logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

न्यायालय के फैसले तक स्कूल चलने के आश्वासन के बावजूद क्लासरूम में लगा ताला अमानीगंज में पन्ना बाबा पब्लिक जूनियर हाई स्कूल का मामला, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने का आर लखनऊ थाना मलिहाबाद क्षेत्र के अमानीगंज स्थित पन्ना बाबा पब्लिक जूनियर हाई स्कूल में क्लासरूम में ताला लगाए जाने का मामला सामने आया है। स्कूल संचालक राकेश कुमार का आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा दबंगई के बल पर विद्यालय को बंद कराने का प्रयास किया जा रहा है, जिसके चलते बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। स्कूल संचालक के मुताबिक मामले को लेकर न्यायालय से लेकर स्थानीय थाने तक शिकायत की जा चुकी है। इसके अलावा @dcp_north को भी लिखित तहरीर दी गई थी। संचालक का कहना है कि डीसीपी नॉर्थ की ओर से उन्हें आश्वासन दिया गया था कि न्यायालय का फैसला आने तक स्कूल का संचालन बाधित नहीं किया जाएगा और न्यायालय का जो भी निर्णय होगा, उसे सभी पक्षों को मानना होगा। इसके बावजूद आरोप है कि विद्यालय के कुछ क्लासरूम में ताला लगा दिया गया। इससे पढ़ाई करने पहुंचे बच्चों को कक्षाओं के बाहर धूप और सड़क किनारे बैठना पड़ा। घटना के बाद बच्चों और अभिभावकों में नाराजगी बताई जा रही है। स्कूल संचालक ने संबंधित अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर विद्यालय में पढ़ाई सुचारु रूप से संचालित कराने तथा बच्चों की शिक्षा प्रभावित न होने देने की मांग की है। वहीं, लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि और दूसरे पक्ष का बयान सामने आना अभी बाकी है।

2 hrs ago
user_Khabro Ki Paini Najar News New
Khabro Ki Paini Najar News New
Advertising agency बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

न्यायालय के फैसले तक स्कूल चलने के आश्वासन के बावजूद क्लासरूम में लगा ताला अमानीगंज में पन्ना बाबा पब्लिक जूनियर हाई स्कूल का मामला, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने का आर लखनऊ थाना मलिहाबाद क्षेत्र के अमानीगंज स्थित पन्ना बाबा पब्लिक जूनियर हाई स्कूल में क्लासरूम में ताला लगाए जाने का मामला सामने आया है। स्कूल संचालक राकेश कुमार का आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा दबंगई के बल पर विद्यालय को बंद कराने का प्रयास किया जा रहा है, जिसके चलते बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। स्कूल संचालक के मुताबिक मामले को लेकर न्यायालय से लेकर स्थानीय थाने तक शिकायत की जा चुकी है। इसके अलावा @dcp_north को भी लिखित तहरीर दी गई थी। संचालक का कहना है कि डीसीपी नॉर्थ की ओर से उन्हें आश्वासन दिया गया था कि न्यायालय का फैसला आने तक स्कूल का संचालन बाधित नहीं किया जाएगा और न्यायालय का जो भी निर्णय होगा, उसे सभी पक्षों को मानना होगा। इसके बावजूद आरोप है कि विद्यालय के कुछ क्लासरूम में ताला लगा दिया गया। इससे पढ़ाई करने पहुंचे बच्चों को कक्षाओं के बाहर धूप और सड़क किनारे बैठना पड़ा। घटना के बाद बच्चों और अभिभावकों में नाराजगी बताई जा रही है। स्कूल संचालक ने संबंधित अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर विद्यालय में पढ़ाई सुचारु रूप से संचालित कराने तथा बच्चों की शिक्षा प्रभावित न होने देने की मांग की है। वहीं, लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि और दूसरे पक्ष का बयान सामने आना अभी बाकी है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कमर के पीछे सरकारी पिस्टल, ‘दबंग’ अंदाज में चौकी प्रभारी! वायरल वीडियो ने खड़े किए सुरक्षा पर सवाल लखनऊ। थाना हजरतगंज क्षेत्र की पार्क रोड पुलिस चौकी प्रभारी दिलशाद चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में चौकी प्रभारी सरकारी पिस्टल को कमर के पीछे लगाए हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को लेकर स्थानीय