logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सेवा संकल्प अभियान: ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ के तहत नुक्कड़ नाटक से ग्रामीणों को किया जागरूक जनकल्याणकारी योजनाओं और सामाजिक सरोकारों का दिया संदेश उत्तर बस्तर कांकेर, 28 सितंबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ पहल के तहत लोक लहर प्रेरणा नाट्य दल द्वारा नरहरपुर ब्लॉक के ग्राम जामगांव एवं पेंड्रावन के स्थानीय रंगमंच भवन में प्रेरणादायी नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। कलाकारों ने स्थानीय और सरल संवादों के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूक किया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत बालिकाओं के संरक्षण एवं शिक्षा के महत्व का संदेश दिया गया। महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन, आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य सुरक्षा एवं निःशुल्क उपचार तथा स्वच्छ भारत मिशन के माध्यम से स्वच्छता को दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कलाकारों ने सहज एवं प्रभावी प्रस्तुति के माध्यम से शासकीय योजनाओं से मिलने वाले लाभ और उनके महत्व को ग्रामीणों तक पहुंचाया। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने नुक्कड़ नाटक की सराहना की। आयोजन से ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं की जानकारी मिलने के साथ ही युवाओं में सामाजिक उत्तरदायित्व एवं जनसेवा की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत के सीईओ श्री भानुप्रताप चुरेंद्र, श्री संतोष भास्कर, श्री टिकेश्वर जैन, ग्राम जामगांव की सरपंच श्रीमती भगवती उइके, ग्राम पेंड्रावन की सरपंच श्रीमती मालती नेताम सहित स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

1 hr ago
user_Ashish parihar
Ashish parihar
कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
1 hr ago
5793da93-c383-4984-80f8-113523afa89c

सेवा संकल्प अभियान: ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ के तहत नुक्कड़ नाटक से ग्रामीणों को किया जागरूक जनकल्याणकारी योजनाओं और सामाजिक सरोकारों का दिया संदेश उत्तर बस्तर कांकेर, 28 सितंबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ पहल के तहत लोक लहर प्रेरणा नाट्य दल द्वारा नरहरपुर ब्लॉक के ग्राम जामगांव एवं पेंड्रावन के स्थानीय रंगमंच भवन में प्रेरणादायी नुक्कड़ नाटक

5d59068d-e76e-4532-9c8d-b4c7d8efcb61

एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। कलाकारों ने स्थानीय और सरल संवादों के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूक किया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत बालिकाओं के संरक्षण एवं शिक्षा के महत्व का संदेश दिया गया। महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन, आयुष्मान भारत योजना

0e0f651b-b5e7-4a56-87e2-61c25e671ec2

के तहत स्वास्थ्य सुरक्षा एवं निःशुल्क उपचार तथा स्वच्छ भारत मिशन के माध्यम से स्वच्छता को दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कलाकारों ने सहज एवं प्रभावी प्रस्तुति के माध्यम से शासकीय योजनाओं से मिलने वाले लाभ और उनके महत्व को ग्रामीणों तक पहुंचाया। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने नुक्कड़ नाटक की सराहना की। आयोजन से

ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं की जानकारी मिलने के साथ ही युवाओं में सामाजिक उत्तरदायित्व एवं जनसेवा की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत के सीईओ श्री भानुप्रताप चुरेंद्र, श्री संतोष भास्कर, श्री टिकेश्वर जैन, ग्राम जामगांव की सरपंच श्रीमती भगवती उइके, ग्राम पेंड्रावन की सरपंच श्रीमती मालती नेताम सहित स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • चारामा कॉलेज में साइबर जागृति और यातायात की पाठशाला 250 विद्यार्थियों को साइबर ठगी से बचाव और यातायात नियमों की दी जानकारी कांकेर। शासकीय शहीद गेंदसिंह महाविद्यालय चारामा में सोमवार को “सेवा संकल्प”, “साइबर जागृति कार्यक्रम” एवं “यातायात की पाठशाला” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 250 विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार साहू के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में यातायात प्रभारी दीपक साव, थाना प्रभारी चारामा सुरेश कुमार राठौर सहित थाना स्टाफ की टीम मौजूद रही। ऑनलाइन ठगी से बचाव के बताए तरीके साइबर जागरूकता कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए। पुलिस टीम ने ओटीपी, पासवर्ड, बैंक संबंधी जानकारी एवं निजी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा नहीं करने, संदिग्ध लिंक और वेबसाइट से बचने तथा सोशल मीडिया पर अज्ञात लोगों से सावधानी बरतने की समझाइश दी। विद्यार्थियों को साइबर बुलिंग, ब्लैकमेलिंग और साइबर स्टॉकिंग जैसी घटनाओं की जानकारी देते हुए बताया गया कि ऐसी स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल माता-पिता, शिक्षक अथवा पुलिस को सूचना दें। केस स्टडी एवं ऑडियो-विजुअल माध्यम से साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी गई तथा विद्यार्थियों के सवालों का समाधान