मवेशी तस्करी पर कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्यवाह करते हुए दो आरोपी किए गिरफ्तार, एक फरार कवर्धा। कबीरधाम पुलिस द्वारा मवेशी तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए बोलेरो पिकअप वाहन में अवैध रूप से मवेशी ले जा रहे आरोपियों को पकड़ा गया है। इस दौरान 03 नग भैंसों को तस्करों के कब्जे से मुक्त कराकर सुरक्षित रूप से गौशाला भेजा गया। जिले के पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह द्वारा जिले में सभी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह बघेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला अखिलेश कौशिक के पर्यवेक्षण में यह कार्यवाही की गई। दिनांक 20.02.2026 की रात्रि लगभग 12.30 बजे थाना बोड़ला पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि तहसील कार्यालय बोड़ला की ओर से एक बोलेरो पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 28 एन 1768 में मवेशियों को क्रूरतापूर्वक भरकर चोरी-छिपे ले जाया जा रहा है। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जबकि अन्य आरोपी मौके पर उपस्थित मिले। आरोपियों से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम 1. चन्द्रशेखर गोयल पिता ओमप्रकाश गोयल निवासी अमलडीहा थाना पण्डरिया जिला कबीरधाम (छ.ग.) 2. लक्की उर्फ संदीप टंडन पिता सुखहरण निवासी डेरहाकांपा थाना लालपुर जिला मुंगेली (छ.ग.) बताया। फरार वाहन चालक का नाम दीपू बघेल पिता होरीलाल निवासी ग्राम परसाकापा थाना लालपुर जिला मुंगेली बताया गया। आरोपियों द्वारा मवेशियों को वध हेतु जबलपुर की ओर ले जाना स्वीकार किया गया। उक्त प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है। इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रुपक शर्मा के निर्देशन में उप निरीक्षक प्रहलाद चन्द्रवंशी, प्रधान आरक्षक 368 मनोज महोबिया, प्रधान आरक्षक 422 नन्हे नेताम, प्रधान आरक्षक 453 उमाशंकर नाग एवं थाना बोड़ला के समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

- कवर्धा। कबीरधाम पुलिस द्वारा मवेशी तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए बोलेरो पिकअप वाहन में अवैध रूप से मवेशी ले जा रहे आरोपियों को पकड़ा गया है। इस दौरान 03 नग भैंसों को तस्करों के कब्जे से मुक्त कराकर सुरक्षित रूप से गौशाला भेजा गया। जिले के पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह द्वारा जिले में सभी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह बघेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला अखिलेश कौशिक के पर्यवेक्षण में यह कार्यवाही की गई। दिनांक 20.02.2026 की रात्रि लगभग 12.30 बजे थाना बोड़ला पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि तहसील कार्यालय बोड़ला की ओर से एक बोलेरो पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 28 एन 1768 में मवेशियों को क्रूरतापूर्वक भरकर चोरी-छिपे ले जाया जा रहा है। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जबकि अन्य आरोपी मौके पर उपस्थित मिले। आरोपियों से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम 1. चन्द्रशेखर गोयल पिता ओमप्रकाश गोयल निवासी अमलडीहा थाना पण्डरिया जिला कबीरधाम (छ.ग.) 2. लक्की उर्फ संदीप टंडन पिता सुखहरण निवासी डेरहाकांपा थाना लालपुर जिला मुंगेली (छ.ग.) बताया। फरार वाहन चालक का नाम दीपू बघेल पिता होरीलाल निवासी ग्राम परसाकापा थाना लालपुर जिला मुंगेली बताया गया। आरोपियों द्वारा मवेशियों को वध हेतु जबलपुर की ओर ले जाना स्वीकार किया गया। उक्त प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है। इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रुपक शर्मा के निर्देशन में उप निरीक्षक प्रहलाद चन्द्रवंशी, प्रधान आरक्षक 368 मनोज महोबिया, प्रधान आरक्षक 422 नन्हे नेताम, प्रधान आरक्षक 453 उमाशंकर नाग एवं थाना बोड़ला के समस्त स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।1
- कवर्धा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय छात्रावास में अव्यवस्थाओं को लेकर छात्राओं ने अधीक्षिका के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कलेक्टर से शिकायत की है। आरोप है कि घटिया भोजन, कम बजट का हवाला देकर खाने में कटौती और खराब सब्जियां दी जा रही हैं, जिससे कई छात्राएं बीमार पड़ रही हैं। अभिभावकों का कहना है कि बीमार छात्रा को अस्पताल ले जाना पड़ा, जबकि छात्रावास प्रबंधन ने समुचित व्यवस्था नहीं की। छात्राओं ने निशुल्क सामग्री समय पर न मिलने, सुरक्षा में लापरवाही और शिकायत करने पर दबाव बनाने के भी आरोप लगाए हैं। एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पर मारपीट का आरोप भी सामने आया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने शिकायत मिलने की पुष्टि कर जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है। वहीं अधीक्षिका ने आरोपों को निराधार बताते हुए अनुशासन लागू होने से गलतफहमी बताई है। छात्राओं व अभिभावकों ने छात्रावास की व्यवस्थाएं सुधारने की मांग की है, ताकि पढ़ाई और स्वास्थ्य प्रभावित न हो।1
- Post by CG RIGHT TIMES NEWS1
- Post by Dilip kumar Yadav1
- मुंगेली जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थानीय समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट का घेराव किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने किया, जबकि यह कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर आयोजित हुआ। प्रदर्शन के दौरान मनरेगा में बदलाव, ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती, पेयजल संकट, खराब सड़कों, आवास गड़बड़ियों, पेंशन समस्याओं और रजिस्ट्री शुल्क बढ़ोतरी जैसे मुद्दों पर ज्ञापन सौंपा गया। नेताओं ने कहा कि इन समस्याओं से आम जनता, किसान और मजदूर लगातार प्रभावित हो रहे हैं। इस वीडियो में देखें — पूरा घटनाक्रम, नेताओं के बयान और जनता से जुड़े अहम मुद्दों की पूरी रिपोर्ट।1
- जिला मुंगेली के साकेत मैं खुले अवैध शराब की बिक्री जोरों पर है हुब लाल1
- डिंडोरी -- शहपुरा। नगर परिषद शहपुरा में बन रहे NH-45Eसड़क डिवाइडर की गुणवत्ता को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने डिवाइडर निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए नगर परिषद की मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO) रीना राठौर को विकास विभाग भोपाल के नाम ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि निर्माणाधीन डिवाइडर की ऊंचाई प्राक्कलन (एस्टीमेट) के विपरीत अधिक रखी जा रही है। साथ ही डिवाइडर के साथ नाली और पुलियों की उचित व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे आमजन को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राजेश गुप्ता ने बताया कि डिवाइडर की ऊंचाई जरूरत से ज्यादा होने के कारण वाहन चालकों और पैदल राहगीरों के लिए खतरे की स्थिति बन सकती है। उनका कहना है कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों और स्वीकृत प्राक्कलन के अनुरूप नहीं किया जा रहा है, जिससे भविष्य में दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ सकती है। उन्होंने मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है, ताकि निर्माण कार्य की गुणवत्ता और मापदंडों की निष्पक्ष समीक्षा हो सके। इस संबंध में जब CMO रीना राठौर से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।6
- जिला मुंगेली के ग्राम साकेत मे खुलेआम अवैध शराब बिक रहे हैं हुब लाल एक व्यक्ति के द्वारा अपने घर में ही बैठकर शराब पिलाया जा रहा जिसकी सूचना चौकी प्रभारी को दे दिया गया है अब देखना यह होगा कारवाई कब तक होती है1