Shuru
Apke Nagar Ki App…
UPSTF को मिलीं बड़ी सफ़लता STF ने अंतर्राज्यीय स्तर पर अवैध असलहों की तस्करी करने वाले गिरोह के 5 सदस्यों को STF एवं गोरखपुर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही के दौरान गिरफ्तार किया गया है!! STF के द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों का सम्बन्ध गोल्डी बराड़ एवं रोहित गोदारा गैंग से होने एवं इनके द्वारा उत्तर प्रदेश तथा महाराष्ट्र की आपराधिक घटनाओं में अवैध शस्त्रों की सप्लाई किए जाने के सम्बन्ध में अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था,उत्तर प्रदेश,अमिताभ यश की बाइट!!
Khabro Ki Paini Najar News New
UPSTF को मिलीं बड़ी सफ़लता STF ने अंतर्राज्यीय स्तर पर अवैध असलहों की तस्करी करने वाले गिरोह के 5 सदस्यों को STF एवं गोरखपुर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही के दौरान गिरफ्तार किया गया है!! STF के द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों का सम्बन्ध गोल्डी बराड़ एवं रोहित गोदारा गैंग से होने एवं इनके द्वारा उत्तर प्रदेश तथा महाराष्ट्र की आपराधिक घटनाओं में अवैध शस्त्रों की सप्लाई किए जाने के सम्बन्ध में अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था,उत्तर प्रदेश,अमिताभ यश की बाइट!!
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- यूपीआई से पेमेंट करने पर ₹2000 से अधिक यूपीआई करते हैं तो क्या होगा 🤔🤔🤔🤔 सबसे बड़ी खबर व्यापारियों को होगी बहुत बड़ी समस्या क्या व्यापारी इस यूपीआई को करेंगे एक्सेप्ट या कैस लेंगे अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दें वीडियो बहुत जरूरी है व्यापारियों के लिए सूचना1
- केजीएमयू के शताब्दी ब्लड बैंक पर गंभीर सवाल............. सेटिंग और सिफारिश के आरोप, जरूरतमंद तीमारदारों को घंटों इंतजार का दावा लखनऊ। केजीएमयू के शताब्दी परिसर स्थित ब्लड बैंक की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि जरूरतमंद मरीजों के तीमारदारों को ब्लड लेने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है, जबकि जान-पहचान या सिफारिश वाले लोगों को कथित तौर पर अपेक्षाकृत आसानी से ब्लड उपलब्ध कराया जाता है। एक तीमारदार ने आरोप लगाया कि ब्लड लेने के दौरान काउंटर पर मौजूद कर्मचारी से व्यवस्था को लेकर सवाल पूछने पर उसके साथ अभद्रता की गई। तीमारदार के मुताबिक कर्मचारी ने कथित तौर पर कहा कि यहां सिर्फ जानने वालों को ब्लड मिलता है। जब तीमारदार ने कहा कि ऐसा कोई नियम नहीं है, तो विवाद बढ़ गया और उसे सुबह ब्लड देने की बात कही गई। आरोप यह भी है कि कर्मचारी ने शिकायत करने की बात पर कथित तौर पर कहा कि जहां शिकायत करनी है कर दो, कुछ नहीं होगा। ब्लड मिलने में कथित देरी के चलते मरीज की हालत बिगड़ने की बात भी सामने आई है। मामला गंभीर इसलिए है क्योंकि ब्लड बैंक में समय पर रक्त उपलब्ध होना कई मरीजों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में यदि किसी जरूरतमंद को अनावश्यक रूप से इंतजार करना पड़े या भेदभाव का सामना करना पड़े, तो व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या केजीएमयू प्रशासन इन आरोपों की निष्पक्ष जांच कराएगा? क्या ब्लड वितरण की प्रक्रिया और काउंटर पर तैनात कर्मचारियों के व्यवहार की निगरानी होगी? यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो जिम्मेदार कर्मचारियों पर क्या कार्रवाई होगी? तीमारदारों का आरोप जांच का विषय है, लेकिन सवाल गंभीर है—ब्लड जैसी जरूरी सुविधा में किसी भी मरीज के साथ सिफारिश या जान-पहचान के आधार पर अलग व्यवहार तो नहीं किया जा रहा?1