किया गया। यातायात नियमों का पालन करने की अपील “यातायात की पाठशाला” के तहत प्रोजेक्टर एवं वीडियो के माध्यम से विद्यार्थियों को हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग नहीं करने, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने, ट्रैफिक सिग्नल एवं सड़क संकेतों का पालन करने के संबंध में जानकारी दी गई। नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने से होने वाले जोखिमों के बारे में भी जागरूक किया गया। राहवीर योजना और डायल-112 की दी जानकारी कार्यक्रम में विद्यार्थियों को राहवीर योजना के बारे में भी बताया गया। पुलिस ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाने में मदद करने वाले नागरिक को शासन की ओर से 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इसके अलावा आपात स्थिति में डायल-112 पर संपर्क करने की जानकारी भी दी गई। पुलिस ने विद्यार्थियों और आमजन से साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने, यातायात नियमों का पालन करने तथा सुरक्षित समाज और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाने में अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की।
    3
    चारामा कॉलेज में साइबर जागृति और यातायात की पाठशाला
250 विद्यार्थियों को साइबर ठगी से बचाव और यातायात नियमों की दी जानकारी
कांकेर। शासकीय शहीद गेंदसिंह महाविद्यालय चारामा में सोमवार को “सेवा संकल्प”, “साइबर जागृति कार्यक्रम” एवं “यातायात की पाठशाला” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 250 विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार साहू के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में यातायात प्रभारी दीपक साव, थाना प्रभारी चारामा सुरेश कुमार राठौर सहित थाना स्टाफ की टीम मौजूद रही।
ऑनलाइन ठगी से बचाव के बताए तरीके
साइबर जागरूकता कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए। पुलिस टीम ने ओटीपी, पासवर्ड, बैंक संबंधी जानकारी एवं निजी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति से साझा नहीं करने, संदिग्ध लिंक और वेबसाइट से बचने तथा सोशल मीडिया पर अज्ञात लोगों से सावधानी बरतने की समझाइश दी।
विद्यार्थियों को साइबर बुलिंग, ब्लैकमेलिंग और साइबर स्टॉकिंग जैसी घटनाओं की जानकारी देते हुए बताया गया कि ऐसी स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल माता-पिता, शिक्षक अथवा पुलिस को सूचना दें। केस स्टडी एवं ऑडियो-विजुअल माध्यम से साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी गई तथा विद्यार्थियों के सवालों का समाधान किया गया।
यातायात नियमों का पालन करने की अपील
“यातायात की पाठशाला” के तहत प्रोजेक्टर एवं वीडियो के माध्यम से विद्यार्थियों को हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग नहीं करने, नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने, ट्रैफिक सिग्नल एवं सड़क संकेतों का पालन करने के संबंध में जानकारी दी गई। नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने से होने वाले जोखिमों के बारे में भी जागरूक किया गया।
राहवीर योजना और डायल-112 की दी जानकारी
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को राहवीर योजना के बारे में भी बताया गया। पुलिस ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाने में मदद करने वाले नागरिक को शासन की ओर से 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इसके अलावा आपात स्थिति में डायल-112 पर संपर्क करने की जानकारी भी दी गई।
पुलिस ने विद्यार्थियों और आमजन से साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने, यातायात नियमों का पालन करने तथा सुरक्षित समाज और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाने में अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की।
    user_Tokeshwar sahu
    Tokeshwar sahu
    Local News Reporter कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • कोहली ने उड़ाया गर्दा, रिकॉर्ड्स की बारीश: 9 छक्के, 15,000 रन और सचिन के कई रिकॉर्ड बराबर-टूटे तिरुवनंतपुरम / 28 सितंबर 2026 विराट कोहली ने रविवार (27 सितंबर) को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में एक यादगार पारी खेली। ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम में कोहली ने महज 88 गेंदों पर नाबाद 139 रन बनाए। इसमें 10 चौके और 9 छक्के शामिल थे। भारत ने 296 रनों का लक्ष्य सिर्फ 41.4 ओवर में 8 विकेट से हासिल कर लिया। शुभमन गिल ने भी 110 रन बनाए। कोहली की इस पारी में कई बड़े रिकॉर्ड जुड़े। स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़ आपको पूर्ण तथ्यों के साथ पेश कर रहा है। मुख्य रिकॉर्ड और उपलब्धियां (पूर्ण तथ्य) वनडे पारी में 9 छक्के: कोहली ने अपनी वनडे करियर की किसी भी पारी में पहली बार 9 छक्के लगाए। इससे पहले उनका सबसे ज्यादा 8 छक्के श्रीलंका के खिलाफ 2023 में तिरुवनंतपुरम में ही थे। यह वेस्टइंडीज के खिलाफ किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा छक्के भी हैं। सबसे तेज 15,000 वनडे रन: कोहली सिर्फ 303 पारियों में 15,000 वनडे रन पूरे करने वाले दुनिया के सबसे तेज बल्लेबाज बन गए। सचिन तेंदुलकर