Shuru
Apke Nagar Ki App…
आसाराम रामलला का दर्शन करने अयोध्या पहुंचाः बोला- तीर्थ स्थलों पर जाने से नरक नहीं भोगना पड़ता, इलाज के लिए जमानत तीर्थ स्थलों पर जाने से नरक नहीं भोगना पड़ता, इलाज के लिए जमानत
रबेन्द्र सिंह परमार संपादक
आसाराम रामलला का दर्शन करने अयोध्या पहुंचाः बोला- तीर्थ स्थलों पर जाने से नरक नहीं भोगना पड़ता, इलाज के लिए जमानत तीर्थ स्थलों पर जाने से नरक नहीं भोगना पड़ता, इलाज के लिए जमानत
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जोधपुर । सदर बाजार थाना क्षेत्र में स्थित घोड़ों का चौक इलाके में एक ज्वेलरी कारीगर के कारखाने से करीब 50 लाख रुपए का सोना चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र के ज्वेलर्स में हड़कंप मच गया, वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार बंगाली कारीगर सोमेन मंडल ने सोमवार को सदर बाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में बताया गया कि घोड़ों का चौक स्थित उनके फर्स्ट फ्लोर के ज्वेलरी कारखाने का ताला तोड़कर अज्ञात चोर अंदर घुस गए और वहां रखा करीब 350 ग्राम सोना चोरी कर ले गए। चोरी किए गए सोने की कीमत लगभग 50 लाख रुपए बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि सोमेन मंडल सोने की ज्वेलरी बनाने का काम करते हैं। शहर के कई ज्वेलर्स ने उन्हें आभूषण बनाने के लिए सोना दिया था। रविवार को भी व्यापारियों की ओर से करीब 350 ग्राम सोना दिया गया था, जिसे कारीगर ने कारखाने के काउंटर पर ही रखा हुआ था। देर रात चोर ताला तोड़कर अंदर घुसे और सोना लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर सदर बाजार थाना अधिकारी माणक राम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में दो संदिग्ध व्यक्ति नजर आए हैं, जिनकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं ज्वेलरी एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन सोनी ने इस घटना पर चिंता जताते हुए पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इन दिनों विवाह सीजन के चलते बाजारों में सोने-चांदी का कारोबार बढ़ा हुआ है और इसी का फायदा उठाकर चोर गिरोह सक्रिय हो गए हैं। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।।1
- आज कैबिनेट में पास हुए मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना-2026 के विषय में मीडिया बंधुओं से वार्ता करते हुए | उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर में मीडिया कर्मियों से बात करते हुए बताया है कि एक नई योजना के तहत 59163 गांव में बस का संचालन शुरू होने जा रहा है उन्होंने बताया है कि पूरे उत्तर प्रदेश में 59163 ग्राम सभाएं हैं सभी ग्राम सभाओं मे बस का जाए | अभी तक 12200 गांव ऐसे थे जहां पर बस नहीं पहुंच रही थी नई योजना के तहत इन सभी ग्राम सभाओं मे बस का जाना तय होगा | सबसे अच्छी बात इसमें जो निकल कर आ रही है वह यह है कि इन बसों पर किसी भी प्रकार का टैक्स यात्रियों से नहीं वसूला जाएगा | इनका किराया टैक्स रहित होगा | इसमें प्राइवेट बसों को भी गांव से गांव जाने की अनुमति मिलेगी | चलने वाली बसें 7 मीटर की छोटी बसें होंगी | बेसन का संचालन इस तरह होगा की सुबह सभी ग्राम सभाओं से 10:00 