- PM नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के लिए वाराणसी में सैकड़ों बाइकें मंगवाई गई हैं. सभी UP 32 (लखनऊ नंबर) हैं और एकदम नई हैं. PM नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के लिए वाराणसी में सैकड़ों बाइकें मंगवाई गई हैं. सभी UP 32 (लखनऊ नंबर) हैं और एकदम नई हैं. वाराणसी से लेकर गुजरात के वडनगर तक बाइक रैली निकलेगी...1
- इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्पाइसजेट की दुबई जाने वाली दो फ़्लाइट्स SG 5111 और SG 5105 के 24 घंटे से अधिक समय तक न उड़ने से 200 से अधिक यात्रियों ने एयरपोर्ट टर्मिनल के अंदर फर्श पर बैठकर एयरलाइन के खिलाफ नारेबाजी की और धरना शुरू कर दिया। यात्रियों का आरोप है कि स्पाइसजेट का ग्राउंड स्टाफ सटीक जानकारी देने के बजाय नदारद हो गया। और न ही समय पर रिफ्रेशमेंट या रहने का इंतजाम किया गया। स्पाइसजेट ने विमान ग्राउंडेड होने को देरी की वजह बताते हुए। माफी मांगी और वैकल्पिक उड़ानों का आश्वासन दिया। रिपोर्टर & एडिटर मो. ज़ुनैद1
- Sanjay Agarwal Tringel News Lucknow 8574663222 *सनातनी ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में दो सौ से अधिक महिलाओं ने वेव सिनेमा में देखी फिल्म हनुमान अंश* - *हनुमान अंश फिल्म के कलाकारों का किया गया सम्मान* लखनऊ 16 सितम्बर। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुवाई में बुधवार 16 सितम्बर 2026 को गोमती नगर स्थित वेब सिनेमा में दो सौ से अधिक सनातनी महिलाओं ने आध्यात्मिक फिल्म हनुमान अंश देखी। इस अवसर पर फिल्म के कलाकार अमित दुबे और स्निग्धा द्विवेदी का सम्मान भी किया गया। उन्होंने संदेश दिया कि सनातन परंपरा विश्व को मानवता और सेवा का मार्ग दिखाती है। उनके अनुसार हनुमान अंश फिल्म का भी संदेश है कि सबसे प्यार करो, सबकी सेवा करो। इस अवसर पर सिनेमाघर परिसर पीली रंग की सनातनी साड़ी पहने मातृशक्तियों के जयकारों से गूंज उठा। इससे पहले दो सौ महिलाओं के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग मंगलवार 8 सितम्बर 2026 को गोमती नगर स्थित फन रिपब्लिक में की गई थी। उस अपार सफल आयोजन में माननीय सदस्य विधान परिषद पवन सिंह चौहान मुख्य अतिथि थे। सपना गोयल ने इस अवसर पर कहा कि हनुमान अंश फिल्म ने न केवल सनातनी आध्यात्मक शक्ति को वैश्विक स्तर पर जागृत किया है बल्कि भारतीय सिनेमा जगत को भी एक निर्णायक दिशा प्रदान की है। उनके अनुसार भगवान राम के भक्त हनुमान, भारतीय परंपरा में भक्ति, सेवा, समर्पण, साहस, विनम्रता और कर्तव्यनिष्ठा के अप्रतिम आदर्श हैं। श्रीराम के प्रति उनका समर्पण हमें यह संदेश देता है कि वास्तविक शक्ति केवल सामर्थ्य में नहीं, बल्कि उस सामर्थ्य का उपयोग लोककल्याण और धर्म के लिए करने में है। सपना गोयल का एक मात्र लक्ष्य है कि संतों और ऋषियों की पावन भूमि, भारत एक बार पुन: विश्व गुरु के रूप में प्रतिष्ठित हो। भारत उत्थान के इस महा उद्देश्य की पूर्ति के लिए ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से प्रतिदिन सुंदरकांड पाठ के साथ प्रत्येक सप्ताह मंगलवार और शनिवार को नजदीकी मंदिरों में सामूहिक सुंदरकांड का आयोजन, करवाया जा रहा है। वर्तमान में सुंदरकांड महा अभियान उत्तर प्रदेश के 42 जिलों और देश के 10 राज्यों तक पहुंच चुका है। बिना किसी सरकारी या निजी सहयोग के 10 मार्च 2024 को महिला दिवस के उपलक्ष्य में सपना गोयल की अगुआई में पांच हजार से अधिक महिलाओं ने लखनऊ के झूलेलाल घाट पर सामूहिक सुंदरकांड का भव्य अनुष्ठान किया था। इस क्रम में महा तीर्थाटन अभियान के अंतर्गत नैमिषारण्य, उत्तराखंड कोटद्वार के प्राचीन सिद्धबली मंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर, हर की पौड़ी हरिद्वार, रुड़की महादेव मंदिर, चित्रकूट के पावन तीर्थ परिसर रामघाट, प्रयागराज के लेटे हुए हनुमान मंदिर, कानपुर के आनंदेश्वर महादेव मंदिर के गंगाजी घाट परिसर ही नहीं भगवान कृष्ण जन्मस्थली मंदिर में भी भव्य सुंदरकाण्ड का पाठ सफलतापूर्वक आयोजित किया जा चुका है। 