ने यह मील का पत्थर 377 पारियों में हासिल किया था। कोहली सिर्फ दूसरे बल्लेबाज हैं जो 15,000 रन के क्लब में पहुंचे हैं (सचिन के बाद)। वे 15,950 गेंदों में यह निशान छू चुके हैं, जबकि सचिन को 17,528 गेंदें लगी थीं। सचिन के 15,000 रन के रिकॉर्ड को तोड़ा (गति के मामले में): कोहली ने सचिन से 74 पारियां कम लगाकर यह उपलब्धि हासिल की। भारत में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय शतक: कोहली ने भारत में खेले गए मैचों में 42 अंतरराष्ट्रीय शतक पूरे कर लिए। यह सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड के बराबर है। किसी भी एक देश में इतने शतक किसी और खिलाड़ी के नाम नहीं हैं। लिस्ट ए क्रिकेट में 60 शतक: इस पारी के साथ कोहली के लिस्ट ए करियर के शतक 60 हो गए। उन्होंने सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। सचिन ने 551 मैचों में 60 शतक बनाए थे, जबकि कोहली ने बहुत कम पारियों में यह मुकाम हासिल किया। अतिरिक्त तथ्य: यह कोहली का 55वां वनडे शतक था। वेस्टइंडीज के खिलाफ उनका 10वां वनडे शतक (किसी एक टीम के खिलाफ संयुक्त सबसे ज्यादा)। श्रीलंका के खिलाफ भी उनके 10 शतक हैं। कोहली ने अपनी पचास और शतक दोनों छक्के से पूरे किए — उनके अंतरराष्ट्रीय करियर में पहली बार एक ही पारी में ऐसा हुआ। जीत का अंतिम छक्का भी कोहली ने लगाया। मैच का संक्षिप्त सार वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 295/7 बनाए। जवाब में भारत ने रोहित शर्मा के जल्दी आउट होने के बाद गिल और कोहली की साझेदारी से आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। कोहली का स्ट्राइक रेट 157.95 रहा। कोहली 37 साल की उम्र में भी लगातार रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। उन्होंने पहले भी कई बार सचिन के गति संबंधी रिकॉर्ड तोड़े हैं (जैसे 8,000 से 14,000 रन तक सबसे तेज पहुंचने का)। इस पारी ने एक बार फिर साबित किया कि वे आधुनिक क्रिकेट के सबसे लगातार रन-मशीन हैं। स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़ हमेशा पूर्ण तथ्यों के साथ आपके साथ। मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ। #swatantrashort #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #news #shorts #swatantralive Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH
    1
    कोहली ने उड़ाया गर्दा, रिकॉर्ड्स की बारीश: 9 छक्के, 15,000 रन और सचिन के कई रिकॉर्ड बराबर-टूटे
तिरुवनंतपुरम / 28 सितंबर 2026
विराट कोहली ने रविवार (27 सितंबर) को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में एक यादगार पारी खेली। ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम में कोहली ने महज 88 गेंदों पर नाबाद 139 रन बनाए। इसमें 10 चौके और 9 छक्के शामिल थे। भारत ने 296 रनों का लक्ष्य सिर्फ 41.4 ओवर में 8 विकेट से हासिल कर लिया। शुभमन गिल ने भी 110 रन बनाए।
कोहली की इस पारी में कई बड़े रिकॉर्ड जुड़े। स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़ आपको पूर्ण तथ्यों के साथ पेश कर रहा है।
मुख्य रिकॉर्ड और उपलब्धियां (पूर्ण तथ्य)
वनडे पारी में 9 छक्के: कोहली ने अपनी वनडे करियर की किसी भी पारी में पहली बार 9 छक्के लगाए। इससे पहले उनका सबसे ज्यादा 8 छक्के श्रीलंका के खिलाफ 2023 में तिरुवनंतपुरम में ही थे। यह वेस्टइंडीज के खिलाफ किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा छक्के भी हैं।
सबसे तेज 15,000 वनडे रन: कोहली सिर्फ 303 पारियों में 15,000 वनडे रन पूरे करने वाले दुनिया के सबसे तेज बल्लेबाज बन गए। सचिन तेंदुलकर ने यह मील का पत्थर 377 पारियों में हासिल किया था। कोहली सिर्फ दूसरे बल्लेबाज हैं जो 15,000 रन के क्लब में पहुंचे हैं (सचिन के बाद)। वे 15,950 गेंदों में यह निशान छू चुके हैं, जबकि सचिन को 17,528 गेंदें लगी थीं।
सचिन के 15,000 रन के रिकॉर्ड को तोड़ा (गति के मामले में): कोहली ने सचिन से 74 पारियां कम लगाकर यह उपलब्धि हासिल की।
भारत में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय शतक: कोहली ने भारत में खेले गए मैचों में 42 अंतरराष्ट्रीय शतक पूरे कर लिए। यह सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड के बराबर है। किसी भी एक देश में इतने शतक किसी और खिलाड़ी के नाम नहीं हैं।
लिस्ट ए क्रिकेट में 60 शतक: इस पारी के साथ कोहली के लिस्ट ए करियर के शतक 60 हो गए। उन्होंने सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। सचिन ने 551 मैचों में 60 शतक बनाए थे, जबकि कोहली ने बहुत कम पारियों में यह मुकाम हासिल किया।
अतिरिक्त तथ्य:
यह कोहली का 55वां वनडे शतक था।
वेस्टइंडीज के खिलाफ उनका 10वां वनडे शतक (किसी एक टीम के खिलाफ संयुक्त सबसे ज्यादा)। श्रीलंका के खिलाफ भी उनके 10 शतक हैं।
कोहली ने अपनी पचास और शतक दोनों छक्के से पूरे किए — उनके अंतरराष्ट्रीय करियर में पहली बार एक ही पारी में ऐसा हुआ।
जीत का अंतिम छक्का भी कोहली ने लगाया।
मैच का संक्षिप्त सार
वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 295/7 बनाए। जवाब में भारत ने रोहित शर्मा के जल्दी आउट होने के बाद गिल और कोहली की साझेदारी से आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। कोहली का स्ट्राइक रेट 157.95 रहा।
