logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मथुरा मंदिर में पूजा करने पर दलित परिवार के साथ बदसलूकी और मारपीट का आरोप पीड़िता ने लगाई मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार ​मथुरा शहर की एक कॉलोनी में मंदिर में पूजा करने को लेकर हुए विवाद में एक परिवार के साथ गाली गलौज मारपीट और अभद्रता करने का गंभीर मामला सामने आया है पीड़िता आस्था पत्नी पवन कुमार सैनी ने अपने बयान में आरोप लगाया है कि जातिगत भेदभाव के चलते उनके परिवार पर लोहे की रॉड और ईंटों से हमला किया गया जिसमें उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए पीड़िता आस्था के अनुसार, 17 सितंबर गुरुवार को जब वह अपने पति और 4 साल के बच्चे के साथ पड़ोस के मंदिर में पूजा करने गई थीं तब वहां मौजूद श्री भगवान चतुर्वेदी नामक व्यक्ति ने उनके बच्चे द्वारा गायत्री मंत्र का पाठ करने पर आपत्ति जताई और जातिसूचक शब्द कहते हुए गाली गलौज शुरू कर दी पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब उनके पति ने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपी ने जूता निकाल लिया घटना का वीडियो बनाते समय आरोपी के बेटे रोहित चतुर्वेदी ने मोबाइल छीन लिया और लोहे की रॉड से हमला कर दिया इस दौरान पीड़िता के साथ अश्लील हरकत और हाथापाई भी की गई मारपीट के दौरान बीच बचाव करने आए उनके पति के सिर पर ईंट व रॉड से वार किया गया जिससे वे खून से लथपथ हो गए बाद में स्थानीय पड़ोसियों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया पीड़िता का यह भी कहना है कि इससे पूर्व दिवाली पर भी इस परिवार द्वारा उन पर हमला किया गया था जिसकी शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई हालिया घटना को तीन दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है और उन पर मामले में समझौते का दबाव बनाया जा रहा है ​पीड़िता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मामले का संज्ञान लेकर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है उन्होंने कहा कि उन्हें न्याय दिलाया जाए अन्यथा वे इस तरह के उत्पीड़न से तंग आकर इच्छामृत्यु के लिए मजबूर होंगी

12 hrs ago
user_नितिन कर्दम
नितिन कर्दम
मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
12 hrs ago

मथुरा मंदिर में पूजा करने पर दलित परिवार के साथ बदसलूकी और मारपीट का आरोप पीड़िता ने लगाई मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार ​मथुरा शहर की एक कॉलोनी में मंदिर में पूजा करने को लेकर हुए विवाद में एक परिवार के साथ गाली गलौज मारपीट और अभद्रता करने का गंभीर मामला सामने आया है पीड़िता आस्था पत्नी पवन कुमार सैनी ने अपने बयान में आरोप लगाया है कि जातिगत भेदभाव के चलते उनके परिवार पर लोहे की रॉड और ईंटों से हमला किया गया जिसमें उनके पति

गंभीर रूप से घायल हो गए पीड़िता आस्था के अनुसार, 17 सितंबर गुरुवार को जब वह अपने पति और 4 साल के बच्चे के साथ पड़ोस के मंदिर में पूजा करने गई थीं तब वहां मौजूद श्री भगवान चतुर्वेदी नामक व्यक्ति ने उनके बच्चे द्वारा गायत्री मंत्र का पाठ करने पर आपत्ति जताई और जातिसूचक शब्द कहते हुए गाली गलौज शुरू कर दी पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब उनके पति ने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपी ने जूता निकाल लिया घटना का वीडियो

बनाते समय आरोपी के बेटे रोहित चतुर्वेदी ने मोबाइल छीन लिया और लोहे की रॉड से हमला कर दिया इस दौरान पीड़िता के साथ अश्लील हरकत और हाथापाई भी की गई मारपीट के दौरान बीच बचाव करने आए उनके पति के सिर पर ईंट व रॉड से वार किया गया जिससे वे खून से लथपथ हो गए बाद में स्थानीय पड़ोसियों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया पीड़िता का यह भी कहना है कि इससे पूर्व दिवाली पर भी इस परिवार द्वारा उन पर

