ग्रामोदय विश्वविद्यालय में पी-एच.डी. एवं एम.एससी. (कृषि) प्रवेश परीक्षाएं पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न चित्रकूट, 30 जुलाई। महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय, चित्रकूट में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न पी-एच.डी. एवं एम.एससी. (कृषि) पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु आयोजित लिखित परीक्षाएं शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ सम्पन्न हुईं। परीक्षा के दौरान विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. आलोक चौबे ने अभियांत्रिकी, विज्ञान एवं कला संकाय में बनाए गए परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विश्वविद्यालय में कृषि संकाय के अंतर्गत एग्रोनॉमी, बायोकेमिस्ट्री, एग्रीकल्चर एक्सटेंशन, हॉर्टिकल्चर (सब्जी विज्ञान), मृदा विज्ञान तथा पशुपालन एवं डेयरी (एल.पी.एम.), ग्रामीण विकास एवं व्यवसाय प्रबंधन संकाय के अंतर्गत व्यवसाय प्रबंधन एवं ग्रामीण प्रबंधन, विज्ञान संकाय के अंतर्गत भू-विज्ञान, रिमोट सेंसिंग एवं जी.आई.एस., गणित, भौतिकी एवं सांख्यिकी, कला संकाय के अंतर्गत हिन्दी, अंग्रेजी, शिक्षाशास्त्र, संगीत, मनोविज्ञान, संस्कृत एवं समाज कार्य तथा अभियांत्रिकी संकाय के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विषय में पी-एच.डी. प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। इसी प्रकार कृषि संकाय के अंतर्गत एम.एससी. (कृषि) के एग्रोनॉमी, बायोकेमिस्ट्री, एग्रीकल्चर एक्सटेंशन, हॉर्टिकल्चर (सब्जी विज्ञान) एवं मृदा विज्ञान विषयों में प्रवेश हेतु भी लिखित परीक्षा सम्पन्न हुई। औचक निरीक्षण के दौरान कुलगुरु प्रो. आलोक चौबे के साथ कुलसचिव प्रो. आञ्जनेय पांडेय तथा प्रवेश समिति के अध्यक्ष प्रो. हरीशंकर कुशवाहा उपस्थित रहे। कुलगुरु ने अभियांत्रिकी संकाय के अधिष्ठाता इंजी. अश्विनी दुग्गल, कला संकाय के अधिष्ठाता प्रो. कपिल देव मिश्रा तथा विज्ञान संकाय के प्रभारी अधिष्ठाता प्रो. सीताशरण गौतम से परीक्षा संचालन एवं व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रवेश परीक्षा के सफल संचालन हेतु विज्ञान संकाय में प्रो. सीताशरण गौतम को परीक्षा अधीक्षक तथा प्रो. आर.सी. त्रिपाठी सहायक परीक्षा अधीक्षक, अभियांत्रिकी संकाय में इंजी. अश्विनी दुग्गल को परीक्षा अधीक्षक तथा डॉ. रविकांत श्रीवास्तव सहायक परीक्षा अधीक्षक तथा कला संकाय में प्रो. कपिल देव मिश्रा को परीक्षा अधीक्षक एवं डॉ. श्याम सिंह गौर सहायक परीक्षा अधीक्षक के रूप में दायित्वों का निर्वहन किया। प्रवेश परीक्षा समिति में अध्यक्ष प्रो. हरीशंकर कुशवाहा, सदस्य सचिव प्रो. साधना चौरसिया तथा सदस्य के रूप में प्रो. नीलम चौरे, डॉ. संतोष अरसिया, प्रो ललित कुमार सिंह एवं प्रो चन्द्र प्रकाश गूजर ने परीक्षा संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रवेश समिति के अध्यक्ष प्रो. हरीशंकर कुशवाहा ने बताया कि सभी प्रवेश परीक्षाएं विश्वविद्यालय के निर्धारित नियमों के अनुरूप पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ सम्पन्न हुईं। उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा का परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रदर्शित किया जाएगा, जिससे अभ्यर्थी अपना परिणाम देख सकेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सफल अभ्यर्थियों को आगामी प्रवेश प्रक्रिया एवं काउंसिलिंग से संबंधित सूचनाओं के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट का नियमित अवलोकन करने की सलाह दी है।