कोहली 37 साल की उम्र में भी लगातार रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। उन्होंने पहले भी कई बार सचिन के गति संबंधी रिकॉर्ड तोड़े हैं (जैसे 8,000 से 14,000 रन तक सबसे तेज पहुंचने का)। इस पारी ने एक बार फिर साबित किया कि वे आधुनिक क्रिकेट के सबसे लगातार रन-मशीन हैं।
स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़ हमेशा पूर्ण तथ्यों के साथ आपके साथ।
मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ।
#swatantrashort #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh  #news #shorts #swatantralive Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH
    user_SWATANTRA NEW'S CHHATTISGARH
    SWATANTRA NEW'S CHHATTISGARH
    दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • चाकू दिखाकर लोगों को डराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए केसीजी जिले के छुईखदान थाना क्षेत्र में आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई छुईखदान, 28 सितंबर 2026। छुईखदान पुलिस ने चाकू दिखाकर लोगों को डराने-धमकाने और दहशत फैलाने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से स्टील के चाकू जब्त कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, आरोपी विक्रम दास मानिकपुरी शासकीय अस्पताल के सामने आने-जाने वाले लोगों को चाकू दिखाकर डरा-धमका रहा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसके कब्जे से एक स्टील का चाकू जब्त किया। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 362/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इसी तरह बिरेन्द्र नेताम छुईखदान के प्रतिक्षालय के पास चाकू दिखाकर लोगों में दहशत फैला रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से एक स्टील का बटनदार चाकू जब्त किया। उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 363/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेएमएफसी न्यायालय छुईखदान में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उन्हें उपजेल सलोनी भेज दिया गया। कार्रवाई में छुईखदान पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
    2
    चाकू दिखाकर लोगों को डराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए
केसीजी जिले के छुईखदान थाना क्षेत्र में आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई
छुईखदान, 28 सितंबर 2026। छुईखदान पुलिस ने चाकू दिखाकर लोगों को डराने-धमकाने और दहशत फैलाने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से स्टील के चाकू जब्त कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, आरोपी विक्रम दास मानिकपुरी शासकीय अस्पताल के सामने आने-जाने वाले लोगों को चाकू दिखाकर डरा-धमका रहा था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसके कब्जे से एक स्टील का चाकू जब्त किया। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 362/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
इसी तरह बिरेन्द्र नेताम छुईखदान के प्रतिक्षालय के पास चाकू दिखाकर लोगों में दहशत फैला रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से एक स्टील का बटनदार चाकू जब्त किया। उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 363/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेएमएफसी न्यायालय छुईखदान में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उन्हें उपजेल सलोनी भेज दिया गया। कार्रवाई में छुईखदान पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
    user_गंगाराम पटेल  स्थानीय पत्रकार
    गंगाराम पटेल स्थानीय पत्रकार
    खैरागढ़, खैरगढ़ छुईखदान गंडई, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • SIR के मुद्दे पर कांग्रेस के आरोपों को भाजपा ने बताया तथ्यहीन, निर्वाचन आयोग के निर्णयों और न्यायिक प्रक्रिया का सम्मान करने की अपील दन्तेवाड़ा:- 28 सितम्बर 2026। भारतीय जनता पार्टी जिला दन्तेवाड़ा कार्यालय चितालंका में SIR (Special Intensive Revision) के विषय पर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में भाजपा नेताओं ने कांग्रेस एवं विपक्षी दलों द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया और निर्वाचन आयोग को लेकर लगाए जा रहे आरोपों पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। वक्ताओं ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया को लेकर भ्रम और आशंकाएं फैलाने के बजाय तथ्यों के आधार पर चर्चा होनी चाहिए। निर्वाचन आयोग की आधिकारिक मतदाता सेवा व्यवस्था में SIR-2026 से संबंधित सुविधाएं तथा नए मतदाताओं के लिए Form-6 की व्यवस्था उपलब्ध है। भाजपा नेताओं ने कहा कि SIR को लेकर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों के संदर्भ में यह महत्वपूर्ण है कि 27 मई 2026 को सर्वोच्च न्यायालय ने बिहार में SIR की वैधानिकता को बरकरार रखा और आयोग के अधिकार तथा प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपना निर्णय दिया। प्रेस वार्ता में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और विपक्ष द्वारा निर्वाचन आयोग तथा संवैधानिक संस्थाओं पर लगातार सवाल उठाने से