हमला किया गया था जिसकी शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई हालिया घटना को तीन दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है और उन पर मामले में समझौते का दबाव बनाया जा रहा है ​पीड़िता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मामले का संज्ञान लेकर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है उन्होंने कहा कि उन्हें न्याय दिलाया जाए अन्यथा वे इस तरह के उत्पीड़न से तंग आकर इच्छामृत्यु के लिए मजबूर होंगी

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • स्वामी हरिदास जी के 546वें आविर्भाव महोत्सव में श्री हरिदास वंशीय सागर ग्रंथ का विमोचन छठवें दिन रत्नों से हुआ स्वामी हरिदास जी का महाअभिषेक, संतों और विद्वानों की मौजूदगी में हुआ ग्रंथ विमोचन वृंदावन। स्वामी हरिदास जी के 546वें आविर्भाव महोत्सव के छठवें दिन वृंदावन में भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर श्री स्वामी राधाप्रसाद देवजू महाराज की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस दौरान स्वामी हरिदास जी का रत्नों से महाअभिषेक किया गया। महोत्सव के अंतर्गत प्रातःकाल बधाई गायन, समाज गायन और ठाकुर जी की महाआरती का आयोजन हुआ। भक्तों ने धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण में स्वामी हरिदास जी के चरणों में श्रद्धा अर्पित की। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण स्वामी हरिदास जी द्वारा रचित ‘श्री हरिदास वंशीय सागर’ ग्रंथ के प्रथम खंड का विमोचन रहा। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने वृंदावन के संतों, विद्वानों और धर्माचार्यों की उपस्थिति में ग्रंथ का विमोचन किया। आयोजकों के अनुसार, यह ग्रंथ संतों, रसिकों और साधकों के लिए साधना के पथ पर उपयोगी सिद्ध होगा। ग्रंथ में स्वामी हरिदास जी के पदों को सरल एवं सुगम गद्य रूप में प्रस्तुत किया गया है, जिससे पाठक उनके भाव, भक्ति और आध्यात्मिक संदेश को आसानी से समझ सकें। ग्रंथ में संगीत साधना से जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंगों का भी विस्तृत वर्णन किया गया है। इसमें तानसेन और बैजू बावरा जैसे महान संगीत साधकों के स्वामी हरिदास जी के सानिध्य में आने, उनकी लीलाओं तथा राग-रागिनियों के ज्ञान प्राप्त करने से जुड़े प्रसंग शामिल किए गए हैं। ग्रंथ विमोचन के दौरान संतों और विद्वानों ने स्वामी हरिदास जी की भक्ति, संगीत साधना और वृंदावन की रस परंपरा में उनके योगदान को स्मरण किया। महोत्सव में शामिल श्रद्धालुओं ने धार्मिक आयोजनों का आनंद लेते हुए स्वामी हरिदास जी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
    1
    स्वामी हरिदास जी के 546वें आविर्भाव महोत्सव में श्री हरिदास वंशीय सागर ग्रंथ का विमोचन

छठवें दिन रत्नों से हुआ स्वामी हरिदास जी का महाअभिषेक, संतों और विद्वानों की मौजूदगी में हुआ ग्रंथ विमोचन

वृंदावन। स्वामी हरिदास जी के 546वें आविर्भाव महोत्सव के छठवें दिन वृंदावन में भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर श्री स्वामी राधाप्रसाद देवजू महाराज की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस दौरान स्वामी हरिदास जी का रत्नों से महाअभिषेक किया गया।

महोत्सव के अंतर्गत प्रातःकाल बधाई गायन, समाज गायन और ठाकुर जी की महाआरती का आयोजन हुआ। भक्तों ने धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण में स्वामी हरिदास जी के चरणों में श्रद्धा अर्पित की।

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण स्वामी हरिदास जी द्वारा रचित ‘श्री हरिदास वंशीय सागर’ ग्रंथ के प्रथम खंड का विमोचन रहा। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने वृंदावन के संतों, विद्वानों और धर्माचार्यों की उपस्थिति में ग्रंथ का विमोचन किया।

आयोजकों के अनुसार, यह ग्रंथ संतों, रसिकों और साधकों के लिए साधना के पथ पर उपयोगी सिद्ध होगा। ग्रंथ में स्वामी हरिदास जी के पदों को सरल एवं सुगम गद्य रूप में प्रस्तुत किया गया है, जिससे पाठक उनके भाव, भक्ति और आध्यात्मिक संदेश को आसानी से समझ सकें।

