logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दरा घाटी में फिर लगा जोरदार जाम शनिवार को फिर दरा में 8 किलोमीटर लंबा जाम, जाम के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि सड़क पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव के चलते स्थिति बिगड़ती है। प्रशासन द्वारा यातायात सुचारू कराने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

6 hrs ago
user_Mangilal Charan
Mangilal Charan
Local News Reporter रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
6 hrs ago

दरा घाटी में फिर लगा जोरदार जाम शनिवार को फिर दरा में 8 किलोमीटर लंबा जाम, जाम के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि सड़क पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव के चलते स्थिति बिगड़ती है। प्रशासन द्वारा यातायात सुचारू कराने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • दरा नाल में 25 घंटे बाद फिर भारी ज़ाम दरा नाल में लगें ज़ाम के चलते सैकड़ों लोगों फंसे हुए हैं रेंक रेंक चल रहे वाहन दोनों तरफ 8 किलोमीटर लम्बी वाहनों कि कतारें मौके पर मौजूद दो थानों कि पुलिस कर रही लगातार ज़ाम सुचारू करवाने कि कोशिश, शुक्रवार सुबह ट्रेलर ख़राब होने से बने थे ज़ाम के हालात तब से हीं नहीं खुल पाया ज़ाम बुखे प्यासे हजारों मुसाफ़िर ज़ाम कि परेशानी से जूझ रहे हैं,
    7
    दरा नाल में 25 घंटे बाद फिर भारी ज़ाम दरा नाल में लगें ज़ाम के चलते सैकड़ों लोगों फंसे हुए हैं रेंक रेंक चल रहे वाहन दोनों तरफ 8 किलोमीटर लम्बी वाहनों कि कतारें मौके पर मौजूद दो थानों कि पुलिस कर रही लगातार ज़ाम सुचारू करवाने कि कोशिश, शुक्रवार सुबह ट्रेलर ख़राब होने से बने थे ज़ाम के हालात तब से हीं नहीं खुल पाया ज़ाम बुखे प्यासे हजारों मुसाफ़िर ज़ाम कि परेशानी से जूझ रहे हैं,
    user_सोनू यादव
    सोनू यादव
    रिपोर्टर रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • शनिवार को फिर दरा में 8 किलोमीटर लंबा जाम, जाम के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि सड़क पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव के चलते स्थिति बिगड़ती है। प्रशासन द्वारा यातायात सुचारू कराने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
    3
    शनिवार को फिर दरा में 8 किलोमीटर लंबा जाम, जाम के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि सड़क पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव के चलते स्थिति बिगड़ती है। प्रशासन द्वारा यातायात सुचारू कराने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
    user_Mangilal Charan
    Mangilal Charan
    Local News Reporter रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • 21 फरवरी 2026 को रायपुर मंडी भाव।
    1
    21 फरवरी 2026 को रायपुर मंडी भाव।
    user_Rajasthan Sarkar
    Rajasthan Sarkar
    Content Creator (YouTuber) रायपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • रायपुर 21 फरवरी, भारतीय किसान संघ परिवार द्वारा आयोजित सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन उत्साह, उमंग और सामाजिक समरसता का प्रेरक उदाहरण बनकर सामने आया। कार्यक्रम की विशेष आकर्षण रही पारंपरिक बैलगाड़ियों से निकाली गई भव्य वर-निकासी, जो लगभग 2 किलोमीटर तक नगर में भ्रमण करते हुए सम्मेलन स्थल पहुँची। निकासी के दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। ग्रामीण संस्कृति से ओतप्रोत इस दृश्य ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। सम्मेलन स्थल पर अखिल भारतीय संगठन मंत्री