सुमेरपुर अधिशाषी अधिकारी ने विकास कार्याे का औचक निरीक्षण, सफाई व निर्माण कार्यों की जांच नरेश मालवीय, सुमेरपुर । नगरपालिका सुमेरपुर के अधिशाषी अधिकारी नरपतसिंह राजपुरोहित ने मंगलवार सुबह वार्ड संख्या 25, 28 और 29 में साफ-सफाई व्यवस्था तथा सड़कों व नालियों के निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शीतला माता चौक, कुम्हारों का वास स्थित पुराने महिला स्नानघर के पास तथा खेड़ादेवी मंदिर क्षेत्र में नालों की स्थिति देखी गई। इसके अलावा आपेश्वर हनुमानजी मंदिर के पास स्थित बगीचे और कचरा प्वाइंट का भी जायजा लिया गया। अधिशाषी अधिकारी ने दिल सर्कल से पानाबाला तक चल रहे सीसी रोड निर्माण कार्य का निरीक्षण कर गुणवत्ता जांची। वहीं जवाई बांध रोड पर डिवाइडरों पर लगे अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश संबंधित जमादार को दिए। शनि महाराज मंदिर के सामने ट्रांसफार्मर के नीचे फाउंडेशन कार्य एवं आसपास सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए गए। अधिशाषी अधिकारी ने कहा कि शहर में सफाई और विकास कार्यों को लेकर इस प्रकार की औचक निरीक्षण कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। निरीक्षण के दौरान निवर्तमान पार्षद फुलाराम सुथार, पर्बतसिंह, स्वास्थ्य निरीक्षक यशवंत परिहार सहित नगरपालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।
सुमेरपुर अधिशाषी अधिकारी ने विकास कार्याे का औचक निरीक्षण, सफाई व निर्माण कार्यों की जांच नरेश मालवीय, सुमेरपुर । नगरपालिका सुमेरपुर के अधिशाषी अधिकारी नरपतसिंह राजपुरोहित ने मंगलवार सुबह वार्ड संख्या 25, 28 और 29 में साफ-सफाई व्यवस्था तथा सड़कों व नालियों के निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शीतला माता चौक, कुम्हारों का वास स्थित पुराने महिला स्नानघर के पास तथा खेड़ादेवी मंदिर क्षेत्र में नालों की स्थिति देखी गई। इसके अलावा आपेश्वर हनुमानजी मंदिर के पास स्थित बगीचे और कचरा प्वाइंट का भी जायजा लिया गया। अधिशाषी अधिकारी ने दिल सर्कल से पानाबाला तक चल रहे सीसी रोड निर्माण कार्य का निरीक्षण कर गुणवत्ता जांची। वहीं जवाई बांध रोड पर डिवाइडरों पर लगे अवैध होर्डिंग्स हटाने के निर्देश संबंधित जमादार को दिए। शनि महाराज मंदिर के सामने ट्रांसफार्मर के नीचे फाउंडेशन कार्य एवं आसपास सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए गए। अधिशाषी अधिकारी ने कहा कि शहर में सफाई और विकास कार्यों को लेकर इस प्रकार की औचक निरीक्षण कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। निरीक्षण के दौरान निवर्तमान पार्षद फुलाराम सुथार, पर्बतसिंह, स्वास्थ्य निरीक्षक यशवंत परिहार सहित नगरपालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।
- आज प्रधानमंत्री द्वारा इसी रिफाइनरी का किया जाना था उद्घाटन मगर हादसे के कारण प्रधानमंत्री का कार्यक्रम हुआ रद्ेंसरिया इस मामले की कर रही है जांच की आग कैसे लगी1
- जमाल खान बाली राजस्थान के बालोतरा जिले से इस वक्त की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. । पचपदरा।राजस्थान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से कल यानी 21 अप्रैल को पचपदरा रिफाइनरी का लोकार्पण किया जाना था. इस लोकार्पण समारोह को लेकर पूरे देश की नजरें टिकी हैं, उससे ठीक 24 घंटे पहले रिफाइनरी परिसर में भीषण आग लग गई. अचानक हुई इस घटना ने न केवल करोड़ों के प्रोजेक्ट को नुकसान पहुंचाया है, बल्कि वीवीआईपी सुरक्षा और तकनीकी मानकों पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. सोमवार दोपहर जब रिफाइनरी परिसर लोकार्पण की अंतिम तैयारियों में जुटा था, तभी एक खास यूनिट से आग की ऊंची लपटें उठने लगीं. देखते ही देखते धुएं का गुबार इतना घना हो गया कि इसे कई किलोमीटर दूर से देखा जाने लगा. जिस परिसर को प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर एसपीजी और राजस्थान पुलिस ने 'नो फ्लाई जोन' और अभेद्य किले में तब्दील कर रखा था, वहां अचानक मची इस अफरा-तफरी ने प्रशासन के हाथ-पांव फुला दिए.1
