राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर के तीसरे दिन योग एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान का आयोजन **गया।** गया महाविद्यालय, गया में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (रा.से.यो.) के विशेष शिविर के तीसरे दिन विभिन्न जागरूकता एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल योग शिविर से हुई, जिसमें स्वयंसेवकों को योग एवं स्वस्थ जीवनशैली के महत्व की जानकारी दी गई है। वरिष्ठ स्वयंसेवक **मुकेश कुमार जी** ने स्वयंसेवकों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा नियमित योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। योग शिविर के उपरांत राष्ट्रीय सेवा योजना के सैकड़ों स्वयंसेवक **स्वच्छता जागरूकता रैली** के रूप में गया महाविद्यालय परिसर से पुलिस लाइन स्थित स्लम बस्ती, वार्ड संख्या 34 पहुंचे। यहां स्वयंसेवकों द्वारा स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया है। स्वयंसेवकों ने बस्ती के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए साफ-सफाई रखने, कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने तथा अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाए रखने का संदेश दिया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए नारे भी लगाए। इस कार्यक्रम **गया महाविद्यालय, गया के प्राचार्य प्रो. सतीश सिंह चंद्र** के संरक्षण तथा **राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार मिश्र** की मौजूदगी में संपन्न हुआ। कार्यक्रम पदाधिकारी ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य युवाओं में सेवा, अनुशासन, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। स्वच्छता अभियान में रा.से.यो. के स्वयंसेवकों **खुशबू, पूजा, रिया, ईसा, तनु, रेवी, सिमरन, रोली, आकृति, नंदनी, नुमा, सौरव, इस्तियाक, राहुल, हर्ष, प्रेम, ऋतिक, निधि, तनविप्रिया, शिवशक्ति पांडे, अभिनाश, कृष्णकांत, श्रुति, आशीष कौशिक, अंजलि, सलोनी** सहित अन्य स्वयंसेवकों की सक्रिय एवं अहम भूमिका रही है। स्वयंसेवकों के उत्साह और सहभागिता से पूरा अभियान प्रभावशाली एवं सफल रहा है।

- बाबा बैद्यनाथ से राष्ट्र की उन्नति, किसानों की खुशहाली, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, समाज में सुख-शांति तथा विश्व कल्याण की कामना करते हुए सभी के लिए मंगलमय जीवन का आशीर्वाद मांगा गया- डा मनीष पंकज मिश्रा गया जी।पावन श्रावण मास के तृतीय दिन देवों की नगरी देवघर स्थित विश्वविख्यात बाबा बैद्यनाथ धाम में पहुंचकर भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ मनीष पंकज मिश्रा राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता ने भगवान शिव का विधिवत जलाभिषेक एवं पूजन-अर्चना किया गया है। एबं बाबा बैद्यनाथ के चरणों में श्रद्धापूर्वक शीश नवाकर देश, प्रदेश एवं समाज के सुख, शांति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की तथा भगवान भोलेनाथ से सभी श्रद्धालुओं पर अपनी कृपा बनाए रखने का आशीर्वाद प्राप्त किया है। पूजा अर्चना के बाद भाजपा के बरिष्ठ नेता डॉ मनीष पंकज मिश्रा ने कहा कि बाबा बैद्यनाथ धाम की महिमा पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। यहां जलाभिषेक करने का सौभाग्य प्राप्त होना भगवान शिव की विशेष कृपा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि बाबा भोलेनाथ से प्रार्थना की गई है कि वे देशवासियों को उत्तम स्वास्थ्य, सुख, शांति, समृद्धि एवं निरंतर प्रगति का आशीर्वाद प्रदान करें। साथ ही समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा, सद्भाव और राष्ट्रीय एकता की भावना सदैव बना रहे बाबा बैद्यनाथ से राष्ट्र की उन्नति, किसानों की खुशहाली, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, समाज में सुख-शांति तथा विश्व कल्याण की कामना करते हुए सभी के लिए मंगलमय जीवन का आशीर्वाद मांगा गया। अभिषेक करने वालों में प्रमोद कुमार मंटू कुमार बबलू गुप्ता1
- स्कूल की बदहाली पर छात्रों का हल्ला बोल ! एसडीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे छात्र ! मिड-डे मील से लेकर गंदे शौचालय तक खोली स्कूल की पोल ! टेकारी एसडीएम ने दिए जांच के आदेश !1
- नरहट समाचार :- प्रखण्ड सभा कक्ष में बीसीओ सह बीईओ निशांत प्रियदर्शी के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। नरहट :- प्रखण्ड सभा कक्ष में शनिवार को बीसीओ सह बीईओ निशांत प्रियदर्शी के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार, अंचल अधिकारी पूजा शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं शिक्षा विभाग के कर्मी उपस्थित रहे।1
- खराब रोड को ठीक करें पानी जमाव को हटाने काकृपा करें इसे सुधारने का कष्ट करें यह यह वीडियो इमामगंज के करती पद को जोड़ने वाली जगह पर हमेशा इसी तरह से जमा रहता है इसको देखभाल करने के लिए कोई भी नेता नहीं है करती अरवल बिहार1
- जहानाबाद - नगर परिषद क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर वार्ड संख्या-8 में पिछले 15 दिनों से नल-जल योजना के तहत पानी की आपूर्ति बंद रहने से लोगों का आक्रोश शनिवार को फूट पड़ा। पेयजल संकट से जूझ रहे स्थानीय निवासियों ने जहानाबाद-काको मुख्य मार्ग को निजामुद्दीनपुर के पास जाम कर नगर प्रशासन और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सड़क जाम के कारण कुछ समय तक वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन कर रहे स्थानीय निवासी बैकुंठ यादव ने बताया कि पिछले 15 दिनों से नल-जल योजना का पानी नहीं आने के कारण वार्ड के लोगों को गंभीर जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पीने के पानी के लिए लोगों को दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा है, जबकि घरेलू कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। कई परिवार निजी साधनों से पानी खरीदने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को जानकारी दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लगातार अनदेखी से परेशान लोगों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि नल-जल योजना की खराबी को अविलंब दूर कर नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए। उनका कहना था कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा तथा नगर परिषद कार्यालय का घेराव भी किया जा सकता है। सड़क जाम की सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन के अधिकारी और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और शीघ्र जलापूर्ति बहाल कराने का आश्वासन दिया। प्रशासन के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम समाप्त किया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। हालांकि स्थानीय लोगों ने स्पष्ट कहा कि यदि जल्द पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो वे दोबारा आंदोलन करने को बाध्य होंगे।1
- बरवाडीह से कुर्की वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक हिरासत में1