logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बड़वाह सनावद में आधार केंद्र पर ए गवर्नमेंट टीम का अचेत निरीक्षण। रिपोर्ट भगवान सिंह चौहान आधार सेवाओं में अनियमितताओं पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई बड़वाह और सनावद के आधार केंद्रों पर ई-गवर्नेंस टीम का औचक निरीक्षण आधार मशीन, लैपटॉप एवं 80 से अधिक आधार रसीदें जब्त, जांच के बाद होगी नियमानुसार कार्रवाई खरगोन 01 अगस्त 2026। कलेक्टर श्री गुरु प्रसाद के आदेशानुसार एवं अपर कलेक्टर श्रीमती रेखा राठौर के निर्देशानुसार बड़वाह एवं सनावद क्षेत्र में आधार केंद्रों पर औचक निरीक्षण किया गया। यह कार्रवाई आधार सेवाओं में ओवरचार्जिंग तथा अन्य जिलों की आधार मशीनों के अनधिकृत संचालन संबंधी प्राप्त शिकायतों के आधार पर की गई। निरीक्षण ई-गवर्नेंस टीम द्वारा किया गया, जिसमें सहायक ई-गवर्नेंस मैनेजर (खरगोन) तथा सहायक ई-गवर्नेंस मैनेजर (बड़वाह/सनावद) एवं ट्रेनर (खरगोन), शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान लोक सेवा केंद्र बड़वाह में अधिकृत ऑपरेटर रोहित बडोले के स्थान पर संजीत कुमार नामक अनधिकृत व्यक्ति आधार कार्य करते हुए मिला। जांच के दौरान संजीत के बैग से एक अन्य आधार मशीन (एचपी लैपटॉप) तथा खंडवा एवं खरगोन जिले के निवासियों की 80 से अधिक आधार रसीदें बरामद हुईं। बड़वाह नायब तहसीलदार एवं पटवारी की उपस्थिति में मौका पंचनामा तैयार कर एचपी लैपटॉप एवं सभी रसीदों को जब्त कर लिया गया। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। निरीक्षण के दौरान बीआरसी ऑफिस बड़वाह स्थित आधार केंद्र पर ऑपरेटर प्रवीण शाह के केंद्र में ओवरचार्जिंग की शिकायत सही पाई गई। साथ ही हरिओम मंडलोई नामक व्यक्ति बिना अनुमति आधार सेवाओं का संचालन करता मिला। इसी प्रकार नगरपालिका सनावद स्थित आधार केंद्र पर ऑपरेटर मुकेश भास्कले के केंद्र में भी निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूलने की शिकायत सही पाई गई। इसके अलावा तहसील बेड़िया के ऑपरेटर महेश चौधरी अपनी आधार मशीन का अन्य कार्यों के लिए उपयोग करते पाए गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्राप्त शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। जब्त सामग्री एवं दस्तावेजों के आधार पर तीनों मामलों की विस्तृत जांच जारी है। जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के उपरांत संबंधित व्यक्तियों एवं केंद्रों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

3 hrs ago
user_रिपोर्टर भगवान सिंह चौहान
रिपोर्टर भगवान सिंह चौहान
खरगोन, खरगोन, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago
35867a0c-9e85-474d-abf5-213a0b68ca22

बड़वाह सनावद में आधार केंद्र पर ए गवर्नमेंट टीम का अचेत निरीक्षण। रिपोर्ट भगवान सिंह चौहान आधार सेवाओं में अनियमितताओं पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई बड़वाह और सनावद के आधार केंद्रों पर ई-गवर्नेंस टीम का औचक निरीक्षण आधार मशीन, लैपटॉप एवं 80 से अधिक आधार रसीदें जब्त, जांच के बाद होगी नियमानुसार कार्रवाई खरगोन 01 अगस्त 2026। कलेक्टर श्री गुरु प्रसाद के आदेशानुसार एवं अपर कलेक्टर श्रीमती रेखा राठौर के निर्देशानुसार बड़वाह एवं सनावद क्षेत्र में आधार केंद्रों पर औचक निरीक्षण किया गया। यह कार्रवाई आधार सेवाओं में ओवरचार्जिंग तथा अन्य जिलों की आधार मशीनों के अनधिकृत संचालन संबंधी प्राप्त शिकायतों के आधार पर की गई। निरीक्षण ई-गवर्नेंस टीम द्वारा