ग्रंथ में संगीत साधना से जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंगों का भी विस्तृत वर्णन किया गया है। इसमें तानसेन और बैजू बावरा जैसे महान संगीत साधकों के स्वामी हरिदास जी के सानिध्य में आने, उनकी लीलाओं तथा राग-रागिनियों के ज्ञान प्राप्त करने से जुड़े प्रसंग शामिल किए गए हैं।

ग्रंथ विमोचन के दौरान संतों और विद्वानों ने स्वामी हरिदास जी की भक्ति, संगीत साधना और वृंदावन की रस परंपरा में उनके योगदान को स्मरण किया। महोत्सव में शामिल श्रद्धालुओं ने धार्मिक आयोजनों का आनंद लेते हुए स्वामी हरिदास जी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
    user_Gaurav rawat
    Gaurav rawat
    Local News Reporter मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    12 min ago
  • गांधी जी को कौन जानता था । उनका नाम इतना कैसे हुआ सब जानते है। किसी को बताने की जरूरत नहीं है सबको पता है गांधी जी को कौन जानता था । उनका नाम इतना कैसे हुआ सब जानते है। किसी को बताने की जरूरत नहीं है सबको पता है
    1
    गांधी जी को कौन जानता था । उनका नाम इतना कैसे हुआ सब जानते है। किसी को बताने की जरूरत नहीं है सबको पता है 
गांधी जी को कौन जानता था । उनका नाम इतना कैसे हुआ सब जानते है। किसी को बताने की जरूरत नहीं है सबको पता है
    user_कैलाश
    कैलाश
    मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • छाता की जनता मांग रही शुगर मिल गन्ना मंत्री दे रहे एथेनॉल प्लांट आखिरकार क्या है इसका समाधान छाता की जनता मांग रही शुगर मिल गन्ना मंत्री दे रहे एथेनॉल प्लांट आखिरकार क्या है इसका समाधान
    1
    छाता की जनता मांग रही शुगर मिल गन्ना मंत्री दे रहे एथेनॉल प्लांट आखिरकार क्या है इसका समाधान
छाता की जनता मांग रही शुगर मिल गन्ना मंत्री दे रहे एथेनॉल प्लांट आखिरकार क्या है इसका समाधान
    user_Police Ki Aawaz News
    Police Ki Aawaz News
    मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • मथुरा में जलभराव से त्रस्त जनता का फूटा गुस्सा! वार्ड 33 पाली खेड़ा में धरना, विधायक-मंत्री और अधिकारियों के खिलाफ उठी आवाज़ 🚨 जनता बोली—2027 में देंगे जवाब! 🔥 फेसबुक
    1
    मथुरा में जलभराव से त्रस्त जनता का फूटा गुस्सा! वार्ड 33 पाली खेड़ा में धरना, विधायक-मंत्री और अधिकारियों के खिलाफ उठी आवाज़ 🚨 जनता बोली—2027 में देंगे जवाब!
🔥 फेसबुक
    user_RPR NEWS TV
    RPR NEWS TV
    Court reporter Mathura, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
  • मथुरा ​रावल धाम में धूमधाम से मनाया गया राधाष्टमी का पर्व महाअभिषेक के साथ दर्शनों के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ​मथुरा रावल राधा रानी के प्राकट्य स्थल रावल में राधाष्टमी का पर्व बेहद हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है इस अवसर पर तड़के से ही मंदिर में धार्मिक अनुष्ठानों का दौर शुरू हो गया ​मंदिर के पुजारी ने कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 4:30 बजे राधा रानी के जन्म के दर्शन हुए जिसके बाद उनका भव्य महाअभिषेक किया गया पंचामृत दूध दही शहद घृत आदि से अभिषेक संपन्न होने के बाद राधा रानी का अलौकिक श्रृंगार किया गया और सुबह 9 बजे से श्रद्धालु निरंतर दर्शन कर रहे हैं ​रावल धाम की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए पुजारी जी ने बताया यह राधा रानी का प्राकट्य स्थल है जहाँ वे यमुना जी से कमल के फूल पर प्रकट हुई थीं यहाँ राधा रानी के बाल स्वरूप की पूजा होती है इसलिए उन्हें लाडली लाल कहा जाता है इसके पश्चात वे किशोरावस्था में बरसाना गईं राधाष्टमी के इस पावन अवसर पर रावल में देश विदेश और आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुँच रहे हैं लोहबन से दर्शन करने आई श्रद्धालु चंचल रावत ने बताया कि मंदिर परिसर में बहुत सुंदर सजावट की गई है और श्रद्धालुओं के लिए जगह जगह भंडारे आयोजित किए जा रहे हैं ​इस बार भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं मंदिर परिसर के आसपास 5 से 6 पार्किंग स्थल होल्डिंग एरिया और बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है पुलिस प्रशासन के सहयोग से श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के सुगम दर्शन कर रहे हैं
