logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मझौलिया के गढ़वा भोगाड़ी विद्यालय में विधायक अभिषेक रंजन का भव्य स्वागत, कक्ष निर मझौलिया प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय, गढ़वा भोगाड़ी में मंगलवार के दोपहर करीब तीन बजे चनपटिया के विधायक अभिषेक रंजन का आगमन हुआ, जहां विद्यालय परिवार द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अनुशासित तरीके से गार्ड ऑफ ऑनर देकर विधायक का सम्मान किया, जिससे कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण बन गया। प्रधानाध्यापक दुर्योधन बैठा ने अंगवस्त्र एवं पुष्पमाला भेंट कर विधायक का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में वर्ग कक्ष की कमी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया और नए कक्ष निर्माण की मांग रखी गई। इस पर विधायक अभिषेक रंजन ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए विद्यालय में पठन-पाठन को बेहतर बनाने के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हाफिजुर रहमान सहित कई शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

14 hrs ago
user_Makhan Kumar
Makhan Kumar
पत्रकार Bettiah, Pashchim Champaran•
14 hrs ago

मझौलिया के गढ़वा भोगाड़ी विद्यालय में विधायक अभिषेक रंजन का भव्य स्वागत, कक्ष निर मझौलिया प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय, गढ़वा भोगाड़ी में मंगलवार के दोपहर करीब तीन बजे चनपटिया के विधायक अभिषेक रंजन का आगमन हुआ, जहां विद्यालय परिवार द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अनुशासित तरीके से गार्ड ऑफ ऑनर देकर विधायक का सम्मान किया, जिससे कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण बन गया। प्रधानाध्यापक दुर्योधन बैठा ने अंगवस्त्र एवं पुष्पमाला भेंट कर विधायक का स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में वर्ग कक्ष की कमी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया और नए कक्ष निर्माण की मांग रखी गई। इस पर विधायक अभिषेक रंजन ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए विद्यालय में पठन-पाठन को बेहतर बनाने के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी हाफिजुर रहमान सहित कई शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

More news from बिहार and nearby areas
  • बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार की पहली सदभाव यात्रा की शुरुआत वाल्मीकि की तपोभूमि और
    1
    बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार की पहली सदभाव यात्रा की शुरुआत वाल्मीकि की तपोभूमि और
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    Local News Reporter बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    37 min ago
  • पश्चिमी चम्पारण जिले में माध्यमिक शिक्षक संघ का व्यापक प्रवास जारी है, जहां प्रमंडलीय अध्यक्ष श्याम बाबू और जिला सचिव रामेश्वर बाबू के नेतृत्व में डॉ. राहुल राज के साथ पूरे जिले के विद्यालयों का लगातार भ्रमण किया जा रहा है। इस दौरान शिक्षकों की अनेक जटिल और लंबित समस्याएं सामने आ रही हैं, जिनका अब तक समुचित निराकरण नहीं हो पाया है। संघ के पदाधिकारी शिक्षकों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुन रहे हैं और उनके समाधान के लिए मजबूती से पहल कर रहे हैं। विद्यालय स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति भी चिंताजनक पाई गई है, जिससे शिक्षकों में निराशा का माहौल है। इन परिस्थितियों के बीच शिक्षक संघ ने स्पष्ट कर दिया है कि अब समस्याओं को अनदेखा नहीं किया जाएगा। पूरे जिले में एकजुट होकर शिक्षक अपने अधिकारों के लिए आवाज बुलंद कर रहे हैं और संगठन के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रहे हैं। डॉ. राहुल राज ने कहा कि यह अभियान शिक्षकों की समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए चलाया जा रहा है, और इसके लिए हर स्तर पर प्रभावी पहल की जा रही है, ताकि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा सके और शिक्षकों को उनका अधिकार मिल सके।