लोगों के बीच पुलिस की कार्यप्रणाली और हथियार रखने के तरीके को लेकर सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि पार्क रोड चौकी सिविल अस्पताल के सामने स्थित है और चौकी प्रभारी को अस्पताल परिसर में भी आना-जाना रहता है। ऐसे में मरीजों, तीमारदारों और चिकित्सकों के बीच सरकारी हथियार लेकर इस तरह चलने का वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिसकर्मियों से आमजन कानून और सुरक्षा व्यवस्था के नियमों का पालन करने की अपेक्षा करता है। ऐसे में यदि वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा तरीका वास्तविक है, तो संबंधित अधिकारियों को इसकी जांच कर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। चौकी क्षेत्र मुख्यमंत्री आवास के नजदीक होने के कारण भी मामला सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने हजरतगंज पुलिस के उच्चाधिकारियों से वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कराने तथा हथियार रखने के निर्धारित नियमों के अनुपालन की समीक्षा करने की मांग की है। लखनऊ। थाना हजरतगंज सिविल अस्पताल के सामने चौकी पर तैनात है दिलशाद चौधरी का नया तरीका पिस्टल लगाने का वीडियो वायरल
    1
    कमर के पीछे सरकारी पिस्टल, ‘दबंग’ अंदाज में चौकी प्रभारी! वायरल वीडियो ने खड़े किए सुरक्षा पर सवाल
लखनऊ। थाना हजरतगंज क्षेत्र की पार्क रोड पुलिस चौकी प्रभारी दिलशाद चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में चौकी प्रभारी सरकारी पिस्टल को कमर के पीछे लगाए हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को लेकर स्थानीय लोगों के बीच पुलिस की कार्यप्रणाली और हथियार रखने के तरीके को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि पार्क रोड चौकी सिविल अस्पताल के सामने स्थित है और चौकी प्रभारी को अस्पताल परिसर में भी आना-जाना रहता है।
ऐसे में मरीजों, तीमारदारों और चिकित्सकों के बीच सरकारी हथियार लेकर इस तरह चलने का वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिसकर्मियों से आमजन कानून और सुरक्षा व्यवस्था के नियमों का पालन करने की अपेक्षा करता है।
ऐसे में यदि वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा तरीका वास्तविक है, तो संबंधित अधिकारियों को इसकी जांच कर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
चौकी क्षेत्र मुख्यमंत्री आवास के नजदीक होने के कारण भी मामला सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया जा रहा है।
स्थानीय लोगों ने हजरतगंज पुलिस के उच्चाधिकारियों से वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कराने तथा हथियार रखने के निर्धारित नियमों के अनुपालन की समीक्षा करने की मांग की है।
लखनऊ। थाना हजरतगंज सिविल अस्पताल के सामने चौकी पर तैनात है दिलशाद चौधरी का नया तरीका पिस्टल लगाने का वीडियो वायरल
    user_Khabro Ki Paini Najar News New
    Khabro Ki Paini Najar News New
    Advertising agency बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • हाथी के गले से निकाला गया टायर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू असम के गोलाघाट में एक जंगली हाथी के गले में फंसा टायर कई घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद निकाल लिया गया. हाथी को शाम के समय ट्रैंक्विलाइज कर वन विभाग की टीम ने सावधानी से टायर हटाया. अधिकारियों के मुताबिक, इस दौरान हाथी को कोई चोट नहीं आई. बताया जा रहा है कि टायर जंगल में पड़ा था, जिसे हाथी ने सूंड से उठाया और वह उसके गले में फंस गया।
    1
    हाथी के गले से निकाला गया टायर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
असम के गोलाघाट में एक जंगली हाथी के गले में फंसा टायर कई घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद निकाल लिया गया. हाथी को शाम के समय ट्रैंक्विलाइज कर वन विभाग की टीम ने सावधानी से टायर हटाया. अधिकारियों के मुताबिक, इस दौरान हाथी को कोई चोट नहीं आई. बताया जा रहा है कि टायर जंगल में पड़ा था, जिसे हाथी ने सूंड से उठाया और वह उसके गले में फंस गया।