के आसपास बेसन का संचालन होगा और संध्या 7 से 8 बजे तक घूम कर बस को पुनः उसी गाँव मे पहुँचना होगा | इसमें गांव वालों को ऑफिस वालों को स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को या फिर तहसील व ब्लॉक पहुंचने वालों को इसका लाभ होगा | सुबह-सुबह जिस जगह से बस चलेगी शाम को उसी जगह पर जाकर रुकेगी प्रतिदिन की क्रियाएं इसी प्रकार से निर्धारित की जा रही हैं | इन बसों पर सरकार का संरक्षण होगा व अधिकारियों की देखरेख निर्धारित की जाएगी | Updated News-11/मार्च /26- अखण्ड इंडिया न्यूज़ नेटवर्क से संपादक अनुज रावत देश व प्रदेश की हर छोटी बड़ी खबर को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें | AIN NETWORK को आवश्यकता है पूरे भारतवर्ष के प्रत्येक जिले तहसील व ब्लॉक से पत्रकारिता करने हेतु युवक युवतियों की | संपर्क करें -9193250352 ( प्रधान संपादक -अनुज रावत )1
- इस वीडियो में हम आपको लेकर चलते हैं मैनपुरी में आयोजित बाबा खाटू श्याम के भव्य वार्षिक महोत्सव में। यहाँ कानपुर से आए प्रसिद्ध भजन गायक शिवम वर्मा और दीपांशी तिवारी ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। आगरा के शौंकी वर्मा और सांवरिया म्यूजिकल ग्रुप की शानदार प्रस्तुतियों के साथ पूरा पंडाल बाबा के जयकारों से गूंज उठा। [Highlights] बाबा का अलौकिक श्रृंगार और 56 भोग। भव्य दरबार और दिव्य इत्र वर्षा। शिवम वर्मा (कानपुर) और दीपांशी तिवारी के सुपरहिट भजन। भक्तों की भारी भीड़ और भक्तिमय माहौल। [Call to Action] अगर आपको यह वीडियो पसंद आए तो कृपया इसे Like करें, Share करें और हमारे चैनल को Subscribe करना न भूलें। जय श्री श्याम! High-Ranking Tags (Keywords) Khatu Shyam Mainpuri, Khatu Shyam Bhajan Sandhya 2026, Shivam Verma Bhajan, Deepanshi Tiwari Khatu Shyam Bhajan, Mainpuri News, Khatu Shyam Darbar Mainpuri, Itra Varsha Khatu Shyam, 56 Bhog Khatu Shyam, Khatu Shyam Jagran Mainpuri, Saawariya Musical Group Agra, Shauki Verma Agra, Nikhil Sound Farrukhabad, Khatu Shyam Bhajan Status, Khatu Shyam Aarti, Mainpuri Event Today. Viral Hashtags #KhatuShyam #Mainpuri #KhatuShyamBhajan #JaiShreeShyam #ShyamBaba #BhajanSandhya #MainpuriNews #ShivamVerma #DeepanshiTiwari #KhatuShyamDarbar #ViralVideo #Devotional #KhatuShyam20261
- उत्तर प्रदेश फायर सर्विस के मुखिया डीजी सुजीत पांडे आगरा पहुंचे और उन्होंने संजय पैलेस स्थित फायर सर्विस स्टेशन का दौरा किया। इस मौके पर उन्होंने अग्निशमन यंत्रों को देखा, साथ ही अधिकारियों से बैठक की। आखिरकार डीजी सुजीत पांडे क्या बोले यह इस वीडियो में सुनिए.....1
- आगरा पहुंचे डीजी फायर सुजीत पांडे ने संजय पैलेस स्थित फायर स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अग्निशामक यंत्रों और संसाधनों का जायजा लिया तथा फायर कर्मियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद डीजी फायर स्टेशन की व्यवस्था से संतुष्ट नजर आए। उन्होंने कहा कि जिस अल्ट्रा मॉडल फायर स्टेशन की कल्पना की गई थी, उसे काफी हद तक स्वरूप दिया जा चुका है। साथ ही बताया कि आने वाले समय में सरकार से मिलने वाले फंड से नए वाहन और उपकरण खरीदे जाएंगे। डीजी ने यह भी कहा कि आग लगने की सूचना मिलते ही एक मिनट के अंदर राहत वाहन मौके के लिए रवाना कर दिया जाता है।1