किया गया, जिसमें सहायक ई-गवर्नेंस मैनेजर (खरगोन) तथा सहायक ई-गवर्नेंस मैनेजर (बड़वाह/सनावद) एवं ट्रेनर (खरगोन), शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान लोक सेवा केंद्र बड़वाह में अधिकृत ऑपरेटर रोहित बडोले के स्थान पर संजीत कुमार नामक अनधिकृत व्यक्ति आधार कार्य करते हुए मिला। जांच के दौरान संजीत के बैग से एक अन्य आधार मशीन (एचपी लैपटॉप) तथा खंडवा एवं खरगोन जिले के निवासियों की 80 से अधिक आधार रसीदें बरामद हुईं। बड़वाह नायब तहसीलदार एवं पटवारी की उपस्थिति में मौका पंचनामा तैयार कर एचपी लैपटॉप एवं सभी रसीदों को जब्त कर लिया गया। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। निरीक्षण के दौरान बीआरसी ऑफिस बड़वाह स्थित आधार केंद्र पर ऑपरेटर प्रवीण शाह के केंद्र में ओवरचार्जिंग की शिकायत सही पाई गई। साथ ही हरिओम मंडलोई नामक व्यक्ति बिना अनुमति आधार सेवाओं का संचालन करता मिला। इसी प्रकार नगरपालिका सनावद स्थित आधार केंद्र पर ऑपरेटर मुकेश भास्कले के केंद्र में भी निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूलने की शिकायत सही पाई गई। इसके अलावा तहसील बेड़िया के ऑपरेटर महेश चौधरी अपनी आधार मशीन का अन्य कार्यों के लिए उपयोग करते पाए गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्राप्त शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। जब्त सामग्री एवं दस्तावेजों के आधार पर तीनों मामलों की विस्तृत जांच जारी है। जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के उपरांत संबंधित व्यक्तियों एवं केंद्रों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • 111111111111111111111111111111111111111111111111111111
    1
    111111111111111111111111111111111111111111111111111111
    user_Sitaram Narve
    Sitaram Narve
    भगवानपुरा, खरगोन, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • धामनोद विकास के नाम पर घटिया निर्माण, धंसती सड़कें और बढ़ता खतरा... धामनोद में सीवरेज परियोजना पर जनता का फूटा गुस्सा रोज हो रही दुर्घटनाये धामनोद विकास के नाम पर अव्यवस्था दो साल से अधूरा सीवरेज कार्य बना जनता की मुसीबत... सीवरेज निर्माण की लापरवाही से धामनोद की सड़कें बनीं हादसों का अड्डा, जिम्मेदारों पर उठे सवाल घटिया निर्माण, धंसती सड़कें और बढ़ता खतरा... धामनोद में सीवरेज परियोजना पर जनता का फूटा गुस्स धामनोद धार जिले के धामनोद नगर में, विकास के नाम पर चल रहा सीवरेज प्रोजेक्ट अब लोगों के लिए राहत नहीं, बल्कि बड़ी परेशानी का कारण बन गया है। दो साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य आधा भी पूरा नहीं हो सका है। नगर की प्रमुख सड़कों को जगह-जगह खोदकर छोड़ दिया गया है, जिससे सड़कें बड़े-बड़े गड्ढ़ों में सब्दात हो गई है स्थानीय लोगों का आरोप है कि, पाइप लाइन बिछाने के बाद, गट्टाँ को तकनीकी मानकों के अनुसार नहीं भरा जा रहा, बल्कि केवल खानापूर्ति करते हुए घटिया सामग्री से पेचवर्क किया जा रहा है। मुख्य मार्ग पर करीब 20 से 25 दिन पहले भरे गए एक छह इंच गहरे गड्ढे के लगातार धंसने से वह अब लगभग तीन फीट तक गहरा हो चुका है। गड्ढे के पास बिजली की डीपी होने से किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। नागरिकों का कहना है कि कई बार मजबूत बेस बनाकर गड्ढे भरने की मांग की गई, लेकिन ठेकेदार द्वारा इस पर ध्यान नहीं दिया गया। सूत्रों के अनुसार करोड़ों रुपये की लागत से चल रहे इस प्रोजेक्ट में कई स्थानों पर