कांग्रेस सृजन के तहत प्रखंड कार्यकारी की बैठक हुई संपन्न ।। कांग्रेस बूथ स्तर तक संगठन को खड़ा करने में लग गई ।। बुधवार के दिन प्रखंड मुख्यालय स्थित उत्सव विवाह भवन के सभागार में प्रखंड कार्यकारी की बैठक कांग्रेस सृजन के तहत की गई।बैठक अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश यादव ने की ।इस बैठक में मुख्य अतिथि रूप में पूर्व विधायक मदन मोहन तिवारी ने अपने संबोधन में कांग्रेस सृजन के तहत कहा कि जो कार्यकर्ता दो सौ कांग्रेस के सदस्य बनाएंगे उन्हें कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित किया जाएगा तथा पचास सदस्य बनाने पर पंचायत अध्यक्ष तथा उसी कार्यकर्ता में बूथ कार्यकारणी का गठन किया जाएगा।जिससे कांग्रेस बूथ स्तर से प्रखंड व जिलास्तर तक मजबूत होगी तो प्रदेश के कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी । कार्यक्रम का संचालन वर्तमान प्रखंड अध्यक्ष कलीमुल्लाह उर्फ कलीम भाई ने की ।इस मौके पर कांग्रेस कार्यकताओं में कार्यकारी अध्यक्ष मुन्ने खा, धर्मेंद्र सिंह उर्फ़ मनिल सिंह, बिंदा तिवारी, सोहराब आलम, बिट्टू शर्मा, विवेक कुमार सिंह, रवि आलम, ब्रह्मानंद पाण्डेय, सुभाष सिंह, डॉक्टर शिखा चक्रवर्ती, वसीम आलम, मुन्ना सिंह, सरोज पसवान, दीपक सिंह आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कांग्रेस सृजन के तहत प्रखंड कार्यकारी की बैठक हुई संपन्न ।। कांग्रेस बूथ स्तर तक संगठन को खड़ा करने में लग गई ।। बुधवार के दिन प्रखंड मुख्यालय स्थित उत्सव विवाह भवन के सभागार में प्रखंड कार्यकारी की बैठक कांग्रेस सृजन के तहत की गई।बैठक अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश
यादव ने की ।इस बैठक में मुख्य अतिथि रूप में पूर्व विधायक मदन मोहन तिवारी ने अपने संबोधन में कांग्रेस सृजन के तहत कहा कि जो कार्यकर्ता दो सौ कांग्रेस के सदस्य बनाएंगे उन्हें कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित किया जाएगा तथा
पचास सदस्य बनाने पर पंचायत अध्यक्ष तथा उसी कार्यकर्ता में बूथ कार्यकारणी का गठन किया जाएगा।जिससे कांग्रेस बूथ स्तर से प्रखंड व जिलास्तर तक मजबूत होगी तो प्रदेश के कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी । कार्यक्रम का संचालन वर्तमान प्रखंड अध्यक्ष कलीमुल्लाह उर्फ कलीम भाई ने की ।इस
मौके पर कांग्रेस कार्यकताओं में कार्यकारी अध्यक्ष मुन्ने खा, धर्मेंद्र सिंह उर्फ़ मनिल सिंह, बिंदा तिवारी, सोहराब आलम, बिट्टू शर्मा, विवेक कुमार सिंह, रवि आलम, ब्रह्मानंद पाण्डेय, सुभाष सिंह, डॉक्टर शिखा चक्रवर्ती, वसीम आलम, मुन्ना सिंह, सरोज पसवान, दीपक सिंह आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
- मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के हरपुर गढ़वा पंचायत में मंगलवार दोपहर करीब 12:00 बजे “आपका विधायक आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत एक प्रभावशाली जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान स्थानीय विधायक अभिषेक रंजन ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी देखी गई, जिससे जनप्रतिनिधियों के प्रति लोगों का भरोसा स्पष्ट झलकता है। जनता दरबार में मुख्य रूप से शौचालय निर्माण, इंदिरा आवास योजना, वृद्धा पेंशन, जॉब कार्ड, राशन में कटौती और आंगनवाड़ी सेवाओं से जुड़ी समस्याएं उठाई गईं। ग्रामीणों ने अपनी शिकायतें खुलकर रखीं, जिस पर विधायक ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर पंचायत स्तर के जनप्रतिनिधि, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मी भी उपस्थित रहे। विधायक ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचे, यह उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को पारदर्शिता और तत्परता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। कार्यक्रम ने जनसमस्याओं के समाधान की दिशा में एक सकारात्मक पहल के रूप में स्थानीय स्तर पर नई उम्मीद जगाई है।1
- योगापट्टी प्रखंड के मच्छरगावां नगर पंचायत के वार्ड संख्या 5 में होने वाले वार्ड पार्षद उपचुनाव को लेकर जारी मतदाता सूची में गंभीर अनियमितताओं का आरोप सामने आया है। 15 अप्रैल को नगर पंचायत के निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी बेतिया सदर द्वारा वार्ड 5 का प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में त्रुटियां बताई जा रही हैं। इसी सूची में सुधार हेतु आपत्ति प्रपत्र जमा करने पहुंचे स्थानीय लोगों को जब नगर पंचायत कार्यालय में दावा-आपत्ति लेने से इनकार कर दिया गया, तो लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। नाराज ग्रामीणों ने प्रखंड कार्यालय के मुख्य गेट पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों में अशोक साह, प्रभु राम, मनीष कुमार सिंह, नंदलाल राम, भूलन साह, रामजी राम, सुशीला देवी, किशुनपति देवी, नगीना देवी, सुरेश साह, वीरेन्द्र प्रसाद, रघुनाथ राम, स्वामीनाथ राम, रामबालक राम, लीलावती देवी, सागर कुमार, साहेब कुमार, मनी कुमार, प्रमोद कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे। ग्रामीणों का आरोप है कि वार्ड नंबर 5 के वार्ड पार्षद की मृत्यु के बाद उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई है, लेकिन मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी की गई है। उनका कहना है कि नगर पंचायत के अन्य वार्डों के मतदाताओं के नाम भी वार्ड 5 की सूची में जोड़ दिए गए हैं, जो पूरी तरह से गलत और अवैधानिक है। लोगों ने यह भी बताया कि जहां पहले इस वार्ड की मतदाता संख्या सीमित थी, वहीं अब पुनरीक्षण सूची में इसे तीन गुना तक बढ़ा दिया गया है, जिससे चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों ने मच्छरगावां वार्ड 5 के उपचुनाव को लेकर जारी नगर पालिका आम उप निर्वाचन नियमावली 2026 में भी गंभीर त्रुटियों का आरोप लगाया है। आक्रोशित लोगों ने साफ कहा कि यदि जल्द ही सूची में सुधार नहीं किया गया तो वे इस मामले को जिलाधिकारी तक ले जाकर न्याय की मांग करेंगे।1