- थाना फतेहाबाद पुलिस टीम एवं सर्विलांस टीम एवं एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही बताया जा रहा है कि 6 3.2026 तारीख को लूट की गई जिस घटना में पुलिस की कार्यवाही के तहत तीन अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार पुलिस को सूचना मिली और चेकिंग के दौरान युवकों ने पुलिस पर की फायरिंग जवाबी कार्रवाई में एक अभियुक्त के पैर में गोली लगी पुलिस में अभियुक्त को तुरंत अस्पताल में कराया भर्ती आरोपियों के पास से दो तमंचा तीन कारतूस जिंदा और दो खोखा कारतूस बरामद किए गए एक अपाचे मोटरसाइकिल भी बरामद की गई और लूट की गई रकम में से चार लाख ₹500 भी बरामद किए सहायक पुलिस आयुक्त फतेहाबाद द्वारा दी गई वाइट नेशनल मीडिया न्यूज़ एजेंसी के माध्यम से आगरा से पत्रकार धर्मेंद्र कुमार राजपूत की आकाश खबर खबर को पूरा देखें एवं सब्सक्राइब एवं लाइक जरुर करें चैनल को डाउनलोड जरूर करें1
- वाराणसी 11 मार्च 2026। उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ का होली मिलन समारोह लोकनिर्माण विभाग के प्रांगण में संपन्न हुआ ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री भारत सिंह यादव प्रदेश अध्यक्ष लोक निर्माण विभाग नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ एवं विशिष्ट अतिथि पद्म नाथ त्रिवेदी प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ ,शशिकान्त श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद , शैलेंद्र शुक्ला महामंत्री, विशिष्ट नारायण तिवारी कार्यकारिणी सदस्य, सुरेश यादव महामंत्री,उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ प्रदेश,विजय मिश्रा उपाध्यक्ष उपस्थित रहे।समारोह की अध्यक्षता रामचंद्र गुप्ता जिलाध्यक्ष एवं संचालन उमेश बहादुर सिंह मंडल अध्यक्ष उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ ने किया। कार्यक्रम में सेवानिवृत कर्मचारियों का सम्मान भी किया गया एवं गुलाब की पंखुड़ियां से उपस्थित सभी आगंतुक एवं अतिथियों का गुलाल लगाकर स्वागत किया गया ।कार्यक्रम में संगठन में भाईचारा बनाए रखने के लिए सभी वक्ताओं ने जोर दिया और कहा कि हमारी यही एकता और जनहित में सेवा भाव से किए गए कार्य के ही दृष्टिगत सरकार के ध्यानाकर्षण से ही चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के मृतक संवर्ग को समाप्त कर पुनर्जीवित कर नियुक्तियां करने की आशा एवं विश्वास संगठन को है और पूरी उम्मीद लोकप्रिय माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से हैं।इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारी सर्वश्री समसुल आरफीन विपिन श्रीवास्तव जगदीश प्रसाद श्रीकांत पांडे सीताराम अशोक सिंह दीपेंद्र श्रीवास्तव सुभाष सिंह राजेश्वर पांडेय जय राज सिंह एस डी मिश्र अवध नारायण पाण्डेय, सुधीर कुमार, बाला सरकार देवी शंकर श्रीवास्तव बी एन यादव शेखर भट्ट कुतुबुद्दीन सोती सोनकर सिद्धनाथ झा शिवकुमार तिवारी प्रमोद कुमार पारसनाथ विजय मिश्रा सुरेश कुमार श्रीवास्तव श्याम सुंदर यादव मंगरु प्रसाद श्रवण कुमार मोहनलाल प्रभु