गुणवत्ता संबंधी सवाल खड़े हो रहे हैं। पहली ही बारिश में पेचवर्क उखड़ने लगा है और सड़कें कीचड़ व जलभराव से भर गई हैं। पुराने बस स्टैंड से लेकर फूडी चौराहा बायपास तक मुख्य मार्ग की हालत सबसे अधिक खराब बताई जा रही है, जहां आए दिन दोपहिया वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। धूल और कीचड़ के कारण दुकानदारों का व्यापार प्रभावित हो रहा है और बाहर से आने वाले ग्राहक भी धामनोद आने से बच रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि शिकायत करने पर, संबंधित ठेकेदार, संतोषजनक जवाब नहीं देते, जबकि संबंधित अधिकारी भी शिकायतों पर समय पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच नहीं हुई और सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई तो बारिश के दौरान हालात और गंभीर हो सकते हैं। इस पूरे मामले में धामनोद के नायब तहसीलदार राजेश भिंडे ने कहा कि नगर में सीवरेज कार्य के कारण लोगों को हो रही परेशानियों की जानकारी उन्हें मिली है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर संबंधित ठेकेदार को बुलाया जाएगा और जल्द से जल्द समस्या का समाधान कराया जायेगा
    1
    धामनोद विकास के नाम पर घटिया निर्माण, धंसती सड़कें और बढ़ता खतरा... धामनोद में सीवरेज परियोजना पर जनता का फूटा गुस्सा रोज हो रही दुर्घटनाये 
धामनोद 
विकास के नाम पर अव्यवस्था
दो साल से अधूरा सीवरेज कार्य
बना जनता की मुसीबत...
सीवरेज निर्माण की लापरवाही से धामनोद की सड़कें बनीं हादसों का अड्डा, जिम्मेदारों पर उठे सवाल
घटिया निर्माण, धंसती सड़कें और बढ़ता खतरा... धामनोद में सीवरेज परियोजना पर जनता का फूटा गुस्स
धामनोद                                    धार जिले के धामनोद नगर में, विकास के नाम पर चल रहा सीवरेज प्रोजेक्ट अब लोगों के लिए राहत नहीं, बल्कि बड़ी परेशानी का कारण बन गया है। दो साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य आधा भी पूरा नहीं हो सका है। नगर की प्रमुख सड़कों को जगह-जगह खोदकर छोड़ दिया गया है, जिससे सड़कें बड़े-बड़े गड्ढ़ों में सब्दात हो गई है स्थानीय लोगों का आरोप है कि, पाइप लाइन बिछाने के बाद, गट्टाँ को तकनीकी मानकों के अनुसार नहीं भरा जा रहा, बल्कि केवल खानापूर्ति करते हुए घटिया सामग्री से पेचवर्क किया जा रहा है। मुख्य मार्ग पर करीब 20 से 25 दिन पहले भरे गए एक छह इंच गहरे गड्ढे के लगातार धंसने से वह अब लगभग तीन फीट तक गहरा हो चुका है। गड्ढे के पास बिजली की डीपी होने से किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। नागरिकों का कहना है कि कई बार मजबूत बेस बनाकर गड्ढे भरने की मांग की गई, लेकिन ठेकेदार द्वारा इस पर ध्यान नहीं दिया गया।
सूत्रों के अनुसार करोड़ों रुपये की लागत से चल रहे इस प्रोजेक्ट में कई स्थानों पर गुणवत्ता संबंधी सवाल खड़े हो रहे हैं। पहली ही बारिश में पेचवर्क उखड़ने लगा है और सड़कें कीचड़ व जलभराव से भर गई हैं। पुराने बस स्टैंड से लेकर फूडी चौराहा बायपास तक मुख्य मार्ग की हालत सबसे अधिक खराब बताई जा रही है, जहां आए दिन दोपहिया वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। धूल और कीचड़ के कारण दुकानदारों का व्यापार प्रभावित हो रहा है और बाहर से आने वाले ग्राहक भी धामनोद आने से बच रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि शिकायत करने पर, संबंधित ठेकेदार, संतोषजनक जवाब नहीं देते, जबकि संबंधित अधिकारी भी शिकायतों पर समय पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच नहीं हुई और सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई तो बारिश के दौरान हालात और गंभीर हो सकते हैं। इस पूरे मामले में धामनोद के नायब तहसीलदार राजेश भिंडे ने कहा कि नगर में सीवरेज कार्य के कारण लोगों को हो रही परेशानियों की जानकारी उन्हें मिली है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर संबंधित ठेकेदार को बुलाया जाएगा और जल्द से जल्द समस्या का समाधान कराया जायेगा
