Shuru
Apke Nagar Ki App…
तहसील फतेहपुर सूरतगंज मार्ग गांधी फ्यूल स्टेशन के सामने गंभीर सड़क हादसा जिसमें तीन लोग घायल तहसील फतेहपुर सूरतगंज मार्ग गांधी फ्यूल स्टेशन के सामने गंभीर हादसा जिसमें तीन लोग घायल बताए जा रहा है कि टीवीएस और स्प्लेंडर बाइक से आमने-सामने टक्कर जिसमें दो लोग गंभीर घायल एक के सिर पर आई चोट मौके पर जा रहे बाराबंकी के सांसद तनुज पूनिया आकर मोहम्मदपुर खाला कोतवाली में कोतवाल साहब को लगाया फोन तुरंत SHO उपस्थित हुआ एंबुलेंस बुलाकर तीनों को निकट सामुदायिक केंद्र तहसील फतेहपुर ले जाया गया आगे की जानकारी के लिए जुड़े रहिए पत्रकार मनीषा के साथ
मनीषा
तहसील फतेहपुर सूरतगंज मार्ग गांधी फ्यूल स्टेशन के सामने गंभीर सड़क हादसा जिसमें तीन लोग घायल तहसील फतेहपुर सूरतगंज मार्ग गांधी फ्यूल स्टेशन के सामने गंभीर हादसा जिसमें तीन लोग घायल बताए जा रहा है कि टीवीएस और स्प्लेंडर बाइक से आमने-सामने टक्कर जिसमें दो लोग गंभीर घायल एक के सिर पर आई चोट मौके पर जा रहे बाराबंकी के सांसद तनुज पूनिया आकर मोहम्मदपुर खाला कोतवाली में कोतवाल साहब को लगाया फोन तुरंत SHO उपस्थित हुआ एंबुलेंस बुलाकर तीनों को निकट सामुदायिक केंद्र तहसील फतेहपुर ले जाया गया आगे की जानकारी के लिए जुड़े रहिए पत्रकार मनीषा के साथ
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कमर के पीछे सरकारी पिस्टल, ‘दबंग’ अंदाज में चौकी प्रभारी! वायरल वीडियो ने खड़े किए सुरक्षा पर सवाल लखनऊ। थाना हजरतगंज क्षेत्र की पार्क रोड पुलिस चौकी प्रभारी दिलशाद चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में चौकी प्रभारी सरकारी पिस्टल को कमर के पीछे लगाए हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को लेकर स्थानीय लोगों के बीच पुलिस की कार्यप्रणाली और हथियार रखने के तरीके को लेकर सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि पार्क रोड चौकी सिविल अस्पताल के सामने स्थित है और चौकी प्रभारी को अस्पताल परिसर में भी आना-जाना रहता है। ऐसे में मरीजों, तीमारदारों और चिकित्सकों के बीच सरकारी हथियार लेकर इस तरह चलने का वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिसकर्मियों से आमजन कानून और सुरक्षा व्यवस्था के नियमों का पालन करने की अपेक्षा करता है। ऐसे में यदि वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा तरीका वास्तविक है, तो संबंधित अधिकारियों को इसकी जांच कर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। चौकी क्षेत्र मुख्यमंत्री आवास के नजदीक होने के कारण भी मामला सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने हजरतगंज पुलिस के उच्चाधिकारियों से वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कराने तथा हथियार रखने के निर्धारित नियमों के अनुपालन की समीक्षा करने की मांग की है। लखनऊ। थाना हजरतगंज सिविल अस्पताल के सामने चौकी पर तैनात है दिलशाद चौधरी का नया तरीका पिस्टल लगाने का वीडियो वायरल1
- हाथी के गले से निकाला गया टायर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू असम के गोलाघाट में एक जंगली हाथी के गले में फंसा टायर कई घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद निकाल लिया गया. हाथी को शाम के समय ट्रैंक्विलाइज कर वन विभाग की टीम ने सावधानी से टायर हटाया. अधिकारियों के मुताबिक, इस दौरान हाथी को कोई चोट नहीं आई. बताया जा रहा है कि टायर जंगल में पड़ा था, जिसे हाथी ने सूंड से उठाया और वह उसके गले में फंस गया।1
- गणेश चतुर्थी महोत्सव में गूंजा सामाजिक एकता का संदेश एससी/एसटी आयोग अध्यक्ष बैजनाथ रावत ने कहा—माता-पिता की सेवा ही सच्ची भक्ति शशिकांत अवस्थी सिरौलीगौसपुर/बाराबंकी। ग्राम पंचायत रसूलपुर में शिव गौरी मानव सेवा समिति की ओर से आयोजित श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव के अंतिम दिवस धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता के संदेश से सराबोर रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद बैजनाथ रावत पहुंचे। उनके पहुंचते ही समिति के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत-अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान कथा व्यास हेमराज यादव का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। समिति की ओर से मुख्य अतिथि बैजनाथ रावत को अंगवस्त्र एवं भगवान श्री गणेश की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में बैजनाथ रावत ने कहा कि भगवान गणेश हमें माता-पिता के प्रति सम्मान और सेवा की प्रेरणा देते हैं। माता-पिता की सेवा ही सच्ची भक्ति