    1
    पश्चिमी चम्पारण जिले में माध्यमिक शिक्षक संघ का व्यापक प्रवास जारी है, जहां प्रमंडलीय अध्यक्ष श्याम बाबू और जिला सचिव रामेश्वर बाबू के नेतृत्व में डॉ. राहुल राज के साथ पूरे जिले के विद्यालयों का लगातार भ्रमण किया जा रहा है। इस दौरान शिक्षकों की अनेक जटिल और लंबित समस्याएं सामने आ रही हैं, जिनका अब तक समुचित निराकरण नहीं हो पाया है।
संघ के पदाधिकारी शिक्षकों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुन रहे हैं और उनके समाधान के लिए मजबूती से पहल कर रहे हैं। विद्यालय स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति भी चिंताजनक पाई गई है, जिससे शिक्षकों में निराशा का माहौल है।
इन परिस्थितियों के बीच शिक्षक संघ ने स्पष्ट कर दिया है कि अब समस्याओं को अनदेखा नहीं किया जाएगा। पूरे जिले में एकजुट होकर शिक्षक अपने अधिकारों के लिए आवाज बुलंद कर रहे हैं और संगठन के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रहे हैं।
डॉ. राहुल राज ने कहा कि यह अभियान शिक्षकों की समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए चलाया जा रहा है, और इसके लिए हर स्तर पर प्रभावी पहल की जा रही है, ताकि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा सके और शिक्षकों को उनका अधिकार मिल सके।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    44 min ago
  • पश्चिम चम्पारण के बेतिया शहर में शाम सात बजे के करीब जोरदार बारिश के साथ बर्फ गिरा। 29.04.2026.
    1
    पश्चिम चम्पारण के बेतिया शहर में शाम सात बजे के करीब जोरदार बारिश के साथ बर्फ गिरा। 29.04.2026.
    user_Vivek Kumar (Shrivastava).
    Vivek Kumar (Shrivastava).
    Teacher बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    2 hrs ago
  • बुधवार के दिन प्रखंड मुख्यालय स्थित उत्सव विवाह भवन के सभागार में प्रखंड कार्यकारी की बैठक कांग्रेस सृजन के तहत की गई।बैठक अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश यादव ने की ।इस बैठक में मुख्य अतिथि रूप में पूर्व विधायक मदन मोहन तिवारी ने अपने संबोधन में कांग्रेस सृजन के तहत कहा कि जो कार्यकर्ता दो सौ कांग्रेस के सदस्य बनाएंगे उन्हें कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित किया जाएगा तथा पचास सदस्य बनाने पर पंचायत अध्यक्ष तथा उसी कार्यकर्ता में बूथ कार्यकारणी का गठन किया जाएगा।जिससे कांग्रेस बूथ स्तर से प्रखंड व जिलास्तर तक मजबूत होगी तो प्रदेश के कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी । कार्यक्रम का संचालन वर्तमान प्रखंड अध्यक्ष कलीमुल्लाह उर्फ कलीम भाई ने की ।इस मौके पर कांग्रेस कार्यकताओं में कार्यकारी अध्यक्ष मुन्ने खा, धर्मेंद्र सिंह उर्फ़ मनिल सिंह, बिंदा तिवारी, सोहराब आलम, बिट्टू शर्मा, विवेक कुमार सिंह, रवि आलम, ब्रह्मानंद पाण्डेय, सुभाष सिंह, डॉक्टर शिखा चक्रवर्ती, वसीम आलम, मुन्ना सिंह, सरोज पसवान, दीपक सिंह आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    4
    बुधवार के दिन प्रखंड मुख्यालय स्थित उत्सव विवाह भवन के सभागार में प्रखंड कार्यकारी की बैठक कांग्रेस सृजन के तहत की गई।बैठक अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश यादव ने की ।इस बैठक में मुख्य अतिथि रूप में पूर्व विधायक मदन मोहन तिवारी ने अपने संबोधन में कांग्रेस सृजन के तहत कहा कि जो कार्यकर्ता दो सौ कांग्रेस के सदस्य बनाएंगे  उन्हें  कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित किया जाएगा तथा पचास सदस्य बनाने पर पंचायत अध्यक्ष तथा उसी कार्यकर्ता में बूथ कार्यकारणी का गठन किया जाएगा।जिससे कांग्रेस बूथ स्तर से प्रखंड व जिलास्तर तक मजबूत होगी तो प्रदेश के कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी । कार्यक्रम का संचालन वर्तमान प्रखंड अध्यक्ष कलीमुल्लाह उर्फ कलीम भाई ने की ।इस मौके पर कांग्रेस कार्यकताओं में कार्यकारी अध्यक्ष मुन्ने खा,  धर्मेंद्र सिंह उर्फ़ मनिल सिंह, बिंदा तिवारी, सोहराब आलम, बिट्टू शर्मा, विवेक कुमार सिंह, रवि आलम, ब्रह्मानंद पाण्डेय, सुभाष सिंह, डॉक्टर शिखा चक्रवर्ती, वसीम आलम, मुन्ना सिंह, सरोज पसवान, दीपक सिंह आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_RAVI PANDEY