- संस्थाप्रधान विद्यार्थियों के समग्र विकास पर दे बल - भाटी पाली ब्लॉक स्तरीय संस्था प्रधान सत्रारंभ वाकपीठ का हुआ समापन पली 21 अप्रैल। श्रीमती चीमाबाई संचेती राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पैकेज कॉलोनी पाली में ब्लॉक स्तरीय संस्था प्रधानों माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक, निजी एवं राजकीय विद्यालय के सत्रारंभ वाकपीठ का मंगलवार को गरिमामय वातावरण में समापन हुआ। वाकपीठ अध्यक्ष राधेश्याम सोनी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व उपसभापति मूलसिंह भाटी ने शिक्षा में संस्कारों की महत्ता प्रतिपादित करते हुए विद्यार्थियों के समग्र विकास पर बल देने की बात कही। अध्यक्षता करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक एवं माध्यमिक (मुख्यालय) पाली राहुल राजपुरोहित ने कहा कि संस्थाप्रधान विद्यालय विकास की धुरी है। वाकपीठ संयोजक मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पाली दिलीप करमचंदानी अपने उद्बोधन में ब्लॉक रैंकिंग, सूचना संप्रेषण की सुदृढ़ व्यवस्था तथा शिक्षा गुणवत्ता संवर्धन के विविध आयामों पर विस्तार से प्रकाश डाला सेवानिवृत होने वाले कार्मिको का हुआ सम्मान - वाकपीठ सचिव शिवराम ने बताया कि वाकपीठ समापन पर आगामी दिनो मे राजकीय सेवा से सेवानिवृत होनेे वाले राहुल राजपुरोहित एवं राधेश्याम सोनी तथा सेवानिवृत हो चुके पाली के पूर्व एसीबीइओ देवाराम सीरवी का स्मृति चिह्न एवं चांदी का सिक्का भेंट कर बहुमान किया गया । विद्यालय में जलगृह निर्माण के भामाशाह आवासन मंडल प्रधानाचार्य शंकर लाल सोनी एवं समाजसेवी दीपक जैन का भी विशेष रूप से सम्मान हुआ। भाटी को सौपी कमान - वाक्पीठ कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा हो जाने पर नवीन कार्यकारिणी में वाकपीठ अध्यक्ष मोहन लाल भाटी प्रधानाचार्य गुड़ा एंदला सचिव हितेश रामावत प्रधानाचार्य सोड़ावास ,महिला सचिव नीतू जालवाल प्रधानाचार्य रूपावास निर्विरोध रूप से चुने गए । इस दौरान शक्ति सिंह तंवर,भगवान सिंह चारण ,मोहन लाल भाटी, देवेंद्र प्रसाद डाबी द्वारा शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार प्रस्तुत किए । कार्यक्रम मे विद्यालय स्टाफ पंकज शर्मा ,कृष्णा शर्मा ,शोभा शर्मा, राजकुमारी जैन , मनीषा बोराणा का माला एवं स्मृति चिह्न देकर बहुमान किया गया । मंच संचालन रामदयाल जांगिड़ द्वारा किया गया।2
- रिपोर्टर भरत जीनगर रानी स्टेशन। रानी जैन श्वेताम्बर संघ द्वारा शांति नाथ मंदिर में आयोजित दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का समापन अत्यंत हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ यह आयोजन घनराज एवं गुलाबचंद ढालावत परिवार के सानिध्य में आयोजित किया गया जिसमें समाज के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया कार्यक्रम के अंतिम दिन विधि विधान के साथ मंदिर शिखर पर ध्वजारोहण किया गया ध्वजा चढ़ाने के इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा नजर आया चारों ओर भक्ति और आस्था का वातावरण बना रहा जिससे पूरा परिसर धर्ममय हो उठा दो दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन में पूजा अर्चना विविध धार्मिक अनुष्ठान भजन कीर्तन एवं नवकार मंत्र सहित देवी देवताओं के मंत्रों का जाप किया गया श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ इन कार्यक्रमों में भाग लिया इस अवसर पर ओटरमल उत्तमचंद मनोज कुमार माणक भाई ढालावत परिवार सहित समाज के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे कार्यक्रम के समापन पर प्रभावना का वितरण किया गया जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने भाग लिया समारोह में रानी जैन संघ के राजकुमार राठौड़ मुकेश कुमार राठौड़ मोतिलाल राठौड़ उमेश भण्डारी मिठालाल जैन पन्नालाल जैन प्रकाश पारेख कुशलराज जैन महावीर जैन ईश्वर खण्डेलवाल प्रियांश सेमलानी तथा जैन महिला मंडल की कार्यकर्ताओं की विशेष उपस्थिति रही यह आयोजन समाज में धार्मिक आस्था एकता और सामूहिक सहभागिता का प्रतीक बनकर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ जिसने सभी श्रद्धालुओं के मन में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार किया1