- बांदा में बिजली और पेयजल व्यवस्था को लेकर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी सख्त, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश। बांदा में बिजली और पेयजल व्यवस्था को लेकर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी सख्त, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश। बांदा। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने डीएम कॉलोनी स्थित कार्यालय में विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंताओं, एसडीओ, जल निगम, जल संस्थान तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में भीषण गर्मी के दौरान नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माणाधीन बबेरू–बिसंडा विद्युत लाइन का कार्य प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कराया जाए, ताकि बिसंडा क्षेत्र की बिजली आपूर्ति में सुधार हो सके। साथ ही ओवरलोडेड बाम्बेश्वर फीडर का तत्काल बाइफरकेशन कर अतिरिक्त भार कम करने तथा गिरवां विद्युत लाइन के प्रस्तावित कार्य को तेजी से पूरा कराने के निर्देश भी दिए। विधायक ने जल संस्थान के अधिकारियों को गंदे पानी की समस्या वाले क्षेत्रों में तत्काल प्रभाव से सुधारात्मक कार्रवाई करने तथा जवाहर नगर, आवास विकास, सर्वोदय नगर और जरैली कोठी सहित अन्य इलाकों में नियमित एवं स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा नमामि गंगे के अधिशासी अभियंता को टूटी हुई सड़कों की शीघ्र मरम्मत कराने और ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। वहीं नगरीय जल निगम को स्वराज कॉलोनी की क्षतिग्रस्त सड़कों का जल्द निर्माण कराने के निर्देश दिए गए। सदर विधायक ने अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।1
- गढ़चपा (मानिकपुर), चित्रकूट। पृथक बुंदेलखंड राज्य निर्माण की मांग को लेकर संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में आयोजित "गांव-गांव पदयात्रा" का काफिला रविवार को ग्राम पंचायत गढ़चपा, विकासखंड मानिकपुर, जनपद चित्रकूट पहुंचा। इस अवसर पर समस्त ग्रामवासियों की सहभागिता के साथ एक भव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में पृथक बुंदेलखंड राज्य की आवश्यकता, क्षेत्र के समग्र विकास, रोजगार, सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं बुनियादी सुविधाओं जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि "हमारा स्वाभिमान, हमारी पहचान" के संकल्प के साथ बुंदेलखंड को उसका अधिकार दिलाने और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए जन-जन को जागरूक करना इस पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य है। कार्यक्रम में नेतृत्वकर्ता राजा बुंदेला एवं सह नेतृत्वकर्ता जयराम सिंह बेंदुरा के नेतृत्व में चल रहे जनजागरण अभियान का संदेश ग्रामीणों तक पहुंचाया गया। उपस्थित लोगों ने "सशक्त बुंदेलखंड, समृद्ध बुंदेलखंड", "खुद का राज्य, खुद की कार्य योजना – सफल होगा अपना सपना" तथा "हमारा अधिकार, हमारी एकता, हमारा विश्वास" जैसे नारों के साथ अभियान का समर्थन किया। संगोष्ठी के दौरान पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर ग्रामीणों ने एकजुटता व्यक्त करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए इस जनजागरण अभियान को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि मिंटू सिंह बघेल (अरुण सिंह बघेल), पूर्व विधायक दिनेश प्रसाद मिश्र, शैलेन्द्र सिंह बघेल, अवधेश कुमार, केसव शुक्ला, राजा भाई द्विवेदी सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।1
- बांदा के पशु बाजार में बढ़ी रौनक | किसानों और पशुपालकों के लिए बड़ी खबर | Banda Breaking News | Bundelkhand Update उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में पशु बाजार ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। यहां किसान और पशुपालक खरीद-बिक्री के लिए बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। ऐसे बाजार स्थानीय व्यापार और ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।1