    user_Jagannath yadav  ( Riporter)
    Jagannath yadav ( Riporter)
    धरमपुरी, धार, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • भगवान की भक्ति से ही मन निर्मल होता है। जब सच्चे मन ने भगवान की भक्ति होगी। _निवाली, सेंधवा संवाददाता: राजा शर्मा / सुनील सोनी_ *"भगवान की भक्ति से ही मन निर्मल होता है" : निवाली में गाजे-बाजे के साथ शुरू हुई श्री शिवमहापुराण कथा* *निवाली, सेंधवा1 जुलाई शनिवार* - नगर की कृषि उपज मंडी स्थित शेड में गौरीशंकर कथा आयोजन समिति के तत्वावधान में *श्री शिवमहापुराण कथा* का भव्य शुभारंभ शनिवार को हुआ। कथा का वाचन जगद्गुरु संत *गोपेश्वरदेव महाराज* दोपहर दो बजे से कथा विश्राम तक कर रहे हैं। *शोभायात्रा से हुआ कथा का आगाज* कथा से पूर्व श्री सत्यनारायण मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़ों और भजनों के साथ निकली इस कलशयात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा सत्यनारायण मंदिर से प्रारंभ होकर श्याम बाजार, राम बाजार और किला परिसर होते हुए कथा स्थल कृषि उपज मंडी पहुंची। मार्ग में भक्तजन भजनों और गरबा पर झूमते हुए चले। मंदिर परिसर में अग्रवाल समाज ने शोभायात्रा का स्वागत किया। सत्यनारायण मंदिर में विधिवत श्री शिवमहापुराण का पूजन कर श्रद्धालुओं ने सिर पर पुराण की प्रति धारण की। विशेष रूप से सजाए गए रथ पर कथावाचक गोपेश्वरदेव महाराज विराजित थे। श्याम बाजार में अनेक परिवारों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया, वहीं राम बाजार में पालीवाल समाज ने भव्य स्वागत किया। "शिव की भक्ति से महापों का भी नाश"* कथा के पहले दिन कथावाचक ने कहा कि *जो व्यक्ति भगवान शिव की महापुराण सुन लेता है, उसे शिव यमलोक में नहीं रहने देते*। भगवान अत्यंत दयालु हैं। शिव की भक्ति से बड़े से बड़े पापों का भी नाश हो जाता है। महाराज ने कहा, "भगवान को कपट और छल पसंद नहीं है। उन्हें निर्मल मन भाता है। भगवान शिव स्वयं कहते हैं कि जो मेरा ध्यान करते हुए शरीर त्यागता है, मैं उसका कल्याण करता हूं। *भगवान की भक्ति से ही मन निर्मल होता है। जब सच्चे मन से भगवान की भक्ति होगी, तभी जीवन सफल होगा।*" *विपत्ति में होती है चारों की परीक्षा* प्रसंग सुनाते हुए उन्होंने कहा: *"धीरज, धर्म, मित्र अरु नारी, आपद काल परिखिअहिं चारी"* अर्थात धैर्य, धर्म, मित्र और नारी - इन चारों की असली परीक्षा विपत्ति के समय ही होती है। विपरीत परिस्थितियों में धैर्य रखना चाहिए और मित्र की पहचान भी बुरे समय में ही होती है। कथा में यह भी बताया गया कि भगवान शिव को *केतकी का पुष्प क्यों नहीं चढ़ाया जाता*। कथा के अनुसार केतकी पुष्प ने एक बार ब्रह्मा जी के पक्ष में शिव जी के विरुद्ध झूठ बोला था, जिससे नाराज होकर शिव ने केतकी पुष्प का त्याग कर दिया। कथा का अमृतपान करने सैकड़ों भक्तजन उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद और जल की व्यवस्था की थी। --- 🙏 _खबर को लाइक करें, शेयर करें और धन्यवाद_ --- भगवान की भक्ति से ही मन निर्मल होता है। जब