सत्यम पाठशाला के छात्र छात्राएं पहुंचे SSP कार्यालय रोशनाबाद SP क्राइम निशा यादव ने किया बच्चों से संवाद, दिया सफलता का मंत्र। सत्यम पाठशाला द्वारा बच्चों के शैक्षिक विकास के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास एवं सामाजिक समझ को बढ़ाने के उद्देश्य से एक अनूठी पहल की गई। इसी क्रम में पाठशाला के बच्चों ने जनपद मुख्यालय स्थित SSP कार्यालय, हरिद्वार का भ्रमण किया। इस दौरान बच्चों ने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। बच्चों की मुलाकात SP क्राइम निशा यादव से हुई। उन्होंने बच्चों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा शिक्षा और मेहनत के महत्व के बारे में प्रेरित किया। SP क्राइम निशा यादव ने बच्चों को सफलता का मंत्र देते हुए कहा कि “पढ़ाई को बनाएं अपनी पहली प्राथमिकता। मेहनत और लगन से अपने सपनों को साकार करें। आज आप जिस लक्ष्य के लिए मेहनत करेंगे, वही आपके उज्ज्वल भविष्य की नींव बनेगा। उन्होंने बच्चों को जीवन में अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच को अपनाने के लिए प्रेरित किया तथा कहा कि निरंतर प्रयास और शिक्षा के माध्यम से प्रत्येक बच्चा अपने सपनों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकता है। वहीं सत्यम पाठशाला के संचालक अरुण कश्यप ने बताया कि पाठशाला का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना, उनके भीतर आत्मविश्वास विकसित करना तथा उन्हें भविष्य के लिए जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में प्रेरित करना है। इस पहल के माध्यम से बच्चों को पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली को करीब से समझने और अधिकारियों से सीधे संवाद करने का अवसर मिला, जिससे उनके मन में नई ऊर्जा एवं सकारात्मक सोच का संचार हुआ।
सत्यम पाठशाला के छात्र छात्राएं पहुंचे SSP कार्यालय रोशनाबाद SP क्राइम निशा यादव ने किया बच्चों से संवाद, दिया सफलता का मंत्र। सत्यम पाठशाला द्वारा बच्चों के शैक्षिक विकास के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास एवं सामाजिक समझ को बढ़ाने के उद्देश्य से एक अनूठी पहल की गई। इसी क्रम में पाठशाला के बच्चों ने जनपद मुख्यालय स्थित SSP कार्यालय, हरिद्वार का भ्रमण किया। इस दौरान बच्चों ने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। बच्चों की मुलाकात SP क्राइम निशा यादव से हुई। उन्होंने बच्चों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा शिक्षा और मेहनत के महत्व के बारे में प्रेरित किया। SP क्राइम निशा यादव ने बच्चों को सफलता का मंत्र देते हुए कहा कि “पढ़ाई को बनाएं अपनी पहली प्राथमिकता। मेहनत और लगन से अपने सपनों को साकार करें। आज आप जिस लक्ष्य के लिए मेहनत करेंगे, वही आपके उज्ज्वल भविष्य की नींव बनेगा। उन्होंने बच्चों को जीवन में अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच को अपनाने के लिए प्रेरित किया तथा कहा कि निरंतर प्रयास और शिक्षा के माध्यम से प्रत्येक बच्चा अपने सपनों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकता है। वहीं सत्यम पाठशाला के संचालक अरुण कश्यप ने बताया कि पाठशाला का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना, उनके भीतर आत्मविश्वास विकसित करना तथा उन्हें भविष्य के लिए जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में प्रेरित करना है। इस पहल के माध्यम से बच्चों को पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली को करीब से समझने और अधिकारियों से सीधे संवाद करने का अवसर मिला, जिससे उनके मन में नई ऊर्जा एवं सकारात्मक सोच का संचार हुआ।
- अनंत आत्मबोध जागृति ट्रस्ट अंबाला हरिद्वार में भंडारे का आयोजन प्रधान टीवी न्यूज़ लक्सर हरिद्वार उत्तराखंड हर खबर आप तक1
