Shuru
Apke Nagar Ki App…
चेहरे पर मुस्कान… हाथ में मदद और साथ में सम्मान—बख्तियारपुर के बुनियाद केंद्र में दिखा ऐसा ही नजारा। बख्तियारपुर में दिव्यांगजनों के लिए लगा खास शिविर… 15 लोगों को मिली ऐसी सुविधा, जिससे उनकी रोजमर्रा की राह आसान होगी। बुनियाद केंद्र में 60 दिव्यांग और 15 वृद्धजनों को आपदा से बचाव का प्रशिक्षण दिया गया। 15 लाभुकों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल भी मिली। विधायक अरुण साह ने दिव्यांगजनों का हौसला बढ़ाते हुए हर परेशानी में सहयोग का भरोसा दिया। आपके क्षेत्र में दिव्यांगजनों के लिए ऐसी सुविधाएं कितनी जरूरी हैं? #Bakhtiyarpur #Divyangjan #BiharNews #KhabarJunction
Khabar Junction Live
चेहरे पर मुस्कान… हाथ में मदद और साथ में सम्मान—बख्तियारपुर के बुनियाद केंद्र में दिखा ऐसा ही नजारा। बख्तियारपुर में दिव्यांगजनों के लिए लगा खास शिविर… 15 लोगों को मिली ऐसी सुविधा, जिससे उनकी रोजमर्रा की राह आसान होगी। बुनियाद केंद्र में 60 दिव्यांग और 15 वृद्धजनों को आपदा से बचाव का प्रशिक्षण दिया गया। 15 लाभुकों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल भी मिली। विधायक अरुण साह ने दिव्यांगजनों का हौसला बढ़ाते हुए हर परेशानी में सहयोग का भरोसा दिया। आपके क्षेत्र में दिव्यांगजनों के लिए ऐसी सुविधाएं कितनी जरूरी हैं? #Bakhtiyarpur #Divyangjan #BiharNews #KhabarJunction
More news from बिहार and nearby areas
- MLC चुनाव से पहले अनंत सिंह का नीरज कुमार पर बड़ा हमला... मोकामा में अनंत सिंह की नीरज कुमार को खुली चुनौती, बोले- JDU के खिलाफ नहीं, सिर्फ नीरज का विरोध; चुनाव में हराने के लिए पूरी ताकत लगाएंगे। नीरज कुमार पर अनंत सिंह के गंभीर आरोप, AK-47 मामले में फंसाने का लगाया आरोप; बोले- नार्को टेस्ट कराएं, MLC चुनाव में हार तय...1
- जंदाहा प्रखंड में महिला को डायन बताकर मारपीट का आरोप, लहूलुहान करने के बाद कथित झूठा मुकदमा! जंदाहा प्रखंड में महिला को डायन 00बताकर मारपीट का आरोप, लहूलुहान करने के बाद कथित झूठा मुकदमा!1
- हाथीदह के गणेश उत्सव में पहुंचे नीरज कुमार, अनंत सिंह के दूसरे उम्मीदवार के समर्थन पर बिना नाम लिए बोले- “जदयू एकजुट है, उम्मीदवार घोषित होने दीजिए… अभी जिसे जो करना है करने दीजिए”1
- वैशाली में होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, ग्राहक को लगी गोली दो बाइक से पहुंचे चार अपराधी, आधा दर्जन से ज्यादा राउंड फायरिंग से दहशत ब्रेकिंग न्यूज़, वैशाली वैशाली के लालगंज थाना क्षेत्र के बेदौली चौक स्थित विनोद सिंह लाइन होटल पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि दो बाइक से चार अपराधी होटल पहुंचे थे। होटल मालिक से किसी बात को लेकर बहस के बाद दो अपराधियों ने पिस्तौल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। मौके पर आधा दर्जन से ज्यादा गोलियां चलने की बात सामने आ रही है। फायरिंग में होटल में मौजूद एक ग्राहक को गोली लग गई, जिसे गंभीर हालत में हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- पटना मरीन ड्राइव पर मोदी जी के नाम से हाई वोल्टेज ड्रामा! आखिर जनता क्यों कर रही विरोध? 🔥 #PatnaMarineDrive #NarendraModi #PMModi #BiharNews #PatnaNews #BreakingNews #ViralNews #BiharPolitics #NewsUpdate #ViralVideo पटना मरीन ड्राइव पर मोदी जी के नाम से हाई वोल्टेज ड्रामा! आखिर जनता क्यों कर रही विरोध? 🔥 #PatnaMarineDrive #NarendraModi #PMModi #BiharNews #PatnaNews #BreakingNews #ViralNews #BiharPolitics #NewsUpdate #ViralVideo1