सच्चे मन ने भगवान की भक्ति होगी। (राजा शर्मा/ सुनील सोनी) निवाली, सेंधवा 1 जुलाई शनिवार, नगर के कृषि उपज मंडी स्थित शेड में गौरीशंकर कथा आयोजन समिति के तत्वावधान में श्री शिवमहापुराण कथा प्रारंभ शनिवार को हुआ। कथा के पहले श्री सत्यनारायण मंदिर से शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ प्रारंभ हुआ। भजनों, गरबा पर झूमे श्रद्धालु शोभायात्रा, कलशयात्रा सत्यनारायण मंदिर से प्रारंभ हुई जो श्याम बाजार, राम बाजार, किला परिसर होते हुए कथा स्थल पहुंची। भजनों, गरबा के साथ श्रद्धालु खूब झूमे। मंदिर परिसर में अग्रवाल समाज ने स्वागत किया। सत्यनारायण मंदिर में विधिवत श्री शिवमहापुराण का पूजन किया गया। श्रद्धालु सिर पर पुराण की प्रति लेकर शोभायात्रा में चले। विशेष रथ पर कथावाचक जगद्गुरु संत गोपेश्वरदेव महाराज विराजित हुए। श्याम बाजार में अनेक परिवारों ने स्वागत किया। राम बाजार में पालीवाल समाज ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। भक्त को यमलोक में नहीं रहने देते है शिव जो भगवान शिव की महापुराण को सुन लेता है उसे शिव यमलोक में नहीं रहने देते है। भगवान दयालु है। शिव की भक्ति से महापापों का भी नाश हो जाता है। शिवमहापुराण कथा में भगवान शिव ने कहा है कि मेरा ध्यान करते हुए कोई भी शरीर त्यागता है तो में उसका कल्याण करता हु। भगवान को कपट छल छिद्र पसंद नहीं है। वह कहते है मुझे निर्मल मन अच्छा लगता है। भगवान की भक्ति से ही मन निर्मल होता है। जब सच्चे मन ने भगवान की भक्ति होगी। विपरीत समय में धैर्य, मित्र की परीक्षा होती है कथा वाचक ने प्रसंग सुनाते हुए कहा कि धीरज धरम मित्र अरु नारी, आपद काल परिखिअहिं चारी। इसका अर्थ यह है कि धैर्य, धर्म, मित्र और पत्नी (नारी)—इन चारों की असली परीक्षा विपत्ति या संकट के समय ही होती है। विपरीत परिस्थिति में धैर्य होना चाहिए, मित्र की असली परीक्षा बुरे समय में होती है कथा का अमृतमयी सैकड़ों भक्तों ने रसपान किया भक्तों को केतकी का पुष्प भगवान को क्यों नही चढता इसकी कथा भी सुनाई केतकी पुष्प ने ब्रह्मा के पक्ष मे शिव के विरुद्ध झूठ झूठ बोला था जिससे नाराज होकर शिव ने केतकी पुष्प का त्याग कर दिया
    4
    भगवान की भक्ति से ही मन निर्मल होता है। जब सच्चे मन ने भगवान की भक्ति होगी। 
_निवाली, सेंधवा संवाददाता: राजा शर्मा / सुनील सोनी_
*"भगवान की भक्ति से ही मन निर्मल होता है" : निवाली में गाजे-बाजे के साथ शुरू हुई श्री शिवमहापुराण कथा*
*निवाली, सेंधवा1 जुलाई शनिवार* - नगर की कृषि उपज मंडी स्थित शेड में गौरीशंकर कथा आयोजन समिति के तत्वावधान में *श्री शिवमहापुराण कथा* का भव्य शुभारंभ शनिवार को हुआ। कथा का वाचन जगद्गुरु संत *गोपेश्वरदेव महाराज* दोपहर दो बजे से कथा विश्राम तक कर रहे हैं।
*शोभायात्रा से हुआ कथा का आगाज*
कथा से पूर्व श्री सत्यनारायण मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़ों और भजनों के साथ निकली इस कलशयात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा सत्यनारायण मंदिर से प्रारंभ होकर श्याम बाजार, राम बाजार और किला परिसर होते हुए कथा स्थल कृषि उपज मंडी पहुंची।
मार्ग में भक्तजन भजनों और गरबा पर झूमते हुए चले। मंदिर परिसर में अग्रवाल समाज ने शोभायात्रा का स्वागत किया। सत्यनारायण मंदिर में विधिवत श्री शिवमहापुराण का पूजन कर श्रद्धालुओं ने सिर पर पुराण की प्रति धारण की। विशेष रूप से सजाए गए रथ पर कथावाचक गोपेश्वरदेव महाराज विराजित थे। श्याम बाजार में अनेक परिवारों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया, वहीं राम बाजार में पालीवाल समाज ने भव्य स्वागत किया।