    user_NATIONAL INDIA TV
    NATIONAL INDIA TV
    Local News Reporter बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • न्यायालय के फैसले तक स्कूल चलने के आश्वासन के बावजूद क्लासरूम में लगा ताला अमानीगंज में पन्ना बाबा पब्लिक जूनियर हाई स्कूल का मामला, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने का आरोप मलिहाबाद, #लखनऊ। #थाना_मलिहाबाद क्षेत्र के अमानीगंज स्थित पन्ना बाबा पब्लिक जूनियर हाई स्कूल में क्लासरूम में ताला लगाए जाने का मामला सामने आया है। स्कूल संचालक राकेश कुमार का आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा दबंगई के बल पर विद्यालय को बंद कराने का प्रयास किया जा रहा है, जिसके चलते बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। स्कूल संचालक के मुताबिक मामले को लेकर न्यायालय से लेकर स्थानीय थाने तक शिकायत की जा चुकी है। इसके अलावा @dcp_north को भी लिखित तहरीर दी गई थी। संचालक का कहना है कि डीसीपी नॉर्थ की ओर से उन्हें आश्वासन दिया गया था कि न्यायालय का फैसला आने तक स्कूल का संचालन बाधित नहीं किया जाएगा और न्यायालय का जो भी निर्णय होगा, उसे सभी पक्षों को मानना होगा। इसके बावजूद आरोप है कि विद्यालय के कुछ क्लासरूम में ताला लगा दिया गया। इससे पढ़ाई करने पहुंचे बच्चों को कक्षाओं के बाहर धूप और सड़क किनारे बैठना पड़ा। घटना के बाद बच्चों और अभिभावकों में नाराजगी बताई जा रही है। स्कूल संचालक ने संबंधित अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर विद्यालय में पढ़ाई सुचारु रूप से संचालित कराने तथा बच्चों की शिक्षा प्रभावित न होने देने की मांग की है। वहीं, लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि और दूसरे पक्ष का बयान सामने आना अभी बाकी है।
    1
    न्यायालय के फैसले तक स्कूल चलने के आश्वासन के बावजूद क्लासरूम में लगा ताला
अमानीगंज में पन्ना बाबा पब्लिक जूनियर हाई स्कूल का मामला, बच्चों
की पढ़ाई प्रभावित होने का आरोप
मलिहाबाद, #लखनऊ। #थाना_मलिहाबाद क्षेत्र के अमानीगंज स्थित पन्ना बाबा पब्लिक जूनियर हाई स्कूल में क्लासरूम में ताला लगाए जाने का मामला सामने आया है।
स्कूल संचालक राकेश कुमार का आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा दबंगई के बल पर विद्यालय को बंद कराने का प्रयास किया जा रहा है, जिसके चलते बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
स्कूल संचालक के मुताबिक मामले को लेकर न्यायालय से लेकर स्थानीय थाने तक शिकायत की जा चुकी है।
इसके अलावा @dcp_north को भी लिखित तहरीर दी गई थी।
संचालक का कहना है कि डीसीपी नॉर्थ की ओर से उन्हें आश्वासन दिया गया था कि न्यायालय का फैसला आने तक स्कूल का संचालन बाधित नहीं किया जाएगा और न्यायालय का जो भी निर्णय होगा, उसे सभी पक्षों को मानना होगा।
इसके बावजूद आरोप है कि विद्यालय के कुछ क्लासरूम में ताला लगा दिया गया।
इससे पढ़ाई करने पहुंचे बच्चों को कक्षाओं के बाहर धूप और सड़क किनारे बैठना पड़ा।
घटना के बाद बच्चों और अभिभावकों में नाराजगी बताई जा रही है।
स्कूल संचालक ने संबंधित अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर विद्यालय में पढ़ाई सुचारु रूप से संचालित कराने तथा बच्चों की शिक्षा प्रभावित न होने देने की मांग की है।
वहीं, लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि और दूसरे पक्ष का बयान सामने आना अभी बाकी है।
    user_Zahira Bano
    Zahira Bano
    Media company बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • लखनऊ।थाना गोमतीनगर विस्तार क्षेत्रान्तर्गत हुई घटना के सम्बन्ध में पुलिस उपायुक्त पूर्वी द्वारा दी गयी बाइट/- . . .
    1
    लखनऊ।थाना गोमतीनगर विस्तार क्षेत्रान्तर्गत हुई घटना के सम्बन्ध में पुलिस उपायुक्त पूर्वी द्वारा दी गयी बाइट/-
.
