Shuru
Apke Nagar Ki App…
खाद विभाग की टीम समरानिया पहुंची, जांच शुरू होते ही कुछ दुकानदार दुकानें बंद कर निकले खाद विभाग की टीम समरानिया पहुंची, जांच शुरू होते ही कुछ दुकानदार दुकानें बंद कर निकले जानकारी गुरुवार शाम 5 बजे मिली खाद विभाग की टीम ने समरानिया कस्बे में खाद एवं उर्वरक विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण किया। टीम के पहुंचते ही कुछ दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर मौके से निकल गए, जबकि अन्य दुकानों पर स्टॉक, रिकॉर्ड, बिल और आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। अधिकारियों ने उर्वरकों की उपलब्धता, भंडारण एवं बिक्री व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। जांच के दौरान दुकानदारों को अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
हर्षित भार्गव
खाद विभाग की टीम समरानिया पहुंची, जांच शुरू होते ही कुछ दुकानदार दुकानें बंद कर निकले खाद विभाग की टीम समरानिया पहुंची, जांच शुरू होते ही कुछ दुकानदार दुकानें बंद कर निकले जानकारी गुरुवार शाम 5 बजे मिली खाद विभाग की टीम ने समरानिया कस्बे में खाद एवं उर्वरक विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण किया। टीम के पहुंचते ही कुछ दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर मौके से निकल गए, जबकि अन्य दुकानों पर स्टॉक, रिकॉर्ड, बिल और आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। अधिकारियों ने उर्वरकों की उपलब्धता, भंडारण एवं बिक्री व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। जांच के दौरान दुकानदारों को अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
More news from राजस्थान and nearby areas
- खाद विभाग की टीम समरानिया पहुंची, जांच शुरू होते ही कुछ दुकानदार दुकानें बंद कर निकले खाद विभाग की टीम समरानिया पहुंची, जांच शुरू होते ही कुछ दुकानदार दुकानें बंद कर निकले जानकारी गुरुवार शाम 5 बजे मिली खाद विभाग की टीम ने समरानिया कस्बे में खाद एवं उर्वरक विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण किया। टीम के पहुंचते ही कुछ दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर मौके से निकल गए, जबकि अन्य दुकानों पर स्टॉक, रिकॉर्ड, बिल और आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। अधिकारियों ने उर्वरकों की उपलब्धता, भंडारण एवं बिक्री व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। जांच के दौरान दुकानदारों को अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।1
- मध्य प्रदेश शासन एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा प्रदेश स्तर पर दिनांक 15-30 जुलाई 2026 तक नशे के विरुद्ध अभियान “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” चलाया गया। अभियान के अंतर्गत शिवपुरी पुलिस द्वारा 30 जुलाई को लोगों में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरुकता लाने के लिये मिनी मैराथॉन का आयोजन किया।* *यह केवल एक मिनी मैराथन नहीं, बल्कि युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन अपनाने का एक सशक्त संदेश है।