"शिव की भक्ति से महापों का भी नाश"*
कथा के पहले दिन कथावाचक ने कहा कि *जो व्यक्ति भगवान शिव की महापुराण सुन लेता है, उसे शिव यमलोक में नहीं रहने देते*। भगवान अत्यंत दयालु हैं। शिव की भक्ति से बड़े से बड़े पापों का भी नाश हो जाता है। 
महाराज ने कहा, "भगवान को कपट और छल पसंद नहीं है। उन्हें निर्मल मन भाता है। भगवान शिव स्वयं कहते हैं कि जो मेरा ध्यान करते हुए शरीर त्यागता है, मैं उसका कल्याण करता हूं। *भगवान की भक्ति से ही मन निर्मल होता है। जब सच्चे मन से भगवान की भक्ति होगी, तभी जीवन सफल होगा।*"
*विपत्ति में होती है चारों की परीक्षा*
प्रसंग सुनाते हुए उन्होंने कहा: 
*"धीरज, धर्म, मित्र अरु नारी, आपद काल परिखिअहिं चारी"* 
अर्थात धैर्य, धर्म, मित्र और नारी - इन चारों की असली परीक्षा विपत्ति के समय ही होती है। विपरीत परिस्थितियों में धैर्य रखना चाहिए और मित्र की पहचान भी बुरे समय में ही होती है।
कथा में यह भी बताया गया कि भगवान शिव को *केतकी का पुष्प क्यों नहीं चढ़ाया जाता*। कथा के अनुसार केतकी पुष्प ने एक बार ब्रह्मा जी के पक्ष में शिव जी के विरुद्ध झूठ बोला था, जिससे नाराज होकर शिव ने केतकी पुष्प का त्याग कर दिया।
कथा का अमृतपान करने सैकड़ों भक्तजन उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद और जल की व्यवस्था की थी।
---
🙏 _खबर को लाइक करें, शेयर करें और धन्यवाद_
---
भगवान की भक्ति से ही मन निर्मल होता है। जब सच्चे मन ने भगवान की भक्ति होगी। 
(राजा शर्मा/ सुनील सोनी) 
निवाली, सेंधवा 1 जुलाई शनिवार, 
नगर के कृषि उपज मंडी स्थित शेड में गौरीशंकर कथा आयोजन समिति के तत्वावधान में श्री शिवमहापुराण कथा प्रारंभ शनिवार को हुआ। कथा के पहले श्री सत्यनारायण मंदिर से शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ प्रारंभ हुआ। 
भजनों, गरबा पर झूमे श्रद्धालु
शोभायात्रा, कलशयात्रा सत्यनारायण मंदिर से प्रारंभ हुई जो श्याम बाजार, राम बाजार, किला परिसर होते हुए कथा स्थल पहुंची। भजनों, गरबा के साथ श्रद्धालु खूब झूमे। मंदिर परिसर में अग्रवाल समाज ने स्वागत किया। सत्यनारायण मंदिर में विधिवत श्री शिवमहापुराण का पूजन किया गया। श्रद्धालु सिर पर पुराण की प्रति लेकर शोभायात्रा में चले। विशेष रथ पर कथावाचक जगद्गुरु संत गोपेश्वरदेव महाराज विराजित हुए। श्याम बाजार में अनेक परिवारों ने स्वागत किया। राम बाजार में पालीवाल समाज ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। 
भक्त को यमलोक में नहीं रहने देते है शिव
जो भगवान शिव की महापुराण को सुन लेता है उसे शिव यमलोक में नहीं रहने देते है। भगवान दयालु है। शिव की भक्ति से महापापों का भी नाश हो जाता है। शिवमहापुराण कथा में भगवान शिव ने कहा है कि
मेरा ध्यान करते हुए कोई भी शरीर त्यागता है तो में उसका कल्याण करता हु। भगवान को कपट छल छिद्र पसंद नहीं है। वह कहते है मुझे निर्मल मन अच्छा लगता है। भगवान की भक्ति से ही मन निर्मल होता है। जब सच्चे मन ने भगवान की भक्ति होगी। 
विपरीत समय में धैर्य, मित्र की परीक्षा होती है
कथा वाचक ने प्रसंग सुनाते हुए कहा कि धीरज धरम मित्र अरु नारी, आपद काल परिखिअहिं चारी। इसका अर्थ यह है कि धैर्य, धर्म, मित्र और पत्नी (नारी)—इन चारों की असली परीक्षा विपत्ति या संकट के समय ही होती है। विपरीत परिस्थिति में धैर्य होना चाहिए, मित्र की असली परीक्षा बुरे समय में होती है 