.
.
    user_आदर्श मीडिया एसोसिएशन (रजि.)
    आदर्श मीडिया एसोसिएशन (रजि.)
    Voice of people Bakshi Ka Talab, Lucknow•
    9 hrs ago
  • लखनऊ में मोर्चरी के बाहर हाईवोल्टेज हंगामा, स्वामी प्रसाद मौर्य और JCP बबलू कुमार में तीखी नोकझोंक लखनऊ में मोर्चरी के बाहर हाईवोल्टेज हंगामा, स्वामी प्रसाद मौर्य और JCP बबलू कुमार में तीखी नोकझोंक लखनऊ, 15 सितंबर 2026। अयोध्या के कंदैला गोलीकांड में घायल पार्वती देवी की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस के बाहर माहौल गरमा गया। पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य अपने समर्थकों के साथ मोर्चरी पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच स्थिति तनावपूर्ण हो गई। मौके पर पहुंचे लखनऊ के JCP लॉ एंड ऑर्डर बबलू कुमार और स्वामी प्रसाद मौर्य के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। रिपोर्टों के मुताबिक, JCP द्वारा प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार करने की बात कहे जाने के बाद विवाद और बढ़ गया। करीब एक घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान सड़क पर भीड़ जुटी रही। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कई थानों की पुलिस और PAC को मौके पर बुलाया गया। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाकर स्थिति शांत कराई। क्या है पूरा मामला? 25 अगस्त को अयोध्या के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के कंदैला गांव में पुराने जमीन और रास्ते के विवाद को लेकर राम लगन मौर्य पर गोली और बम से हमला किया गया था। हमले में राम लगन मौर्य की मौत हो गई थी, जबकि उनकी मां पार्वती देवी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। इलाज के लिए उन्हें लखनऊ के KGMU ट्रॉमा सेंटर लाया गया था, जहां 15 सितंबर को उनकी भी मौत हो गई। पार्वती देवी की मौत के बाद परिजनों और समर्थकों में आक्रोश फैल गया। प्रदर्शनकारियों ने मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए पुलिस-प्रशासन पर सवाल उठाए और आगे बड़े आंदोलन की बात कही। वहीं, उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार मामले में तीन नामजद आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। मोर्चरी के बाहर स्वामी प्रसाद मौर्य और JCP बबलू कुमार के बीच हुई तीखी बहस का वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है। इंडिया लाइव न्यूज़ लखनऊ
    1
    लखनऊ में मोर्चरी के बाहर हाईवोल्टेज हंगामा, स्वामी प्रसाद मौर्य और JCP बबलू कुमार में तीखी नोकझोंक
लखनऊ में मोर्चरी के बाहर हाईवोल्टेज हंगामा, स्वामी प्रसाद मौर्य और JCP बबलू कुमार में तीखी नोकझोंक
लखनऊ, 15 सितंबर 2026। अयोध्या के कंदैला गोलीकांड में घायल पार्वती देवी की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत के बाद मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस के बाहर माहौल गरमा गया। पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य अपने समर्थकों के साथ मोर्चरी पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच स्थिति तनावपूर्ण हो गई। मौके पर पहुंचे लखनऊ के JCP लॉ एंड ऑर्डर बबलू कुमार और स्वामी प्रसाद मौर्य के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। रिपोर्टों के मुताबिक, JCP द्वारा प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार करने की बात कहे जाने के बाद विवाद और बढ़ गया।
करीब एक घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान सड़क पर भीड़ जुटी रही। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कई थानों की पुलिस और PAC को मौके पर बुलाया गया। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाकर स्थिति शांत कराई।
क्या है पूरा मामला?
