मिशन शक्ति फेस 5.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, विभिन्न जानकारी देकर किया गया जागरूक मुजफ्फरनगर। मिशन शक्ति फेस 5.0 अभियान के अंतर्गत दिनांक 1 अप्रैल 2026 को थाना चरथावल क्षेत्र के गांव सैदपुर कला में मिशन शक्ति टीम एवं एंटी रोमियो टीम द्वारा महिलाओं और बालिकाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान टीम द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, ताकि किसी भी आपात स्थिति में वे तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें। साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से अवगत कराया गया। इस अवसर पर बालिकाओं को ‘गुड टच’ और ‘बैड टच’ के बारे में समझाते हुए उन्हें अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। टीम ने आत्मरक्षा के महत्वपूर्ण उपाय भी बताए, जिससे वे विपरीत परिस्थितियों में खुद को सुरक्षित रख सकें। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाना तथा उनमें आत्मविश्वास बढ़ाना रहा, जिससे वे समाज में सुरक्षित और निर्भीक होकर जीवन यापन कर सकें।
मिशन शक्ति फेस 5.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, विभिन्न जानकारी देकर किया गया जागरूक मुजफ्फरनगर। मिशन शक्ति फेस 5.0 अभियान के अंतर्गत दिनांक 1 अप्रैल 2026 को थाना चरथावल क्षेत्र के गांव सैदपुर कला में मिशन शक्ति टीम एवं एंटी रोमियो टीम द्वारा महिलाओं और बालिकाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान टीम द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, ताकि किसी भी आपात स्थिति में वे तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें। साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से अवगत कराया गया। इस अवसर पर बालिकाओं को ‘गुड टच’ और ‘बैड टच’ के बारे में समझाते हुए उन्हें अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। टीम ने आत्मरक्षा के महत्वपूर्ण उपाय भी बताए, जिससे वे विपरीत परिस्थितियों में खुद को सुरक्षित रख सकें। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाना तथा उनमें आत्मविश्वास बढ़ाना रहा, जिससे वे समाज में सुरक्षित और निर्भीक होकर जीवन यापन कर सकें।
- love you maa #trending #sort video #viral . . . . . . . . . .1
- अहिल्याबाई चौक पर पत्रकार एकता का शक्ति प्रदर्शन, विधायक पंकज मलिक ने सराहा महासभा का संघर्ष अहिल्याबाई चौक (चर्च मार्केट, अस्पताल चौक) उस समय पत्रकार एकता और सम्मान का केंद्र बन गया, जब चरथावल से विधायक पंकज मलिक संयुक्त पत्रकार महासभा के राष्ट्रीय कार्यालय पहुंचे। यहां राष्ट्रीय अध्यक्ष सरताज अहमद एवं उनकी पूरी टीम ने विधायक का भव्य स्वागत करते हुए शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह (शील्ड) भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक पंकज मलिक ने खुले मंच से कहा कि संयुक्त पत्रकार महासभा द्वारा पत्रकारों के अधिकारों की लड़ाई जिस मजबूती और ईमानदारी से लड़ी जा रही है, वह अत्यंत सराहनीय है उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारों की भूमिका बेहद अहम होती है और उन्हें हमेशा निष्पक्ष, निर्भीक और सच्चाई के साथ पत्रकारिता करनी चाहिए, ताकि समाज को सही दिशा और सटीक जानकारी मिलती रहे इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सरताज अहमद ने विधायक पंकज मलिक को ईद की मिठाई देकर शुभकामनाएं दीं और संगठन की ओर से उनका आभार व्यक्त किया दोनों के बीच पत्रकारों की समस्याओं, उनके अधिकारों और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई, जो काफी देर तक चली कार्यक्रम में सैकड़ों पदाधिकारी और सदस्यों की मौजूदगी ने इसे एक बड़े आयोजन का रूप दे दिया। संगठन की ओर से कई साथियों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिससे पूरे माहौल में उत्साह और गौरव का भाव देखने को मिला प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ठाकुर सुंदर सिंह सोम, शिव खान, काजी काशिफ तलत, नितिन शर्मा, मुशर्रफ सिद्दीकी, मोहम्मद असलम, सफीक राजपूत, सचिन त्यागी, राजीव शर्मा, शाहनवाज, डॉ अंकुर प्रकाश मानव, बीके नहारिया, डॉ रविन्द्र सिंह जादौन सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं सदस्य विधायक पंकज मलिक ने पूरे संगठन की कार्यशैली की खुलकर प्रशंसा करते हुए कहा कि यह मंच पत्रकारों की आवाज को मजबूती देने का सशक्त माध्यम बन चुका है अहिल्याबाई चौक (चर्च मार्केट, अस्पताल चौक) पर आयोजित यह भव्य कार्यक्रम न केवल पत्रकारों के सम्मान का प्रतीक बना, बल्कि संगठन की एकजुटता, सक्रियता और बढ़ती ताकत का भी बड़ा संदेश देकर संपन्न हुआ4
