पिपरिया में बिजली व्यवस्था बदहाल: रातभर बिजली गुल, गर्मी में लोग परेशान पिपरिया में बिजली व्यवस्था बदहाल: रातभर बिजली गुल, गर्मी में लोग परेशान नर्मदापुरम् पिपरिया 11/5/2026 ( छगन कुशवाहा ) पिपरिया, पिपरिया के सांडिया रोड स्थित अशोक वार्ड में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमराई नजर आई। सोमवार रात करीब 12 बजे से सुबह 5:30 बजे तक क्षेत्र की बिजली सप्लाई बंद रही, जिससे भीषण गर्मी में लोगों को रातभर जागकर समय बिताना पड़ा। बिजली नहीं होने से लोग पसीने से तरबतर होते रहे और रद्दी कागज व तौलियों से हवा कर किसी तरह रात काटी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में हाल ही में लगाए गए नए ट्रांसफार्मर और केबिल बेहद घटिया गुणवत्ता के हैं। यही कारण है कि आए दिन फॉल्ट होने से कई-कई घंटों तक बिजली गुल रहती है। लोगों का कहना है कि ठेकेदारों द्वारा निम्न स्तर की सामग्री सप्लाई की गई, लेकिन इसकी कोई जांच नहीं कराई जा रही। रातभर बिजली बंद रहने से पूरे अशोक वार्ड और सांडिया रोड क्षेत्र के रहवासियों में भारी नाराजगी रही। लोगों ने बताया कि विद्युत मंडल ने शिकायत और सूचना के लिए कई व्हाट्सएप ग्रुप बनाए हैं, लेकिन बिजली बंद होने या फॉल्ट की कोई सूचना उन ग्रुपों में साझा नहीं की जाती। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी और बढ़ जाती है। रहवासियों ने सवाल उठाया कि विद्युत मंडल हर साल करोड़ों रुपए मेंटेनेंस पर खर्च करने का दावा करता है, फिर भी बार-बार फॉल्ट और घंटों बिजली बंद रहने की स्थिति क्यों बन रही है। लोगों का कहना है कि गर्मियों में बिजली के बिल हजारों रुपए तक पहुंच रहे हैं और अतिरिक्त चार्ज भी वसूला जा रहा है, लेकिन बदले में उपभोक्ताओं को मूलभूत सुविधा तक नहीं मिल पा रही।
पिपरिया में बिजली व्यवस्था बदहाल: रातभर बिजली गुल, गर्मी में लोग परेशान पिपरिया में बिजली व्यवस्था बदहाल: रातभर बिजली गुल, गर्मी में लोग परेशान नर्मदापुरम् पिपरिया 11/5/2026 ( छगन कुशवाहा ) पिपरिया, पिपरिया के सांडिया रोड स्थित अशोक वार्ड में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमराई नजर आई। सोमवार रात करीब 12 बजे से सुबह 5:30 बजे तक क्षेत्र की बिजली सप्लाई बंद रही, जिससे भीषण गर्मी में लोगों को रातभर जागकर समय बिताना पड़ा। बिजली नहीं होने से लोग पसीने से तरबतर होते रहे और रद्दी कागज व तौलियों से हवा कर किसी तरह रात काटी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में हाल ही में लगाए गए नए ट्रांसफार्मर और केबिल बेहद घटिया गुणवत्ता के हैं। यही कारण है कि आए दिन फॉल्ट होने से कई-कई घंटों तक बिजली गुल रहती है। लोगों का कहना है कि ठेकेदारों द्वारा निम्न स्तर की
सामग्री सप्लाई की गई, लेकिन इसकी कोई जांच नहीं कराई जा रही। रातभर बिजली बंद रहने से पूरे अशोक वार्ड और सांडिया रोड क्षेत्र के रहवासियों में भारी नाराजगी रही। लोगों ने बताया कि विद्युत मंडल ने शिकायत और सूचना के लिए कई व्हाट्सएप ग्रुप बनाए हैं, लेकिन बिजली बंद होने या फॉल्ट की कोई सूचना उन ग्रुपों में साझा नहीं की जाती। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी और बढ़ जाती है। रहवासियों ने सवाल उठाया कि विद्युत मंडल हर साल करोड़ों रुपए मेंटेनेंस पर खर्च करने का दावा करता है, फिर भी बार-बार फॉल्ट और घंटों बिजली बंद रहने की स्थिति क्यों बन रही है। लोगों का कहना है कि गर्मियों में बिजली के बिल हजारों रुपए तक पहुंच रहे हैं और अतिरिक्त चार्ज भी वसूला जा रहा है, लेकिन बदले में उपभोक्ताओं को मूलभूत सुविधा तक नहीं मिल पा रही।
