Shuru
Apke Nagar Ki App…
बागेश्वर के प्राचीन भगवती माता मंदिर में राम नवमी के अवसर पर भारी भीड़ नवमी के अवसर पर बागेश्वर के प्राचीन भ्रामरी माता मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही मंदिर परिसर में भारी भीड़ देखी गई, जहां श्रद्धालु माता के दर्शन, विशेष पूजा‑अर्चना और मन्नतें मांगने के लिए लंबी कतारों में खड़े दिखे।
Jc pandey
बागेश्वर के प्राचीन भगवती माता मंदिर में राम नवमी के अवसर पर भारी भीड़ नवमी के अवसर पर बागेश्वर के प्राचीन भ्रामरी माता मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही मंदिर परिसर में भारी भीड़ देखी गई, जहां श्रद्धालु माता के दर्शन, विशेष पूजा‑अर्चना और मन्नतें मांगने के लिए लंबी कतारों में खड़े दिखे।
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- नवमी के अवसर पर बागेश्वर के प्राचीन भ्रामरी माता मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही मंदिर परिसर में भारी भीड़ देखी गई, जहां श्रद्धालु माता के दर्शन, विशेष पूजा‑अर्चना और मन्नतें मांगने के लिए लंबी कतारों में खड़े दिखे।1
- Post by मेरा हक न्यूज1
- अल्मोड़ा। नगर स्थित होली एंजल स्कूल के समीप जंगल में लगी आग पर फायर सर्विस अल्मोड़ा की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए समय रहते काबू पा लिया। आग तेजी से फैलते हुए नजदीकी रिहायशी क्षेत्र की ओर बढ़ रही थी, जिससे बड़ा नुकसान होने की आशंका बनी हुई थी। गुरुवार शाम करीब पौने पांच बजे फायर स्टेशन अल्मोड़ा को आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई और पहुंचते ही मोटर फायर इंजन के माध्यम से पंपिंग कर होज रील, डिलीवरी होज पाइप और मॉनिटर ब्रांच की मदद से आग बुझाने का अभियान शुरू किया। फायर कर्मियों की सतर्कता और सूझबूझ के चलते आग को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया, जिससे आसपास के घरों और संपत्ति को संभावित नुकसान से बचाया जा सका। कार्रवाई में लीडिंग फायरमैन किशन सिंह, फायर सर्विस ड्राइवर हरि सिंह, फायरमैन मोसिम अली तथा महिला फायरमैन चांदनी और आकांक्षा डसीला शामिल रहे।1
- Post by Mr. Zombie1
- हाथरस के गांव ऐहन में क्षत्रिय महासभा ने महाराणा प्रताप शोभायात्रा कमेटी का किया जोरदार स्वागत हाथरस में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने अपने कैम्प कार्यालय एहन में महाराणा प्रताप शोभायात्रा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल सिसोदिया एवं संयोजक संदीप सिसोदिया तथा समस्त सहसंयोजक का महासभा के अध्यक्ष प्रहलाद सिंह ने पगड़ी पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर भव्य स्वागत सम्मान किया। साथ ही महाराणा प्रताप की वीरता धर्म जन प्रियता एवं देशभक्ति व बलिदान पर प्रकाश डाला उन्होंने वहां उपस्थित सभी क्षत्रिय बंधुओं को इनसे प्रेरणा लेने की अपील की वहीं क्षत्रिय एकता और समरसता के साथ शोभायात्रा 9 में 2026 को भव्य बनाने के लिए सहयोग की कामना की, कार्यक्रम में उपस्थित अन्य सभी क्षत्रिय बंधुओं को भी पटका पहनाकर और तस्वीर देकर स्वागत किया गया। मेला अध्यक्ष अनिल सिसोदिया ने समारोह के दौरान महाराणा प्रताप के जीवन और उनके संघर्ष पर भी प्रकाश डालते हुए बोले मेवाड़ के 13वें राजा, महाराणा प्रताप केवल एक शासक नहीं, बल्कि स्वतंत्रता के प्रति अटूट प्रेम के प्रतीक थे। हल्दीघाटी का युद्ध यह इतिहास का वह युद्ध था जहाँ महाराणा प्रताप ने अकबर की विशाल सेना का सामना अपनी सीमित सैन्य शक्ति के साथ किया था। उन्होंने महलों का त्याग कर घास की रोटियाँ खाना स्वीकार किया, लेकिन कभी विदेशी अधीनता स्वीकार नहीं की। उन्होंने शपथ ली थी कि जब तक मेवाड़ स्वतंत्र नहीं होगा, वे बिस्तर पर नहीं सोएंगे और पत्तलों पर भोजन करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय सचिव मतेंद्र सिंह गहलोत, प्रदेश सचिव योगेंद्र गहलोत, प्रदेशध्यक्ष जोगेंद्र सिंह, भीकम सिंह चौहान, एडवोकेट मनोज प्रधान, हरीश सेंगर, अमित पौरुष, नवीन प्रताप सिंह, मोहित चौहान, नितिन शेखावत, देवेंद्र तोमर, विकाश पौरुष, उदय राणा, राहुल सिंह, सोनू ठाकुर, रजत ठाकुर, छोटू राणा, हरेंद्र सिंह, अशोक कुमार, राजेंद्र सिंह, सुखवीर सिंह, बृजमोहन मदनावत, संजय कुमार, पीयूष सिंह, संदीप सिसोदिया, सतेंद्र सिसोदिया, गौरव ठाकुर, मोना ठाकुर, प्रशांत सिसोदिया, शैलेंद्र चौहान, मदन बाबा, पवन गहलोत उपस्थित रहे।1
- नैनीताल जिले में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक यात्री बस बेकाबू होकर पलट गई। इस हादसे में करीब 10 लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना भवाली से लगभग 5 किलोमीटर दूर ज्योलीकोट रोड स्थित भूमिधार मंदिर के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस अचानक संतुलन खो बैठी और सड़क किनारे पलट गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया और बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। फिलहाल सभी घायलों की स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह चालक द्वारा वाहन पर नियंत्रण खोना बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।1
- yah Mike per bol rahe hamare mananiy gohilkhand ke mahasachiv Dhruv Yadav kripalpur badayun1
- स्कूल में लौटे पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, भावुक अंदाज में दी बाइट1