टायर फटा और मच गई तबाही! पुलिस वाहन से भीषण टक्कर, TI समेत 4 घायल छिंदवाड़ा जिले के सिहोरामाल के पास सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें चौरई थाना प्रभारी मोहन मस्कोले समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। बताया जा रहा है कि चौरई थाना पुलिस एक आरोपी को लेकर सरकारी वाहन से चौरई से छिंदवाड़ा की ओर आ रही थी। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही स्कॉर्पियो (MP 28 BD 3070) का अचानक टायर फट गया। टायर फटते ही स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सीधे पुलिस वाहन (MP 28 ZP 2365) से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे में थाना प्रभारी मोहन मस्कोले के पैर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं, जबकि आरक्षक राजकुमारी बघेल के सिर में चोट बताई जा रही है। इसके अलावा एक सब इंस्पेक्टर के कंधे और पसली में भी गंभीर चोट आई है। पुलिस वाहन में लगे एयरबैग समय पर खुल जाने से बड़ा हादसा टल गया और सभी की जान बच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो का टायर तेज रफ्तार के कारण फटा, जिससे वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा। घटना के बाद मौके पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिले में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को लेकर एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार पर सवाल खड़े हो गए हैं।

- छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में बदहाली स्ट्रेचर खींच रहे परिजन वीडियो वायरल छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में बदहाली स्ट्रेचर खींच रहे परिजन वीडियो वायरल छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी हैं।आज सोमवार सुबह 11 बजे बताया कि जर्जर सड़क के कारण महिलाएं और बुजुर्ग मरीज का स्ट्रेचर घसीटने को मजबूर हैं जिसका वीडियो वायरल हो रहा है एक्स-रे लैब तक का रास्ता गड्ढों में तब्दील है। करोड़ों का बजट होने के बावजूद अस्पताल प्रबंधन की इस लापरवाही से जनता में भारी आक्रोश है1
- मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में सरकारी राशन वितरण व्यवस्था चरमरा गई है, जिससे गरीब परिवारों को दो महीने से राशन नहीं मिल रहा। हितग्राहियों को बार-बार 'कल आना' कहकर लौटाया जा रहा है, जिससे उन्हें बाजार से महंगा राशन खरीदने पर मजबूर होना पड़ रहा है। राशन दुकान संचालकों ने कम आवंटन और बढ़ती कार्डधारक संख्या को इसकी वजह बताया है।1
- छिंदवाड़ा के परासिया स्थित श्री विंध्यवासिनी खेड़ापति मंदिर में 1 जून से 9 जून तक नौ सत चंडी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं से इस नौ दिवसीय आयोजन में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने और अपने जीवन को धन्य बनाने का आग्रह किया है।2
- प्रतिबन्ध के बाद भी ताप्ती सरोवर से चोरी छिपे पकड़ी जा रही है मछलियां। प्रतिबन्ध के बाद भी ताप्ती सरोवर से चोरी छिपे पकड़ी जा रही है मछलियां। आज फिर सरोवर से पकड़ाया जाल,आग के हवाले कर किया गया नष्ट। मुलताई। माँ ताप्ती उदगम स्थल पवित्र सरोवर से आएं दिन मछलियां चोरी हो रही है, चोरो पर कार्यवाही न होने से उनके हौसले बुलंद है। जानकारी अनुसार आज फिर ताप्ती सरोवर से मछली पकड़ने का जाल बरामद किया गया है, विगत दिनों भी जाल मिला था। ताप्ती सरोवर से मछली पकड़ने पर प्रतिबन्ध होने के बाद भी आएं दिन इस तरह की घटनाएं सामने आ रही है, जिससे ताप्ती भक्तो में नाराज़गी देखी जा रही है। आज सरोवर से निकले जाल कों आग के हवाले कर नष्ट किया गया है,ताप्ती भक्तो नें मछली चोरों पर कार्यवाही की मांग की है। वही सीएमओं वीरेंद्र तिवारी नें कहा कि सरोवर पर निगरानी के लिए अतिरिक्त कर्मचारी कों नियुक्त किया जा रहा है, अगर कोई अगर कोई मछली पकड़ते मिला तो उस पर कानूनी कार्यवाही की जाएंगी।2
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेशी मुद्रा बचाने के लिए कोरोना काल के कामकाज के तरीके अपनाने का आह्वान किया है। उन्होंने इनहाउस मीटिंग और ऑनलाइन कार्य को बढ़ावा देने पर जोर दिया, ताकि देश के आर्थिक संसाधनों को बचाया जा सके।1
- नर्मदापुरम् के पिपरिया में सोमवार रात 12 बजे से सुबह तक बिजली गुल रही, जिससे भीषण गर्मी में अशोक वार्ड के लोग रातभर परेशान रहे। स्थानीय लोगों ने हाल ही में लगे घटिया ट्रांसफार्मर और केबिल पर सवाल उठाते हुए बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उपभोक्ता हजारों के बिल चुकाने के बावजूद बुनियादी सुविधा न मिलने से आक्रोशित हैं।2
- बैतूल के घोड़ाडोंगरी में शराब के पैसों को लेकर हुए विवाद में बेटे ने अपने पिता की पत्थर से मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे अनिल को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने बार-बार पैसे मांगने पर यह खौफनाक कदम उठाया।1
- मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में पिछले दो महीने से गरीबों को सरकारी राशन नहीं मिल पा रहा है। हितग्राहियों को बार-बार 'कल आना' कहकर वापस भेजा जा रहा है, जिससे वे महंगे बाजार से अनाज खरीदने को मजबूर हैं। दुकान संचालकों का कहना है कि कम आवंटन और बढ़ती कार्डधारी संख्या के कारण यह समस्या आ रही है, जिसकी जानकारी खाद्य विभाग को दी गई है।1