Shuru
Apke Nagar Ki App…
जौरा शहर में एमएस रोड़ पर पुराना बस स्टैंड से लेकर पगारा रोड तिराहे तक लगा करीबन 3 किलोमीटर लंबा जाम। जौरा शहर में एमएस रोड पर नेशनल हाईवे क्रमांक 552 पर पुराना बस स्टैंड से लेकर पगारा रोड तिराहे तक लगा करीबन 3 किलोमीटर लंबा जाम सूचना मिलते ही जौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और खुलवाया जाम।
Mahesh singh
जौरा शहर में एमएस रोड़ पर पुराना बस स्टैंड से लेकर पगारा रोड तिराहे तक लगा करीबन 3 किलोमीटर लंबा जाम। जौरा शहर में एमएस रोड पर नेशनल हाईवे क्रमांक 552 पर पुराना बस स्टैंड से लेकर पगारा रोड तिराहे तक लगा करीबन 3 किलोमीटर लंबा जाम सूचना मिलते ही जौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और खुलवाया जाम।
More news from राजस्थान and nearby areas
- शादी से वापिस आ रहे दूल्हा दुल्हन पर हमला लूट पाट का प्रयास राजाखेड़ा। राजाखेड़ा उपखंड के ग्राम बरसला में गोपाल सिंह परिहार निवासी बरसला की शादी 8 मई 2026 को अनु पुत्र विजय पाल निवासी बरारा तहसील खेरागढ़ जिला आगरा उत्तर प्रदेश को बारात लेकर गया था शादी समारोह से वापिस आते समय राजाखेड़ा उपखंड के मछरिया अड्डे के पास अज्ञात बदमाशों द्वारा दूल्हा दुल्हन अनु एवं दूल्हे के पिता साथ मारपीट की, और गाड़ी के शीशे तोड़ दिए मारपीट में दूल्हे एवं दूल्हे के पिता दोनों के गंभीर चोटे भी आई हैं।2
- विश्व रजक महासंघ ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन रजक समाज के अजय बिलोनिया को धमकी देने और जातिसूचक टिप्पणी का लगाया आरोप धौलपुर , टोरेंट पावर के एक अधिकारी द्वारा रजक समाज के अजय बिलोनिया के साथ कथित रूप से जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किए जाने का मामले को लेकर विश्व रजक महासंघ के जिला अध्यक्ष जीतू दिवाकर के नेतृत्व में समाज के लोगों ने जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि अजय बिलोनिया लंबे समय से जनसमस्याओं और सामाजिक मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। आरोप है कि इसी दौरान टोरेंट पावर के एक व्यक्ति ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया, जिससे न केवल अजय बिलोनिया बल्कि पूरे रजक समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है। विश्व रजक महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार का व्यवहार बेहद निंदनीय है। समाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारी के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं जनजाति अधिनियम के तहत तत्काल कार्रवाई की जाए। ज्ञापन सौंपते समय महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि किसी भी समाज या व्यक्ति के सम्मान के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन, युवा कार्यकर्ता एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने की मांग उठाई। ज्ञापन सौंपने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर काफी संख्या में रजक समाज के भाई बंधु उपस्थित रहे।2
- आँगई थाना पुलिस की पशु तस्करों के खिलाफ बडी कार्रवाई @Bharat1
- पानी नही तो रास्ता नही, पानी की समस्या से परेशान महिलाओ ने 42 डिग्री टेंप्रेचर में किया चक्का जाम। धार जिले की जनपद पंचायत गंधवानी की ग्राम पंचायत अतरसुमा के करोंदियापुरा मे शनिवार को पुरे ग्राम की महिलाओ का आक्रोश उस वक्त फूट पड़ा जब कंट सुखा देने वाली गर्मी के बीच उन्हें पीने का पानी नहीं मिला आक्रोशित महिलाओं ने 42 डिग्री टेंप्रेचर में चक्काजाम कर दिया। महिलाओं का आरोप हैं की, पीने के पानी की किल्लत के कारण ग्रामीणो को बडी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ग्राम की महिलाए पानी के लिए दर दर भटक रही वही। ग्रामीणों ने PHE विभाग पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि, ग्राम में टंकी है पर पानी नही ग्राम पंचायत सचिव पर भी महिलाओ ने आरोप लगाया हैं कि, जनता पानी के लिए परेशान हो रही है पर सुनवाई करने वाले जिम्मेदार कोई नही हैं । वही चक्का जाम कर मागोद मनावर मार्ग को बंद कर ग्रामीण महिलाओ ने आक्रोश जताया वही सुचना के बाद मोके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओ से चर्चा कर आश्वासन दे कर चक्का जाम खुलवाया और आवागमन सुचारू करवाया गया हैं।4