आम मतदाताओं के बीच अनावश्यक भ्रम की स्थिति पैदा होती है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में राजनीतिक दलों को अपने मतभेदों और सवालों को तथ्यों तथा संवैधानिक प्रक्रियाओं के आधार पर रखना चाहिए। वक्ताओं ने यह भी कहा कि हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करने और मतदाता सूची को अद्यतन एवं शुद्ध रखने की प्रक्रिया में नागरिकों की भागीदारी आवश्यक है। निर्वाचन आयोग की व्यवस्था में मतदाता पंजीयन, नाम की जांच तथा मतदाता सूची में आवश्यक सुधार के लिए विभिन्न सेवाएं उपलब्ध हैं। प्रेस वार्ता में नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती पायल गुप्ता, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती ओजस्वी मण्डावी जी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री पिन्टु उइके, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता भास्कर, जिला मंत्री श्रीमती लता मरकाम, जिला मीडिया प्रभारी भाजपा श्री राजेश कश्यप एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती तिलेश्वरी नागेश सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    2
    SIR के मुद्दे पर कांग्रेस के आरोपों को भाजपा ने बताया तथ्यहीन, निर्वाचन आयोग के निर्णयों और न्यायिक प्रक्रिया का सम्मान करने की अपील

दन्तेवाड़ा:- 28 सितम्बर 2026।
भारतीय जनता पार्टी जिला दन्तेवाड़ा कार्यालय चितालंका में SIR (Special Intensive Revision) के विषय पर प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में भाजपा नेताओं ने कांग्रेस एवं विपक्षी दलों द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया और निर्वाचन आयोग को लेकर लगाए जा रहे आरोपों पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।
वक्ताओं ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया को लेकर भ्रम और आशंकाएं फैलाने के बजाय तथ्यों के आधार पर चर्चा होनी चाहिए। निर्वाचन आयोग की आधिकारिक मतदाता सेवा व्यवस्था में SIR-2026 से संबंधित सुविधाएं तथा नए मतदाताओं के लिए Form-6 की व्यवस्था उपलब्ध है। 
भाजपा नेताओं ने कहा कि SIR को लेकर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों के संदर्भ में यह महत्वपूर्ण है कि 27 मई 2026 को सर्वोच्च न्यायालय ने बिहार में SIR की वैधानिकता को बरकरार रखा और आयोग के अधिकार तथा प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपना निर्णय दिया। 
प्रेस वार्ता में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और विपक्ष द्वारा निर्वाचन आयोग तथा संवैधानिक संस्थाओं पर लगातार सवाल उठाने से आम मतदाताओं के बीच अनावश्यक भ्रम की स्थिति पैदा होती है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में राजनीतिक दलों को अपने मतभेदों और सवालों को तथ्यों तथा संवैधानिक प्रक्रियाओं के आधार पर रखना चाहिए।
वक्ताओं ने यह भी कहा कि हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करने और मतदाता सूची को अद्यतन एवं शुद्ध रखने की प्रक्रिया में नागरिकों की भागीदारी आवश्यक है। निर्वाचन आयोग की व्यवस्था में मतदाता पंजीयन, नाम की जांच तथा मतदाता सूची में आवश्यक सुधार के लिए विभिन्न सेवाएं उपलब्ध हैं। 
प्रेस वार्ता में नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती पायल गुप्ता, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती ओजस्वी मण्डावी जी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री पिन्टु उइके, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता भास्कर, जिला मंत्री श्रीमती लता मरकाम, जिला मीडिया प्रभारी भाजपा श्री राजेश कश्यप एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती तिलेश्वरी नागेश सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    user_राजेश कश्यप
    राजेश कश्यप
    Farmer गीदम, दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर जिला मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन किया गया। पीसीसी मेंबर अवधेश गौतम ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग के अधिकारियों ने करोड़ों मतदाताओं के नाम काटे हैं। गौतम ने चुनाव में धांधली के जरिए सरकार बनाने का आरोप लगाते हुए संविधान को खतरे में बताया। कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे या बर्खास्तगी की मांग की। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता आने तक कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
    1
    कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर जिला मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन किया गया। पीसीसी मेंबर अवधेश गौतम ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग के अधिकारियों ने करोड़ों मतदाताओं के नाम काटे हैं। गौतम ने चुनाव में धांधली के जरिए सरकार बनाने का आरोप लगाते हुए संविधान को खतरे में बताया। कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे या बर्खास्तगी की मांग की। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता आने तक कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
    user_Kamlesh singh thakur
    Kamlesh singh thakur
