Shuru
Apke Nagar Ki App…
Jaipur : पीएम ई-बसों को सीएम ने दिखाई हरी झंडी, सचिवालय से ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee
Jalampura AC morcha adhyaks D.
Jaipur : पीएम ई-बसों को सीएम ने दिखाई हरी झंडी, सचिवालय से ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee
More news from राजस्थान and nearby areas
- Jaipur : पीएम ई-बसों को सीएम ने दिखाई हरी झंडी, सचिवालय से ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee1
- महाकाल की सवारी में पुर की दशम सेवा समिति ने रचा भक्ति का अद्भुत नजारा 65 सदस्यीय दल ने उज्जैन के बाजारों में की भव्य महाआरती, लाखों श्रद्धालु बने साक्षी पुर की खुशहाली एवं श्री लक्ष्मीनाथ भगवान मंदिर निर्माण की कामना लेकर ओंकारेश्वर से महाकाल नगरी तक गूंजे जयकारे उज्जैन/भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल महाकाल की सवारी में पुर की दशम सेवा समिति ने रचा भक्ति का अद्भुत नजारा 65 सदस्यीय दल ने उज्जैन के बाजारों में की भव्य महाआरती, लाखों श्रद्धालु बने साक्षी पुर की खुशहाली एवं श्री लक्ष्मीनाथ भगवान मंदिर निर्माण की कामना लेकर ओंकारेश्वर से महाकाल नगरी तक गूंजे जयकारे उज्जैन/भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल उपनगर पुर की दशम सेवा समिति ने धार्मिक आस्था और सेवा की अनूठी मिसाल पेश करते हुए उज्जैन की धरती पर भक्ति का ऐसा रंग जमाया कि हजारों-लाखों श्रद्धालु महाआरती के दिव्य दृश्य के साक्षी बने। पुर की खुशहाली, सुख-समृद्धि एवं श्री लक्ष्मीनाथ भगवान मंदिर निर्माण की मंगलकामना को लेकर समिति के 65 सदस्यीय दल ने ओंकारेश्वर एवं उज्जैन में विशेष पूजा-अर्चना और महाआरती की। रविवार को दल ने सर्वप्रथम अहिल्या मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की प्रार्थना की। इसके बाद शाम को ओंकारेश्वर में मां नर्मदा के पावन तट पर भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। रात्रि करीब 9 बजे मंदिर परिसर में हुई महाआरती में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भक्तिमय वातावरण में आरती का आनंद लिया। महाकाल की सवारी के आगे-आगे गूंजती रही आरती सोमवार को उज्जैन में भगवान महाकाल की भव्य सवारी निकली। इस दौरान दशम सेवा समिति के सदस्य सवारी के आगे-आगे पूरे बाजारों में महाआरती करते हुए चले। आरती के इस अद्भुत दृश्य को देखने के लिए मार्ग के दोनों ओर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। लाखों लोगों ने समिति की आरती का दर्शन किया और भगवान महाकाल के जयकारों से पूरा उज्जैन गूंज उठा। जगह-जगह फूलों से हुआ स्वागत दशम सेवा समिति की भव्य आरती एवं धार्मिक सेवा की उज्जैन में जमकर सराहना हुई। प्रशासन, स्थानीय नागरिकों एवं श्रद्धालुओं ने समिति के सदस्यों का उत्साह बढ़ाया। कई स्थानों पर समिति का फूलों से भव्य स्वागत किया गया। मीडिया में भी छाई दशम सेवा समिति समिति द्वारा की गई महाआरती को उज्जैन के विभिन्न मीडिया संस्थानों एवं टीवी चैनलों ने प्रमुखता से कवरेज दिया। धार्मिक आयोजन के दौरान समिति की सेवा भावना और अनुशासन की लोगों ने खूब प्रशंसा की। दशम सेवा समिति के सदस्यों ने कहा कि यह यात्रा केवल धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि पुर की खुशहाली, श्री लक्ष्मीनाथ भगवान के भव्य मंदिर निर्माण और क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए सामूहिक आस्था एवं संकल्प की यात्रा है। महाकाल बाबा और भगवान ओंकारेश्वर से सभी के सुख, शांति, स्वास्थ्य एवं समृद्धि की मंगलकामना की गई। महाकाल बाबा की सवारी के दौरान उज्जैन के बाजार में महाआरती करते दशम सेवा समिति पुर के सदस्य।3
- भीलवाड़ा में सड़क-नाली की बदहाली को लेकर एनएसयूआई-यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन भीलवाड़ा = शहर के गांधी नगर क्षेत्र स्थित वार्ड नंबर 16 एवं 18, गाडरी खेड़ा में सड़क और नाली निर्माण की ज्ञापन में बताया गया कि क्षेत्र में लंबे समय से सड़क की स्थिति खराब है और नालियों का निर्माण नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान नालियों का गंदा पानी सड़कों पर जमा हो जाता है, जिससे आवागमन प्रभाविमांग को लेकर एनएसयूआई एवं यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। त होने के साथ ही क्षेत्र में गंदगी और बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। ज्ञापन में सड़क की दुर्दशा, दुर्घटनाओं का खतरा, जलभराव एवं जलजमाव तथा बढ़ती गंदगी जैसी समस्याओं का उल्लेख किया गया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने से वाहन चालकों को परेशानी होती है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। एनएसयूआई के प्रदेश सचिव पूर्ण मल गाडरी तथा यूथ कांग्रेस के जिला महासचिव बनवारी गाडरी सहित कार्यकर्ताओं ने नगर निगम प्रशासन से वार्ड 16 और 18 में नई सड़क एवं नाली का निर्माण जल्द करवाकर क्षेत्रवासियों को राहत देने की मांग की।1
- 🇮🇳 हर घर तिरंगा अभियान को लेकर विधायक अशोक कोठारी की भावुक अपील । क्राईम न्यूज संपादक कुमार प्रवीण सेन भीलवाड़ा एवं राजस्थान धरा न्यूज संपादक कुमार प्रवीण सेन भीलवाड़ा। देशभर में स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी ने जिलेवासियों एवं राष्ट्रभक्तों से इस राष्ट्रभक्ति के महाउत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। विधायक कोठारी ने कहा कि 9 से 17 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान के दौरान सभी लोग अपने-अपने घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों पर देश की आन-बान-शान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को सम्मानपूर्वक फहराएं। उन्होंने आमजन से तिरंगे के साथ अपनी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने तथा देश के प्रति एकजुटता और राष्ट्रभक्ति का संदेश देने का भी आह्वान किया। विधायक ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, गौरव और सम्मान का प्रतीक है। ऐसे में हर नागरिक को इस अभियान से जुड़कर राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना चाहिए। संदेश ------- देश की शान, हमारा तिरंगा। 🇮🇳 जय हिंद! जय भारत!2
- राजसमंद केलवा फोरलेन पर तेज रफ्तार कार ने मादा-लेपर्ड को मारी टक्कर, मौत: सड़क पार करते समय हुआ हादसे की आशंका, खोपड़ी की हड्डी टूटने की आशंका1