- मुजफ्फरनगर। मिशन शक्ति फेस 5.0 अभियान के अंतर्गत दिनांक 1 अप्रैल 2026 को थाना चरथावल क्षेत्र के गांव सैदपुर कला में मिशन शक्ति टीम एवं एंटी रोमियो टीम द्वारा महिलाओं और बालिकाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान टीम द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, ताकि किसी भी आपात स्थिति में वे तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें। साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से अवगत कराया गया। इस अवसर पर बालिकाओं को ‘गुड टच’ और ‘बैड टच’ के बारे में समझाते हुए उन्हें अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। टीम ने आत्मरक्षा के महत्वपूर्ण उपाय भी बताए, जिससे वे विपरीत परिस्थितियों में खुद को सुरक्षित रख सकें। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाना तथा उनमें आत्मविश्वास बढ़ाना रहा, जिससे वे समाज में सुरक्षित और निर्भीक होकर जीवन यापन कर सकें।1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- मुजफ्फरनगर थाना शाहपुर पुलिस द्वारा दौराने पुलिस मुठभेड़ गैंगस्टर अधिनियम के अभियोग में वांछित चल रहे 01 गौकश अभियुक्त को घायल अवस्था मे गिरफ्तार किया, कब्जे से अवैध शस्त्र बरामद । अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन मेरठ एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फनगर संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी बुढाना फुगाना यतेन्द्र नागर तथा थानाध्यक्ष शाहपुर गजेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। *घटना का संक्षिप्त विवरणः-* दिनांक 01.04.2026 को थाना शाहपुर पुलिस द्वारा कसेरवा नहर पुलिया पर संदिग्ध व्यक्ति वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी इसी दौरान 01 व्यक्ति पैदल आता दिखाई दिया जो पुलिस टीम को देखकर वापस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को चेकिंग हेतु रुकने के लिए कहा गया परन्तु वह व्यक्ति नहीं रुका । जैसे ही पुलिस टीम उक्त व्यक्ति की पास पहुंची तो उसके द्वारा अचानक पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया तथा जंगल की तरफ भागने लगा । बदमाश द्वारा किए गए फायर से पुलिस टीम बाल बाल बची तथा बदमाश को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी परन्तु बदमाश पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ। पुलिस टीम द्वारा बदमाश की फायरिंग रेंज में घुस कर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश द्वारा अपना नाम साजिद उर्फ भूटानी पुत्र अब्दुल बताया गया तथा कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिंदा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किए गए हैं, घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।2
- मुज़फ्फरनगर में ऑनलाइन ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसने आम लोगों के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। पीड़ित युवक केस ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अज्ञात ठगों ने उसे अपने जाल में फंसाकर अलग-अलग तारीखों में 90,000 हजार रुपये अपने खातों में ट्रांसफर करा लिए। शिकायत के अनुसार, ठगों ने पहले भरोसा जीतने के लिए संपर्क किया! और फिर छोटी-छोटी रकम जमा करवाते हुए धीरे-धीरे बड़ी रकम निकलवा ली। युवक ने कई बार पैसे वापस मांगने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने टालमटोल करते हुए अंत में संपर्क ही बंद कर दिया। जब पीड़ित को अपने साथ धोखाधड़ी का एहसास हुआ, तब उसने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुज़फ्फरनगर के कार्यालय पहुँच कर लिखित शिकायत देते हुए कार्यवाही की मांग की है! वही लोन के नाम पर हुए फ्राड के मामले मे पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और संबंधित मोबाइल नंबरों व खातों की पड़ताल की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि ठग संगठित गिरोह के रूप में काम कर रहे हैं। जिनपर पुलिस ने शिकांजा कसने की तैयारी शुरू कर दीं है!2