    दंतेवाड़ा, दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़•
    18 min ago
  • सेवा संकल्प अभियान: ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ के तहत नुक्कड़ नाटक से ग्रामीणों को किया जागरूक जनकल्याणकारी योजनाओं और सामाजिक सरोकारों का दिया संदेश उत्तर बस्तर कांकेर, 28 सितंबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ पहल के तहत लोक लहर प्रेरणा नाट्य दल द्वारा नरहरपुर ब्लॉक के ग्राम जामगांव एवं पेंड्रावन के स्थानीय रंगमंच भवन में प्रेरणादायी नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। कलाकारों ने स्थानीय और सरल संवादों के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूक किया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत बालिकाओं के संरक्षण एवं शिक्षा के महत्व का संदेश दिया गया। महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन, आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य सुरक्षा एवं निःशुल्क उपचार तथा स्वच्छ भारत मिशन के माध्यम से स्वच्छता को दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कलाकारों ने सहज एवं प्रभावी प्रस्तुति के माध्यम से शासकीय योजनाओं से मिलने वाले लाभ और उनके महत्व को ग्रामीणों तक पहुंचाया। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने नुक्कड़ नाटक की सराहना की। आयोजन से ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं की जानकारी मिलने के साथ ही युवाओं में सामाजिक उत्तरदायित्व एवं जनसेवा की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत के सीईओ श्री भानुप्रताप चुरेंद्र, श्री संतोष भास्कर, श्री टिकेश्वर जैन, ग्राम जामगांव की सरपंच श्रीमती भगवती उइके, ग्राम पेंड्रावन की सरपंच श्रीमती मालती नेताम सहित स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
    4
    सेवा संकल्प अभियान: ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ के तहत नुक्कड़ नाटक से ग्रामीणों को किया जागरूक

जनकल्याणकारी योजनाओं और सामाजिक सरोकारों का दिया संदेश
उत्तर बस्तर कांकेर, 28 सितंबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ पहल के तहत लोक लहर प्रेरणा नाट्य दल द्वारा नरहरपुर ब्लॉक के ग्राम जामगांव एवं पेंड्रावन के स्थानीय रंगमंच भवन में प्रेरणादायी नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। कलाकारों ने स्थानीय और सरल संवादों के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूक किया।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत बालिकाओं के संरक्षण एवं शिक्षा के महत्व का संदेश दिया गया। महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन, आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य सुरक्षा एवं निःशुल्क उपचार तथा स्वच्छ भारत मिशन के माध्यम से स्वच्छता को दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कलाकारों ने सहज एवं प्रभावी प्रस्तुति के माध्यम से शासकीय योजनाओं से मिलने वाले लाभ और उनके महत्व को ग्रामीणों तक पहुंचाया। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने नुक्कड़ नाटक की सराहना की। आयोजन से ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं की जानकारी मिलने के साथ ही युवाओं में सामाजिक उत्तरदायित्व एवं जनसेवा की भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर जनपद पंचायत के सीईओ श्री भानुप्रताप चुरेंद्र, श्री संतोष भास्कर, श्री टिकेश्वर जैन, ग्राम जामगांव की सरपंच श्रीमती भगवती उइके, ग्राम पेंड्रावन की सरपंच श्रीमती मालती नेताम सहित स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
    user_Ashish parihar
    Ashish parihar
    कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • ‘झूठ को सौ बार दोहराने से वह सच नहीं बन जाता’ — चुनाव आयोग विवाद पर जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर सीधा निशाना स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़/नई दिल्ली/रायपुर | 28 सितंबर 2026 चुनाव आयोग (ECI) द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) को लेकर चल रहे राजनीतिक विवाद के बीच केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता जेपी नड्डा ने सोमवार को विपक्ष, विशेष रूप से कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। नड्डा ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “राहुल गांधी जी, ध्यान से सुनिए — किसी झूठ को सौ बार दोहराने से वह सच नहीं बन जाता। सच को हराया नहीं जा सकता।” क्या है पूरा मुद्दा? विपक्षी दल, खासकर कांग्रेस, पिछले कुछ समय से चुनाव आयोग पर मतदाता सूची में अनियमितताओं और ‘वोट चोरी’ के आरोप लगा रहे हैं। राहुल गांधी ने हाल के दिनों में SIR प्रक्रिया और आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे। विपक्ष का आरोप है कि इस प्रक्रिया से कई पात्र मतदाताओं के नाम हट रहे हैं और संस्था पर राजनीतिक दबाव है। दूसरी ओर, चुनाव आयोग ने इन आरोपों का जवाब देते हुए कहा है कि उसके सभी सदस्यों ने विपक्ष के दावों का खंडन किया है और प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से चल रही है। आयोग ने पहले भी विपक्ष से सबूत के साथ औपचारिक शिकायत या शपथपत्र देने को कहा