- *बेनेट यूनिवर्सिटी में खौफनाक रैगिंग: जूनियर छात्राओं को बेरहमी से पीटा*1
- ग्वालियर के दीनदयाल नगर में 9 से 15 मई तक सात दिवसीय नवग्रह कथा का आयोजन किया जा रहा है। ग्वालियर के इतिहास में पहली बार, प्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य पंकज कृष्ण शास्त्री ग्रहों की शांति पर कथा सुनाएंगे। इस अलौकिक कथा का सीधा प्रसारण आस्था चैनल पर भी शाम 4 बजे से 7 बजे तक किया जाएगा।1
- 16 कैमरों की निगरानी में बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस, धौलपुर में शुरू होगा ऑटोमेटिक ट्रायल ट्रैक धौलपुर। जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग में अब ड्राइविंग लाइसेंस प्रक्रिया पूरी तरह हाईटेक होने जा रही है। महानगरों की तर्ज पर धौलपुर में ऑटोमेटिक सेंसर आधारित ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक तैयार कर लिया गया है। सोमवार से नए आवेदकों की ड्राइविंग ट्रायल इसी अत्याधुनिक ट्रैक के माध्यम से कराई जाएगी। जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा अधिकारी गौरव यादव ने बताया कि नई व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य लाइसेंस प्रक्रिया में पारदर्शिता लाना तथा मानवीय हस्तक्षेप को पूरी तरह समाप्त करना है। अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए किसी एजेंट की आवश्यकता नहीं होगी और केवल कुशल वाहन चालक ही लाइसेंस प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग और मारुति के बीच हुए एमओयू के तहत निपुण इंडिया कंपनी द्वारा पूरे ट्रैक का संचालन एवं सत्यापन किया जाएगा। आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर स्लॉट बुक कर सकेंगे और अपनी सुविधा अनुसार तिथि एवं समय निर्धारित कर पाएंगे। इसके बाद उनके दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। ट्रायल प्रक्रिया शुरू होने से पहले आवेदकों को आरएफआईडी कार्ड के माध्यम से करीब 12 मिनट की वीडियो क्लिप दिखाई जाएगी, जिसमें टेस्टिंग ट्रैक, यातायात संकेत, सड़क सुरक्षा नियम और ट्रायल प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इसके बाद आवेदक का बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाएगा, जो ट्रायल के दौरान तीन अलग-अलग चरणों में होगा। ऑटोमेटिक ट्रैक पर पहुंचने के बाद बैरियर पर लगी लाल लाइट स्वतः हरी हो जाएगी और आवेदक को विभिन्न परीक्षणों से गुजरना होगा। इनमें पार्किंग टेस्ट, 8 नंबर ट्रैक, एच ट्रैक, ग्रेडियंट टेस्ट, स्लोप टेस्ट और रेड लाइट टेस्ट शामिल हैं। पूरी ट्रायल प्रक्रिया ऑटोमेटिक सेंसर, जियो फेंसिंग तकनीक और 16 कैमरों की निगरानी में संचालित होगी। ट्रायल समाप्त होते ही परिणाम स्वतः जनरेट हो जाएगा, जिससे प्रक्रिया में पारदर्शिता और तेजी आएगी। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि अब वही चालक लाइसेंस प्राप्त कर सकेगा, जिसे वाहन संचालन, यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा की सही जानकारी होगी। विभाग की भूमिका केवल दस्तावेज सत्यापन तक सीमित रहेगी। नई व्यवस्था लागू होने से सड़क सुरक्षा को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है।4
- *छतरपुर में शराब दुकान पर भयंकर हमला, CCTV फुटेज में कैद तोड़फोड़*1
- उज्जैन में सिंहस्थ-2028 और शनिचरी अमावस्या की तैयारी में सुरक्षा एजेंसियों ने शनि मंदिर परिसर में मॉक ड्रिल की। संदिग्ध लावारिस बैग की सूचना पर बम निरोधक दस्ते ने पूरे इलाके की गहन जांच की, पर कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। अधिकारियों ने बताया कि यह अभ्यास भारी भीड़ से निपटने और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया के लिए किया गया।2