समय पर किए गए प्रयास से बड़ा हादसा टल गया।
    1
    कबाड़ में आग, स्थानीय लोगों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
पडरौना के सुभाष चौक में देर रात कबाड़ में लगी आग
पडरौना के सुभाष चौक स्थित जायसवाल पेट्रोल पंप के पास मंगलवार रात करीब 11:30 बजे कबाड़ की दुकान के बाहर रखे गत्ते और अन्य कबाड़ सामग्री में अचानक आग लग गई।
आग की लपटें बढ़ती देख आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और कबाड़ को हटाकर आग को आगे फैलने से रोक लिया।
कबाड़ की दुकान से सटे चौरसिया रेस्टोरेंट तक आग पहुंचने की आशंका भी बन गई थी, लेकिन लोगों की सतर्कता से आग को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया।
बगल के दुकानदार के मुताबिक, किसी व्यक्ति द्वारा सिगरेट जलाकर फेंके जाने से चिंगारी कबाड़ में पहुंची और धीरे-धीरे आग में बदल गई। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
स्थानीय लोगों की सूझबूझ और समय पर किए गए प्रयास से बड़ा हादसा टल गया।
    user_विकास गुप्ता पत्रकार
    विकास गुप्ता पत्रकार
    Court reporter पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.