था। जेपी नड्डा ने क्या कहा? नड्डा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि चुनाव आयोग ने विपक्ष के सभी झूठ का पर्दाफाश कर दिया है, फिर भी विपक्षी दल देश का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा: देश आज अपने 140 करोड़ नागरिकों की कड़ी मेहनत से ‘विकसित भारत’ का संकल्प पूरा कर रहा है। दुनिया में भारत का प्रभाव बढ़ रहा है। दुर्भाग्य से विपक्ष इसी प्रगति से निराश और हताश है। विपक्ष के पास न नीति है, न विजन। इसलिए वे भ्रम और अराजकता फैलाने के नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं। नड्डा ने राहुल गांधी के अलावा अरविंद केजरीवाल, अखिलेश यादव और ममता बनर्जी का भी नाम लिया और आरोप लगाया कि इन नेताओं का एकमात्र एजेंडा देश की स्वायत्त और संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम व कमजोर करना रह गया है। उन्होंने इसे ‘टूलकिट मानसिकता’ करार दिया — आरोप लगाना, माहौल बिगाड़ना और फिर पीछे हट जाना। स्वतंत्र दृष्टिकोण यह विवाद केवल राजनीतिक बयानबाजी तक सीमित नहीं है। एक तरफ विपक्ष चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था पर लगातार सवाल उठा रहा है, दूसरी तरफ सत्ता पक्ष संस्था की रक्षा करते हुए विपक्ष को ‘झूठ फैलाने’ का आरोप लगा रहा है। तथ्य यह है कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी प्रक्रिया है, लेकिन इसमें पारदर्शिता और शिकायत निवारण तंत्र की भूमिका भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। दोनों पक्षों को चाहिए कि वे आरोप-प्रत्यारोप से ऊपर उठकर ठोस सबूत और संस्थागत प्रक्रिया का पालन करें। स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़ हमेशा पूर्ण तथ्यों और निष्पक्षता के साथ आपके साथ है। मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ। #swatantrashort #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #news #shorts #swatantralive Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH
    1
    ‘झूठ को सौ बार दोहराने से वह सच नहीं बन जाता’ — चुनाव आयोग विवाद पर जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर सीधा निशाना
स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़/नई दिल्ली/रायपुर | 28 सितंबर 2026
चुनाव आयोग (ECI) द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) को लेकर चल रहे राजनीतिक विवाद के बीच केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता जेपी नड्डा ने सोमवार को विपक्ष, विशेष रूप से कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला।
नड्डा ने स्पष्ट शब्दों में कहा,
“राहुल गांधी जी, ध्यान से सुनिए — किसी झूठ को सौ बार दोहराने से वह सच नहीं बन जाता। सच को हराया नहीं जा सकता।”
क्या है पूरा मुद्दा?
विपक्षी दल, खासकर कांग्रेस, पिछले कुछ समय से चुनाव आयोग पर मतदाता सूची में अनियमितताओं और ‘वोट चोरी’ के आरोप लगा रहे हैं। राहुल गांधी ने हाल के दिनों में SIR प्रक्रिया और आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे। विपक्ष का आरोप है कि इस प्रक्रिया से कई पात्र मतदाताओं के नाम हट रहे हैं और संस्था पर राजनीतिक दबाव है।
दूसरी ओर, चुनाव आयोग ने इन आरोपों का जवाब देते हुए कहा है कि उसके सभी सदस्यों ने विपक्ष के दावों का खंडन किया है और प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से चल रही है। आयोग ने पहले भी विपक्ष से सबूत के साथ औपचारिक शिकायत या शपथपत्र देने को कहा था।
जेपी नड्डा ने क्या कहा?
नड्डा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि चुनाव आयोग ने विपक्ष के सभी झूठ का पर्दाफाश कर दिया है, फिर भी विपक्षी दल देश का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा:
देश आज अपने 140 करोड़ नागरिकों की कड़ी मेहनत से ‘विकसित भारत’ का संकल्प पूरा कर रहा है।
दुनिया में भारत का प्रभाव बढ़ रहा है।
दुर्भाग्य से विपक्ष इसी प्रगति से निराश और हताश है।
विपक्ष के पास न नीति है, न विजन। इसलिए वे भ्रम और अराजकता फैलाने के नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं।
नड्डा ने राहुल गांधी के अलावा अरविंद केजरीवाल, अखिलेश यादव और ममता बनर्जी का भी नाम लिया और आरोप लगाया कि इन नेताओं का एकमात्र एजेंडा देश की स्वायत्त और संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम व कमजोर करना रह गया है। उन्होंने इसे ‘टूलकिट मानसिकता’ करार दिया — आरोप लगाना, माहौल बिगाड़ना और फिर पीछे हट जाना।
स्वतंत्र दृष्टिकोण
यह विवाद केवल राजनीतिक बयानबाजी तक सीमित नहीं है। एक तरफ विपक्ष चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था पर लगातार सवाल उठा रहा है, दूसरी तरफ सत्ता पक्ष संस्था की रक्षा करते हुए विपक्ष को ‘झूठ फैलाने’ का आरोप लगा रहा है।
तथ्य यह है कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी प्रक्रिया है, लेकिन इसमें पारदर्शिता और शिकायत निवारण तंत्र की भूमिका भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। दोनों पक्षों को चाहिए कि वे आरोप-प्रत्यारोप से ऊपर उठकर ठोस सबूत और संस्थागत प्रक्रिया का पालन करें।
स्वतंत्र न्यूज छत्तीसगढ़ हमेशा पूर्ण तथ्यों और निष्पक्षता के साथ आपके साथ है।
मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ।