25 अगस्त को अयोध्या के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के कंदैला गांव में पुराने जमीन और रास्ते के विवाद को लेकर राम लगन मौर्य पर गोली और बम से हमला किया गया था। हमले में राम लगन मौर्य की मौत हो गई थी, जबकि उनकी मां पार्वती देवी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। इलाज के लिए उन्हें लखनऊ के KGMU ट्रॉमा सेंटर लाया गया था, जहां 15 सितंबर को उनकी भी मौत हो गई।
पार्वती देवी की मौत के बाद परिजनों और समर्थकों में आक्रोश फैल गया। प्रदर्शनकारियों ने मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए पुलिस-प्रशासन पर सवाल उठाए और आगे बड़े आंदोलन की बात कही। वहीं, उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार मामले में तीन नामजद आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
मोर्चरी के बाहर स्वामी प्रसाद मौर्य और JCP बबलू कुमार के बीच हुई तीखी बहस का वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है।
इंडिया लाइव न्यूज़ लखनऊ
    user_अंकित कुमार
    अंकित कुमार
    Social worker बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • थाना दुबग्गा के अंतर्गत ग्राम मौरा मजरा जिल्हापुर में लकड़ी कटान जोड़ो पर चल रहा है अगर इसी तरह गिरींन बेल्ट में पेड़ो का कटान चलता रहा तो आने वाले पाच साल में मलिहाबाद जो ब्रेकिंग न्यूज़ की दशहरी के नाम से जाना जाता है पूरी तरह बिरान हो जायेगा वही दूसरी तरफ़ सरकार एक पेड़ माँ के नाम लगाने की अपील जानता से कर रही हैं अब सवाल यह है की नाजायज पेड़ो का कटान हो कैसे रहा है अगर जल्द पेड़ो के कटान को नहीं रोका गया तो भारतीय किसान यूनियन अवध राजू गुप्ता गुट की किसान पंचायत होगी और उसमे जिम्मेदार लोगो से पूछने का काम किया जायेगा और मुख्य मंत्री जी को भी ज्ञापन सौप कर छेत्र की जानकारी भी दी जायेगी
    1
    थाना दुबग्गा के अंतर्गत ग्राम मौरा मजरा जिल्हापुर में लकड़ी कटान जोड़ो पर चल रहा है अगर इसी तरह गिरींन बेल्ट में पेड़ो का कटान चलता रहा तो आने वाले पाच साल में मलिहाबाद जो
ब्रेकिंग न्यूज़  
की दशहरी  के नाम से जाना जाता है पूरी तरह बिरान हो जायेगा वही दूसरी तरफ़ सरकार एक पेड़ माँ के नाम लगाने की अपील जानता से कर रही हैं अब सवाल यह है की नाजायज पेड़ो का कटान हो कैसे रहा है अगर जल्द पेड़ो के कटान को नहीं रोका गया तो 
भारतीय किसान यूनियन अवध राजू गुप्ता गुट की किसान पंचायत होगी और उसमे जिम्मेदार लोगो से पूछने का काम किया जायेगा और मुख्य मंत्री जी को भी ज्ञापन सौप कर छेत्र की जानकारी भी दी जायेगी
    user_मो इस्लाम
    मो इस्लाम
    Media Consultant बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • दिल छू लेने वाली ये खबर साबित करती है कि इंसानियत और खाकी का फर्ज आज भी जिंदा है! दिल छू लेने वाली ये खबर साबित करती है कि इंसानियत और खाकी का फर्ज आज भी जिंदा है! कहानी: 9 साल का इंतजार और आंसू पोछती उम्मीद कहते हैं माँ की दुआओं और औलाद के सब्र में बहुत ताकत होती है। 55 साल की रतन बेन जी, जो गुजरात की रहने वाली हैं, पिछले 9 सालों से अपने परिवार से बिछड़ गई थीं। अंजान शहर, अनजान रास्ते... भटकते-भटकते वो यूपी के लखनऊ की सड़कों पर आ पहुंचीं। लेकिन कहते हैं न कि जब ऊपर वाला रास्ता दिखाता है, तो फरिश्ते किसी न किसी रूप में आ ही जाते हैं। हजरतगंज पुलिस (लखनऊ) की नज़र जब उन पर पड़ी, तो वे उन्हें थाने ले आए। पुलिसकर्मियों ने सिर्फ अपनी ड्यूटी नहीं निभाई, बल्कि एक परिवार को जोड़ने का जिम्मा उठाया। जानकारी जुटाने पर पता चला कि अम्मा गुजरात की रहने वाली हैं। लखनऊ पुलिस ने तुरंत गुजरात पुलिस से संपर्क किया और उनकी तस्वीर भेजी। जैसे ही बेटे ने तस्वीर देखी, उसकी आँखों के सामने 9 साल पुराना वो खोया हुआ पल घूम गया। बेटा तुरंत गुजरात पुलिस के साथ लखनऊ आया। 9 साल बाद जब बेटे ने अपनी माँ का चेहरा देखा, तो दोनों का सब्र का बांध टूट गया और बेटा माँ के गले लगकर फूट-फूटकर रो पड़ा। यह सिर्फ एक खबर नहीं, बल्कि उन लाखों लोगों के लिए एक उम्मीद है जो अपनों के लौटने का इंतजार कर रहे हैं। सलाम है लखनऊ और गुजरात पुलिस के इस सराहनीय कार्य को!