- शराब कांड में वांछित अभियुक्त को मोहनपुर थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार, शराब कांड में वांछित अभियुक्त को मोहनपुर थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में । मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाने की पुलिस ने पटना जिले के सालिमपुर थाना क्षेत्र के काला दियारा से शराब कांड में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तारी किया है जो लंबे समय से पुलिस को तलाश थी। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान काला दियारा के रहने वाला लालू राय के पुत्र सच्चितानंद राय उर्फ मामू, के रूप में की गई है। इस संदर्भ में बताया जा रहा है कि मोहनपुर थाना पुलिस को उक्त अभियुक्त के पटना जिला अंतर्गत सालिमपुर थाना क्षेत्र के काला दियारा में मौजूद होने की सूचना मिली थी। सूचना के ही आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर सच्चितानंद राय उर्फ मामू को गिरफ्तार कर लिया। इस बाबत थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त शराब कांड में वांछित था। पुलिस को उसकी तलाश काफी समय से थी। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करते ही पुलिस अभिरक्षा में लेते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वैसे शराब कारोबार से जुड़े अन्य वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी जारी है।1
- सहरसा में पत्रकार से मारपीट, अब स्वास्थ्य मंत्री के दरबार पहुंचा मामला!बविवाद पर पत्रकार संगठन आमने-सामने, मंत्री ने मांगी रिपोर्ट! डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग, स्वास्थ्य मंत्री ने लिया संज्ञान! सहरसा। सहरसा सदर अस्पताल में पत्रकार के साथ मारपीट के मामले को लेकर बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन और युवा पत्रकार संघ के सदस्यों ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात की। पत्रकार संगठनों ने पूरे मामले में दोषी डॉक्टर के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की मांग करते हुए स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन सौंपा। पत्रकार संगठनों के प्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य मंत्री के सामने सहरसा सदर अस्पताल से जुड़े कई आरोप और शिकायतें रखीं। बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के महासचिव मुकुंद कुमार सिंह और युवा पत्रकार संघ के अध्यक्ष कुंदन कुमार ने कहा कि पत्रकार से मारपीट की घटना को लेकर पत्रकारों और आम लोगों में आक्रोश है। प्रतिनिधियों ने डॉक्टर एसके आजाद पर लगाए जा रहे विभिन्न आरोपों की जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि मारपीट की घटना के दौरान अस्पताल के एक कमरे का सिगरेट और शराब से संबंधित वीडियो भी वायरल हुआ था। पत्रकार संगठनों ने इसकी भी जांच कराने की मांग की कि घटना के समय संबंधित डॉक्टर नशे में थे या नहीं। संगठनों ने डॉक्टर पर पूर्व में इलाज में लापरवाही से मौत के आरोपों की भी जांच कराने की मांग रखी। साथ ही डॉक्टर की गतिविधियों, निजी अस्पताल चलाने और सदर अस्पताल के मरीजों को कथित तौर पर निजी अस्पताल भेजने से जुड़े आरोपों की जांच की मांग की गई। इसके अलावा अस्पताल की मैनेजर शिल्पी कुमारी की शैक्षणिक योग्यता को लेकर वर्ष 2019 में लगाए गए आरोपों की भी जांच कराने की मांग पत्रकार संगठनों ने की। पूरे मामले को गंभीरता से सुनने के बाद स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने संबंधित उच्च अधिकारियों से अब तक हुई कार्रवाई की रिपोर्ट तलब करने की बात कही। उन्होंने पत्रकार संगठनों को मामले में जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। मुलाकात के दौरान बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के उपाध्यक्ष आफताब आलम सिद्दीकी, पटना जिला महासचिव प्रेम कुमार, संजय कुमार उर्फ गोलू समेत युवा पत्रकार संघ और विभिन्न मीडिया संस्थानों के कई सदस्य मौजूद रहे।1
- बेटी ने की शादी अपनी पसंद के लडके से तो पिता ने कर दी अंतिम संस्कार...1