- पिपरिया में बिजली व्यवस्था बदहाल: रातभर बिजली गुल, गर्मी में लोग परेशान पिपरिया में बिजली व्यवस्था बदहाल: रातभर बिजली गुल, गर्मी में लोग परेशान नर्मदापुरम् पिपरिया 11/5/2026 ( छगन कुशवाहा ) पिपरिया, पिपरिया के सांडिया रोड स्थित अशोक वार्ड में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमराई नजर आई। सोमवार रात करीब 12 बजे से सुबह 5:30 बजे तक क्षेत्र की बिजली सप्लाई बंद रही, जिससे भीषण गर्मी में लोगों को रातभर जागकर समय बिताना पड़ा। बिजली नहीं होने से लोग पसीने से तरबतर होते रहे और रद्दी कागज व तौलियों से हवा कर किसी तरह रात काटी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में हाल ही में लगाए गए नए ट्रांसफार्मर और केबिल बेहद घटिया गुणवत्ता के हैं। यही कारण है कि आए दिन फॉल्ट होने से कई-कई घंटों तक बिजली गुल रहती है। लोगों का कहना है कि ठेकेदारों द्वारा निम्न स्तर की सामग्री सप्लाई की गई, लेकिन इसकी कोई जांच नहीं कराई जा रही। रातभर बिजली बंद रहने से पूरे अशोक वार्ड और सांडिया रोड क्षेत्र के रहवासियों में भारी नाराजगी रही। लोगों ने बताया कि विद्युत मंडल ने शिकायत और सूचना के लिए कई व्हाट्सएप ग्रुप बनाए हैं, लेकिन बिजली बंद होने या फॉल्ट की कोई सूचना उन ग्रुपों में साझा नहीं की जाती। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी और बढ़ जाती है। रहवासियों ने सवाल उठाया कि विद्युत मंडल हर साल करोड़ों रुपए मेंटेनेंस पर खर्च करने का दावा करता है, फिर भी बार-बार फॉल्ट और घंटों बिजली बंद रहने की स्थिति क्यों बन रही है। लोगों का कहना है कि गर्मियों में बिजली के बिल हजारों रुपए तक पहुंच रहे हैं और अतिरिक्त चार्ज भी वसूला जा रहा है, लेकिन बदले में उपभोक्ताओं को मूलभूत सुविधा तक नहीं मिल पा रही।2
- सोहागपुर के टूराखापा गाँव में 60 वर्षीय सेवकराम पर उनके खेत में काम करते समय बाप-बेटे ने मारपीट की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने पन्नालाल और शंकरलाल कटिया के खिलाफ गाली-गलौज व मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- नर्मदापुरम जिले के सोहागपुर में स्वर्गीय श्रीमती किरण सरोज की सातवीं पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों और नर्मदा परिक्रमावासियों को स्वादिष्ट भोजन कराया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष अश्वनी सरोज के परिवार ने इस पुण्य कार्य का आयोजन कर खीर पूड़ी सहित कई व्यंजन परोसे।1
- मध्य प्रदेश के सोहागपुर स्थित सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में दुर्लभ 'इंडियन पैंगोलिन' देखा गया है, जिसे दुनिया में सबसे ज़्यादा तस्करी किए जाने वाले जीवों में गिना जाता है। वन विभाग ने इसे सफल वन्यजीव संरक्षण प्रयासों का नतीजा बताया है, जिससे कई विलुप्तप्राय प्रजातियों की संख्या बढ़ रही है। हालांकि, इस संकटग्रस्त जीव पर अवैध तस्करी का खतरा अब भी बना हुआ है।1
- ट्रेड कमीशन के सदस्यों ने नरसिंहपुर के सैंकड़ा में व्यापारियों और दुकानदारों की मुश्किलें सुनीं। उन्होंने उनकी समस्याओं को समझा और समाधान का आश्वासन दिया।1
- मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के मोहना में आज रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- सुल्तानपुर बस स्टैंड पर ₹28 लाख की लागत से बनाया गया 'दिवस बसेरा' अब यात्रियों के बजाय शराबियों का ठिकाना बन गया है। इस कारण यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है और सरकारी धन भी बर्बाद हो रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस समस्या पर तुरंत ध्यान देने की मांग की है।1
- मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने नर्मदापुरम जिले के सेमरी हरचंद सबस्टेशन पर तीसरा पावर ट्रांसफार्मर सफलतापूर्वक स्थापित किया है। इस कदम से जिले की कुल ट्रांसफार्मेशन क्षमता 2000 एमवीए के पार हो गई है, जिससे मड़ई अभयारण्य सहित ग्रामीण व कृषि उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत आपूर्ति मिलेगी।1