दिनेश कुलकर्णी ने विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि संघ के शताब्दी वर्ष के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में भारतीय किसान संघ द्वारा यह सर्वजातीय सम्मेलन आयोजित किया गया है। उन्होंने सामाजिक समरसता, संगठन की मजबूती और भारतीय संस्कृति के संरक्षण पर जोर दिया। कार्यक्रम में मालवा प्रांत के संगठन मंत्री महेश चौधरी ने भी अपने उद्बोधन में सामाजिक समरसता, संगठन विस्तार और किसान एकजुटता पर बल दिया। साथ ही चित्तौड़ प्रांत के संगठन मंत्री परमानंद जी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। इस अवसर पर सामूहिक विवाह सम्मेलन में 11 जोड़ों का विवाह गायत्री परिवार के तत्वावधान में वैदिक रीति-विधि से विधिवत संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में भारतीय किसान संघ के मालवा प्रांत, महाकौशल प्रांत एवं चित्तौड़ प्रांत के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य एवं सम्मेलन संयोजक राजेंद्र पालीवाल ने सफल आयोजन पर सभी कार्यकर्ताओं, सहयोगियों एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में सभी के लिए सामूहिक भोजन का आयोजन भी किया गया। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा और सम्मेलन ने सामाजिक सद्भाव का सशक्त संदेश दिया।इस अवसर झालावाड़ जिले से प्रांत गौ सेवा प्रमुख श्री कृष्ण पाटीदार,संभाग उपाध्यक्ष धन सिंह गुर्जर,संभाग सहमंत्री मुकेश मेहर झालावाड़ अध्यक्ष राधेश्याम गुर्जर जिला मंत्री कालूराम दांगी , जिला से मंत्री रामनारायण डांगी,जिला कोषाध्यक्ष शोभाराम डांगी कार्यालय प्रमुख रामलाल डांगी, कैलाश, रायपुर अध्यक्ष रामगोपाल पाटीदार, पिड़ावा अध्यक्ष प्रहलाद सिंह,मंत्री गोपाल दांगी, बकानी अध्यक्ष रामबाबू पाटीदार, रायपुर नगर अध्यक्ष बनकट सुथार सहित कई कार्यकर्ता बंधु मौजूद थे। उक्त जानकारी भारतीय किसान संघ के जिला प्रचार प्रमुख महेश मेहर ने दी।
    4
    रायपुर 21 फरवरी, भारतीय किसान संघ परिवार द्वारा आयोजित सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन उत्साह, उमंग और सामाजिक समरसता का प्रेरक उदाहरण बनकर सामने आया। कार्यक्रम की विशेष आकर्षण रही पारंपरिक बैलगाड़ियों से निकाली गई भव्य वर-निकासी, जो लगभग 2 किलोमीटर तक नगर में भ्रमण करते हुए सम्मेलन स्थल पहुँची। निकासी के दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। ग्रामीण संस्कृति से ओतप्रोत इस दृश्य ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।
सम्मेलन स्थल पर अखिल भारतीय संगठन मंत्री दिनेश कुलकर्णी ने विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि संघ के शताब्दी वर्ष के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में भारतीय किसान संघ द्वारा यह सर्वजातीय सम्मेलन आयोजित किया गया है। उन्होंने सामाजिक समरसता, संगठन की मजबूती और भारतीय संस्कृति के संरक्षण पर जोर दिया।
कार्यक्रम में मालवा प्रांत के संगठन मंत्री महेश चौधरी ने भी अपने उद्बोधन में सामाजिक समरसता, संगठन विस्तार और किसान एकजुटता पर बल दिया। साथ ही चित्तौड़ प्रांत के संगठन मंत्री परमानंद जी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