कथा का अमृतमयी सैकड़ों भक्तों ने रसपान किया भक्तों को केतकी का पुष्प भगवान को क्यों नही चढता इसकी कथा भी सुनाई केतकी पुष्प ने ब्रह्मा के पक्ष मे शिव के विरुद्ध झूठ झूठ बोला था जिससे नाराज होकर शिव ने केतकी पुष्प का त्याग कर दिया
    user_Sunil Soni
    Sunil Soni
    Niwali, Barwani•
    5 hrs ago
  • *दैनिक आल न्यूज़ टाइम्स भोपाल और खंडवा से प्रकाशन & ANT चैनल और अखबार की एजेंसी क़े लिए अभी संपर्क करे 9424550560*✍️ आप देख रहे हैं ANT आल इंडिया न्यूज़ नेटवर्क और मैं हूँ एंकर हर्षिता। आपके साथ रुख करते हैं आज की अहम खबरों की ओर।संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष ने विरोध का एक अनोखा तरीका अपनाया। सांसद पप्पू यादव भगवा वस्त्र पहनकर संसद परिसर पहुंचे और हाथ में दानपात्र लेकर बैठ गए। कुछ देर बाद लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी वहां पहुंचे। राहुल गांधी ने पप्पू यादव का अभिवादन किया और प्रतीकात्मक रूप से दानपात्र में दान देकर विरोध प्रदर्शन में भाग लिया। इस प्रदर्शन का उद्देश्य राजनीतिक मुद्दों को प्रतीकात्मक ढंग से उठाना बताया गया। घटना के दौरान मौजूद सांसदों और मीडिया का ध्यान इस अनोखे विरोध की ओर आकर्षित हुआ। प्रदर्शन के बाद इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगे। सोशल मीडिया पर इस प्रदर्शन को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कई लोगों ने इसे विपक्ष का रचनात्मक विरोध बताया, जबकि कुछ ने इसे केवल राजनीतिक नाटक करार दिया। वहीं सोशल मीडिया पर "संसद में विपक्ष ने चंदा चोरी का नाट्य रूपांतरण", "श्रद्धालु बने राहुल गांधी, पुजारी बने पप्पू यादव" जैसी व्यंग्यात्मक टिप्पणियां भी वायरल हो रही हैं। हालांकि ये टिप्पणियां सोशल मीडिया पर व्यक्त विचार हैं और इनकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच इस प्रदर्शन को लेकर बयान बाजी भी तेज हो गई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि संसद के भीतर विरोध प्रदर्शन के नए तरीके आने वाले दिनों में भी देखने को मिल सकते हैं। फिलहाल इस घटनाक्रम की चर्चा संसद से लेकर सोशल मीडिया तक जारी है।ANT आल इंडिया न्यूज़ नेटवर्क।क़े लिए गोविन्द सिंह ठाकुर क़े साथ एडिटर इन चीफ मसूद जावेद क़ादरी की रिपोर्ट। चैनल को सब्सक्राइब, लाइक, शेयर और कमेंट ज़रूर कीजिए। अपना ख्याल रखें। आदाब, नमस्ते।
    1
    *दैनिक आल न्यूज़ टाइम्स भोपाल और खंडवा से प्रकाशन & ANT चैनल और अखबार की एजेंसी क़े लिए अभी संपर्क करे 9424550560*✍️
आप देख रहे हैं ANT आल इंडिया न्यूज़ नेटवर्क और मैं हूँ एंकर हर्षिता। आपके साथ रुख करते हैं आज की अहम खबरों की ओर।संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष ने विरोध का एक अनोखा तरीका अपनाया। सांसद पप्पू यादव भगवा वस्त्र पहनकर संसद परिसर पहुंचे और हाथ में दानपात्र लेकर बैठ गए। कुछ देर बाद लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी वहां पहुंचे। राहुल गांधी ने पप्पू यादव का अभिवादन किया और प्रतीकात्मक रूप से दानपात्र में दान देकर विरोध प्रदर्शन में भाग लिया।
इस प्रदर्शन का उद्देश्य राजनीतिक मुद्दों को प्रतीकात्मक ढंग से उठाना बताया गया। घटना के दौरान मौजूद सांसदों और मीडिया का ध्यान इस अनोखे विरोध की ओर आकर्षित हुआ। प्रदर्शन के बाद इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगे।