#swatantrashort #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh  #news #shorts #swatantralive Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH
    user_SWATANTRA NEW'S CHHATTISGARH
    SWATANTRA NEW'S CHHATTISGARH
    दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    4 hrs ago
  • दंतेवाड़ा में कांग्रेस का प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार पर निशाना दंतेवाड़ा में जिला कांग्रेस कमेटी ने ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान के तहत प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष शकील रिजवी ने केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भाजपा के पक्ष में काम कर रहा है और चुनावों में वोट चोरी हुई है। शकील रिजवी ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने और उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक ज्ञानेश कुमार को पद से नहीं हटाया जाता, कांग्रेस का प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए और चुनावी निष्पक्षता व लोकतंत्र के समर्थन में नारे लगाए।
    1
    दंतेवाड़ा में कांग्रेस का प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार पर निशाना
दंतेवाड़ा में जिला कांग्रेस कमेटी ने ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान के तहत प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष शकील रिजवी ने केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भाजपा के पक्ष में काम कर रहा है और चुनावों में वोट चोरी हुई है। शकील रिजवी ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने और उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक ज्ञानेश कुमार को पद से नहीं हटाया जाता, कांग्रेस का प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए और चुनावी निष्पक्षता व लोकतंत्र के समर्थन में नारे लगाए।
    user_Kamlesh singh thakur
    Kamlesh singh thakur
    दंतेवाड़ा, दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़•
    40 min ago
  • बॉयफ्रेंड से मिलने पहुंची युवती, लॉज में मौत से मचा हड़कंप लॉज के कमरे में युवती की मौत, तकरार के बाद क्या हुआ? धमतरी में युवती की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी कमरे में फंदे पर मिली युवती, मौत की गुत्थी उलझी धमतरी से एक सनसनीखेज़ और दिल दहला देने वाली मामला सामने आई है...कोतवाली थाना क्षेत्र के सीजी 05 रेस्टोरेंट लॉज में कवर्धा की एक लड़की की मशकूक हालात में मौत हो गई है जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है..बताया जा रहा पिंकी मानिकपुरी नाम की ये युवती अपने बॉयफ्रेंड से मिलने के लिए धमतरी आई थी..इस बीच लॉज के कमरे में गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड के दरमियान शदीद तकरार हुई... और उसके कुछ ही देर बाद युवती कमरे के अंदर फांसी के फंदे पर लटकी हुई पाई गई..इस पुरअसरार मौत के बाद कत्ल का शुबहा भी जताया जा रहा है जिससे मामला और भी संगीन हो गया है..वहीं पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है..इब्तिदाई तौर पर पुलिस इसे खुदकुशी का मामला बता रही है लेकिन पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले का राज़ खुल पाएगा..फिलहाल पुलिस मजीद तफ्तीश और कार्रवाई में जुटी हुई है... #Dhamtari #ChhattisgarhNews #DhamtariNews #BreakingNews #CrimeNews Kawardha SuspiciousDeath PoliceInvestigation CGNews LatestNews NewsUpdate ViralNews Chhattisgarh DhamtariCrime
    1
    बॉयफ्रेंड से मिलने पहुंची युवती, लॉज में मौत से मचा हड़कंप

लॉज के कमरे में युवती की मौत, तकरार के बाद क्या हुआ?

धमतरी में युवती की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी

कमरे में फंदे पर मिली युवती, मौत की गुत्थी उलझी
धमतरी से एक सनसनीखेज़ और दिल दहला देने वाली मामला सामने आई है...कोतवाली थाना क्षेत्र के सीजी 05 रेस्टोरेंट लॉज में कवर्धा की एक लड़की की मशकूक हालात में मौत हो गई है जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है..बताया जा रहा पिंकी मानिकपुरी नाम की ये युवती अपने बॉयफ्रेंड से मिलने के लिए धमतरी आई थी..इस बीच लॉज के कमरे में गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड के दरमियान शदीद तकरार हुई... और उसके कुछ ही देर बाद युवती कमरे के अंदर फांसी के फंदे पर लटकी हुई पाई गई..इस पुरअसरार मौत के बाद कत्ल का शुबहा भी जताया जा रहा है जिससे मामला और भी संगीन हो गया है..वहीं पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू कर दी है..इब्तिदाई तौर पर पुलिस इसे खुदकुशी का मामला बता रही है लेकिन पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले का राज़ खुल पाएगा..फिलहाल पुलिस मजीद तफ्तीश और कार्रवाई में जुटी हुई है...
#Dhamtari #ChhattisgarhNews #DhamtariNews #BreakingNews #CrimeNews Kawardha SuspiciousDeath PoliceInvestigation CGNews LatestNews NewsUpdate ViralNews Chhattisgarh DhamtariCrime
    user_Tv10mpcg
    Tv10mpcg
    Local News Reporter Kawardha, Kabirdham•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.