इस अवसर पर सामूहिक विवाह सम्मेलन में 11 जोड़ों का विवाह गायत्री परिवार के तत्वावधान में वैदिक रीति-विधि से विधिवत संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में भारतीय किसान संघ के मालवा प्रांत, महाकौशल प्रांत एवं चित्तौड़ प्रांत के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य एवं सम्मेलन संयोजक राजेंद्र पालीवाल ने सफल आयोजन पर सभी कार्यकर्ताओं, सहयोगियों एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में सभी के लिए सामूहिक भोजन का आयोजन भी किया गया। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा और सम्मेलन ने सामाजिक सद्भाव का सशक्त संदेश दिया।इस अवसर झालावाड़ जिले से प्रांत गौ सेवा प्रमुख श्री कृष्ण पाटीदार,संभाग उपाध्यक्ष धन सिंह गुर्जर,संभाग सहमंत्री  मुकेश मेहर झालावाड़ अध्यक्ष राधेश्याम गुर्जर जिला मंत्री कालूराम दांगी , जिला से मंत्री रामनारायण डांगी,जिला कोषाध्यक्ष शोभाराम डांगी कार्यालय प्रमुख रामलाल डांगी, कैलाश, रायपुर अध्यक्ष रामगोपाल पाटीदार, पिड़ावा अध्यक्ष प्रहलाद सिंह,मंत्री गोपाल दांगी, बकानी अध्यक्ष रामबाबू पाटीदार, रायपुर नगर अध्यक्ष बनकट सुथार सहित कई कार्यकर्ता बंधु मौजूद थे।
उक्त जानकारी भारतीय किसान संघ के जिला प्रचार प्रमुख महेश मेहर ने दी।
    user_Mukesh Mehar
    Mukesh Mehar
    रायपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • इंदौर में भाजपा /कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच चले पत्थर बाजी आगर मालवा के पूर्व विधायक तथा इंदौर ग्रामीण कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विपिन वानखेड़े के सिर में आई चोट!
    1
    इंदौर में भाजपा /कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच चले पत्थर बाजी आगर मालवा के पूर्व  विधायक तथा इंदौर ग्रामीण कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विपिन वानखेड़े के सिर में आई चोट!
    user_वचन(कमल ) प्रजापति
    वचन(कमल ) प्रजापति
    रिपोर्टर शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    37 min ago
  • बकानी :- केंद्र सरकार की हर घर नल योजना के अंतर्गत लोगो को मिलेगा पानी, क्षेत्र की ग्राम पंचायत मोड़ी मे हर घर नल योजना का किया शुभारम्भ, प्रशासक प्रतिनिधि रामप्रसाद लोधा ने नल चालू कर किया शुभारम्भ,
    2
    बकानी :- केंद्र सरकार की हर घर नल योजना के अंतर्गत लोगो को मिलेगा पानी, क्षेत्र की ग्राम पंचायत मोड़ी मे हर घर नल योजना का किया शुभारम्भ, प्रशासक प्रतिनिधि रामप्रसाद लोधा ने नल चालू कर किया शुभारम्भ,
    user_Giriraj regar reporter
    Giriraj regar reporter
    Reporter बकानी, झालावाड़, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • शामगढ़ में विरोध प्रदर्शन के दौरान बढ़ा तनाव मंत्रियों के पुतले दहन के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात।
    1
    शामगढ़ में विरोध प्रदर्शन के दौरान बढ़ा तनाव
मंत्रियों के पुतले दहन के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात।
    user_यशस्वी दुनिया साप्ताहिक
    यशस्वी दुनिया साप्ताहिक
    पत्रकार शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • टीम महाकाल व बजरंग मित्र मंडल के तत्वाधान में खान कुंभकोट में बालाजी मंदिर पर रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ जिसमें स्वर्गीय करणदान चारण की स्मृति में रक्तदान का शिविर लगाया गया जिसमें 316 यूनिट रक्त का संग्रहण हुआ स्वर्गीय करणदान चारण के पिताजी गोकुल प्रसाद चारण ने सबका आभार प्रकट किया।
    3
    टीम महाकाल व बजरंग मित्र मंडल के तत्वाधान में खान कुंभकोट में बालाजी मंदिर पर रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ जिसमें स्वर्गीय करणदान चारण की स्मृति में रक्तदान का शिविर लगाया गया जिसमें 316 यूनिट रक्त का संग्रहण हुआ स्वर्गीय करणदान चारण के पिताजी गोकुल प्रसाद चारण ने सबका आभार प्रकट किया।
    user_Mangilal Charan
    Mangilal Charan
    Local News Reporter रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.