है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचलों में आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रम केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं रहते, बल्कि लोगों को आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता के सूत्र में बांधने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य मनोज सोनी, भाजपा नेता नीरज वर्मा, मंडल महामंत्री अमित भैया राम जी तथा पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष संदीप रावत मौजूद रहे। समिति अध्यक्ष दिलीप सोनकर, व्यवस्थापक अनिल कनौजिया, कौशल सोनकर, नान्हू सोनकर, रामजी सोनकर, सुंदरलाल सोनकर सहित सैकड़ों ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिकों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। धार्मिक आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।1
- 🪔 मोदी के जन्मदिवस पर गांव-गांव चलेगा एक माह का कार्यक्रम पूरेडलई ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में स्वच्छता, जनभागीदारी और दीपोत्सव सहित होंगे विभिन्न कार्यक्रम 🪔 मोदी के जन्मदिवस पर गांव-गांव चलेगा एक माह का कार्यक्रम पूरेडलई ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में स्वच्छता, जनभागीदारी और दीपोत्सव सहित होंगे विभिन्न कार्यक्रम पूरेडलई, बाराबंकी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर पूरेडलई ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में एक माह तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के तहत गांवों में स्वच्छता, जनभागीदारी और अन्य गतिविधियों के माध्यम से आयोजन किए जाने की जानकारी दी गई है। कार्यक्रम के क्रम में कल प्रत्येक गांव में दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मंदिरों, सरकारी भवनों, सरकारी आवासों, ग्राम पंचायत भवनों सहित अन्य सरकारी संपत्तियों पर दीपक जलाए जाएंगे। इस दौरान जन्मोत्सव एवं दीपोत्सव कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर ग्राम पंचायत अधिकारियों एवं ग्राम विकास अधिकारियों राजेंद्र कुमार बाजपेई, शशांक निगम, कुलदीप वर्मा, सत्यानंद सिंह, मनीष सिंह एवं इंद्रदेव शुक्ला सहित ग्राम प्रधान रितेश शर्मा, रामदेव यादव, छोटू सिंह तथा रोजगार सेवक सुरेश कुमार गुप्ता एवं वीरेंद्र कुमार पांडेय समेत संबंधित कर्मियों की सहभागिता रहेगी। ग्राम पंचायत स्तर पर निर्धारित कार्यक्रमों को व्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। 📍 पूरेडलई, बाराबंकी ✍️ संवाददाता रवि गुप्ता खबर हलचल, बाराबंकी #बाराबंकी #पूरेडलई #प्रधानमंत्रीनरेंद्रमोदी #जन्मदिवस #दीपोत्सव #ग्रामपंचायत #स्वच्छताअभियान #जनभागीदारी #खबरहलचल #रविगुप्ता4
- न्यायालय के फैसले तक स्कूल चलने के आश्वासन के बावजूद क्लासरूम में लगा ताला अमानीगंज में पन्ना बाबा पब्लिक जूनियर हाई स्कूल का मामला, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने का आरोप मलिहाबाद, #लखनऊ। #थाना_मलिहाबाद क्षेत्र के अमानीगंज स्थित पन्ना बाबा पब्लिक जूनियर हाई स्कूल में क्लासरूम में ताला लगाए जाने का मामला सामने आया है। स्कूल संचालक राकेश कुमार का आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा दबंगई के बल पर विद्यालय को बंद कराने का प्रयास किया जा रहा है, जिसके चलते बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। स्कूल संचालक के मुताबिक मामले को लेकर न्यायालय से लेकर स्थानीय थाने तक शिकायत की जा चुकी है। इसके अलावा @dcp_north को भी लिखित तहरीर दी गई थी। संचालक का कहना है कि डीसीपी नॉर्थ की ओर से उन्हें आश्वासन दिया गया था कि न्यायालय का फैसला आने तक स्कूल का संचालन बाधित नहीं किया जाएगा और न्यायालय का जो भी निर्णय होगा, उसे सभी पक्षों को मानना होगा। इसके बावजूद आरोप है कि विद्यालय के कुछ क्लासरूम में ताला लगा दिया गया। इससे पढ़ाई करने पहुंचे बच्चों को कक्षाओं के बाहर धूप और सड़क किनारे बैठना पड़ा। घटना के बाद बच्चों और अभिभावकों में नाराजगी बताई जा रही है। स्कूल संचालक ने संबंधित अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर विद्यालय में पढ़ाई सुचारु रूप से संचालित कराने तथा बच्चों की शिक्षा प्रभावित न होने देने की मांग की है। वहीं, लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि और दूसरे पक्ष का बयान सामने आना अभी बाकी है।1