11 सितम्बर 2024 से अयोध्या तीर्थ में प्रभु राम जी के जन्मभूमि परिसर में भी, मासिक सुंदरकांड पाठ का सिलसिला शुरू हो गया है। इसके साथ ही अयोध्या जी तीर्थ के रामजन्मभूमि मंदिर परिसर में मासिक सुंदरकांड का सामूहिक पाठ आगामी शुक्रवार 25 सितम्बर 2026 को आयोजित किया जा रहा है। इसके साथ ही सेवा परमो धर्मः एवं स्वदेशी अपनाने का संदेश भी दिया जा रहा है। Sanjay Agarwal Tringel News Lucknow 8574663222 Sanjay Agarwal Tringel News Lucknow 8574663222 *सनातनी ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में दो सौ से अधिक महिलाओं ने वेव सिनेमा में देखी फिल्म हनुमान अंश* - *हनुमान अंश फिल्म के कलाकारों का किया गया सम्मान* लखनऊ 16 सितम्बर। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुवाई में बुधवार 16 सितम्बर 2026 को गोमती नगर स्थित वेब सिनेमा में दो सौ से अधिक सनातनी महिलाओं ने आध्यात्मिक फिल्म हनुमान अंश देखी। इस अवसर पर फिल्म के कलाकार अमित दुबे और स्निग्धा द्विवेदी का सम्मान भी किया गया। उन्होंने संदेश दिया कि सनातन परंपरा विश्व को मानवता और सेवा का मार्ग दिखाती है। उनके अनुसार हनुमान अंश फिल्म का भी संदेश है कि सबसे प्यार करो, सबकी सेवा करो। इस अवसर पर सिनेमाघर परिसर पीली रंग की सनातनी साड़ी पहने मातृशक्तियों के जयकारों से गूंज उठा। इससे पहले दो सौ महिलाओं के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग मंगलवार 8 सितम्बर 2026 को गोमती नगर स्थित फन रिपब्लिक में की गई थी। उस अपार सफल आयोजन में माननीय सदस्य विधान परिषद पवन सिंह चौहान मुख्य अतिथि थे। सपना गोयल ने इस अवसर पर कहा कि हनुमान अंश फिल्म ने न केवल सनातनी आध्यात्मक शक्ति को वैश्विक स्तर पर जागृत किया है बल्कि भारतीय सिनेमा जगत को भी एक निर्णायक दिशा प्रदान की है। उनके अनुसार भगवान राम के भक्त हनुमान, भारतीय परंपरा में भक्ति, सेवा, समर्पण, साहस, विनम्रता और कर्तव्यनिष्ठा के अप्रतिम आदर्श हैं। श्रीराम के प्रति उनका समर्पण हमें यह संदेश देता है कि वास्तविक शक्ति केवल सामर्थ्य में नहीं, बल्कि उस सामर्थ्य का उपयोग लोककल्याण और धर्म के लिए करने में है। सपना गोयल का एक मात्र लक्ष्य है कि संतों और ऋषियों की पावन भूमि, भारत एक बार पुन: विश्व गुरु के रूप में प्रतिष्ठित हो। भारत उत्थान के इस महा उद्देश्य की पूर्ति के लिए ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से प्रतिदिन सुंदरकांड पाठ के साथ प्रत्येक सप्ताह मंगलवार और शनिवार को नजदीकी मंदिरों में सामूहिक सुंदरकांड का आयोजन, करवाया जा रहा है। वर्तमान में सुंदरकांड महा अभियान उत्तर प्रदेश के 42 जिलों और देश के 10 राज्यों तक पहुंच चुका है। बिना किसी सरकारी या निजी सहयोग के 10 मार्च 2024 को महिला दिवस के उपलक्ष्य में सपना गोयल की अगुआई में पांच हजार से अधिक महिलाओं ने लखनऊ के झूलेलाल घाट पर सामूहिक सुंदरकांड का भव्य अनुष्ठान किया था। इस क्रम में महा तीर्थाटन अभियान के अंतर्गत नैमिषारण्य, उत्तराखंड कोटद्वार के प्राचीन सिद्धबली मंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर, हर की पौड़ी हरिद्वार, रुड़की महादेव मंदिर, चित्रकूट के पावन तीर्थ परिसर रामघाट, प्रयागराज के लेटे हुए हनुमान मंदिर, कानपुर के आनंदेश्वर महादेव मंदिर के गंगाजी घाट परिसर ही नहीं भगवान कृष्ण जन्मस्थली मंदिर में भी भव्य सुंदरकाण्ड का पाठ सफलतापूर्वक आयोजित किया जा चुका है। 