- *गुढ़ ब्रेकिंग* *पुलिस की जन चौपाल में नशामुक्ति, साइबर अपराध,और महिला सुरक्षा पर किया गया जागरूक* गुढ़। गुढ़ नगर स्थित श्री भागवत पैलेस में पुलिस विभाग द्वारा जनजागरूकता के उद्देश्य से जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रीवा संभाग के पुलिस उप महानिरीक्षक हेमंत चौहान तथा डीएसपी मुख्यालय हिमाली पाठक मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। जन चौपाल में उपस्थित नागरिकों को नशे से दूर रहने, साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन ठगी, डिजिटल अरेस्ट, बैंक धोखाधड़ी, महिला अपराधों की तत्काल सूचना देने तथा किसी भी प्रकार के साइबर फ्रॉड की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित कर निर्धारित हेल्पलाइन नंबरों पर शिकायत दर्ज कराने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी गुढ़ पुष्पेन्द्र यादव ने विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों एवं उनसे बचाव के उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला और लोगों से सतर्क रहने की अपील की। जन चौपाल में भाजपा मंडल गुढ़ के अध्यक्ष एवं पुलिस विभाग के विधायक प्रतिनिधि अनंत कुमार गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरुण सिंह, रावेंद्र मिश्रा, अनिल सिंह, बी.के. पाण्डेय, आलेश पयासी, अविनाश चतुर्वेदी, पार्षद ओम त्रिपाठी, जगदीश गोटिया, हीरालाल नामदेव, दीनू उपाध्याय, शैलेन्द्र बंसल, दुर्गेश गुप्ता, अधिवक्ता विनय कुमार गुप्ता, आनंद यादव, नीतेश साकेत, प्रभात तोमर, बालेश्वर गुप्ता, रोहित तिवारी, रक्षारानी पटेल, विकर्ष उपाध्याय, विकास तिवारी, सरपंच रामभजन साकेत, बुद्धसेन साकेत सहित गुढ़ थाने का समस्त पुलिस स्टाफ और लगभग 200 नागरिक उपस्थित रहे।1
- *दिनांक: 30.07.2026* *हिनौता पावर हाउस में किसानों व कांग्रेस का उग्र धरना* *घंटों बिजली कटौती से त्रस्त जनता, नियमित सप्लाई और ट्रांसफार्मर सुधार की मांग* *शाहपुर/सेमरिया।* सेमरिया विधानसभा क्षेत्र के हिनौता पावर हाउस से जुड़े 20 से अधिक गांवों में पिछले एक माह से प्रतिदिन शाम 6 बजे से रात में घंटों बिजली कटौती की जा रही है। इससे क्षेत्र की जनता खासकर किसान, छात्र, महिलाएं और मरीज बेहद परेशान हैं। इसी समस्या को लेकर बुधवार को *ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शाहपुर* के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिनौता पावर हाउस के मुख्य गेट के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। धरने को संबोधित करते हुए डा अखिलेश दुवेदी ने कहा कि बरसात के मौसम में उमस और गर्मी के कारण छोटे बच्चों और बुजुर्गों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है। इस समय धान की रोपाई चल रही है वहीं धान की फसल के समय खेतों में पानी देने के लिए बिजली न मिलने से किसानों की फसल चौपट होने की कगार पर है। और शाम को अंधेरे में रहना मुश्किल हो जाता है प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि विभागीय लापरवाही और कर्मचारियों की कमी के कारण उपभोक्ताओं को समय पर बिजली नहीं मिल पा रही है। कई जगह ट्रांसफार्मर जल गए हैं लेकिन उन्हें बदला नहीं जा रहा। *JE ने दिया आश्वासन* धरना स्थल पर दोपहर लगभग 2 बजे हिनौता फीडर के अतिरिक्त प्रभार *कनिष्ठ यंत्री श्री अभिषेक गौरव सोनी* पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों की समस्याएं सुनीं और कहा कि स्टाफ की कमी के कारण दिक्कत आ रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि अगले 3 दिन में फॉल्ट सुधार कर विद्युत व्यवस्था सुचारू की जाएगी और जले हुए ट्रांसफार्मर भी बदले जाएंगे। *ज्ञापन सौंपा* आश्वासन के बाद ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष *चेतनाथ सिंह* के नेतृत्व में विद्युत विभाग के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की गई कि हिनौता क्षेत्र में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, जले ट्रांसफार्मर तत्काल बदले जाएं और अतिरिक्त स्टाफ की व्यवस्था की जाए। यदि समय-सीमा में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ मिलकर कलेक्टर कार्यालय का घेराव करेगी। धरना शांतिपूर्वक समाप्त हुआ। *उपस्थित रहे* धरना-प्रदर्शन में *ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चेतनाथ सिंह, डॉ. अखिलेश द्विवेदी, नीलेश मिश्रा, उमेश पाठक, रमेश सिंह, गुरुगोविंददास सोनी, रोहिणी प्रसाद मिश्रा, गिरिजा प्रसाद मिश्रा, नागेंद्र त्रिपाठी, दामोदर विश्वकर्मा, रामनिवास सिंह, दिवाकर प्रसाद गौतम, जीवनलाल उर्मलिया, दयानंद तिवारी, पदमधर तिवारी, संजय तिवारी, सुमेश तिवारी, लवकुश तिवारी, पवन तिवारी, राजेश तिवारी, रामावतार सिंह, साधुलाल गौतम विष्णु गौतम* सहित सैकड़ों किसान एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उमेश पाठक ✍️1