- बहराइच - बाराबंकी में सांसद चंद्रशेखर आजाद पर हमले के विरोध में आजाद समाज पार्टी का एक दिवसीय धरना, सुरक्षा बढ़ाने की मांग बहराइच।जिले में आज आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के पदाधिकारियों ने बाराबंकी पुलिस के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति महोदया को ज्ञापन सौंपा। धरने का नेतृत्व जिलाध्यक्ष सोहेल अख्तर ने किया। आजाद समाज पार्टी कांशीराम बहराइच। 13 तारीख को हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष बहुजन समाज के हृदय सम्राट चंद्रशेखर आजाद जी गोंडा में विनोद साहनी जी की हत्या और अयोध्या में राम लगन मौर्य जी की निर्मम हत्या के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहे थे। रास्ते में बाराबंकी पुलिस ने गलत तरीके से उनका प्रोटोकॉल फॉलो नहीं किया, उन्हें रोककर बुदवल गेस्ट हाउस ले जाया गया और कुछ अराजक तत्वों, गुंडों द्वारा उन पर पथराव भी करवाया गया। इससे राष्ट्रीय अध्यक्ष जी की गाड़ी और कार्यकर्ताओं को काफी नुकसान हुआ।" सोहेल अख्तर ने कहा कि इसी आक्रोश में राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर 16 तारीख को एक दिवसीय धरना रखकर बाराबंकी पुलिस और मौजूदा सरकार का विरोध किया गया। उन्होंने भारत सरकार से मांग की कि सांसद चंद्रशेखर आजाद की सुरक्षा तत्काल बढ़ाई जाए। कहा इस देश और इस सरकार में जब भी कोई SC समाज का नेता या सांसद होता है तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जा रहा। लेकिन ये भूल गए कि ये देश संविधान से चलेगा, आतंकवाद और घृणा से नहीं धरने में राष्ट्रीय कोर कमेटी के सचिव रामेश्वर पवन, पटेल जी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- UPSTF को मिलीं बड़ी सफ़लता STF ने अंतर्राज्यीय स्तर पर अवैध असलहों की तस्करी करने वाले गिरोह के 5 सदस्यों को STF एवं गोरखपुर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही के दौरान गिरफ्तार किया गया है!! STF के द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों का सम्बन्ध गोल्डी बराड़ एवं रोहित गोदारा गैंग से होने एवं इनके द्वारा उत्तर प्रदेश तथा महाराष्ट्र की आपराधिक घटनाओं में अवैध शस्त्रों की सप्लाई किए जाने के सम्बन्ध में अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था,उत्तर प्रदेश,अमिताभ यश की बाइट!!1
- लखनऊ।थाना गोमतीनगर विस्तार क्षेत्रान्तर्गत हुई घटना के सम्बन्ध में पुलिस उपायुक्त पूर्वी द्वारा दी गयी बाइट/- . . .1
- लखनऊ में मोर्चरी के बाहर हाईवोल्टेज हंगामा, स्वामी प्रसाद मौर्य और JCP बबलू कुमार में तीखी नोकझोंक लखनऊ में मोर्चरी के बाहर हाईवोल्टेज हंगामा, स्वामी प्रसाद मौर्य और JCP बबलू कुमार में तीखी नोकझोंक लखनऊ, 15 सितंबर 2026। अयोध्या के कंदैला गोलीकांड में घायल पार्वती देवी की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस के बाहर माहौल गरमा गया। पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य अपने समर्थकों के साथ मोर्चरी पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच स्थिति तनावपूर्ण हो गई। मौके पर पहुंचे लखनऊ के JCP लॉ एंड ऑर्डर बबलू कुमार और स्वामी प्रसाद मौर्य के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। रिपोर्टों के मुताबिक, JCP द्वारा प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार करने की बात कहे जाने के बाद विवाद और बढ़ गया। करीब एक घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान सड़क पर भीड़ जुटी रही। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कई थानों की पुलिस और PAC को मौके पर बुलाया गया। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाकर स्थिति शांत कराई। क्या है पूरा मामला? 25 अगस्त को अयोध्या के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के कंदैला गांव में पुराने जमीन और रास्ते के विवाद को लेकर राम लगन मौर्य पर गोली और बम से हमला किया गया था। हमले में राम लगन मौर्य की मौत हो गई थी, जबकि उनकी मां पार्वती देवी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। इलाज के लिए उन्हें लखनऊ के KGMU ट्रॉमा सेंटर लाया गया था, जहां 15 सितंबर को उनकी भी मौत हो गई। पार्वती देवी की मौत के बाद परिजनों और समर्थकों में आक्रोश फैल गया। प्रदर्शनकारियों ने मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए पुलिस-प्रशासन पर सवाल उठाए और आगे बड़े आंदोलन की बात कही। वहीं, उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार मामले में तीन नामजद आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। मोर्चरी के बाहर स्वामी प्रसाद मौर्य और JCP बबलू कुमार के बीच हुई तीखी बहस का वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है। इंडिया लाइव न्यूज़ लखनऊ1