Shuru
Apke Nagar Ki App…
विधायक निधि से निर्माण अधूरा, धवैया के मंटोला में ग्रामीणों का फूटा आक्रोश रंगमंच-मंदिर निर्माण अधूरा, विधायक निधि के उपयोग पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल विधायक निधि से आया पैसा, अधूरा रह गया निर्माण; ग्राम पंचायत पर ग्रामीणों ने लगाए आरोप मंटोला में अधूरा पड़ा रंगमंच-मंदिर निर्माण, ग्रामीणों ने मांगी जांच
विकास श्रीवास्तव
विधायक निधि से निर्माण अधूरा, धवैया के मंटोला में ग्रामीणों का फूटा आक्रोश रंगमंच-मंदिर निर्माण अधूरा, विधायक निधि के उपयोग पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल विधायक निधि से आया पैसा, अधूरा रह गया निर्माण; ग्राम पंचायत पर ग्रामीणों ने लगाए आरोप मंटोला में अधूरा पड़ा रंगमंच-मंदिर निर्माण, ग्रामीणों ने मांगी जांच
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- “17.73 लाख रुपये की भारी-भरकम राशि खर्च होने के बावजूद सड़क की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।”1
- धवैया के मंटोला में विधायक निधि से रंगमंच एवं मंदिर निर्माण के लिए राशि स्वीकृत किए जाने के बाद भी निर्माण कार्य अधूरा विधायक निधि से निर्माण अधूरा, ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत पर लगाए गंभीर आरोप कटनी/विजयराघवगढ़। विजयराघवगढ़ जनपद क्षेत्र की ग्राम पंचायत धवैया के मंटोला में विधायक निधि से रंगमंच एवं मंदिर निर्माण के लिए राशि स्वीकृत किए जाने के बाद भी निर्माण कार्य अधूरा पड़े रहने का मामला सामने आया है। निर्माण कार्य अधूरा होने से ग्रामीणों में नाराजगी और आक्रोश देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि रंगमंच एवं मंदिर निर्माण के लिए विधायक निधि से प्राप्त राशि का उपयोग ग्राम पंचायत द्वारा किया गया, लेकिन निर्धारित निर्माण कार्य को पूरा नहीं कराया गया। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने से सरकारी राशि के उपयोग को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण के लिए राशि मिलने के बावजूद कार्य को पूर्ण नहीं कराया गया और काम अधूरा छोड़ दिया गया। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर निर्माण कार्य में खर्च हुई राशि का हिसाब सार्वजनिक करने तथा अधूरे निर्माण को शीघ्र पूरा कराने की मांग की है। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि विधायक निधि की राशि के उपयोग में अनियमितता हुई है और पंचायत स्तर पर पैसे के दुरुपयोग की आशंका है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। मामले में ग्राम पंचायत एवं संबंधित अधिकारियों का पक्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। ग्रामीणों की मांग है कि संबंधित विभाग पूरे मामले की जांच कराए और यदि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाए।।।।4
- कटनी नगर//- होटलो और मदिरा दुकानों के आसपास विशेष अभियान सार्वजनिक स्थानों पर छलक रहे थे जाम, आबकारी विभाग ने की कार्रवाई होटलों और मदिरा दुकानों के आसपास विशेष अभियान में 11 प्रकरण दर्ज, 11 के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई कटनी, 12 अगस्त। शहर में अवैध मदिरा कारोबार और सार्वजनिक स्थानों पर खुलेआम मदिरापान करने वालों के विरुद्ध जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देशन में आबकारी विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत होटलों, मदिरा दुकानों के आसपास एवं सार्वजनिक स्थलों पर सघन जांच और दबिश की कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 11 व्यक्तियों के विरुद्ध 11 प्रकरण दर्ज किए गए। जिला आबकारी अधिकारी सुश्री विभा मरकाम तथा आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री मंशा राम उइके के नेतृत्व में गठित टीम ने आबकारी वृत्त कटनी क्रमांक-01 एवं 02 के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार गश्त की। टीम ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए होटलों एवं मदिरा दुकानों के आसपास आकस्मिक दबिश दी। आबकारी एक्ट के तहत 11 प्रकरण दर्ज अभियान के दौरान बिना लाइसेंस मदिरा परोसने, अवैध मदिरा विक्रय तथा सार्वजनिक स्थानों पर मदिरापान किए जाने के मामलों में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) एवं 