* मध्यप्रदेश शासन एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार संचालित "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" विशेष जन-जागरूकता अभियान प्रदेशभर में दिनांक 15-30 जुलाई 2026 तक चलाया जा रहा था, जिसका शुभारंभ दिनांक 14 जुलाई 2026 को माननीय मुख्यमंत्री महोदय मध्य प्रदेश शासन डॉ. मोहन यादव जी के द्वारा किया गया। मध्य प्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान नशे से दूरी है जरूरी 2.0 के तहत शिवपुरी पुलिस द्वारा लगातार प्रयास कर लोगों को नशे से दूर रहने के लिये प्रेरित किया गया। जिले मे पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया जी के निर्देशन मे शिवपुरी पुलिस द्वारा जिले मे थाना स्तर व जिला मुख्यालय स्तर पर नशे से दूरी बनाने के लिये जन जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किये गये एवं लोगों को नशा छोड़ने के लिये प्रेरित किया गया है। अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 30.07.2026 को शिवपुरी पुलिस द्वारा मिनी मैराथॉन का आयोजन किया गया जो पोलो ग्राउंड से प्रारंभ होकर तात्या टोपे स्मारक, गुरुद्वारा चौराहा, माधव चौक, कमलागंज, VIP रोड गांधी कॉलोनी, कस्टम गेट, अस्पताल चौराहा, रोटरी चौराहा, कलेक्ट्रेट रोड, MM चौराहा होते हुए महल के सामने से पोलो ग्राउंड पर आकर समापन हुआ। मैराथॉन में शहर के प्रमुख मार्गों एवं मुख्य चौराहों से होकर गुजरी तथा आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया। इसी के साथ जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में विद्यालयों, महाविद्यालयों, ग्राम पंचायतों एवं सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन विगत 15 दिनों तक निरंतर पूरे जिले में संचालित कराया गया। अभियान के दौरान शिवपुरी पुलिस द्वारा जिलेभर में वृहद स्तर पर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गये गये। शिवपुरी पुलिस द्वारा शैक्षणिक संस्थानों में जनसंवाद, नशामुक्ति शपथ, चित्रकला, निबंध एवं भाषण प्र, नाटक, मैराथन, जागरूकता रैलियाँ, मानव श्रृंखला, चौपाल, पोस्टर एवं बैनर एवं सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क कर अभियान तहत समाज के प्रत्येक वर्ग तक नशामुक्ति का संदेश पहुँचाया गया। आज दिनांक 30.07.2026 को शिवपुरी पुलिस द्वारा आयोजित मिनी मैराथॉन एवं जन-जागरूकता अभियान में शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और यह साबित किया कि बदलाव की शुरुआत हम सभी से होती है। आज शिवपुरी पुलिस द्वारा आयोजित मिनी मैराथन सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस अभियान में शहर के जन प्रतिनिधियों, वरिष्ठ अधिकारियों युवाओं, बच्चों एवं नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और एक ही संदेश दिया “नशा छोड़ें, जीवन जोड़ें” आइए, मिलकर एक स्वस्थ, सुरक्षित और नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लें। शिवपुरी पुलिस द्वारा आयोजित मिनी मैराथॉन में पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमति यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा पुलिस अधिकारियों के साथ दौड़ में भाग लिया, मैराथॉन पोलो ग्राउण्ड में जाकर समापन हुयी इसके बाद विजेताओं को जनप्रतिनिधियों, पुलिस अधीक्षक शिवपुरी एवं व्यपारी वर्ग द्वारा पुरुष्कारों का वितरण किया गया। मैराथॉन मे महिला वर्ग से प्रथम पुरुष्कार कु. पूर्वा गुर्जर राशि 5500 रु. एवं शील्ड, द्वितीय पुरुष्कार कु. पूनम धाकड़ 3300 रु. एवं शील्ड, तृतीय पुरुष्कार कु. प्रीति गोस्वामी 2200 रु. एवं शील्ड इसी प्रकार पुरुष वर्ग में प्रथम पुरुष्कार सूर्य प्रताप राशि 5500 रु. एवं शील्ड, द्वितीय पुरुष्कार राहुल कुशवाह 3300 रु. एवं शील्ड, तृतीय पुरुष्कार जितेन्द्र सिंह लोधी 2200 रु. एवं शील्ड प्रदाय किया गया एवं अन्य प्रतिभागियों को मेडल प्रदान किए गए।1