- सत्यम पाठशाला के छात्र छात्राएं पहुंचे SSP कार्यालय रोशनाबाद SP क्राइम निशा यादव ने किया बच्चों से संवाद, दिया सफलता का मंत्र। सत्यम पाठशाला द्वारा बच्चों के शैक्षिक विकास के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास एवं सामाजिक समझ को बढ़ाने के उद्देश्य से एक अनूठी पहल की गई। इसी क्रम में पाठशाला के बच्चों ने जनपद मुख्यालय स्थित SSP कार्यालय, हरिद्वार का भ्रमण किया। इस दौरान बच्चों ने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। बच्चों की मुलाकात SP क्राइम निशा यादव से हुई। उन्होंने बच्चों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा शिक्षा और मेहनत के महत्व के बारे में प्रेरित किया। SP क्राइम निशा यादव ने बच्चों को सफलता का मंत्र देते हुए कहा कि “पढ़ाई को बनाएं अपनी पहली प्राथमिकता। मेहनत और लगन से अपने सपनों को साकार करें। आज आप जिस लक्ष्य के लिए मेहनत करेंगे, वही आपके उज्ज्वल भविष्य की नींव बनेगा। उन्होंने बच्चों को जीवन में अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच को अपनाने के लिए प्रेरित किया तथा कहा कि निरंतर प्रयास और शिक्षा के माध्यम से प्रत्येक बच्चा अपने सपनों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकता है। वहीं सत्यम पाठशाला के संचालक अरुण कश्यप ने बताया कि पाठशाला का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना, उनके भीतर आत्मविश्वास विकसित करना तथा उन्हें भविष्य के लिए जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में प्रेरित करना है। इस पहल के माध्यम से बच्चों को पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली को करीब से समझने और अधिकारियों से सीधे संवाद करने का अवसर मिला, जिससे उनके मन में नई ऊर्जा एवं सकारात्मक सोच का संचार हुआ।1
- शैक्षिक भ्रमण से विद्यार्थियों को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।": पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड भविष्य में दो हजार विद्यार्थी भारत भ्रमण यात्रा पर जाएंगे। ऐसे शैक्षिक भ्रमण से विद्यार्थियों को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।":श्री पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड1
- कलियर विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर जय भगवान सैनी का बड़ा बयान, बोले—क्या है आगे की रणनीति कलियर विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर जय भगवान सैनी का बड़ा बयान, बोले—क्या है आगे की रणनीति1
- एवीवीपी की जीत मतलब युवाओं ने लगायी धामी सरकार के युवा हित के फैसलों पर मुहर: भाजपा प्रदेश के कालेज परिसर मे 85 प्रतिशत सीटों पर एवीवीपी की जीत एक उत्साहजनक संदेश उत्तराखंड के सबसे बड़े महाविद्यालय मे जीत पर भाजपा अध्यक्ष ने दी बधाई एबीवीपी की जीत युवा वर्ग को बांटने वालों के मुंह पर तमाचा: भट्ट देहरादून 29 सितंबर। भाजपा ने उत्तराखंड के सबसे बड़े महाविद्यालय, डीएवी पीजी सहित प्रदेश भर मे छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को मिली शानदार जीत पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश मे एवीवीपी को 85 प्रतिशत सीटों पर मिली जीत से संदेश साफ है कि युवाओं ने सीएम पुष्कर सिंह धामी द्वारा उनके हित मे लिए गए निर्णयों पर अगाध भरोसा जताया है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने कहा इस विजय को प्रदेश के युवा वर्ग का सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और विकास के प्रति अटूट विश्वास का परिणाम बताया। उन्होंने डीएवी एबीवीपी प्रत्याशी नवदीप राणा सहित प्रदेश के अन्य सभी स्थानों पर विद्यार्थी परिषद की जीत पर भी