    1
    दिल छू लेने वाली ये खबर साबित करती है कि इंसानियत और खाकी का फर्ज आज भी जिंदा है! 

दिल छू लेने वाली ये खबर साबित करती है कि इंसानियत और खाकी का फर्ज आज भी जिंदा है! 
कहानी: 9 साल का इंतजार और आंसू पोछती उम्मीद कहते हैं माँ की दुआओं और औलाद के सब्र में बहुत ताकत होती है। 55 साल की रतन बेन जी, जो गुजरात की रहने वाली हैं, पिछले 9 सालों से अपने परिवार से बिछड़ गई थीं।
अंजान शहर, अनजान रास्ते... भटकते-भटकते वो यूपी के लखनऊ की सड़कों पर आ पहुंचीं। लेकिन कहते हैं न कि जब ऊपर वाला रास्ता दिखाता है, तो फरिश्ते किसी न किसी रूप में आ ही जाते हैं। हजरतगंज पुलिस (लखनऊ) की नज़र जब उन पर पड़ी, तो वे उन्हें थाने ले आए। पुलिसकर्मियों ने सिर्फ अपनी ड्यूटी नहीं निभाई, बल्कि एक परिवार को जोड़ने का जिम्मा उठाया। 
जानकारी जुटाने पर पता चला कि अम्मा गुजरात की रहने वाली हैं। लखनऊ पुलिस ने तुरंत गुजरात पुलिस से संपर्क किया और उनकी तस्वीर भेजी। जैसे ही बेटे ने तस्वीर देखी, उसकी आँखों के सामने 9 साल पुराना वो खोया हुआ पल घूम गया।
बेटा तुरंत गुजरात पुलिस के साथ लखनऊ आया। 9 साल बाद जब बेटे ने अपनी माँ का चेहरा देखा, तो दोनों का सब्र का बांध टूट गया और बेटा माँ के गले लगकर फूट-फूटकर रो पड़ा।
यह सिर्फ एक खबर नहीं, बल्कि उन लाखों लोगों के लिए एक उम्मीद है जो अपनों के लौटने का इंतजार कर रहे हैं। सलाम है लखनऊ और गुजरात पुलिस के इस सराहनीय कार्य को!
    user_उमेश लोधी पत्रकार
    उमेश लोधी पत्रकार
    Local News Reporter Sadar, Lucknow•
    1 hr ago
  • UPSTF को मिलीं बड़ी सफ़लता STF ने अंतर्राज्यीय स्तर पर अवैध असलहों की तस्करी करने वाले गिरोह के 5 सदस्यों को STF एवं गोरखपुर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही के दौरान गिरफ्तार किया गया है!! STF के द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों का सम्बन्ध गोल्डी बराड़ एवं रोहित गोदारा गैंग से होने एवं इनके द्वारा उत्तर प्रदेश तथा महाराष्ट्र की आपराधिक घटनाओं में अवैध शस्त्रों की सप्लाई किए जाने के सम्बन्ध में अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था,उत्तर प्रदेश,अमिताभ यश की बाइट!!
    1
    UPSTF को मिलीं बड़ी सफ़लता STF ने अंतर्राज्यीय स्तर पर अवैध असलहों की तस्करी करने वाले गिरोह के 5 सदस्यों को STF एवं गोरखपुर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही के दौरान गिरफ्तार किया गया है!!
STF के द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों का सम्बन्ध गोल्डी बराड़ एवं रोहित गोदारा गैंग से  होने एवं इनके द्वारा उत्तर प्रदेश तथा महाराष्ट्र की आपराधिक घटनाओं में अवैध शस्त्रों की सप्लाई किए जाने के सम्बन्ध में अपर पुलिस 
महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था,उत्तर प्रदेश,अमिताभ यश की बाइट!!
    user_Khabro Ki Paini Najar News New
    Khabro Ki Paini Najar News New
    Advertising agency बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.