    4
    मथुरा ​रावल धाम में धूमधाम से मनाया गया राधाष्टमी का पर्व महाअभिषेक के साथ दर्शनों के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
​मथुरा रावल राधा रानी के प्राकट्य स्थल रावल में राधाष्टमी का पर्व बेहद हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा है इस अवसर पर तड़के से ही मंदिर में धार्मिक अनुष्ठानों का दौर शुरू हो गया ​मंदिर के पुजारी ने कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 4:30 बजे राधा रानी के जन्म के दर्शन हुए जिसके बाद उनका भव्य महाअभिषेक किया गया पंचामृत दूध दही शहद घृत आदि से अभिषेक संपन्न होने के बाद राधा रानी का अलौकिक श्रृंगार किया गया और सुबह 9 बजे से श्रद्धालु निरंतर दर्शन कर रहे हैं ​रावल धाम की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए पुजारी जी ने बताया यह राधा रानी का प्राकट्य स्थल है जहाँ वे यमुना जी से कमल के फूल पर प्रकट हुई थीं यहाँ राधा रानी के बाल स्वरूप की पूजा होती है इसलिए उन्हें लाडली लाल कहा जाता है इसके पश्चात वे किशोरावस्था में बरसाना गईं राधाष्टमी के इस पावन अवसर पर रावल में देश विदेश और आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुँच रहे हैं लोहबन से दर्शन करने आई श्रद्धालु चंचल रावत ने बताया कि मंदिर परिसर में बहुत सुंदर सजावट की गई है और श्रद्धालुओं के लिए जगह जगह भंडारे आयोजित किए जा रहे हैं ​इस बार भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं मंदिर परिसर के आसपास 5 से 6 पार्किंग स्थल होल्डिंग एरिया और बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है पुलिस प्रशासन के सहयोग से श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के सुगम दर्शन कर रहे हैं
    user_नितिन कर्दम
    नितिन कर्दम
    मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • चीख-चीखकर सुनाई पुनर्जन्म की दर्दभरी दास्तां, अंधविश्वास या हकीकत? पानीगांव के तीन दिवसीय बलदेव छठ मेले में उमड़ी हजारों की भीड़, सुरक्षा को लेकर पुलिस रही सतर्क.. मथुरा। थाना जमुनापार क्षेत्र के पानीगांव में 17 सितंबर से चल रहे तीन दिवसीय बलदेव छठ मेले में कंठमाला और विषवेल के निशुल्क उपचार के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। मेले में वायगीरों द्वारा मंत्र और झाड़-फूंक के माध्यम से उपचार किए जाने की मान्यता के बीच कई लोगों ने थाली की थाप पर कथित रूप से अपने पुनर्जन्म से जुड़ी दर्दभरी दास्तां सुनाई। वायगीरों का दावा है कि कंठमाला और विषवेल गंभीर रोग हैं, जिनका उपचार मंत्रों के माध्यम से किया जाता है। हालांकि, इन दावों की चिकित्सकीय पुष्टि नहीं हुई है। मेले में सर्पदंश से पीड़ित लोगों के लिए भी झाड़-फूंक और मंत्रों के माध्यम से उपचार किए जाने की प्रक्रिया देखी गई। मेले के दौरान कुछ लोगों ने कथित तौर पर पिछले जन्म की घटनाओं और रिश्तों से जुड़ी बातें भी बताईं। वायगीरों द्वारा उन्हें गंगा स्नान करने सहित विभिन्न धार्मिक उपाय बताए गए। वहीं, मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। पानीगांव चौकी प्रभारी विजय गोस्वामी ने पुलिस टीम के साथ मेले की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी। समय-समय पर पुलिस द्वारा गश्त भी की गई। पुलिस की सक्रियता के चलते मेले में किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। बताते चलें कि पानीगांव का तीन दिवसीय बलदेव छठ मेला दूर-दूर तक प्रसिद्ध है। इसमें उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पीड़ित पहुंचते हैं। तीन दिवसीय मेले का समापन रविवार की सुबह होगा।
    3
    चीख-चीखकर सुनाई पुनर्जन्म की दर्दभरी दास्तां, अंधविश्वास या हकीकत?
पानीगांव के तीन दिवसीय बलदेव छठ मेले में उमड़ी हजारों की भीड़, सुरक्षा को लेकर पुलिस रही सतर्क..