- पन्ना। पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ (गाँजा) की तस्करी करने वाले आरोपी के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही आरोपी के कब्जे से 04 किलो 166 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (गाँजा), एक रेनाल्ट ट्राइबर कार एवं अन्य सामग्री जप्त पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना सिमरिया पुलिस एवं अस्थायी पुलिस चौकी पुरैना द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 04 किलो 166 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (सूखा गाँजा), एक रेनाल्ट ट्राइबर कार तथा अन्य सामग्री जप्त की गई है। आरोपी के विरुद्ध थाना सिमरिया में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थों के उत्पादन, परिवहन, विक्रय एवं भण्डारण में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वंदना चौहान तथा संबंधित अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना स्तर पर पुलिस टीमों का गठन कर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया है। दिनांक 29 जुलाई 2026 को अस्थायी पुलिस चौकी पुरैना प्रभारी उपनिरीक्षक श्रीलाल राजपूत को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति सफेद रंग की रेनाल्ट ट्राइबर कार क्रमांक MP35ZF6435 से गैसाबाद की ओर से अवैध मादक पदार्थ (सूखा गाँजा) लेकर आ रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया तथा स्वतंत्र साक्षियों एवं पुलिस बल के साथ चौकी पुरैना के सामने वाहन चेकिंग की गई। वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध रेनाल्ट ट्राइबर कार को रोककर चालक से पूछताछ की गई। उसने अपना नाम अमित अवस्थी पिता स्व. रामलोचन अवस्थी, उम्र 33 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 11, ककरहाई, थाना अमानगंज, जिला पन्ना बताया। नियमानुसार समस्त वैधानिक कार्यवाही एवं तलाशी लेने पर कार की डिक्की तथा मध्य सीट के नीचे रखे दो पैकेटों से कुल 04 किलो 166 ग्राम अवैध सूखा गाँजा बरामद हुआ। आरोपी से मादक पदार्थ रखने संबंधी वैध दस्तावेज एवं लाइसेंस प्रस्तुत करने को कहा गया, किन्तु वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में आरोपी ने उक्त गाँजा दमोह रेलवे स्टेशन के समीप एक अज्ञात व्यक्ति से खरीदना स्वीकार किया। बरामद गाँजे को नियमानुसार तौल, परीक्षण एवं सीलबंद कर जप्त किया गया। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त रेनाल्ट ट्राइबर कार, एक ओप्पो मोबाइल फोन, नगदी, पर्स तथा अन्य दस्तावेज भी विधिवत जप्त किए गए। आरोपी के विरुद्ध थाना सिमरिया में धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में अवैध मादक पदार्थ के स्रोत एवं इससे जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में विस्तृत विवेचना जारी है। आरोपी का नाम-पता अमित अवस्थी पिता स्व. रामलोचन अवस्थी, उम्र 33 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 11, ककरहाई, थाना अमानगंज, जिला पन्ना (म.प्र.) जप्त सामग्री 04 किलो 166 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (सूखा गाँजा), अनुमानित कीमत लगभग ₹2,00,000 रेनाल्ट ट्राइबर कार क्रमांक MP35ZF6435, कीमत लगभग ₹5,00,000 ओप्पो मोबाइल फोन, कीमत लगभग ₹29,000 नगद ₹160, पर्स, एटीएम कार्ड एवं अन्य दस्तावेज सराहनीय योगदान उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिमरिया निरी0 माधवी अग्निहोत्री, स्थायी पुलिस चौकी पुरैना प्रभारी सउनि श्रीलाल राजपूत, प्रआर नीरज बागरी, प्रआर नवीन चौरसिया, आरक्षक रूपेश सहित थाना सिमरिया पुलिस बल का सराहनीय योगदान रहा।2