- सुगौली बाजार में पीएम जन औषधि केंद्र का विधायक ने किया उद्घाटन। लोगों को सस्ती दर पर मिलेगी दवाएँ1
- Post by Talk On Chair1
- जब वक़्त ख़राब होता है तो पीछे से एक आवाज़ आती है हंसी का वो हंसी अपनों का होता है ? #viralvideo1
- jis mata pita ne paida kiya pal pos kar bada kiya usi mata pita ka kya hal kar rahe hai bachche dekhiye1
- **सुखपुरा थाने में 50 नए पुलिसकर्मियों का स्वागत, बल हुआ मजबूत** **सुखपुरा (बलिया)।** पुलिस प्रशिक्षण पूर्ण कर 50 नए पुलिसकर्मियों की आमद से सुखपुरा थाना का बल और अधिक सशक्त हो गया है। इनमें 11 महिला कांस्टेबल और 39 पुरुष कांस्टेबल शामिल हैं। मंगलवार को थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम में नवागत जवानों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। थानाध्यक्ष रत्नेश दूवे ने सभी को फूल-मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर थानाध्यक्ष ने पुलिस सेवा के मूल मंत्र—कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और जनमानस के प्रति मधुर व्यवहार—को अपनाने की सीख दी। उन्होंने कहा कि नए जवानों के जुड़ने से थाना की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी, गश्त बढ़ेगी और अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी, जिससे कानून-व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। महिला कांस्टेबलों की तैनाती को लेकर उन्होंने कहा कि इससे महिला फरियादियों को अपनी समस्याएं रखने में अधिक सहजता और सुरक्षित माहौल मिलेगा। कार्यक्रम में उपनिरीक्षक राम लखन सोनकर, जयदीप यादव, आकाश श्रीवास्तव, सुरज मद्धेशिया, कृष्णानंद विश्वकर्मा, कृपाशंकर सिंह, धर्मेंद्र यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। सभी ने नवागत साथियों का उत्साहवर्धन करते हुए ईमानदारी और समर्पण के साथ जनता की सेवा करने का संकल्प लिया। **बलिया से ब्यूरो चीफ नवीन सिंह के साथ विप्लव सिंह की रिपोर्ट।**1
- मझौलिया प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय, गढ़वा भोगाड़ी में मंगलवार के दोपहर करीब तीन बजे चनपटिया के विधायक अभिषेक रंजन का आगमन हुआ, जहां विद्यालय परिवार द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अनुशासित तरीके से गार्ड ऑफ ऑनर देकर विधायक का सम्मान किया, जिससे कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण बन गया। प्रधानाध्यापक दुर्योधन बैठा ने अंगवस्त्र एवं पुष्पमाला भेंट कर विधायक का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में वर्ग कक्ष की कमी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया और नए कक्ष निर्माण की मांग रखी गई। इस पर विधायक अभिषेक रंजन ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए विद्यालय में पठन-पाठन को बेहतर बनाने के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हाफिजुर रहमान सहित कई शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।1
- नौतन थाना क्षेत्र के डबरिया पंचायत में पुरानी रंजिश ने एक बार फिर भयावह रूप ले लिया, जहां दो पक्षों के बीच अचानक विवाद इतना बढ़ गया कि मामला सीधे हिंसक झड़प में बदल गया। बताया जाता है कि दोनों ओर से लोग एक-दूसरे पर टूट पड़े और देखते ही देखते लाठियां चलने लगीं, जिससे पूरा इलाका अफरा-तफरी में डूब गया। इस दौरान केदार साह को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें परिजनों ने आनन-फानन में नौतन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के समय स्थिति और भी भयावह हो गई जब एक दिव्यांग व्यक्ति राजेश शाह उसी रास्ते से गुजर रहा था। आरोप है कि दबंगों ने उसे भी नहीं बख्शा और उसके साथ धक्का-मुक्की करते हुए उसे जमीन पर गिरा दिया, जिससे वह भी चोटिल हो गया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि मुकेश शाह, दिनेश शाह, संजय शाह और रुपलाल साह एकजुट होकर मौके पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए अचानक हमला कर दिया। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया और लोग इधर-उधर भागने लगे। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस विवाद को लेकर पहले भी थाने में आवेदन दिया गया था, लेकिन समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण मामला शांत होने के बजाय और बढ़ता गया और अंततः हिंसा का रूप ले लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और इलाके में तनाव को देखते हुए स्थिति पर नजर रखी जा रही है।1