मथुरा। थाना जमुनापार क्षेत्र के पानीगांव में 17 सितंबर से चल रहे तीन दिवसीय बलदेव छठ मेले में कंठमाला और विषवेल के निशुल्क उपचार के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। मेले में वायगीरों द्वारा मंत्र और झाड़-फूंक के माध्यम से उपचार किए जाने की मान्यता के बीच कई लोगों ने थाली की थाप पर कथित रूप से अपने पुनर्जन्म से जुड़ी दर्दभरी दास्तां सुनाई।
वायगीरों का दावा है कि कंठमाला और विषवेल गंभीर रोग हैं, जिनका उपचार मंत्रों के माध्यम से किया जाता है। हालांकि, इन दावों की चिकित्सकीय पुष्टि नहीं हुई है। मेले में सर्पदंश से पीड़ित लोगों के लिए भी झाड़-फूंक और मंत्रों के माध्यम से उपचार किए जाने की प्रक्रिया देखी गई।
मेले के दौरान कुछ लोगों ने कथित तौर पर पिछले जन्म की घटनाओं और रिश्तों से जुड़ी बातें भी बताईं। वायगीरों द्वारा उन्हें गंगा स्नान करने सहित विभिन्न धार्मिक उपाय बताए गए।
वहीं, मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। पानीगांव चौकी प्रभारी विजय गोस्वामी ने पुलिस टीम के साथ मेले की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी। समय-समय पर पुलिस द्वारा गश्त भी की गई। पुलिस की सक्रियता के चलते मेले में किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।
बताते चलें कि पानीगांव का तीन दिवसीय बलदेव छठ मेला दूर-दूर तक प्रसिद्ध है। इसमें उत्तर प्रदेश के अलावा अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पीड़ित पहुंचते हैं। तीन दिवसीय मेले का समापन रविवार की सुबह होगा।
    user_Murli Thakur Reporter
    Murli Thakur Reporter
    Court reporter मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • वृंदावन- संगीत शिरोमणि स्वामी हरिदास संगीत एवं नृत्य महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को स्वामी हरिदास जी के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रामेन डेका ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलन और पुष्पार्चन किया। अपने संबोधन में राज्यपाल रामेन डेका ने स्वामी हरिदास जी को नमन करते हुए कहा कि सबसे पहले तो ब्रज की इस पवित्र धरा को नमन जहां भगवान श्री कृष्ण राधारानी के साथ स्वयं विचरण करते थे। जहां भक्ति स्वयं नृत्य करती है। जहां भक्ति के वशीभूत बड़े बड़े संतों ने वृंदावन को अपनी साधना का केंद्र बनाया। यह कृष्ण की भूमि है। यह संतों की भूमि है। और इस पवित्र भूमि पर आयोजित होने वाले स्वामी हरिदास संगीत एवं नृत्य महोत्सव में शामिल होना उनका परम सौभाग्य है। स्वामी हरिदास जी महाराज ब्रज की समृद्ध भक्ति परम्परा की वो दिव्य विभूति थे। जिन्होंने रास रचाते श्री कृष्ण का अलौकिक साक्षात्कार किया। केवल श्री राधाकृष्ण की अद्भुत छवि का दर्शन ही नहीं किया बल्कि उन्हें अपनी स्वर साधना से एकाकार रूप में धरा पर प्रकट भी किया। जिनके दर्शन हमें ठाकुर श्री बांके बिहारी जी महाराज के रूप में होते हैं। स्वामी हरिदास जी ऐसे संत थे। जिन्होंने भारतीय संगीत को विशिष्ट पहचान दी। आज पूरे देश के महान संगीतज्ञ स्वामी हरिदास जी को भावांजलि अर्पित करना अपना सौभाग्य समझते हैं। आज संगीत शिरोमणि स्वामी हरिदास समिति और गोपी गोस्वामी जी की वजह से उन्हें भी स्वामी हरिदास जी को नमन करने का मौका मिला है। विधायक श्री कांत शर्मा ने कहा कि स्वामी हरिदास जी की सुर साधना से प्रकटित ठाकुर बांके बिहारी जी भौतिक जगत के लिए अनुपम उपहार है। यह ब्रज की पावन धरा है। यहां पर किसी भी रूप में आने का मौका मिले ये राधारानी की कृपा से सम्भव है। इस अवसर पर ब्रज विभूति संत मौनी बाबा महाराज, संत कमंडल वाले बाबा, नामदेव शर्मा, पूर्व विधायक प्रदीप माथुर, महेश अग्रवाल, सुनील नागर, जगदीश मूलचंदानी, एस पी सिटी राजीव सिंह, अभय वशिष्ठ, अनूप शर्मा, निखिल भारद्वाज, अनुपम शर्मा, अतुल श्रीवास्तव, आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
    1
    वृंदावन- संगीत शिरोमणि स्वामी हरिदास संगीत एवं नृत्य महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को स्वामी हरिदास जी के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रामेन डेका 
ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलन और पुष्पार्चन किया। अपने संबोधन में राज्यपाल रामेन डेका ने स्वामी हरिदास जी को नमन करते हुए कहा कि सबसे पहले तो ब्रज की इस पवित्र धरा को नमन जहां भगवान श्री कृष्ण राधारानी के साथ स्वयं विचरण करते थे। जहां भक्ति स्वयं नृत्य करती है। जहां भक्ति के वशीभूत बड़े बड़े संतों ने वृंदावन को अपनी साधना का केंद्र बनाया। यह कृष्ण की भूमि है। यह संतों की भूमि है। और इस पवित्र भूमि पर आयोजित होने वाले स्वामी हरिदास संगीत एवं नृत्य महोत्सव में शामिल होना उनका परम सौभाग्य है। स्वामी हरिदास जी महाराज ब्रज की समृद्ध भक्ति परम्परा की वो दिव्य विभूति थे। जिन्होंने रास रचाते श्री कृष्ण का अलौकिक साक्षात्कार किया। केवल श्री राधाकृष्ण की अद्भुत छवि का दर्शन ही नहीं किया बल्कि उन्हें अपनी स्वर साधना से एकाकार रूप में धरा पर प्रकट भी किया। जिनके दर्शन हमें ठाकुर श्री बांके बिहारी जी महाराज के रूप में होते हैं। स्वामी हरिदास जी ऐसे संत थे। जिन्होंने भारतीय संगीत को विशिष्ट पहचान दी। आज पूरे देश के महान संगीतज्ञ स्वामी हरिदास जी को भावांजलि अर्पित करना अपना सौभाग्य समझते हैं। आज संगीत शिरोमणि स्वामी हरिदास समिति और गोपी गोस्वामी जी की वजह से उन्हें भी स्वामी हरिदास जी को नमन करने का मौका मिला है। विधायक श्री कांत शर्मा ने कहा कि स्वामी हरिदास जी की सुर साधना से प्रकटित ठाकुर बांके बिहारी जी भौतिक जगत के लिए अनुपम उपहार है। यह ब्रज की पावन धरा है। यहां पर किसी भी रूप में आने का मौका मिले ये राधारानी की कृपा से सम्भव है। इस अवसर पर ब्रज विभूति संत मौनी बाबा महाराज, संत कमंडल वाले बाबा, नामदेव शर्मा, पूर्व विधायक प्रदीप माथुर, महेश अग्रवाल, सुनील नागर, जगदीश मूलचंदानी, एस पी सिटी राजीव सिंह, अभय वशिष्ठ, अनूप शर्मा, निखिल भारद्वाज, अनुपम शर्मा, अतुल श्रीवास्तव, आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
    user_Manish Sharma Anb News
    Manish Sharma Anb News
    Local News Reporter मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • राया में एमएलसी डॉ. आकाश अग्रवाल ने किया 1000 से अधिक शिक्षकों का सम्मान शिक्षकों को बताया सच्चा राष्ट्र निर्माता, वित्तविहीन शिक्षकों की समस्याओं और मानदेय पर भी हुई चर्चा मथुरा। कस्बा राया में आगरा शिक्षक खंड से विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) डॉ. आकाश अग्रवाल के नेतृत्व में भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में राया, मांट, गोकुल, महावन और नौझील क्षेत्र के करीब 100 विद्यालयों से पहुंचे 1,000 से अधिक प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एमएलसी डॉ. आकाश अग्रवाल ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के सच्चे निर्माता हैं। शिक्षकों के योगदान से ही देश की नई पीढ़ी को सही दिशा और संस्कार मिलते हैं। उन्होंने कहा कि उनके संगठन द्वारा पिछले 10 वर्षों से अधिक समय से पूरे उत्तर प्रदेश में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। मथुरा जनपद में आयोजित यह सम्मान समारोह इस श्रृंखला का चौथा कार्यक्रम है। समारोह के दौरान वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों की समस्याओं और उनकी मांगों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि एमएलसी डॉ. आकाश अग्रवाल लगातार वित्तविहीन शिक्षकों के हितों को विधान परिषद में उठाते रहे हैं। वक्ताओं के अनुसार, वित्तविहीन शिक्षकों के लिए पांच लाख रुपये तक की कैशलेस उपचार सुविधा उपलब्ध कराने की मांग को विधान परिषद में प्रमुखता से उठाया गया। इसके साथ ही कम वेतन पर कार्य कर रहे वित्तविहीन शिक्षकों के लिए निश्चित मानदेय निर्धारित किए जाने की मांग भी सरकार के समक्ष रखी जा रही है। प्रस्तावित मानदेय को 8 हजार से 15 हजार रुपये तक किए जाने की मांग का उद्देश्य शिक्षकों को आर्थिक रूप से अधिक स्थिरता प्रदान करना बताया गया। समारोह में बड़ी संख्या में शिक्षक, विद्यालय प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सम्मानित होने वाले शिक्षकों में उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने कहा कि शिक्षकों के सम्मान और उनके हितों से जुड़े मुद्दों को आगे भी प्रमुखता से उठाया जाता रहेगा।
    1
    राया में एमएलसी डॉ. आकाश अग्रवाल ने किया 1000 से अधिक शिक्षकों का सम्मान