खुशी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि डीएवी छात्र संघ चुनाव में विद्यार्थी परिषद का लहराया परचम यह साबित करता है कि प्रदेश का युवा राष्ट्रवादी विचारों और सकारात्मक परिवर्तन के साथ खड़ा है। यह जीत युवा मन मस्तिष्क में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की प्रतिबद्धता की है जो उत्तराखंड के युवाओं के मध्य सांस्कृतिक राष्ट्रवादी विचारों और उच्च आदर्शों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है । उन्होंने कहा कि प्रदेश की युवा पीढ़ी ने केंद्र और राज्य की पुष्कर सिंह धामी सरकार द्वारा चलाए जा रहे युवा कल्याणकारी प्रयासों, रोजगार और पारदर्शी व्यवस्थाओं पर अपनी स्वीकृति की मुहर लगाई है। यह जीत शिक्षण संस्थानों में स्थापित उत्कृष्ट शैक्षणिक माहौल और युवाओं के स्वर्णिम भविष्य के लिए लगातार किए जा रहे हमारे प्रयासों का परिणाम है। राज्य का युवा 'विकसित उत्तराखंड' के निर्माण की दिशा में लगातार मजबूत और ठोस पहल चाहता है, यह जनादेश उसी सोच का प्रतीक है। इसके अलावा युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए युवा आयोग के गठन जैसी योजनाएं प्रमुख हैं। भट्ट ने कहा कि यह विपक्ष और नकारात्मक एजेंडे का परिणाम भी है। यह ऐतिहासिक परिणाम उन ताकतों के मुंह पर तमाचा है जो युवा पीढ़ी को उम्र और वर्ग में बांटकर अपना नकारात्मक एजेंडा चमकाना चाहते हैं। जो लोग युवाओं को भड़काकर देश और प्रदेश की विकास गति को अवरुद्ध करने का षड्यंत्र रचते हैं, उन्हें राज्य के प्रबुद्ध छात्र-युवाओं ने सिरे से खारिज कर दिया है। श्री भट्ट ने प्रदेश के सभी कालेजों के नव-निर्वाचित प्रत्याशियों तथा विद्यार्थी परिषद के एक-एक कार्यकर्ता को बधाई दी है। वहीं विश्वास जताया कि नव-निर्वाचित छात्र संघ छात्र हित और संस्थान के गौरव को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम करेगा।4
- 🚨 प्रेमनगर पुलिस ने वाहन चोरी का किया खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार।। The Aman Times 🚨 प्रेमनगर पुलिस ने वाहन चोरी का किया खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार देहरादून। थाना प्रेमनगर पुलिस ने वाहन चोरी की अलग-अलग घटनाओं का खुलासा करते हुए चेकिंग के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने नशे की लत पूरी करने के लिए वाहन चोरी करना बताया। आरोपी चोरी के वाहनों को बाहर ले जाकर बेचने की फिराक में थे, इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। बरामद वाहन: 🏍️ UP-35-BJ-7650 स्प्लेंडर 🛵 UK-07-BU-7059 स्कूटी गिरफ्तार आरोपियों में अमन राजपूत, पवन सिंह रावत, सागर पाल और मनप्रीत शामिल हैं।1
- बहादराबाद में हुए हैप्पी हत्याकांड का ₹10000 का इनामी आरोपी आया बहादराबाद पुलिस की गिरफ्त में, साथी पहले ही पुलिस मुठभेड़ के बाद भेजा जा चुका है जेल। दिनांक 14.09.2026 को पतंजलि रोड, देव धर्मकांटा, शान्तरशाह के पास हैप्पी उम्र 28 वर्ष की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के संबंध में मृतक के भाई कपिल निवासी शान्तरशाह, कोतवाली बहादराबाद, जनपद हरिद्वार की तहरीर पर मु0अ0सं0 326/2026, धारा 103(1) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए SSP हरिद्वार नवनीत सिंह द्वारा पुलिस टीमों का गठन कर अलग-अलग टास्क दिए गए तथा घटना के शीघ्र अनावरण के लिए लगातार दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस टीम द्वारा लगातार पतारसी-सुरागरसी करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी इस्तकार थाना फतेहपुर क्षेत्र में देखा गया है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक बहादराबाद मय पुलिस टीम द्वारा तत्काल थाना फतेहपुर जनपद सहारनपुर क्षेत्र स्थित छुटमलपुर फ्लाईओवर के पास पहुंचकर