- श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय, मेरठ जोन मेरठ एवं श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद मुजफ्फनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी बुढाना/फुगाना श्री यतेन्द्र नागर तथा थानाध्यक्ष शाहपुर श्री गजेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही। *घटना का संक्षिप्त विवरणः-* दिनांक 01.04.2026 को थाना शाहपुर पुलिस द्वारा कसेरवा नहर पुलिया पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी इसी दौरान 01 व्यक्ति पैदल आता दिखाई दिया जो पुलिस टीम को देखकर वापस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति को चेकिंग हेतु रुकने के लिए कहा गया परन्तु वह व्यक्ति नहीं रुका । जैसे ही पुलिस टीम उक्त व्यक्ति की पास पहुंची तो उसके द्वारा अचानक पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया तथा जंगल की तरफ भागने लगा । बदमाश द्वारा किए गए फायर से पुलिस टीम बाल बाल बची तथा बदमाश को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी परन्तु बदमाश पर पुलिस की चेतावनी का कोई असर नहीं हुआ। पुलिस टीम द्वारा बदमाश की फायरिंग रेंज में घुस कर आत्मरक्षार्थ सूक्ष्म जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश द्वारा अपना नाम साजिद उर्फ भूटानी पुत्र अब्दुल बताया गया तथा कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिंदा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किए गए हैं, घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना शाहपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । *घायल / गिरफ्तार अभियुक्त का नामः-* *1.* साजिद उर्फ भूटानी पुत्र अब्दुल सत्तार निवासी ग्राम रसूलपुर दभेडी थाना बुढाना जनपद मुजफ्फरनगर । *बरामदगीः-* ▪️01 तमंचा मय 01 जिंदा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर । *घायल / गिरफ्तार अभियुक्त साजिद उर्फ भूटानी उपरोक्त का अपराधिक इतिहासः-* 1. मु0अ0सं0 102/2016 धारा 3/8 गौवध अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधि0 थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर । 2. मु0अ0सं0 211/2016 धारा 3/5/8 गौवध अधि0 थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर । 3. मु0अ0सं0 346/2016 धारा 3/8 गौवध अधि0 थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर । 4. मु0अ0सं0 544/2016 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर । 5. मु0अ0सं0 86/2023 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर । 6. मु0अ0सं0 54/2021 धारा 2/3 गैंगस्टर अधिनियम थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर । 7. मु0अ0सं0 210/2020 धारा 177, 307, 414 भादवि थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर । 8. मु0अ0सं0 211/2020 धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर । 9. मु0अ0सं0 215/2020 धारा 3/5A/8 गौवध अधि0 थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर । 10. मु0अ0सं0 88/2025 धारा 109(1) बीएनएस, 3/25/27 आयुध अधिनियम, 3/5/8 गौवध निवारण अधिनियम थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर । 11. मु0अ0सं0 103/2012 धारा 5/8 गौवध अधि0 थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर । 12. मु0अ0सं0 26/2010 धारा 3/5/8 गौवध अधि0 थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर । 13. मु0अ0सं0 300/04 धारा 3/5/8 गौवध अधि0 थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर । 14. मु0अ0सं0 288/14 धारा 3/5/8 गौवध अधि0 थाना बुढ़ाना, मुजफ्फरनगर । 15. मु0अ0सं0 78/2026 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर । 16. मु0अ0सं0 79/2026 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/28 आर्म्स एक्ट थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर । *नोट-* घायल / गिरफ्तार अभियुक्त साजिद उर्फ भूटानी उपरोक्त 01 शातिर गौकश प्रवृत्ति का अपराधी है जो थाना शाहपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 78/2026 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था । *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-* 1. उ0नि0 श्री विकास कुमार थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर । 2. उ0नि0 श्री राहुल कुमार थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर । 3. का0 2408 मोहित चाहर थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर । 4. का0 2239 किताव सिंह थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर । 5. का0 2384 अश्वनी कुमार थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर । 6. का0 1895 इकराम अली थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर ।1
- Post by Anuj Gangwaliya1