सोशल मीडिया पर इस प्रदर्शन को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कई लोगों ने इसे विपक्ष का रचनात्मक विरोध बताया, जबकि कुछ ने इसे केवल राजनीतिक नाटक करार दिया। वहीं सोशल मीडिया पर "संसद में विपक्ष ने चंदा चोरी का नाट्य रूपांतरण", "श्रद्धालु बने राहुल गांधी, पुजारी बने पप्पू यादव" जैसी व्यंग्यात्मक टिप्पणियां भी वायरल हो रही हैं। हालांकि ये टिप्पणियां सोशल मीडिया पर व्यक्त विचार हैं और इनकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है।
सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच इस प्रदर्शन को लेकर बयान बाजी भी तेज हो गई है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि संसद के भीतर विरोध प्रदर्शन के नए तरीके आने वाले दिनों में भी देखने को मिल सकते हैं। फिलहाल इस घटनाक्रम की चर्चा संसद से लेकर सोशल मीडिया तक जारी है।ANT आल इंडिया न्यूज़ नेटवर्क।क़े लिए गोविन्द सिंह ठाकुर क़े साथ एडिटर इन चीफ मसूद जावेद क़ादरी की रिपोर्ट। चैनल को सब्सक्राइब, लाइक, शेयर और कमेंट ज़रूर कीजिए। अपना ख्याल रखें। आदाब, नमस्ते।
    user_Masood Javed Qadri
    Masood Javed Qadri
    खंडवा, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • #खासखबर प्रमोदजैन# वीडियो बुलेटिन,(दादाजी धूनीवाले मंदिर निर्माण के 7 प्रमुख किरदार??) सोशल एवं प्रिंट मीडिया पर।
    1
    #खासखबर प्रमोदजैन# वीडियो बुलेटिन,(दादाजी धूनीवाले मंदिर निर्माण के 7 प्रमुख किरदार??) सोशल एवं प्रिंट मीडिया पर।
    user_Pramod jain
    Pramod jain
    खंडवा नगर, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • खरगोन कार-बाइक की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की दर्दनाक मौत बैगनआर कार और बाइक में जोरदार टक्कर, हादसे के बाद बाइक में लगी आग टक्कर इतनी भीषण कि कार सड़क किनारे गड्ढे में गिरी खरगोन कार-बाइक की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की दर्दनाक मौत बैगनआर कार और बाइक में जोरदार टक्कर, हादसे के बाद बाइक में लगी आग टक्कर इतनी भीषण कि कार सड़क किनारे गड्ढे में गिरी बाइक सवार जयंत वर्मा और लकी सोनगर, दोनों खरगोन निवासी, की मौके पर ही दर्दनाक मौत हादसे के बाद कार सवार मौके से फरार सूचना मिलते ही कसरावद टीआई इन्द्रेश त्रिपाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे दोनों युवको के शवों को कसरावद अस्पताल भिजवाया पुलिस फरार कार चालक की तलाश में जुटी मर्ग कायम कर पुलिस हादसे की जांच में जुटी कसरावद थाना क्षेत्र के सैलानी बायपास की घटना
    2
    खरगोन
 
कार-बाइक की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की दर्दनाक मौत

बैगनआर कार और बाइक में जोरदार टक्कर, हादसे के बाद बाइक में लगी आग

टक्कर इतनी भीषण कि कार सड़क किनारे गड्ढे में  गिरी


खरगोन
कार-बाइक की भीषण भिड़ंत, दो युवकों की दर्दनाक मौत
बैगनआर कार और बाइक में जोरदार टक्कर, हादसे के बाद बाइक में लगी आग
टक्कर इतनी भीषण कि कार सड़क किनारे गड्ढे में  गिरी
बाइक सवार जयंत वर्मा और लकी सोनगर, दोनों खरगोन निवासी, की मौके पर ही दर्दनाक मौत
हादसे के बाद कार सवार मौके से फरार
सूचना मिलते ही कसरावद टीआई इन्द्रेश त्रिपाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे
दोनों युवको के शवों को कसरावद अस्पताल भिजवाया
पुलिस फरार कार चालक की तलाश में जुटी
मर्ग कायम कर पुलिस  हादसे की जांच में जुटी
कसरावद थाना क्षेत्र के सैलानी बायपास की घटना
    user_Praveen pal
    Praveen pal
    Press advisory खरगोन, खरगोन, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.