- चांचौड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयर हाउस से चोरी हुई धनिया-सोयाबीन की फसल 36 घंटे में बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार चांचौड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वेयर हाउस से चोरी हुई धनिया-सोयाबीन की फसल 36 घंटे में बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार चांचौड़ा। बीनागंज स्थित वेयर हाउस से चोरी हुई धनिया और सोयाबीन की फसल के मामले में चांचौड़ा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे में चोरी का खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 1 लाख रुपये कीमत की चोरी गई फसल बरामद की है। पुलिस के अनुसार 28 जुलाई 2026 को बीनागंज चौकी में फरियादी मनीष अग्रवाल निवासी बीनागंज ने शिकायत दर्ज कराई थी कि निचला बाजार बीनागंज स्थित उनके वेयर हाउस से धनिया एवं सोयाबीन की फसल की बोरियां चोरी हो गई हैं। मामले में चांचौड़ा थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल ने चोरी का शीघ्र खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी गए माल की बरामदगी के निर्देश दिए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी चांचौड़ा के निर्देशन में पुलिस टीम ने जांच तेज की। पुलिस जांच में आरोपियों की पहचान कर 29-30 जुलाई की रात कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में निदुर्ल उर्फ फेंटा पुत्र इमरत गोस्वामी (26 वर्ष), प्रदीप उर्फ प्रदुम्न पुत्र हरिसिंह भील (26 वर्ष) और अभिषेक पुत्र लक्ष्मण गोस्वामी (19 वर्ष), निवासी ग्राम भानपुरा बाबा थाना चांचौड़ा शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से धनिया की फसल के 20 कट्टे और सोयाबीन की फसल के 3 कट्टे बरामद किए गए, जिनकी कुल कीमत लगभग 1 लाख रुपये बताई गई है। मामले की विस्तृत विवेचना अभी जारी है। इस कार्रवाई में बीनागंज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नीरज लोधी सहित प्रधान आरक्षक सुनील रघुवंशी, आरक्षक शिवप्रताप, मोनू करारे, अभिषेक शर्मा, अजय समाधिया, नवदीप शर्मा एवं संजय सोलंकी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरी का माल बरामद होने पर व्यापारियों और किसानों ने राहत की सांस ली है।1
- श्योपुर एसपी की विशेष पहल पर यातायात पुलिस ने श्योपुर जिलें में शुरू की सड़क सुरक्षा जागरूकता ग्राम चौपाल कार्यक्रम1
- नवपदस्थ तहसीलदार डॉ. विशाल वर्मा का पेंशनर्स समाज ने किया स्वागत जानकारी गुरुवार सुबह 11 बजे मिली राज्य सरकार के तबादलों के तहत चेचट से स्थानांतरित होकर आए नवपदस्थ तहसीलदार डॉ. विशाल वर्मा का पेंशनर्स समाज उपशाखा ने तहसील कार्यालय में स्वागत किया। उपशाखा अध्यक्ष जगदीश प्रसाद नागर के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में तहसीलदार का अभिनंदन कर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। इस दौरान पेंशनर्स के लिए पेंशन भवन एवं वरिष्ठजन वाचनालय भवन उपलब्ध कराने सहित उनकी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में रमेशचंद्र नंदवाना, जगदीशचंद्र वैष्णव, प्रमोद कुमार राठौर, चतुर्भुज पोटर, चौथमल जाट समेत कई पेंशनर्स मौजूद रहे।1
- रिटायरमेंट से एक दिन पहले रिश्वत लेते कार्यपालन यंत्री गिरफ्तार, लोकायुक्त की कार्रवाई ग्वालियर नगर निगम में पदस्थ कार्यपालन यंत्री सुशील कटारे को लोकायुक्त पुलिस ने 6,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार, उनकी सेवानिवृत्ति में केवल एक दिन शेष था, लेकिन उससे पहले ही लोकायुक्त की कार्रवाई ने पूरे मामले को चर्चा का विषय बना दिया। बताया जा रहा है कि शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अधिकारी को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। इसके बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू की गई। मामले की जांच जारी है। लोकायुक्त की ओर से विस्तृत जानकारी और आधिकारिक बयान आने के बाद ही आरोपों की अंतिम स्थिति स्पष्ट होगी। गजेंद्र सिंह कुशवाह जिला क्राइम रिपोर्टर मो -94070532121