    RAVI PANDEY
    Farmer मझौलिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    5 hrs ago
  • मझौलिया प्रखंड के कुरैशी पट्टी स्थित बाबा गफूर साहब के मजार पर उर्स को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं। बुधवार सुबह करीब आठ बजे से ताजपोशी और चादरपोशी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इससे पूर्व मंगलवार की रात मजार परिसर में मिलाद शरीफ का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम बिरादरी के लोग शामिल हुए और पूरे माहौल को धार्मिक रंग में रंग दिया। मौलाना नूर आलम ने जानकारी देते हुए बताया कि चादरपोशी में भाग लेने के लिए कई राज्यों से श्रद्धालु मझौलिया पहुंचे हैं। उर्स मेले को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। बुधवार दिन में चादरपोशी के बाद देर शाम से कव्वाली कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मशहूर कव्वालों के शामिल होने की संभावना है। मजार परिसर को आकर्षक तरीके से सजाया गया है और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। उर्स को लेकर पूरा इलाका श्रद्धा और भक्ति के माहौल में डूबा हुआ है।
    1
    मझौलिया प्रखंड के कुरैशी पट्टी स्थित बाबा गफूर साहब के मजार पर उर्स को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं। बुधवार सुबह करीब आठ बजे से ताजपोशी और चादरपोशी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इससे पूर्व मंगलवार की रात मजार परिसर में मिलाद शरीफ का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम बिरादरी के लोग शामिल हुए और पूरे माहौल को धार्मिक रंग में रंग दिया। मौलाना नूर आलम ने जानकारी देते हुए बताया कि चादरपोशी में भाग लेने के लिए कई राज्यों से श्रद्धालु मझौलिया पहुंचे हैं। उर्स मेले को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। बुधवार दिन में चादरपोशी के बाद देर शाम से कव्वाली कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मशहूर कव्वालों के शामिल होने की संभावना है। मजार परिसर को आकर्षक तरीके से सजाया गया है और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। उर्स को लेकर पूरा इलाका श्रद्धा और भक्ति के माहौल में डूबा हुआ है।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार Bettiah, Pashchim Champaran•
    9 hrs ago
  • सुगौली के द रेडिएंट पब्लिक स्कूल ने विद्यालय की 10 वीं बोर्ड की टॉपर तीन छात्राओं को 5-5 हजार रुपये की नगद राशि देकर किया सम्मानित। छात्राएं हुई गदगद।
    1
    सुगौली के द रेडिएंट पब्लिक स्कूल ने विद्यालय की 10 वीं बोर्ड की टॉपर तीन छात्राओं को 5-5 हजार रुपये की नगद राशि देकर किया सम्मानित। छात्राएं हुई गदगद।
    user_Shambhu sharan
    Shambhu sharan
    सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    6 hrs ago
  • बिहार को तपती गर्मी से मिली राहत, आज 18 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट
    1
    बिहार को तपती गर्मी से मिली राहत, आज 18 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट
    user_Niraj Raj
    Niraj Raj
    बैरिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    1 hr ago
  • पश्चिम चम्पारण जिले के बगहा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां रामनगर थाना क्षेत्र के फुलकौल चौक पर हुए चर्चित गोलीकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।
    1
    पश्चिम चम्पारण जिले के बगहा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां रामनगर थाना क्षेत्र के फुलकौल चौक पर हुए चर्चित गोलीकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    Local News Reporter बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    46 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.