11 सितम्बर 2024 से अयोध्या तीर्थ में प्रभु राम जी के जन्मभूमि परिसर में भी, मासिक सुंदरकांड पाठ का सिलसिला शुरू हो गया है। इसके साथ ही अयोध्या जी तीर्थ के रामजन्मभूमि मंदिर परिसर में मासिक सुंदरकांड का सामूहिक पाठ आगामी शुक्रवार 25 सितम्बर 2026 को आयोजित किया जा रहा है। इसके साथ ही सेवा परमो धर्मः एवं स्वदेशी अपनाने का संदेश भी दिया जा रहा है। Sanjay Agarwal Tringel News Lucknow 85746632224
- न्यायालय के फैसले तक स्कूल चलने के आश्वासन के बावजूद क्लासरूम में लगा ताला अमानीगंज में पन्ना बाबा पब्लिक जूनियर हाई स्कूल का मामला, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने का आर लखनऊ थाना मलिहाबाद क्षेत्र के अमानीगंज स्थित पन्ना बाबा पब्लिक जूनियर हाई स्कूल में क्लासरूम में ताला लगाए जाने का मामला सामने आया है। स्कूल संचालक राकेश कुमार का आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा दबंगई के बल पर विद्यालय को बंद कराने का प्रयास किया जा रहा है, जिसके चलते बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। स्कूल संचालक के मुताबिक मामले को लेकर न्यायालय से लेकर स्थानीय थाने तक शिकायत की जा चुकी है। इसके अलावा @dcp_north को भी लिखित तहरीर दी गई थी। संचालक का कहना है कि डीसीपी नॉर्थ की ओर से उन्हें आश्वासन दिया गया था कि न्यायालय का फैसला आने तक स्कूल का संचालन बाधित नहीं किया जाएगा और न्यायालय का जो भी निर्णय होगा, उसे सभी पक्षों को मानना होगा। इसके बावजूद आरोप है कि विद्यालय के कुछ क्लासरूम में ताला लगा दिया गया। इससे पढ़ाई करने पहुंचे बच्चों को कक्षाओं के बाहर धूप और सड़क किनारे बैठना पड़ा। घटना के बाद बच्चों और अभिभावकों में नाराजगी बताई जा रही है। स्कूल संचालक ने संबंधित अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर विद्यालय में पढ़ाई सुचारु रूप से संचालित कराने तथा बच्चों की शिक्षा प्रभावित न होने देने की मांग की है। वहीं, लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि और दूसरे पक्ष का बयान सामने आना अभी बाकी है।1
- लखनऊ। अदब के शहर में ये कैसी बेअदबगी, चौक के घंटा घर पर गालियों के साथ युवतियों के बीच जमकर चले लात घूसे और कुर्सियां वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल1
- लखनऊ के बीकेटी थाना क्षेत्र के मदारीपुर गांव में पति-पत्नी के मृत अवस्था में पाए जाने से हड़कंप मच गया लखनऊ के बीकेटी थाना क्षेत्र के मदारीपुर गांव में पति-पत्नी के मृत अवस्था में पाए जाने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक पुलिस जांच में घरेलू विवाद की बात सामने आई है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद स्पष्ट होगी। � **मामले के संबंध में पुलिस उपायुक्त उत्तरी द्वारा दी गई बाइट।**1
- लखनऊ। जनेश्वर मिश्र पार्क के पास युवती को टक्कर मारने का मामला घटना में सूत्रों ने किए चौंकाने वाले खुलासे युवती सुबह सुबह चाय पीने जनेश्वर मिश्र पार्क के पास गई थी उसी दौरान कार सवार शाहनवाज अन्य युवतियों के साथ चाय की टपरी पर पहुंचा युवती शाहनवाज को देकर पहचान गई शाहनवाज युवती से यस ठाकुर बनकर रिलेशनशिप में था जिसके बाद युवती ने किया का विरोध उसी दौरान युवती को पता चला यह यश नहीं शहनवाज है जिसके बाद युवती ने युवक पर लगाए धोखेबाजी के आरोप शहनवाज ने युवती पर गाड़ी चढ़ाने का किया प्रयास शहनवाज टक्कर मारकर मौके से हुआ फरार युवती घटना में हुई घायल मेडिकल के लिए अस्पताल गई थाना विस्तार क्षेत्र की घटना1