घेराबंदी की गई, जहां अभियुक्त इस्तकार को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा एवं खूनालूदा शर्ट बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपने साथी मुदस्सिर एवं शादाब के साथ मिलकर पुरानी रंजिश के चलते हैप्पी की गोली मारकर हत्या करने की बात बताई गई। पुलिस पूछताछ के अनुसार आरोपी इस्तकार उर्फ इस्तयाक को मृतक हैप्पी पर वर्ष 2022 के एक प्रकरण में पुलिस को मुखबिरी करने का शक था, जिसके चलते दोनों के बीच रंजिश चल रही थी। आरोपी के अनुसार मृतक द्वारा उसे लगातार पुलिस से पकड़वाने की धमकी दी जा रही थी तथा पैसों की मांग भी की जा रही थी। इसी रंजिश और विवाद के चलते आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने 12.09.2026 को घटनास्थल की रेकी की तथा 14.09.2026 को हत्या की वारदात को अंजाम दिया। *नाम पता आरोपित* 1. इस्तकार उर्फ इस्तयाक पुत्र वहीद, उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम शान्तरशाह, कोतवाली बहादराबाद, जनपद हरिद्वार। *बरामदगी* 1. 01 तमंचा .315 बोर 2. 01 खोखा कारतूस .315 बोर 3. 01 खूनालूदा शर्ट अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस लगातार पुलिस दबिश दे रही है, एवं प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है। +पुलिस टीम* 1. अमरजीत सिंह, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली बहादराबाद 2. व0उ0नि0 अशोक सिरसवाल 3. उ0नि0 विकास रावत, प्रभारी चौकी बाजार 4. उ0नि0 अजय कुमार, प्रभारी चौकी शान्तरशाह 5. उ0नि0 हेमदत्त भारद्वाज 6. हे0का0 राजवर्धन 7. कानि0 विकास थापा 8. कानि0 सतेन्द्र चौधरी1
- लक्सर कोतवाली में व्यक्ति ने तेल छिड़क कर लगायी खुद को आग आखिरकार क्या वजह रही जो इतना बड़ा कदम उठाया जांच में जुटी पुलिस। लक्सर कोतवाली में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक व्यक्ति तेल छिड़क कर लक्सर कोतवाली पहुंचा और खुद पर आग लगा ली। आग की लपटों में घिरे व्यक्ति को देखकर पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर दौड़े और कंबल डालकर आग बुझाई। घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मामला लक्सर कोतवाली का है। जानकारी के मुताबिक, मुंडाखेड़ा खुर्द निवासी लगभग 50 वर्षीय नारायण पुत्र तेजपाल का अपने रिश्तेदारों के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। परिजन नें बताया इस विवाद को लेकर नारायण पहले खानपुर थाने भी अपनी फरियाद लेकर गया था, लेकिन वहाँ कोई सुनवाई नहीं हुई, फिर इसी विवाद को लेकर मंगलवार को गोवर्धनपुर कस्बे में दोनों पक्षों के बीच पंचायत भी हुई थी, लेकिन विवाद का समाधान नहीं हो सका। इसके बाद नारायण कथित तौर पर अपने ऊपर तेल छिड़क कर लक्सर कोतवाली पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कोतवाली गेट के पास माचिस से आग लगा ली। आग लगते ही वहां मौजूद पुलिसकर्मी तुरंत दौड़े और कंबल डालकर आग बुझाई। पुलिस ने घायल नारायण को तत्काल सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। उपचार कर रहे डॉक्टर नालिद असवाल ने बताया कि घायल को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। वहीं, घायल के बेटे पंकज ने खानपुर पुलिस पर मामले में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला रिश्तेदारों के बीच जमीन संबंधी विवाद का सामने आया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीओ देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया घायल व्यक्ति का अपने कुछ रिश्तेदारों से विवाद का मामला सामने आया है। मामले की जांच की जा रही है। घायल को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। जमीन विवाद के पीछे की वास्तविक वजह और लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।1