36(सी) के तहत कुल 11 प्रकरण कायम किए गए। आबकारी विभाग की कार्रवाई से होटल एवं ढाबा संचालकों के साथ सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वालों में हड़कंप की स्थिति रही। विभाग ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों को मदिरापान का अड्डा बनाने अथवा नियम विरुद्ध शराब परोसने की गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध मदिरा के खिलाफ अभियान रहेगा जारी जिला आबकारी अधिकारी सुश्री विभा मरकाम ने कहा कि जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय के साथ ही बिना लाइसेंस मदिरा परोसने और सार्वजनिक स्थानों पर मदिरापान करने वालों के विरुद्ध प्रवर्तन कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। आबकारी नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई में वृत्त कटनी क्रमांक-01 प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री प्रवीण रतन बरकड़े, वृत्त कटनी क्रमांक-02 प्रभारी आबकारी उप निरीक्षक श्री अतुल कुटार सहित आबकारी विभाग का अमला शामिल रहा। रिपोर्ट:- राकेश निषाद AIMA MEDIA-24×7 जन जन की आवाज4
- लोकेशन रायसेन उदयपुरा राघवेंद्र रघुवंशी मूंग तुलाई को लेकर किसानों का NH-45 भोपाल-जबलपुर मार्ग 💥*जिला कटनी से ज्योति तिवारी*💥। पर चक्काजाम मूंग की तुलाई में अनियमितता का आरोप लगाते हुए किसानों ने NH-45 भोपाल-जबलपुर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। किसानों का आरोप है कि नियत पैमाने से अधिक मात्रा में मूंग का सैंपल लिया जा रहा है, जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने नियम के अनुसार सैंपल लेने और तुलाई प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग की है।4
- बरगवां की योजना-17 की जमीन पर प्रशासन का शिकंजा, रजिस्ट्री और भवन अनुज्ञा निरस्त करने की तैयारी बरगवां की योजना-17 की जमीन पर प्रशासन का शिकंजा, रजिस्ट्री और भवन अनुज्ञा निरस्त करने की तैयारी कटनी। नगर सुधार न्यास की योजना क्रमांक-17 बरगवां की अधिग्रहित भूमि की खरीद-फरोख्त और भवन अनुज्ञाओं के मामले में जिला प्रशासन अब बड़ी कार्रवाई की तैयारी में है। कलेक्टर आशीष तिवारी ने चार सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की अनुमति दे दी है। जांच में सामने आया कि योजना की अधिग्रहित भूमि के विक्रय पर रोक के बावजूद कुछ जमीनों की रजिस्ट्रियां की गईं और भवन अनुज्ञाएं जारी हुईं। प्रशासन अब संबंधित रजिस्ट्रियां शून्य करने और भवन अनुज्ञाएं निरस्त करने की कार्रवाई करेगा। साथ ही भूमि स्वामी पीआर डन एवं नियोलिन डन के खिलाफ कथित रूप से गलत शपथपत्र देकर जमीन बेचने के मामले में आपराधिक प्रकरण दर्ज कराने की तैयारी है। योजना क्रमांक-17 की जमीन को लेकर विवाद 1991 से चला आ रहा है। करीब 3.453 हेक्टेयर भूमि को अधिग्रहण से मुक्त करने का आदेश बाद में निरस्त कर दिया गया था। हाईकोर्ट के यथास्थिति बनाए रखने के आदेश के बावजूद जमीन की खरीद-फरोख्त का मामला सामने आया है। जांच समिति ने भविष्य में जमीन की खरीद-फरोख्त रोकने के लिए राजस्व अभिलेखों में प्रतिबंधित प्रविष्टि दर्ज करने की भी अनुशंसा की है। इस मामले में जमीन खरीदने वालों में शहर के कई प्रमुख नाम भी सामने आए हैं। अब सभी की नजर प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर है।1
- जिस दिन सरकार सत्ता परिवर्तन होगा उसे संजय सिंह ने मोदी के मुंह पर कह दिया1
- मंटोला में अधूरा पड़ा रंगमंच-मंदिर निर्माण, ग्रामीणों ने मांगी जांच1
- 💥 *बड़ी खबर*💥 *ऐसे हुई थी अतीक अहमद के बेटे की मौत, एक्सीडेंट का LIVE वीडियो आया सामने!* माफिया से नेता बने दिवंगत अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद की सड़क दुर्घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस भीषण हादसे में 21 वर्षीय आबान अहमद और उनके दोस्त सोनू की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। यह दुर्घटना कानपुर-झांसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर पूंछ थाना क्षेत्र के खिल्ली गांव के पास हुई थी। बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार लगभग 140 किलोमीटर प्रति घंटा थी, जिससे चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार सीधे हाईवे के डिवाइडर से जा टकराई।1