नाथ महतो रविंद्र उपाध्याय नूरुल हसन जीउत राम जवाहर यादव परशुराम को अंगवस्त्रम् एवं स्मृति चिन्ह के साथ साथ सर्वश्री निर्भय नारायण सिंह सत्येंद्र कुमार सिंह राम बदन यादव अनुरुद्ध पांडेय कृष्ण कुमार चंद्रशेखर यादव हरिश्चंद्र सविता पाल रामदेव यादव संतोष शर्मा अरविंद जायसवाल दीना यादव बाबूलाल मौर्य बच्चे लाल राकेश राय विजय श्रीवास्तव प्रवीण वर्मा मनोज कुमार राकेश सिंह संजय सोनकर पारस विजय यादव आदि पदिधिकारियों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि एवं प्रमुख रूप से उपस्थित आगंतुकों के साथ साथ उपस्थित समस्त मिडिया बन्धुओं का अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। रामचंद्र गुप्ता जिला अध्यक्ष उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ।1
- प्याऊ एवं विकास समिति द्वारा नागौरी गेट स्थित कागा तीर्थ स्थल में विधिवत रूप से प्याऊ का उद्घाटन श्री विष्णु मित्तल प्रबंध निदेशक Rss Ra प्रदूषण कंट्रोल रिसर्च फाउंडेशन के अध्यक्ष द्वारा किया गया इस मौके पर कार्यक्रम में श्री 108 परमहंस डॉक्टर श्री राम प्रसाद महाराज श्री राजेंद्र गहलोत राज्यसभा सांसद मौजूद रहे।श्री अग्रसेन संस्थान सचिव अनिल कुमार सिंधल, जोधपुर जिला अग्रवाल संगठन के अध्यक्ष हीरालाल मोदी, की उपस्थिति में किया गया। उक्त कार्यक्रम में समिति के संरक्षक शिवरतन अग्रवाल, कमल किशोर बजारी, अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल, सचिव सुरेंद्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल, सहसचिव चंद्रप्रकाश बंसल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष रवि गुप्ता, प्रचार मंत्री विवेक अग्रवाल, जुगल किशोर गर्ग, नवल किशोर गर्ग, आनंद गर्ग एवं समाज के गणमान्य बंधु उपस्थित रहे। ध्वजारोहण कर जिसमें फुल मंडली की गई नेक कार्य से समाज को बढ़ावा मिलता है और ऐसे नेक कार्य में भामाशाहो का सहयोग रहा मंदिर ट्रस्ट द्वारा समाज के लोगों का साफा दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया।1
- उत्तरप्रदेश के मथुरा मे 112 साल क़ी अम्मा वृद्धा पेंशन क़ी आस लेकर पहुंची जिलाधिकारी कार्यालय, जिलाधिकारी सीपी सिंह नें वृद्धावस्था पेंशन के दिए आदेश | जिलाधिकारी के परिजनों ने अम्मा के बारे में जानकारी साझा की | डी एम सीपी सिंह ने अम्मा का आवेदन तत्काल ऑनलाइन करने के निर्देश जारी किया और उन्होंने परिजनों को यह आश्वासन दिया कि 5 से 7 दिन में माता जी की पेंशन बन जाएगी | सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिलाधिकारी के कार्य की भी भरपूर सराहना की जा रही है कि जिस तरह से उन्होंने अम्मा की बात जानने के बाद तत्काल प्रभाव से पेंशन संबंधित निर्देश जारी कर दिए | Updated News-11/मार्च /26- अखण्ड इंडिया न्यूज़ नेटवर्क से संपादक अनुज रावत देश व प्रदेश की हर छोटी बड़ी खबर को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें | अगर आप पत्रकारिता में रुचि रखते हैं और हमसे जुड़कर कार्य करना चाहते हैं तो आज ही संपर्क करें अखंड इंडिया हिंदी न्यूज नेटवर्क को आवश्यकता है पूरे भारतवर्ष के प्रत्येक जिले तहसील का ब्लॉक से कार्य करने हेतु युवक युवतियों की | प्रधान संपादक अनुज रावत मोबाइल नंबर -91932503521