- Post by Reporter Patrakar1
- "* Buro chief kayum khan * ________________________ 🚆🚆 उतर पश्चिम रेल्वे दारा भगत की कोठी चेन्नई एक्सप्रेस रेलगाड़ी संख्या (20625/20626) का माताजी धाम *"मोदरान"* रेल्वे स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित किया जाने के उपलक्ष में पहली बार स्टेशन पर ठहराव होने पर स्वागत कार्यक्रम *माननीय सांसद श्री लुंबा रामजी चौधरी व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में रखा गया है,* जिसमें आप सभी क्षेत्रवासी सादर आमंत्रित*नोट-* बाद कार्यक्रम आमजन के लिए जन सुनवाई की जाएगी। अतः सम्बंधित प्रशासनिक अधिकारीगण एसडीओ, तहसीलदार, एवं PWD, PHED, ELECTRIC, POLICE व अन्य विभागों के अधिकारीगण समय पर यथास्थान पर उपस्थित रहेंगे, ताकि आमजन की परिवेदनाओं का मौके पर समाधान किया3
- प्रेस नोट दादी रतन मोहिनी जी की प्रथम पुण्यतिथि पर “एक हैं हम” कार्यक्रम आयोजित जालौर। ब्रह्मा कुमारीज द्वारा दादी रतन मोहिनी जी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर “एक हैं हम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर की गई। कार्यक्रम की संचालिका बीके रंजू ने अपने संबोधन में कहा कि सच्ची श्रद्धांजलि देने का अर्थ है उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारना। उन्होंने प्रेरित किया कि हम अपने संकल्पों को कम समय में सफल बनाएं। जब आत्मा अपने सत्य स्वरूप का अनुभव करती है, तब वह गुणों और शक्तियों से भरपूर हो जाती है। उन्होंने वाणी में नम्रता, मधुरता तथा सभी के प्रति शुभ भावना रखने का संदेश दिया। इस अवसर पर “एक हैं हम” अभियान के अंतर्गत पारिवारिक, सामाजिक एवं राष्ट्रीय एकता के लिए संकल्प दिलाया गया। साथ ही भारत को आध्यात्मिक विश्व नेतृत्व की ओर अग्रसर करने हेतु युवा संकल्प अभियान का शुभारंभ किया गया। उपस्थित अतिथियों से संकल्प पत्र भरवाकर उनके हस्ताक्षर भी करवाए गए। मुख्य अतिथि श्रीमान अमर वर्मा, जिलाधीश पारिवारिक न्यायालय जालौर ने ब्रह्माकुमारीज के नवदशकोत्सव निमित आयोजित एक हैं हम.... राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन के अंतर्गत युवा प्रभाग द्वारा चलाया जा रहा प्रोजेक्ट *उठो जगत के वास्ते* प्रोजेक्ट की सराहना करते हुए कहा कि *_युवा संकल्प अभियान* युवाओं को सही दिशा देगा, जिससे भारत को पुनः विश्व नेतृत्व की एवं राष्ट्रीय एकता निर्माण में सार्थक योगदान कर सकेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमान पी.एन. भट्ट, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जालौर नागरिक सहकारी बैंक ने कहा कि जीवन में चार बातों पर दृढ़ निश्चय होना चाहिए—अपने आप पर, परमात्मा पर, विश्व नाटक (ड्रामा) पर और परिवार पर। यही निश्चय सफलता और विजय का आधार है। कार्यक्रम का मंच संचालन बी.एल. सुथार (सेवानिवृत्त अधिशासी अभियंता, जलदाय विभाग) ने किया। कार्यक्रम में बीके शिल्पा, बीके संतोषी, बीके शिवानी, बीके ज्योति, उम्मेदसिंह , बीके कांति भाई, बीके बालाराम, डॉ. जसवीर, बीके विकास, बी के ललित ,बी के ओमप्रकाश, आशा माता , गुड़िया, सुनीता, रेखा, उर्मिला, लता एवं ट्विंकल कुमारी सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।1
- बता दे की राजस्थान के इस रिफाइनरी को करीब 13 साल से अधूरे काम से राहत मिलने वाली थी और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 21 अप्रैल को उद्घाटन किया जाना था मगर 20 अप्रैल देर शाम अचानक से रिफाइनरी में भयानक आग लगने से प्रधानमंत्री का दौरा रद्द हो गया एवं रिफाइनरी से मिलने वाली राहत भी अब रोक की गई है वहीं अब एक्सपोर्ट कई सवाल उठा रहे हैं कि प्रतिदिन इतने बड़े स्तर पर चांस हो रही थी फिर भी इतनी बड़ी घटना कैसे हो गई यह बना चर्चा का विषय वह जनता के लिए जांच का विषय बना प्रशासन के लिए1