Shuru
Apke Nagar Ki App…
DAV PG College में छात्रसंघ चुनाव की काउंटिंग के दौरान बवाल! मतगणना के बीच हंगामे और तोड़फोड़ की सूचना है। कई कुर्सियां तोड़े जाने की बात सामने आई है। तनाव को देखते हुए कॉलेज परिसर में पुलिस बल तैनात किया गया है।
The India Vox
DAV PG College में छात्रसंघ चुनाव की काउंटिंग के दौरान बवाल! मतगणना के बीच हंगामे और तोड़फोड़ की सूचना है। कई कुर्सियां तोड़े जाने की बात सामने आई है। तनाव को देखते हुए कॉलेज परिसर में पुलिस बल तैनात किया गया है।
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- देहरादून में 1 अक्टूबर से शुरू होगा नया खनन सत्र, अवैध खनन पर सख्ती देहरादून जिले में 1 अक्टूबर से खनन सत्र 2026-27 शुरू होने जा रहा है। इसे लेकर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में जिला खनन समिति की बैठक हुई, जिसमें अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर प्रभावी रोक लगाने के निर्देश दिए गए। खनन क्षेत्रों में 24 घंटे CCTV निगरानी के साथ एंटी माइनिंग टास्क फोर्स को सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए हैं। खनिज वाहनों में रेडियम और फॉग लाइट अनिवार्य होंगी, जबकि स्टोन क्रशरों में धर्मकांटा की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। आपदा संभावित क्षेत्रों में रिवर ड्रेजिंग और चैनलाइजेशन पर भी जोर दिया गया है। वहीं, पर्यावरण संरक्षण के तहत प्रत्येक स्टोन क्रशर संचालक को कम से कम 1,000 पौधे लगाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने खनन कार्य में लगे वाहनों, चालकों और श्रमिकों की सुरक्षा के साथ नियमों के पालन पर भी विशेष निगरानी के निर्देश दिए हैं।1
- देहरादून के थानो स्थित ‘इम्पीरियल वैली’ प्रोजेक्ट में ₹7.30 करोड़ की कथित प्लॉट धोखाधड़ी, निवेशकों ने लगाए गंभीर आरोप। NIU देहरादून के थानो स्थित ‘इम्पीरियल वैली’ प्रोजेक्ट में ₹7.30 करोड़ की कथित प्लॉट धोखाधड़ी, निवेशकों ने लगाए गंभीर आरोप। NIU1
- उत्तरकाशी में फिर शुरू हुआ रेस्क्यू, कालिंदी खाल रेस्क्यू अभियान जारी The Aman Times 🚨 कालिंदी खाल रेस्क्यू अभियान जारी उत्तरकाशी के कालिंदी पास ट्रैक में फंसे ट्रेकर्स के रेस्क्यू के लिए SDRF का अभियान जारी है। आज 04 और ट्रेकर्स को सुरक्षित रेस्क्यू कर हर्षिल हेलीपैड पहुंचाया गया। इसके साथ ही कालिंदी खाल से अब तक कुल 15 लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। माउंट जॉगिंग क्षेत्र की रेकी के लिए SDRF के 02 जवान भी रवाना किए गए हैं। शेष ट्रेकर्स की सुरक्षित निकासी के लिए रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है।1
- दून में ABVP का जलवा! SGRR छात्रसंघ चुनाव में सभी पदों पर जीत, संगठन ने दर्ज की बड़ी सफलता देहरादून। देहरादून के SGRR में छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने सभी पदों पर जीत दर्ज की। इस जीत के साथ संगठन ने कॉलेज में सभी प्रमुख पदों पर अपना कब्जा जमाया। चुनाव परिणाम के बाद ABVP कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।1
- शहीद सैनिकों और राज्य आंदोलनकारियों की स्मृति में श्रीमद्भागवत कथा का समापन, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अर्पित की आहुति देहरादून, 29 सितंबर 2026। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने जोगीवाला स्थित नाइन पाम वेडिंग प्वाइंट में शहीद सैनिकों एवं राज्य आंदोलनकारियों की पुण्य आत्माओं की शांति के लिए आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के समापन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने अमर बलिदानियों की आत्मा की शांति एवं सद्गति के लिए विधिवत आहुति अर्पित की। उन्होंने श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया तथा व्यासपीठ पर विराजमान कथा वाचक आचार्य श्यामसुंदर जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना भी की। मंत्री ने आयोजन के लिए संस्था के पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शहीद सैनिकों और राज्य आंदोलनकारियों का बलिदान उत्तराखंड की अमूल्य धरोहर है। उनके त्याग और संघर्ष के कारण आज प्रदेशवासी स्वतंत्र एवं सुरक्षित वातावरण में जीवन जी रहे हैं। ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के माध्यम से अमर बलिदानियों को श्रद्धापूर्वक स्मरण करने और उनकी पुण्य स्मृतियों को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का कार्य होता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड वीरभूमि है और यहां के हर परिवार का सेना से भावनात्मक जुड़ाव है। सैनिकों के सम्मान और कल्याण के लिए राज्य सरकार संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। शहीदों की स्मृति को चिरस्थायी बनाए रखने के साथ उनके परिवारों के हितों का संरक्षण भी सरकार की प्राथमिकता है। गणेश जोशी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराएं समाज को सेवा, त्याग, संस्कार और मानवता का संदेश देती हैं। श्रीमद्भागवत कथा जैसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आपसी सद्भाव को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, सुभाष भट्ट, लक्ष्मण सिंह बिष्ट, बलवंत सिंह, ईरा कुकरेती, वंदना रावत, अनुज रावत, उमाकांत भट्ट सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। #Uttarakhand #Dehradun #GaneshJoshi #SainikKalyan #ShaheedSainik #RajyaAndolankari #ShrimadBhagwatKatha #UttarakhandKesari4
- अनंत आत्मबोध जागृति ट्रस्ट अंबाला हरिद्वार में भंडारे का आयोजन प्रधान टीवी न्यूज़ लक्सर हरिद्वार उत्तराखंड हर खबर आप तक1
- देहरादून स्थित डीएवी पीजी कॉलेज में आज छात्र संघ चुनाव में छात्रों ने कई कुर्सियां तोड़ी कॉलेज में हुआ बवाल।1
- किशाऊ बांध पर क्यों नाराज़ हैं ग्रामीण?, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज बोले करेंगे दूर नाराजगी। The Aman Times | देहरादून किशाऊ बांध पर क्यों नाराज़ हैं ग्रामीण? किशाऊ बहुउद्देशीय बांध परियोजना को लेकर जौनसार-बावर के क्वानू और आसपास के गांवों में ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि वे विकास या बांध परियोजना के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन प्रस्तावित स्थान और बांध की ऊंचाई को लेकर उनकी आपत्ति है। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि परियोजना से पुश्तैनी जमीन, घर, खेती और सामाजिक-सांस्कृतिक पहचान प्रभावित हो सकती है। वहीं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि ग्रामीणों की आपत्तियों का परीक्षण कर समाधान तलाशने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जलविद्युत परियोजनाएं महत्वपूर्ण हैं, लेकिन स्थानीय लोगों की चिंताओं को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।1
- *चीड़बासा स्लाइडिंग जोन में SDRF ने संभाला मोर्चा, करीब 9,000 यात्रियों को सुरक्षित कराया आर-पार* रुद्रप्रयाग। गौरीकुंड–आज दिनांक 29/09/26 को श्री केदारनाथ पैदल मार्ग पर स्थित चीड़बासा हेलीपैड के समीप स्लाइडिंग जोन में लगातार यात्रियों की आवाजाही को सुरक्षित बनाए रखने के लिए SDRF की टीम द्वारा राहत एवं सुरक्षा कार्य किया गया। पोस्ट सोनप्रयाग से उप निरीक्षक आशीष डिमरी के नेतृत्व में SDRF टीम द्वारा लैंडस्लाइड प्रभावित क्षेत्र में मोर्चा संभालते हुए यात्रियों को सुरक्षित तरीके से स्लाइडिंग जोन पार कराया गया। अभियान के दौरान लगभग 9,000 यात्रियों को सुरक्षित रूप से मार्ग के आर-पार कराया गया। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी चीड़बासा स्लाइडिंग जोन में यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए SDRF द्वारा लगातार राहत एवं रेस्क्यू कार्य किया गया है। विषम भौगोलिक परिस्थितियों और प्रभावित मार्ग के बावजूद SDRF जवानों ने यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गयी।4