शिक्षकों को बताया सच्चा राष्ट्र निर्माता, वित्तविहीन शिक्षकों की समस्याओं और मानदेय पर भी हुई चर्चा

मथुरा। कस्बा राया में आगरा शिक्षक खंड से विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) डॉ. आकाश अग्रवाल के नेतृत्व में भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में राया, मांट, गोकुल, महावन और नौझील क्षेत्र के करीब 100 विद्यालयों से पहुंचे 1,000 से अधिक प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एमएलसी डॉ. आकाश अग्रवाल ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के सच्चे निर्माता हैं। शिक्षकों के योगदान से ही देश की नई पीढ़ी को सही दिशा और संस्कार मिलते हैं। उन्होंने कहा कि उनके संगठन द्वारा पिछले 10 वर्षों से अधिक समय से पूरे उत्तर प्रदेश में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। मथुरा जनपद में आयोजित यह सम्मान समारोह इस श्रृंखला का चौथा कार्यक्रम है।

समारोह के दौरान वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों की समस्याओं और उनकी मांगों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि एमएलसी डॉ. आकाश अग्रवाल लगातार वित्तविहीन शिक्षकों के हितों को विधान परिषद में उठाते रहे हैं।

वक्ताओं के अनुसार, वित्तविहीन शिक्षकों के लिए पांच लाख रुपये तक की कैशलेस उपचार सुविधा उपलब्ध कराने की मांग को विधान परिषद में प्रमुखता से उठाया गया। इसके साथ ही कम वेतन पर कार्य कर रहे वित्तविहीन शिक्षकों के लिए निश्चित मानदेय निर्धारित किए जाने की मांग भी सरकार के समक्ष रखी जा रही है। प्रस्तावित मानदेय को 8 हजार से 15 हजार रुपये तक किए जाने की मांग का उद्देश्य शिक्षकों को आर्थिक रूप से अधिक स्थिरता प्रदान करना बताया गया।

समारोह में बड़ी संख्या में शिक्षक, विद्यालय प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सम्मानित होने वाले शिक्षकों में उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने कहा कि शिक्षकों के सम्मान और उनके हितों से जुड़े मुद्दों को आगे भी प्रमुखता से उठाया जाता रहेगा।
    user_Gaurav rawat
    Gaurav rawat
    Local News Reporter मथुरा, मथुरा, उत्तर प्रदेश•
    15 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.