Shuru
Apke Nagar Ki App…
राजू काँकोरिया खण्डार
More news from राजस्थान and nearby areas
- खंडार: क्षेत्र के समीपवर्ती रावरा गाँव में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में स्कूल चिल्ड्रन स्वच्छता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जहां शिविर का उद्देश्य बच्चों को व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व से अवगत कराना एवं स्वस्थ आदतें विकसित करना रहा। इस कार्यक्रम का आयोजन बंधन संस्था द्वारा कोटक महिंद्रा बैंक के वित्तीय सहयोग से किया गया। जिसमें संस्था द्वारा महिलाओं में कुपोषण की रोकथाम तथा समुदाय को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अंतर्गत खंडार ब्रांच के माध्यम से रावरा गाँव के विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं कार्यक्रम के दौरान टीम लीडर सुमन सैनी ने बच्चों को व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई । उन्होंने हाथ धोने की सही विधि, स्वच्छता बनाए रखने, तथा स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन अपनाने पर विशेष जोर दिया।1
- गंगापुर सिटी में व्यापारी और पत्रकार के बीच हुई बहस शहर के अतिक्रमण को लेकर बार-बार हो रही है प्रशासनिक अधिकारी और व्यापारियों के बीच में बैठक अभी तक नहीं निकला कोई निष्कर्ष1
- पित्र देव स्थापना पर मंगल कलश यात्रा निकाली लालसोट। गन्डराल्या सैनी परिवार द्वारा पित्र देव स्थापना के अवसर पर मां काली मंदिर से ध्वज व कलश पूजन के साथ मंगल कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा ज्योतिबा फूले सर्किल, परशुराम सर्किल, बस स्टैंड व राजौली रोड होते हुए वार्ड 26 स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंची, जहां विधिवत पित्र महाराज की स्थापना की गई। 101 कलश के साथ महिलाओं ने मंगल गीत गाए। शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल रहे।4
- Post by मनोज तिवाड़ी2
- Post by RK LIVE KARAULI1
- Post by Beerulal Dhanka1
- Post by राजू काँकोरिया खण्डार1
- सवाई माधोपुर: माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार समीक्षा गौतम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर द्वारा बुधवार को मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह सवाई माधोपुर का निरीक्षण कर आवासितों की संख्या, आवासितों को मेन्यू के अनुसार भोजन की उपलब्धता, पुनर्वास गृह के कक्षों एवं परिसर की साफ-सफाई, आवासितों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु डॉक्टर की विजिट, स्टोर में उपलब्ध संसाधन आदि के संबंध में जांच की गई। निरीक्षण के दौरान पुनर्वास गृह में कुल 48 आवासित पाएं गएं। आवासितों द्वारा अवगत करवाया गया कि उन्हें मेन्यू के अनुसार भोजन उपलब्ध नहीं करवाया जाता है, रोजाना खाने में दाल एवं चपाती दी जाती है। साथ ही निरीक्षण के दौरान पुनर्वास गृह के परिसर में खरपतवार एवं झाड़ियां उगी पाई गई। इस संबंध में सचिव समीक्षा गौतम द्वारा मौके पर उपस्थित पुनर्वास गृह के मैनेजर वीरसिंह गुर्जर को आवासितों को मेन्यू के अनुसार भोजन उपलब्ध करवाने, पुनर्वास गृह में उगी खरपतवार एवं झाड़ियों को कटवाकर साफ-सफाई करवाने एवं पुनर्वास के योग्य व्यक्तियों के पुनर्वास के लिए प्रभावी कदम उठाने के संबंध में सख्त निर्देश दिए गए। गत निरीक्षण में भी सचिव समीक्षा गौतम द्वारा निर्देश प्रदान किए गए थे, परन्तु पुनर्वास गृह के मैनेजर द्वारा निर्देशों को गंभीरता पूर्वक नहीं लिया जा रहा है। साथ ही सचिव समीक्षा गौतम द्वारा राजकीय संप्रेक्षण एवं किशोर गृह, का निरीक्षण कर अधीक्षक विमलेश कुमार से विधि से संघर्षरत किशोरों की संख्या, उनके मुकदमों, अधिवक्ता की उपलब्धता, किशोरों को संतुलित आहार, नाश्ते व भोजन की उपलब्धता, चिकित्सकीय सुविधा, डॉक्टर की विजिट आदि के संबंध में जानकारी ली गई। साथ ही सचिव समीक्षा गौतम द्वारा पालना गृह में छोड़ें गए शिशुओं की संख्या, शिशुओं को प्रदान मूलभूत सुविधाएं, बच्चों की दत्तक ग्रहण प्रक्रिया, बच्चों से संबंधित रजिस्टरों के संधारण आदि के संबंध में जानकारी ली गई।1
- गांव जीवली मे होली के डांडे के गायब होने के मामले को लेकर आज ग्रामीणों की पंचायत हुई, जो बिना किसी नतीजे के समाप्त हो गई। मीटिंग के दौरान कमलेश नाई की पिटाई का मामला भी गांव के एक युवक ने उठाया। पंचायत के लिए मुनादी करने वाले कमलेश नाई की गांव के कुछ लोगो पिटाई कर दी। गांव के जागरूक नागरिकों ने इस घटना की निंदा की है। होली के डांडे को गायब करने की घटना को ग्रामीणों ने धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ बताया है। उनका कहना है कि यह केवल चोरी नहीं, बल्कि परंपराओं का अपमान है। गांववासियों ने प्रशासन से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।1